यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 21 अगस्त 2019

पत्रकार की बेटी पर तेज़ाब से हमला


रांची। धनबाद दैनिक आवाज़ के उप संपादक JJA के सक्रिय पत्रकार साथी सुनील कुमार की बेटी पर आज तेज़ाब से हमला की सूचना मिलने पर धनबाद उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी धनबाद कौशल किशोर से मिलकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एंव सुनील कुमार के आवास पर सुरक्षा देने की मांग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की।ज्ञात हो आज ही सुनील के दादा जी का स्वर्गवास हुआ है और परिवार के सारे सदस्य अंतिम संस्कार के लिये गया के लिये निकले हैं।घर पर केवल सुनील की बेटी एंव पत्नी अकेली थीं,उनपर पहले भी चोरों ने धारदार हथियार से हमला किया था।एसएसपी ने संगठन को आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी।धनबाद उपायुक्त ने सुनील के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है।आज उपायुक्त के समक्ष संगठन के संस्थापक शाहनवाज़ हसन,लल्लन पांडेय, धनबाद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव शौकत खान, रविंद्र नाथ चौरसिया, संतोष साव, जितेंद्र कुमार, अफ़रोज़ कुरैशी, राकेश वर्मा, रुस्तम मियाँ,अनोजीत सेन एंव अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।                                                                                        

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर


रांची। मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के तत्वावधान में श्री राणी सती स्कूल रातू रोड के विद्यार्थियों के लिए नेत्र जाँच शिविर लगाया गया।

शिविर में लायंस क्लब ऑफ़ राँची ईस्ट के सहयोग से 350 स्कूली बच्चों का नेत्र जाँच किया गया |

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, आज के समय मे शिक्षा इतना कठिन हो गया है कि बच्चों की नेत्र में काफी परेशानियां हो रही है, शिक्षा और मानिसक चिंता के वजह से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्र जांच से बच्चों की नेत्र रोशनी कमी पहचान कर उसका जल्द इलाज कराया जा सकता है।

सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि नेत्र जाँच के साथ बच्चों के बीच शिक्षा की साम्रगी पेंसिल, रबर, कटर, किताब, कॉपी, चॉकलेट इत्यादि बांटी गयी।

शिविर के संयोजक पूर्व अध्यक्ष मुकेश जालान, एवं दीपक जालान उर्फ दीपू थे।

नेत्र जाँच शिविर में सचिव विकास अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय खेतान, विकास गोयल, अभिषेक जालान, संजय जैन, नवदीप गाड़ोदिया, चेतन पोद्दार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे |

धनबाद के ग्रामीण एसपी को दिया बुके


चक्रधरपुर। गिरिराज सेना के प्रमुख व समाजसेवी कमलदेव गिरी धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मिल कर उन्हें बुके भेंट किया इस औपचारिक व शिष्टाचार मुलाकात से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी प्रसन्न हुए गौरतलब हो कि भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी  अमन कुमार की पहली पदस्थाना स्थल एस डी पी ओ चक्रधरपुर रही है तथा इसके बाद वे सिटी एस पी राँची बने तथा वर्तमान समय में वे धनबाद में ग्रामीण एस पी हैं ।

जन संपर्क विभाग का मेला सह प्रदर्शनी आयोजित



विनय मिश्र

चक्रधरपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से प्रखंड परिसर  चक्रधरपुर में मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  विकास मेले का उद्धघाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य रूप से अतिथि के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी  प्रदीप प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने में और लोगों को जागरूक करने में इस आयोजन की अहम भूमिका है | एवं ज़रूरत मंदो तक हम इन योजनाओं को पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी  राम नारायण सिंह  ने अपने सम्बोधन  में कहा कि प्रखंड प्रशासन आपके साथ है। आप को किसी प्रकार की योजना की जानकारी या उसका लाभ दिलाने  के लिये  पूरा प्रखंड प्रशासन जनता को पूरा सहयोग  करेगा।

  अंचलधिकारी अमर जाॅन आईंद   ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजना हर वर्ग के लिये काफी लाभकारी साबित हो रही

*आज के विकास मेला सह  प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाये गये। सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा डायन कुप्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा कमला का मंचन किया गया।

अतिथियों द्वारा पंचायत स्तरीय  नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।

मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत 300 लोगों ने खाना खा कर इस योजना का लाभ  उठाया। अतिथियों  द्वारा  प्रखंड परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे भी 10-10 पेड़ लगाएं। जल संचयन हेतु चापाकलों, कुँओं के निकास द्वार पर सोख्ता गड्ढे बनाये।
इस अवसर पर  प्रदीप प्रसाद,      अनुमंडल पदाधिकारी,  चक्रधरपुर, राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमरजॉनआइनद, आँचलधिकारी, रतन लाल बोदरा, ज़िला परिसद  सदस्य, इम्तियाज  अहमद , उप समाहर्ता, मनोज कुमार कार्यपालक दण्ड धिकारी, इम्तियाज अहमद  के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा है।

स्वर्ण पदक विजेता सुजाता भगत रांची में सम्मानित


रांची। चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सुजाता भगत के राँची आने पर स्पोर्ट्स लवर  एसोसीएशन ने किया सम्मानित। 21 अगस्त दिन बुधवार को स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन की ओर से चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली सुजाता भगत को सम्मानित किया गया। उन्होंने पॉवर लिफ्टिंग बेंच प्रेस स्वर्ण मैडल,पावर लिफ्टिंग पुश पुल में स्वर्ण मैडल जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व मे रौशन किया है।चीन के चेंडू प्रान्त में चल रही इस प्रतियोगिता में सुजाता ने दो इवेंट में हिस्सा लिया ओर दोनों ही में चैंपियन बनी।इससे पहले  लॉस एंजेलेस में हुए वर्ल्ड पुलिस में भी इन्ही दो वर्गों में स्वर्ण जीते थे। सम्मान समारोह के अवसर पर स्पोर्टस लवर एसोसिएशन के अध्य्क्ष राजीव रंजन,सचिव आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, प्रशांत कुमार,साजन बबुआन,अमित आदि ने उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त को



राँची। हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बडे ही धूमधाम से शनिवार 24 अगस्त को मनाया जाएगा।
दरबार में कृष्ण कन्हैया को झूले में झूलाया जाएगा।
खाटु वाले श्री श्याम प्रभु का ,श्री हनुमान जी महाराज एवं शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा एवं नवीन वस्त्र बागां पहनाया जाएगा।श्रृंगार के लिए विभिन्न स्थानों से फूल मंगाया गया है जिसे स्थानीय मालाकार गजरे का रूप देंगे।
24 अगस्त को रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजनों का कार्यक्रम चलेगा।भजनों की अमृतवर्षा करने श्री श्याम प्रभु के दरबार में  कोलकाता से भजन सम्राट श्री जयशंकर चौधरी पधार रहे है।श्री चौधरी स्वयं की रचित भजनों से जो भावपूर्ण होते है से भक्तों को रिझाएगे।
श्री कृष्ण कन्हैया को प्रिय पन्जिरी संग भिन्न-भिन्न प्रकार के मिठाईयों का भोग अर्पित किया जाएगा एवं रात्रि 12 बजे लल्ला के जन्म उपरांत आरती किया जाएगा एवं सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

राजीव जयंती पर राजीव वृक्षारोपण कार्यक्रम


रांची। झारखण्ड एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमीर हाशमी के अध्यक्षता में स्व: राजीव गाँधी के 75वी जयंती पर राँची जिला में राँची विश्विद्यालय के अंतर्गत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: राजीव गाँधी के जयंती पर राजीवविरिक्षा कार्यक्रम किया गया ॥

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज नें कहाँ कि  आरयू के अंतर्गत सभी कॉलेजों में 20 से 30 अगस्त तक वृक्षारोपण किया जाएगा ॥

राँची जोनल प्रभारी शरीक अहमद नें कहा कि कल से राँची जोनल के अंतर्गत जितने भी  जिला आते हैं उन अभी जिलो में जमशेदपुर , खूंटी , सरायकिला , चायबासा औऱ लोहरदग्गा जिले में 20 से 30 अगस्त तक राजीव वृक्षारोपण जिया जाएगा ॥

इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद आमिर हाशमी , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज , राँची जोनल प्रभारी शरीक अहमद , प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दजीत सिंह , प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर , राष्टीय प्रतिनिधि नूसरत परवीन , जिला अध्यक्ष कुमार विक्की , जिला उपाध्यक्ष श्वेता तिवारी , जिला महासचिव अमन अहमद , सोनू सिंह , विवेक धान आदि लोग उपस्थित थे ॥

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...