रांची। ई-रिक्शा चालक संघ
ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर शहर की जन परिवहन प्रणाली के
संबंध में कई सवाल उठाए हैं और कई सुझाव दिए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कचहरी
से लेकर राजेंद्र चौक तक का ई रिक्शा का परिचालन बंद करा सिटी राइड बस चलाने का
योजना जो रांची नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है जैसे बहुत सारे ई रिक्शा चालकों और
मालिकों का रोजगार छिन जाएगा और रांची शहर में क्राइम भी बढ़ जाएगा इसलिए कि जो भी
आज ई रिक्शा चला रहे हैं उनमें बहुत सारे ऐसे व्यक्ति हैं जो गलत रास्ता छोड़कर ई
रिक्शा चलाकर सुख शांति से अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अगर इन लोगों का
रोजगार छीना जाता है तो और फिर किसी तरह से यह लोग गलत रास्ते पर फिर उतरकर जनता
के साथ किसी गलत काम करते हैं तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा।
दूसरा कचहरी से लेकर राजेंद्र चौक तक पांच-पांच मिनट में
सिटी राइड बस का सेवा देने की बात कही गई है तो आज के परिस्थिति में मेन रोड में की
स्कूल बस घुस जाते हैं तो शहर का आवागमन ठप हो जाता है। अगर पांच-पांच मिनट में
सिटी राइड बस चलाई जाती है तो रांची मेन रोड की क्या स्थिति होगी इनका भी अनुमान
आप लगा सकते हैं। सिटी राइड बस चलाने में यूनियन को कोई आपत्ति नहीं है इसलिए कि
हम लोग भी झारखंड की राजधानी में रहते हैं और हम भी
चाहते हैं कि हर प्रकार की सेवा जनता को लाभ हो और भाड़ा भी कम लगे। मगर रांची नगर
निगम को यह सोचना होगा कि रोड नहीं रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो
इसकी भी जिम्मेवारी किसकी होगी। इसलिए रांची शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए।
इसके बाद ही किसी भी रोड में सिटी राइड बस की परिचालन सरकार कराएं और हमारा भी
गरीब चालक ई रिक्शा चलाकर जनता को हर जगह स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल स्टैंड एरोड्रम
पोस्ट ऑफिस और यात्रियों को जहां तक भी जाना है उन सब सुविधा यात्री को भी मिल पाए
इसलिए रांची नगर निगम से रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन मांग करती है कि सबसे
पहले रोड चौड़ीकरण किया जाए तब सिटी राइड बस चलाने का योजना बनाई जाए जिसका स्वागत
पूरे यूनियन के पदाधिकारी भी करेंगे।
इस पर अपर नगर आयुक्त ने
यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि आप लोग चिंता मुक्त रहिए इस पर कोई
कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आज के प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन
के अध्यक्ष दिनेश सोनी सचिव विजय नंदी रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई-रिक्शा ठेला
मजदूर संघ के महामंत्री मुन्ना कश्यप
रांची जिला ई रिक्शा यूनियन के संरक्षक नंदन कुमार सिंह अमर मुंडा एवं शंकर कश्यप
उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें