यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश कार्यालय में झंडोतोलन


राष्ट्रीयता सर्वोपरि : मुकेश कश्यप

रांची। झारखंड प्रदेश तैलिक साहु सभा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आजादी में शामिल हमारे पूर्वजों एवं वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
स्वतंत्रता दिवस के 73 वीं वर्षगांठ पर, झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने,ढीपा, टोली,पुन्दाग (अरगोड़ा कटहल मोड़) पर अवस्थित साहु सभा के राज्य कार्यालय (ड्रीम हाईट प्रांगण में) झंडोत्तोलन के पश्चात वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में में शामिल महात्मा गांधी से लेकर भगत सिंह एवं सभी वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी को कोटि कोटि नमन करते हैं । हमारे लिए राष्ट्रीयता सर्वोपरि है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ,विशिष्ट अतिथि नित्यानंद राय, प्रधान महासचिव मनोज कुमार लाल गौंझू, रांची जिला अध्यक्ष हरिनाथ साहू, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष उमेश रंजन साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, रवि साहू, मदन कुमार साहू, शिव कुमार साहू, विमला साहू,आदि लोग उपस्थित थे।यह जानकारी प्रदेश सलाहकार सह मीडिया प्रभारी शंकर कुमार साहू ने दी।

कोकर व्यापार संघ ने किया झंडोत्तोलन व पौधरोपण


रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोकर व्यापार संघ के तत्वावधान में शुभ लगन टेंट हाउस परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं सदर थाना परिसर में औषधीय गुणों का पौधरोपण किया गया।
ध्वजारोहण में वार्ड 8 की पार्षद वीणा अग्रवाल, संघ के संरक्षक जय प्रकाश भल्ला, तुषार विजयवर्गीय, अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सचिव सुभाष अग्रवाल शामिल हुए। सभी ने संयुक्त रूप से शुभ लगन टेंट हाउस में ध्वजारोहण किया।
अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि आज भारत दो स्वतंत्रता मना रहा है। पहला देश की स्वतंत्रता, दूसरा कश्मीर की स्वतंत्रता। आज देश के हर नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। श्री विजयवर्गीय ने संघ से जुड़े व्यापारियों से आग्रह किया है अपने प्रतिष्ठानों के  कार्यालय में हमेशा एक भारतीय ध्वज लगाकर रखे। ध्वजारोहण के बाद संघ के सदस्यों ने सदर थाना परिसर में औषधीय पौधरोपण किया। पौधरोपण में मुख्यरूप से थाना प्रभारी शामिल हुए।
पौधरोपण के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि औषधीय गुणों का पौधा कई रूपों में हमारी सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही औषधीय पौध की परंपरा रही है। संघ के द्वारा थाना जैसी जगहों में औषधीय पौध लगाना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के संयोजक प्रतीक विजयवर्गीय, अमित अग्रवाल थे। ध्वजारोहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम में बीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंघानियां,  प्रभाकर भट्ट, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बिपिन वर्मा, जय देव धुत, रमाशंकर अग्रवाल, माणिक चंद्र ठाकुर, पवन सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, संतोष अग्रवाल, कृष्ण बलदेवा, सोनू मिश्रा, हर्ष विजयवर्गीय, आर्यन राज, प्रदीप सिंह, कृष्णा मुंडा, समेत अन्य सदस्य सम्मलित थे।

डीभीएम जूनियर स्कूलों में झंडोत्तोलन


शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाने दें : आदित्य विक्रम जायसवाल
रांची। डीभीएम जूनियर स्कूल, कमड़े में 73 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर झंडातोलन कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय गान एवं झंडे को सलामी दी गई तथा सभी छात्रों के बीच स्टेशनरी एवं मिठाइयां बांटी गई।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे देश के अमर वीर शहीदों ने जिस संकल्प के साथ आज़ादी दिलाई, उस संकल्प को हम सब को बनाये रखना आवश्यक है। वर्तमान सरकार महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कर रही है। हम सब की स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। आज युवा पीढ़ी को वीर शहीदों की जीवनी एवम उनके दिये बलिदानों को बताने की जरूरत है। उनकी त्याग तपस्या एवं बलिदान के बदौलत ही देश स्वत्रंता हुआ है।
श्री जायसवाल ने स्कूल परिसर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए  एक्वा गार्ड मशीन लगाने का आश्वासन दिया है। ताकि स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छ पानी मिल सके। इसके साथ ही छात्रों को महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प को दुहराया।
झंडोंतोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, शिक्षक  काजल गुप्ता, कृति प्रधान, सुमन देवी, ललिता कुमारी, अभिषेक आनंद, अरुण प्रसाद, सुरेंद्र  महतो, शुभम यादव, मुंजी सिंह, राजीव चौरसिया (चिंटू), सीपी सोलंकी, सोनू सिंह, संजू,दीपक, प्रेम सहित अन्य मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए


स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत मिली आजादी, नायक


रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर काके मिसिर  गोंदा में झंडोत्तोलन झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने  किया . इस मौके पर सभी ने कौमी गीत गाए और झंडे को सलामी दी गई. छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए सभी छात्रों के हाथों में तिरंगा झंडा था बच्चे सुबह से ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नए नए कपड़े पहनकर समय से पहले पहुंच गए थे इस मौके पर सभी बच्चों को मिठाई दी गई सभी बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे. इस मौके पर जनक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्व रखता है उस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. 15 अगस्त को स्कूलों से लेकर दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है स्वतंत्रता सेनानियों की कोशिशों के कारण आज हम आजाद हैं उन्होंने कहा कि हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ाई और तब जाकर उसके बाद 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली, I
इस मौके पर जनक नायक, बीरू राम, एचएल लाल, राजकुमार, राम नायक, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद दिलावर और काफी संख्या में छात्र भी मौजूद थे

महिलाओं को सम्मान दिलाना झारखंड महिला सियासत का उद्देश्य: कैप्टन सिन्हा


रांची। झारखंड महिला सियासत के संयोजक व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन सुधीर सिन्हा ने कहा है कि महिलाओं को समुचित सम्मान देने की दिशा में अब तक राजनीतिक दल कोताही बरतते रहे हैं। महिलाओं को उनका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है। राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से झारखंड महिला सियासत के बैनर तले इस बार विधानसभा की सभी 81 सीटों पर महिला प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड महिला सियासत के बैनर तले राजनीतिक क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। जिसके तहत विभिन्न राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं। संयुक्त मोर्चा में शामिल राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव में महिला प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है।
 कैप्टन सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी 3 सितंबर को होने वाले झारखंड महिला सियासत के महाधिवेशन में लिया जाएगा। उसी समय सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की जाएगी। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। राजनीति का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। इसके बावजूद महिलाएं उपेक्षित हैं। अपने हक से वंचित हैं। महिलाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में झारखंड महिला सियासत ने एक अभिनव पहल की है। इसके तहत राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को आगे आए बिना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। सामाजिक बदलाव और स्वच्छ राजनीति के लिए महिलाओं को राजनीति में आना वर्तमान समय की मांग है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए झारखंड महिला सियासत का गठन किया गया है। जिसके बैनर तले महिलाएं राजनीति का दामन थाम रही हैं। अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ झारखंड महिला सियासत के सभी प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरने को आतुर हैं। इसकी तैयारियां की जा रही है। राज्य स्तर पर संगठन बना लिया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी झारखंड महिला सियासत की कमेटियां अस्तित्व में आएगी और झारखंड में राजनीतिक दशा और दिशा बदलेगी। इसके लिए महिलाएं तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने झारखंड महिला सियासत की पहल की सराहना करते हुए संयुक्त मोर्चा में शामिल होने पर अपनी सहमति जता दी है। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। उन्होंने राजनीति में आने को इच्छुक महिलाओं से झारखंड महिला सियासत से जुड़ने का आह्वान किया।




















पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में झंडोतोलन




रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय, ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा में झंडोत्तोलन किया गया।  लोकप्रिय समाजसेवी और श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। राष्ट्र के प्रति हम सबों को समर्पित रहने की आवश्यकता है। हमारे देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन अमर शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलने का हम संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री सहाय के आवासीय कार्यालय पर प्रतिनियुक्त हाउसगार्ड ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सुनील सहाय, राज किशोर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, शत्रुघन तिवारी, विशाल सिंह, पंकज कुमार , डी एन प्रसाद , हरेसर , मुकुल , मुकेश विशाल सिंह , संजय झा , बम बम,  कमलेश  शर्मा , मेरी तिर्की , विनय दुबे पहलवान , विजय शंकर नायक , राजकिशोर प्रसाद, सूर्य कांत सिंह ,  अरुण मिश्रा , अशोक प्रेसिडेंट ,अभय चंद्रा ,  चंदन , राज , लखन , धीरज इस्राइल सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडोतोलन


रांची। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मीनारायण मुंडा द्वारा झंडोतोलन किया गया।झंडोतोलन  के बाद लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ है । इन मुद्दों पर हम सब को मिल कर लड़ना होगा और जब तक ये अहम मुद्दों से हम पार नहीं पा लेंगे तब तक आज़ादी   सार्थक नही होगी।
देश की खासियत है विविधता में एकता, लेकिन उसको छिन्न भिन्न करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे ताकतों से एक जुट हो कर लड़ने की जरूरत है।
मौके पर कुणाल मिश्रा, पवन पांडे, यास्मिन लाल, परवेज सहजाद, अजय मेहता, वसीम अकरम, राजन कुमार सिंह, मनोज तिर्की,उदित कुमार, सोमा लिंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  यह जानकारी राजेश कुमार ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...