यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 6 अगस्त 2019

गायत्री परिवार ने चलाया वृक्षारोपण

रांची। हरियाली भूतल के श्रृंगार।
जहां वृक्ष हैं ,वहीं बहार
हमें न काटो , हमें न बांटो।

वृक्ष हितकारी संत हैं,
इनके उपकार अनंत हैं।

इन नारों, जय घोषों और जयकारों के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थान शांतिकुंज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित वृक्ष गंगा अभियान के तहत रांची शहर के कई स्थानों एवं संस्थाओं के माध्यम से यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
गायत्री परिवार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण  कार्यक्रम से  STF क्षेत्र में उनके कार्यालय के स्टाफ और एजी कॉलोनी डोरंडा क्षेत्र में नागरिकों के सहयोग,समर्थन एवं सौहार्द में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहां के निवासी जन काफी प्रभावित हुए और गायत्री परिवार द्वारा ऐसे वृक्षारोपण कार्य को भविष्य में करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए समर्थन एवं सहयोग की बात कही ।
इस वर्ष श्रावण मास में जगुआर एस टी एस कैम्प टिम्बर ग्राम , एजी कॉलोनी डोरंडा , जैक कार्यालय पास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय  कैम्पस एवं हिनू क्षेत्र में, रातू कांटी टांड़ क्षेत्र आदि में अभी तक करीब 2500 पौधों का रोपण- कार्यक्रम  हुए । संस्थान अधिकारी गणों , परिवार परिजनों एवं उन सभी पड़ोसियों के सहयोग से आम, अमरूद, करंज, आंवला, शीशम , सांगवान, कटहल आदि अनेक तरह के पौधे रोपे गए गायत्री परिवार द्वारा निम्नलिखित नारों के साथ वृक्षारोपण किया गया --

करते वृक्ष प्रदूषण दूर।
देते हैं हमें बरसा भरपूर ।।
 वृक्षारोपण कार्य  महान।
 एक वृक्ष  दस पुत्र समान,

वन रोपें और उद्यान लगाएं ।
हरा-भरा निज देश बनाएं ।।
वृक्ष हितकारी संत हैं ,
इनके उपकार अनंत हैं।।
 हरियाली भूतल के श्रृंगार
 जहां वृक्ष  हैं वहीं बाहर।।
इन जय घोषों व नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

सीनियर डीसीएम ने बेहतर की रेल मंडल की सफाई व्यवस्था



चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डी सी एम मनीष कुमार पाठक ने चक्रधरपुर रेल मंडल में बेहतर सफाई व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के लिए चक्रधरपुर नगर परिषद के साथ तालमेल कर कारगर रूप से पहल करने की बात कही है इस संदर्भ में श्री पाठक का यह मानना है कि नगर परिषद के साथ सामंजस्य स्थापित कर सफाई व्यवस्था को और भी बेहकर बनाए जाने का पारूप तैयार किया गया है और इसके लिए चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर कारगर पहल किए जाएंगे विदित हो कि श्री पाठक ने सीनियर डी सी एम के रूप में 29 मई को योगदान दिया इसके पश्चात से ही चक्रधरपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य प्रणाली का सृजन हुआ है। चक्रधरपुर  रेल मंडल के सिनीयर डी सी एम श्री पाठक के  दायित्व में चक्रधरपुर रेल डीवीजन के कुल 78 रेलवे स्टेशन के साथ साथ कुल 373 किलोमीटर क्षेत्र में अवस्थित रेल मंडल की बेहतर ढंग से सुधि ली जा रही है रेल मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुरूप रेलवे स्टेशनों की बेहतर साफ सफाई ,ट्रेनों के शौचालय के सफाई व्यवस्था सुढृठ करने का सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा इसके लिए 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है   सीनियर डी सी एम श्री पाठक का कहना है कि  इस लक्ष्य में स्टेशनों का निरीक्षण ,टिकटों की जाँच ,यात्रियों की सुविधा ,फुटप्लाजा स्टोर के निरीक्षण होगें साथ ही साथ वृहद रूप से चक्रधरपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा सहजता से दिलाने के लिए सीनियर डी सी एम श्री पाठक कटिबद्ध हैं विदित हो कि चक्रधरपुर रेेल मंडल आसनबनी से लेकर झाड़सुगड़ा तक समाहित है।

डीइओ प्रदीप चौबे को दिया फेयरवेल




विनय मिश्र

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के लोकप्रिय जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के माध्यमिक शिक्षा निदेशक बन जाने के पश्चात उनके सम्मान में चाईबासा के रुंगटा प्लस टू स्कूल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें  जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे को विदाई दी गई ।इस बीच उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा शिक्षा विभाग हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है पश्चिमी सिंहभूम जिले की शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। उन्होंने शिक्षा पदाधिकारी  की तारीफ  करते हुए कहा की प्रदीप कुमार चौबे ईमानदार व निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए जाने जाते हैं उम्मीद है आने वाले समय में आईएएस बनकर हमारे साथ कार्य करें वाह सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले पदाधिकारियों में जाने जाते हैं ।वही विशिष्ट अतिथि डीडीसी आदित्य रंजन ने कहा कि स्कूलों में नई योजना के साथ कार्य करने को मिला यहां कई तरह के बदलाव हुए लगभग 95 पंचायतों में साक्षरता अभियान चलाया गया । इस दरमियान सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे ने कहा की मेरे कार्यकाल में किसी शिक्षकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा मैं हमेशा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश किया हूं । मौके पर डीएसइ सुनील चौधरी, एनडीसी रवि कुमार समेत पश्चिमी सिंहभूम  जिला के विभिन्न स्कूलों के कई शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

