यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 21 अगस्त 2019

मिट्टी को नवजीवन देंगी झारखंड की दीदियां

मुख्यमंत्री ने मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को सौंपा पहचानपत्र व जांच किट
======================
4367 ग्राम पंचायतों में 8734 मिट्टी के डॉक्टर व 3164 मिट्टी जांच लैब बनाने का है लक्ष्य

स्वस्थ मिट्टी, उन्नत फसल और समृद्ध किसान हेतु जुटी राज्य सरकार
=====================
मिट्टी को नव जीवन देंगी झारखण्ड की ये डॉक्टर दीदियां

50 पुरुष किसान, 25 सखी मंडल की बहनें व 25 महिला किसान जायेंगीं इजरायल

महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वावलंबन है सरकार का लक्ष्य

===============

रांची। मिट्टी को मिले जान। बढ़े झारखण्ड की शान। समृद्ध हों किसान। खेत की मिट्टी को सेहतमंद बनाने में राज्य सरकार जुट गई है। यही वजह है कि आज मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को पहचानपत्र व मिट्टी जांच हेतु मिनी लैब किट दिया जा रहा है। ताकि किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच उनके ही पंचायत व गांव में हो सके। किसानों को उस मिट्टी में किस फसल की खेती करनी चाहिए, कौन से खनिज की मात्रा बढ़ानी चाहिए इसकी जानकारी मिट्टी की डॉक्टर दीदियां उपलब्ध कराएगी। इसके 2 फायदे हैं पहला किसानों के खेतों की उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हम साध सकेंगे। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्य से हर माह डॉक्टर दीदियां करीब 14 हजार रुपये कमा सकेंगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित मिट्टी की डॉक्टर सम्मान एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड आर्गेनिक एक्सपो में विजेता झारखण्ड की दीदियों को शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया। श्री दास ने कहा डॉक्टर दीदियां यों ही भारत भूमि की सेवा, स्वास्थ धरा, खेत हरा के नारे को चरितार्थ करेंगी।

रानी मिस्त्री की तरह डॉक्टर दीदियां मिशाल कायम करेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार राज्य की महिलाओं ने रानी मिस्त्री बनकर पूरे देश का मान बढ़ाया और झारखण्ड को खुले में शौच से मुक्त किया। उस तरह डॉक्टर दीदियां भी किसानों की मिट्टी को सेहतमंद बनाकर किसानों की आर्थिक समृद्धि और अधिक उत्पादन की वाहक बनेंगी। सरकार की मंशा भी यही है कि किसान समृद्धि शाली बनें, उनकी आय दोगुनी हो। राज्य सरकार कॄषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के कथन अनुसार कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही है- जो पांच समस्याओं यथा- मिट्टी, पानी, कर्ज या बीमा, फलोपरांत और तकनीक का जिक्र उन्होंने किया था उन समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें हैं। ताकि किसानों की आमदनी बढ़ा कर कृषि को लाभदायक बनाया जा सके।

कई राज्यों को कृषि विकास दर में झारखण्ड के किसानों ने पीछे छोड़ा

श्री दास ने कहा कि 2014 से पूर्व राज्य का। कृषि विकास दर -4 प्रतिशत था। लेकिन विगत साढ़े चार वर्ष में यह बढ़कर प्लस 14 प्रतिशत हो गया। आज बिहार की कृषि विकास दर 6.62 प्रतिशत, उड़ीसा की 10.7 प्रतिशत, बंगाल की 5.5 प्रतिशत और आंध्रप्रदेश की 11.39  प्रतिशत है और हमारी 14.5 प्रतिशत। इस दर को और बढ़ाने में मिट्टी की डॉक्टर की भूमिका मायने रखेगी। आने वाले दिनों में राज्य की 100 किसानों को फिर इजरायल भेजा जाएगा। इनमें 50 पुरुष किसान, 25 सखी मंडल की बहनें और 25 महिला किसान शामिल होंगी।

यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम उन महिला उद्यमियों को समर्पित है, जिन्होंने मिट्टी के डॉक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास किया। अब पंचायत स्तर पर किसानों की मिट्टी की जांच कर मिट्टी में मौजूद बीमारी के संबंध में उन्हें बताया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि गांव का हर परिवार मिट्टी से जुड़ा हुआ है। अगर मिट्टी के सही उपयोग का पता चल जाए तो बदलाव व उत्पादकता जरूर बढ़ेगी। आज मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को मिट्टी जांच हेतु किट दिया जा रहा है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। राज्य सरकार ने 25 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विरुद्ध 17 लाख कार्ड बनाए हैं।

