यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 18 अगस्त 2019

चक्रधरपुर में बाढ़ का तांडव, कई घरों में घुसा पानी

संजय नदी उफान पर,पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का पुराना घर भी चपेट में




चक्रधरपुर।चक्रधरपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त ,कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा।संजय नदी में बाढ़ आ जाने से सोनवा रोड में संजय नदी में बनी नवनिर्माण पुलिया भी बाढ़ के पानी से डूबा।वहीं आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है और नदी के किनारे गोहाल घर के भैंस सहित कई पशु बाढ़ के पानी में बह गए है। संजय नदी से सटे तीन मकानों में लोग फंसे हुए हैं स्थानीय लोगों की मदद से मकान में फंसे  लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ।वार्ड नंबर 5 पुराना 11,में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलवा का पुराना मकान भी बाढ़ की चपेट में आ गया है ।वार्ड नंबर 1 पुरानी बस्ती में जेएलएन कॉलेज के समीप कई घरें बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गई है ।स्थानीय लोगों ने बाढ़ से पीड़ित लोगों  को घरों से निकालकर उन की व्यवस्था कॉलेज में कर रहे हैं वहीं नेशनल के यरटेकर कमेटी के मेंबर चांद मोहम्मद टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में जुटे हुए हैं व उनके खाने-पीने के इंतजाम में लगे हैं शहर के कई लोग बाढ़ पीड़ितों  की मदद को आगे आए हैं।



आरक्षण बढ़ाने की मांग करेगा लातेहार ओबीसी मोर्चा


लातेहार। विवाह उत्सव मंडल लातेहार राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में आरक्षण बढ़ाओ,न्याय दो यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मेराज उल हक रांची महानगर अध्यक्ष सुधीर राय प्रदेश युवा महासचिव युवराज वर्णवाल  महुआडांड़ से मनोज जयसवाल,  संजय राय,  संजय युवराज, युवराज कुमार जयसवाल,  राकेश कुमार, अशोक गुप्ता,  राजधानी प्रसाद यादव, 20 सूत्री सूत्री उपाध्यक्ष  गोविंद प्रसाद,  तैलिक साहू समाज जिला अध्यक्ष  उमाशंकर प्रसाद,  राजीव रंजन  प्रसाद को संबोधित किया।  धन्यवाद ज्ञापन लालू यादव ने किया।

मायुमो ने किया निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन


रांची। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रातः 6 : 30 बजे निःशुल्क जाँच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घटान मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने किया।

जाँच शिविर के माध्यम से लोगो का शुगर, ब्लडप्रेशर, लीवर, हृदय, आंख, कान और गले से संबंधित रोगों की जाँच की गई।

निःशुल्क शिविर में कुल 65 लोगों की जाँच की गई।

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने सेहत पे ध्यान नही दे पा रहे है। जिसके कारण कई रोग उप्तन्न हो जा रहे है। नियमित जाँच के माध्यम से  बीमारियों का पता चलते रहता है।

कार्यक्रम के संयोजक नीरज अग्रवाल एवं बिमल अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क जाँच शिविर के माध्यम से कई लोगो की बीमारियों का पता चला। उन्होंने कहा कि आज के समय मे नियमित जाँच एवं सही खान पान बहुत जरूरी है। हमलोग जो भी जाँच कर रहे है उसका रिकॉर्ड भी रख रहे है |

निःशुल्क जाँच शिविर में सचिव विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित सेठी, संदीप जाजोदिया, रवि आंनद, प्रमोद मोदी, हिमांशु धूत, समेत अन्य शाखा के सदस्य उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष को उपाध्यक्ष नहीं मानते नगर परिषद अध्यक्ष



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के  उपाध्यक्ष आनंद कुमार कसेरा पिछले चुनाव में सर्वाधिक वार्ड पार्षदों के समर्थन से उपाध्यक्ष चुने गए और झारखंड के सबसे कम उम्र के उपाध्यक्ष बने किंतु अध्यक्ष के डी साह के द्वारा उनको हमेशा दरकिनार किया गया हद तो तब हो गई कि शिला पट से  भी उपाध्यक्ष आनंद कसेरा नाम गायब हो गया तथा उन्हें शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भी बुलाने की आवश्यकता नहीं समझी गई। ऐसा श्री कसेरा का कहना है कि उनके कक्ष में हमेशा ताला लगा रहा। उनका कार्यालय  कबाड़खाने के साथ साथ गोदाम बन गया। ये निश्चित तौर से उनके लिए  पीड़ा जनक रही अपनी उपेक्षा से वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने भी नगर परिषद से दूरी बना ली किंतु जब वार्ड पार्षद एक जुट होकर अध्यक्ष  के के साह के कार्यों का  विरोध किया तो आनंद कसेरा भी अपने फार्म में लौट आए।

