रांची। भाजपा नेता व शहर के जाने-माने समाजसेवी अजय राय ने कहा है कि
जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35 ए हटाने का मोदी सरकार का निर्णय ऐतिहासिक है। यह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। मोदी सरकार इसके
प्रति कृतसंकल्प थी। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल
उपाध्याय के सपनों को मोदी सरकार ने साकार कर दिखाया। उन दोनों महापुरुषों ने भारत
की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया था। इसके ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतवासियों के लिए
सौभाग्य की बात है। अब कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है।
यह ब्लॉग खोजें
सोमवार, 5 अगस्त 2019
नए डी सी एम ने योगदान दिया
विनय मिश्र
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के नए डी सी एम के रूप में विजय कुमार यादव ने योगदान दिया श्री यादव इससे पूर्व खड़गपुर रेल मंडल में डी सी एम पद पर पदस्थापित थे वे 2013 आई आर टी एस बैच के अधिकारी हैं श्री यादव ने योगदान देने के पश्चात कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के अन्तर्गत यात्रियों को बेहतर सुविधा व इस रेल मंडल को बेहतर रेल मंडल बनाने के लिए कारगर पहल किए जाएंगे ।
नगर परिषद के नए कार्यपालक अधिकारी ने कार्यभार संभाला
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद में आज नये कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम अपना पदभार ग्रहण किया । श्री राम ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही कहा कि पुरा नगर परिषद समूह पारिवारिक समूह हैं और बेहतर कार्य के करना सबकी जवाबदेही हैं अपने कर्तव्य का पालन हम बेहतर तरीके से करे यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए नये कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम का नगर परिषद के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया गौरतलब हो कि श्री राम खुंटी के पश्चात चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं इसके पूर्व श्री राम 2015 में वे चक्रधरपुर में पदस्थापित हुये थे और 2016 में उनका तबादला कोडरमा हो गया था
कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची
चक्रधरपुर ।रेलवे ट्रेन पायलट की तत्परता से बड़ी घटना होते होते बची चक्रधरपुर के रेलवे स्टेशन में लाइन नंबर दो पर मालगाड़ी का एक बोगी क्षतिग्रस्त होकर झुका होने के कारण घंटों खड़ी रही यह माल गाड़ी उड़ीसा के पारादीप से छत्तीसगढ़ के करोडलीमल जा रही थी। बताया जाता है की पारादीप से कोयला का चूर्ण लादा हुआ मालगाड़ी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन दो पर आकर खड़ी हुई ।गाड़ी को डोंगा पोशी से चक्रधरपुर लेकर आए चालक अपनी ड्यूटी समाप्ति के बाद लाल किला के चालक दीपक कुमार को आगे के गंतव्य के लिए गाड़ी सौंपी। इस दरम्यान ड्राइवर की नजर मालगाड़ी के इंजन से नवे बोगी पर पड़ी जिसकी बॉडी झुकी हुई नजर आई उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी एवं ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन आगे ले जाने से इनकार कर दिया। स्टेशन मास्टर ने सूचना मिलते ही फौरन केरेज एवं वेगन के कर्मचारियों को भेजा मौके पर कर्मचारियों ने मालगाड़ी के डिब्बे की जांच की जांच के दरमियान उन्होंने बोगी को क्षतिग्रस्त एवं झुका हुआ पाया जिससे आगे ट्रेन चलने पर ओ एच ई का पुल क्षतिग्रस्त हो सकता था या फिर ट्रेन पलट सकती थी। केरेज एवं वैगन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त एवं झुकी हुई बोगी संख्या 720 792/14848 को इंजन से नवे नंबर बोगी को काटकर अलग कर दिया गया। इस दरमियान घंटों माल गाड़ी लाइन नंबर दो पर खड़ी रही।
सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को महादेव शाल में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी चक्रधरपुर से 40 किलोमीटर दूर अवस्थित शिव मंदिर में सैकड़ों कांवरियो ने जलाभिषेक किया चक्रधरपुर से महादेव शाल के बीच जगह जगह पे श्रद्धालुओ के लिए कई स्थलो पर जल सेवा, जलपान व फलो की व्यवस्था की गई थी इसके अलावा ऐसे श्रद्धालुओ जो कांवर लेकर जा रहे थे उनकी सुधि ली गई तथा आवश्यकता अनुरूप उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई गई । विभिन्न संगठनों के द्वारा यहाँ मानव सेवा और जन सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला मंदिर परिसर में मेला संचालन समिति के द्वारा सफाई और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है वहीं चक्रधरपुर महिला थाना प्रभारी यू तिर्की पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओ की सुधि लेती दिखी इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश मोदक ने भी श्रद्धालु के बीच अल्पाहार वितरित किया तथा जिन कांवरियो को चलने में कठिनाई हो रही थी उनको उपचार भी उपलब्ध कराया।इस प्रकार से गोईलकेरा स्थित महादेव शाल में कांवरियों व श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया और हर हर महादेव के नारे से पुरा क्षेत्र गुंजायन रहा।
मित्रता हो ऐसी निरूप जैसी
विनय मिश्र
चक्रधरपुर। किसी ने सच ही कहा है दोस्त और दोस्ती की परिभाषा गढ़ना आसान नहीं। यकीन ना हो तो ये तस्वीर देख लीजिए। तस्वीर फ्रेंडशिप डे के शाम की है। दोस्तों की एक टोली रेस्टोरेंट में मस्ती कर रहे हैं। ये मस्ती और प्यार भरा उमंग कुछ खास है। खास इसलिए है क्योंकि शिक्षाविद निरूप प्रधान गरीब बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। उनके साथ हंसी ठिठोली अपनापन और प्यार बांट रहे हैं। जहां बैठकर खाना इनके लिए महज एक ख्वाब था, उस ख्वाब को हकीकत बनाकर निरूप अपने हाथों से उन्हें रेस्टोरेंट का खाना खिला रहे हैं। गरीब बच्चों ने निरूप के साथ मिलकर जमकर मस्ती की है। निरूप इन बच्चों को अपने दोस्त की तरह प्यार देते हैं। इससे पहले निरूप ने इन बच्चों को कपड़े आदि चीजें भी खरीद कर दी है। दोस्ती छोटा बड़ा अमीर गरीब नहीं बल्कि हर दीवार को तोड़कर प्यार के अहसास के लिए हाथ बढ़ाने का भी नाम है, जिसे निरूप ने साबित किया है।
मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में इस स्कीट प्रतियोगिता आयोजित
खेल-कूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास: डॉ.रोमी झा
रांची। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों के लिए बौद्धिक और शारीरिक विकास, दोनों आवश्यक है। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं काफी सहायक होती हैं। उक्त बातें मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, जाहेर (ब्रांम्बे) की प्राचार्य और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रोमी झा ने कही। डॉ. झा सोमवार को विद्यालय में आयोजित स्किट प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों व स्कूल के छात्रों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास की भी वृद्धि होती है। इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता में कक्षा 8 के ध्रुव भारद्वाज और नितिन कुमार, कक्षा 10 के हिमांशु और रोबिन तथा कक्षा नवम के शान सिंह और सुमित उरांव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी छात्र स्कूल के सुभाष चंद्र बोस हाउस के छात्र हैं। प्राचार्य डॉ.झा ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होकर आगे चलकर अपने विद्यालय, राज्य व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने इंटर हाउस स्किट प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक चंदन कुमार ज्योत्सना झा, मिस क्लारा, व मिस पन्ना सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी,साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की। विजयी छात्रों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र और स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
निर्मल बाबा की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है. प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इन्टरनेट मीडिया तक ने उनके विरुद्ध हल्ला बोल दिया है. हाल...
-
चल, फिर से बच्चा बन जाते है लड़ते है, झगड़ते है रूठते है, मनाते है कट्टी ..कट्टी ....कट्टी मेल्ली ...मेल्ली ..मेल्ली और जो मेल्ली न...