किसान मिट्टी का स्वास्थ्य ठीक कर सकेंगे

सचिव कृषि व पशुपालन श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि डॉक्टर दीदियों के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है जो 8 दिनों तक आयोजित होगा। कुल बैच की संख्या 434 होगी। प्रशिक्षण के बाद सभी मिट्टी के डॉक्टर किसानों को खेती की मिट्टी की जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्गत करेंगे एवं मिट्टी में क्या क्या कमी है किसान को बताएंगे। ताकि किसान उर्वरक एवं दवाओं का उचित मात्रा में प्रयोग कर मिट्टी के स्वास्थ्य को ठीक कर सकें। जिससे कि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 3000 महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। गांव के स्तर पर मिट्टी की जांच होगी। सभी पंचायत में यह व्यवस्था करने की योजना है। यह कार्य 2022 तक किसानों की आय को दुगनी करने में सहायक होगा।

मिट्टी की डॉक्टर पंचमी देवी, पार्वती देवी, मेघा देवी ने एक मिट्टी की डॉक्टर के रूप में अपना अनुभव लोगों के समक्ष साझा किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेघा देवी, सुमन देवी, ममता कुमारी, सुशीला बेदिया, पार्वती कुमारी को सांकेतिक तौर पर मिट्टी की डॉक्टर के रूप में पहचान पत्र व इंदुमती देवी, मुनिता कुमारी, गीता देवी एवं मंजू देवी को सांकेतिक रूप से प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने मिट्टी का डॉक्टर के लोगो का अनावरण भी इस अवसर पर किया।

मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी, रोपनी देवी, सुगण देवी, सोमा देवी को मिनी लैब किट एवं गोमती उराईन, संगीता देवी, पियो देवी और सुकरु देवी को सांकेतिक तौर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपा।

इस अवसर पर कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल, कृषि निदेशक श्री छवि रंजन, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, डीडीसी रांची श्री अनन्य मित्तल, राज्यभर से आईं मिट्टी की डॉक्टर दीदियां, सखी मंडल की महिलाएं, कृषि विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

पत्रकार की बेटी पर तेज़ाब से हमला


रांची। धनबाद दैनिक आवाज़ के उप संपादक JJA के सक्रिय पत्रकार साथी सुनील कुमार की बेटी पर आज तेज़ाब से हमला की सूचना मिलने पर धनबाद उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी धनबाद कौशल किशोर से मिलकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एंव सुनील कुमार के आवास पर सुरक्षा देने की मांग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की।ज्ञात हो आज ही सुनील के दादा जी का स्वर्गवास हुआ है और परिवार के सारे सदस्य अंतिम संस्कार के लिये गया के लिये निकले हैं।घर पर केवल सुनील की बेटी एंव पत्नी अकेली थीं,उनपर पहले भी चोरों ने धारदार हथियार से हमला किया था।एसएसपी ने संगठन को आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी।धनबाद उपायुक्त ने सुनील के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है।आज उपायुक्त के समक्ष संगठन के संस्थापक शाहनवाज़ हसन,लल्लन पांडेय, धनबाद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव शौकत खान, रविंद्र नाथ चौरसिया, संतोष साव, जितेंद्र कुमार, अफ़रोज़ कुरैशी, राकेश वर्मा, रुस्तम मियाँ,अनोजीत सेन एंव अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।                                                                                        

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर


रांची। मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के तत्वावधान में श्री राणी सती स्कूल रातू रोड के विद्यार्थियों के लिए नेत्र जाँच शिविर लगाया गया।

शिविर में लायंस क्लब ऑफ़ राँची ईस्ट के सहयोग से 350 स्कूली बच्चों का नेत्र जाँच किया गया |

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, आज के समय मे शिक्षा इतना कठिन हो गया है कि बच्चों की नेत्र में काफी परेशानियां हो रही है, शिक्षा और मानिसक चिंता के वजह से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्र जांच से बच्चों की नेत्र रोशनी कमी पहचान कर उसका जल्द इलाज कराया जा सकता है।

सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि नेत्र जाँच के साथ बच्चों के बीच शिक्षा की साम्रगी पेंसिल, रबर, कटर, किताब, कॉपी, चॉकलेट इत्यादि बांटी गयी।

शिविर के संयोजक पूर्व अध्यक्ष मुकेश जालान, एवं दीपक जालान उर्फ दीपू थे।

नेत्र जाँच शिविर में सचिव विकास अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय खेतान, विकास गोयल, अभिषेक जालान, संजय जैन, नवदीप गाड़ोदिया, चेतन पोद्दार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे |

धनबाद के ग्रामीण एसपी को दिया बुके


चक्रधरपुर। गिरिराज सेना के प्रमुख व समाजसेवी कमलदेव गिरी धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मिल कर उन्हें बुके भेंट किया इस औपचारिक व शिष्टाचार मुलाकात से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी प्रसन्न हुए गौरतलब हो कि भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी  अमन कुमार की पहली पदस्थाना स्थल एस डी पी ओ चक्रधरपुर रही है तथा इसके बाद वे सिटी एस पी राँची बने तथा वर्तमान समय में वे धनबाद में ग्रामीण एस पी हैं ।

जन संपर्क विभाग का मेला सह प्रदर्शनी आयोजित



विनय मिश्र

चक्रधरपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से प्रखंड परिसर  चक्रधरपुर में मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  विकास मेले का उद्धघाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य रूप से अतिथि के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी  प्रदीप प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने में और लोगों को जागरूक करने में इस आयोजन की अहम भूमिका है | एवं ज़रूरत मंदो तक हम इन योजनाओं को पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी  राम नारायण सिंह  ने अपने सम्बोधन  में कहा कि प्रखंड प्रशासन आपके साथ है। आप को किसी प्रकार की योजना की जानकारी या उसका लाभ दिलाने  के लिये  पूरा प्रखंड प्रशासन जनता को पूरा सहयोग  करेगा।

  अंचलधिकारी अमर जाॅन आईंद   ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजना हर वर्ग के लिये काफी लाभकारी साबित हो रही

*आज के विकास मेला सह  प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाये गये। सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा डायन कुप्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा कमला का मंचन किया गया।

अतिथियों द्वारा पंचायत स्तरीय  नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।

मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत 300 लोगों ने खाना खा कर इस योजना का लाभ  उठाया। अतिथियों  द्वारा  प्रखंड परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे भी 10-10 पेड़ लगाएं। जल संचयन हेतु चापाकलों, कुँओं के निकास द्वार पर सोख्ता गड्ढे बनाये।
इस अवसर पर  प्रदीप प्रसाद,      अनुमंडल पदाधिकारी,  चक्रधरपुर, राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमरजॉनआइनद, आँचलधिकारी, रतन लाल बोदरा, ज़िला परिसद  सदस्य, इम्तियाज  अहमद , उप समाहर्ता, मनोज कुमार कार्यपालक दण्ड धिकारी, इम्तियाज अहमद  के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा है।

स्वर्ण पदक विजेता सुजाता भगत रांची में सम्मानित


रांची। चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सुजाता भगत के राँची आने पर स्पोर्ट्स लवर  एसोसीएशन ने किया सम्मानित। 21 अगस्त दिन बुधवार को स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन की ओर से चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली सुजाता भगत को सम्मानित किया गया। उन्होंने पॉवर लिफ्टिंग बेंच प्रेस स्वर्ण मैडल,पावर लिफ्टिंग पुश पुल में स्वर्ण मैडल जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व मे रौशन किया है।चीन के चेंडू प्रान्त में चल रही इस प्रतियोगिता में सुजाता ने दो इवेंट में हिस्सा लिया ओर दोनों ही में चैंपियन बनी।इससे पहले  लॉस एंजेलेस में हुए वर्ल्ड पुलिस में भी इन्ही दो वर्गों में स्वर्ण जीते थे। सम्मान समारोह के अवसर पर स्पोर्टस लवर एसोसिएशन के अध्य्क्ष राजीव रंजन,सचिव आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, प्रशांत कुमार,साजन बबुआन,अमित आदि ने उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

मंगलवार, 20 अगस्त 2019

हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 24 अगस्त को



राँची। हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बडे ही धूमधाम से शनिवार 24 अगस्त को मनाया जाएगा।
दरबार में कृष्ण कन्हैया को झूले में झूलाया जाएगा।
खाटु वाले श्री श्याम प्रभु का ,श्री हनुमान जी महाराज एवं शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा एवं नवीन वस्त्र बागां पहनाया जाएगा।श्रृंगार के लिए विभिन्न स्थानों से फूल मंगाया गया है जिसे स्थानीय मालाकार गजरे का रूप देंगे।
24 अगस्त को रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजनों का कार्यक्रम चलेगा।भजनों की अमृतवर्षा करने श्री श्याम प्रभु के दरबार में  कोलकाता से भजन सम्राट श्री जयशंकर चौधरी पधार रहे है।श्री चौधरी स्वयं की रचित भजनों से जो भावपूर्ण होते है से भक्तों को रिझाएगे।
श्री कृष्ण कन्हैया को प्रिय पन्जिरी संग भिन्न-भिन्न प्रकार के मिठाईयों का भोग अर्पित किया जाएगा एवं रात्रि 12 बजे लल्ला के जन्म उपरांत आरती किया जाएगा एवं सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...