मनोहरपुर बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा


विनय मिश्र
चाईबासा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर  जितेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा में मुख्य रूप से सभी 254 योजनाओं एवं टी०सी०बी० को 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को दिया गया। 
पंचायत सचिव नंदपुर के धीमी गति कार्य को देखते हुए इस माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
कमल क्लब का ऑनलाइन पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया। डी०एम०एफ०टी० फंड से निर्माण होने वाली योजनाओं को ग्राम सभा में पारित कर प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।

शनिवार, 17 अगस्त 2019

मिथिलेश अकेला की पुस्तक का लोकार्पण


रांची। मिथिलेश अकेला की कहानी संग्रह उल्टी उड़ान का लोकार्पण प्रेस क्लब में विद्याभूषण,प्रमोद कुमार झा,पंकज मित्र,कुमार बृजेन्द्र,राजश्री जयंती आदि द्वारा किया गया.
सभागार में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.
लोकार्पण समारोह में बोलते हुए कथाकार पंकज मित्रने शिल्प और कथ्य की व्याख्या करते हुए कहा कि शिल्प की तिगड़मों के कारण  कहानी कभी कभी अबूझ बन जाती हैं,पढ़ने वाला ऊब जाता है लेकिन अकेला जी की कहानियों में ऐसी बात नहीं है.इनकी कहानी स्पष्ट,सादा एवं दिल को छू लेनी वाली होती हैं.सामाजिक परिवेश को दर्शाती है.इनकी कहानियों में लोक तत्व भी है जो कहानी को आकर्षक,रोचक एवं पठनीय बनाती है
पीके झा पूर्व दूरदर्शन  निदेशक ने कहा कि समय को जानना है तो  रचनाकार को जानिये.इनकी कहानी समय एवं परिवेश और समाज की पहचान कराती है
अध्यक्षता करते हुए विद्याभूषण ने कहा कि किस्सा गोई एक बड़ा फन है जिसे ये फन आ गया,वो अच्छा कहानीकार बन सकता है और अकेला जी को कहानी कहने का फन आता है.इनकी कहानियां सामाजिक परिवेश के ताना बाना इसतरह बुनती हैं कि पाठक इसकी गिरफ्त में आ जाता है
एमज़ेड खान ने उल्टी उड़ान पर अपनी बात रखते  हुए कहा कि  अकेला जी की कहानियां बनते बिगड़ते रिश्ते की टूटन का एहसास कराती है
नरेंद्र झा ने कहानी के शिल्प और कथ्य के महत्व पर प्रकाश डाला  और संग्रह को पठनीय एवं रोचक बताया
राजश्रीजयन्ती ने भी सम्बोधित किया
अंत मे अकेला जी ने  संग्रह की 13 कहानियों में 6 कहानियों की चर्चा की.
उल्टी उड़ान कहानी जो आत्मीय रिश्ते में टूटने बिखरने की त्रासदी को उकेरती है,को अपनी बेहतरीन कहानी बताया
कुमार बृजेन्द्र ने संचालन करते हुए अकेला जी के साहित्यिक यात्रा का वर्णन किया और इसे साहित्य जगत के लिए एक उपलब्धि बताया
डॉ शैल बाला पूर्व प्राचार्य चाईबासा ने धन्यवाद ज्ञापित किया
मुख्य उपस्थिति एमएम शर्मा,इस सहाय,इज़हार अहमद,सुधांशु,अमर कुमार,कुंदन सिंह,डॉ शैल बाला दास, मंजू सहाय,गुफरान अशरफी,खालिक परदेसी,हिमालय झा,कृतिक वर्मा आदि

भाजपा उपाध्यक्ष से मिले तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली /रांची। झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष ,(व्यापार प्रकोष्ठ ) सह युवा भाजपा नेता महेश महतो ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी से मुलाकात की। श्री महतो ने झारखंड में हो रहे सदस्यता अभियान पर   चर्चा की। इस आधे घंटे के इस शिष्टाचार मुलाकात में तेली साहु सभा भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार विमर्श हुआ। उक्त जानकारी प्रदेश सलाहकार सह मिडिया प्रभारी शंकर कुमार साहू ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...