सड़कें चौड़ी हों, फिर चलें सिटी राइड बसेंः ई रिक्शा चालक यूनियन



रांची। ई-रिक्शा चालक संघ ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर शहर की जन परिवहन प्रणाली के संबंध में कई सवाल उठाए हैं और कई सुझाव दिए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कचहरी से लेकर राजेंद्र चौक तक का ई रिक्शा का परिचालन बंद करा सिटी राइड बस चलाने का योजना जो रांची नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है जैसे बहुत सारे ई रिक्शा चालकों और मालिकों का रोजगार छिन जाएगा और रांची शहर में क्राइम भी बढ़ जाएगा इसलिए कि जो भी आज ई रिक्शा चला रहे हैं उनमें बहुत सारे ऐसे व्यक्ति हैं जो गलत रास्ता छोड़कर ई रिक्शा चलाकर सुख शांति से अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अगर इन लोगों का रोजगार छीना जाता है तो और फिर किसी तरह से यह लोग गलत रास्ते पर फिर उतरकर जनता के साथ किसी गलत काम करते हैं तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा। 
दूसरा कचहरी से लेकर राजेंद्र चौक तक पांच-पांच मिनट में सिटी राइड बस का सेवा देने की बात कही गई है तो आज के परिस्थिति में मेन रोड में की स्कूल बस घुस जाते हैं तो शहर का आवागमन ठप हो जाता है। अगर पांच-पांच मिनट में सिटी राइड बस चलाई जाती है तो रांची मेन रोड की क्या स्थिति होगी इनका भी अनुमान आप लगा सकते हैं। सिटी राइड बस चलाने में यूनियन को कोई आपत्ति नहीं है इसलिए कि हम लोग भी झारखंड की राजधानी में रहते हैं और हम भी चाहते हैं कि हर प्रकार की सेवा जनता को लाभ हो और भाड़ा भी कम लगे। मगर रांची नगर निगम को यह सोचना होगा कि रोड नहीं रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी भी जिम्मेवारी किसकी होगी। इसलिए रांची शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। इसके बाद ही किसी भी रोड में सिटी राइड बस की परिचालन सरकार कराएं और हमारा भी गरीब चालक ई रिक्शा चलाकर जनता को हर जगह स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल स्टैंड एरोड्रम पोस्ट ऑफिस और यात्रियों को जहां तक भी जाना है उन सब सुविधा यात्री को भी मिल पाए इसलिए रांची नगर निगम से रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन मांग करती है कि सबसे पहले रोड चौड़ीकरण किया जाए तब सिटी राइड बस चलाने का योजना बनाई जाए जिसका स्वागत पूरे यूनियन के पदाधिकारी भी करेंगे।
इस पर अपर नगर आयुक्त ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि आप लोग चिंता मुक्त रहिए इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आज के प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी सचिव विजय नंदी रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई-रिक्शा ठेला मजदूर  संघ के महामंत्री मुन्ना कश्यप रांची जिला ई रिक्शा यूनियन के संरक्षक नंदन कुमार सिंह अमर मुंडा एवं शंकर कश्यप उपस्थित थे।



सावन महोत्सव का हुआ आयोजन


सामाजिक संस्था बाल विकाश मंच के तत्वावधान में धुर्वा स्थित अम्बेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राँची के उभरते गायक अवि ओर अमन ने सावन से संबंधित कई गीत प्रस्तुत  किए। इन्होंने  तेरा ज़िक्र, कभी जो बादल बरसे ,बारिश ,मैं रहु न रहूं,चुनर आदि कई गीतों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रुप से समाजसेवी अनिल कुमार राम,बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी,स्कूल के निदेशिका संगीता कुमारी,प्राचार्य अमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार एल०पी०जी० कार्यशाला का आयोजन




विनय मिश्र
चक्रधरपुर।प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनोहरपुर  जितेंद्र कुमार पांडे के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में एजेंसी कृष्णा शिवा इंडियन सर्विस के द्वारा एल०पी०जी० कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उज्जवला योजना  के छुटे हुए लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु आवेदन के साथ KYC फार्म भरवाया गया ।

एजेंसी कृष्णा शिवा इंडियन सर्विस के द्वारा एल०पी०जी० गैस का इस्तेमाल कैसे करें. इस पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे के द्वारा  बताया गया कि उज्जवला योजना के  छूटे हुए लाभुकों को  योजना का लाभ  देने के उद्देश्य से  यह कार्यशाला प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में किया जाना है। ताकि जिले से प्राप्त लक्ष्य को हासिल कर उसका प्रतिवेदन भेजा जा सके।

कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटाड़ में लड़कियों को मार्शल आर्ट का नि शुल्क प्रशिक्षण


रांची।कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल काटी ताड़ रातू में  एक दिवसीय मार्शल आर्ट  सिखाने  के लिए  लड़कियों के लिए  नि शुल्क  कैंप का किया आयोजन।

 सामाजिक संस्था बाल विकास मंच की ओर से काटी ताड़  रातू स्थित  कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर व सेहतमंद बनाने के लिए  निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को इस प्रशिक्षण की शुरूआत समाजसेवी परमा सिंह ,स्कूल के प्राचार्य श्री सुशील कुमार एवं बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को गरीब तबके के परिवारों के बच्चों में मार्शल आर्ट की सिखाने की पहल की है।

 इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कराटे की साहसिक विधाओं का जोशीला प्रदर्शन सीखा।

 प्रशिक्षण लेने वाले निर्धन बच्चों कराटे व मार्शल आर्ट गुरु वीक्की कुमार गुप्ता और  प्रह्ललाद कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण  दिया । इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल की  उपप्राचार्य। रिया शर्मा , प्रकाश पवार,सहजाद कुरेशी,अबिदिता ,रुचि रानी सिंह ,अमन कुमार,रोहन आदि उपस्थित थे
ये जानकारी अमन ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...