चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल में 18 अगस्त को बाढ़ से आई तबाही के मंजर को भुलाया नहीं जा सकता है कई लोगों के आशियाने व सामान इस बाढ़ के पानी में बह गए व तबाह होगए।बाढ़ पीड़ितों को अब तक कई जगह रैन बसेरों में रखा गया है।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा लगातार बाढ़ पीड़ितों का खाने के राशन से मदद कर रहे हैं आज गुरुवार को पुनः एक बार फिर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कई जगह रेन बसेरों में जाकर बसे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व राहत सामग्री से मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, डीआरयूसीसी के सदस्य पवन शंकर पांडे, शेष नारायण लाला, रंजन भगोरिया व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
भाजपा ने ली बाढ़ पीड़ितों की सुधि

अंकित मेमोरियल मेघा चित्रांकन प्रतियोगिता 23 सितम्बर को
चक्रधरपुर। अंकित पांडे की याद में एक मेगा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इसका आयोजन कल्याण मंडप चक्रधरपुर में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता सभी प्रकार के बच्चों के लिए एवं सभी वर्ग के बच्चों के लिए है एवं यह बिल्कुल निःशुल्क है इसमें कोई भी प्रतिभागी अपना नामांकन दे सकते हैं एवं इसे पूरा करने में सहयोग कर सकते हैं इसका आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे पार्सल डिपार्टमेंट चक्रधरपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक होगा.
विचार-विमर्श हेतु संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे तक का कार्यक्रम रखा गया है इस चित्रांकन प्रतियोगिता परीक्षा में पर्यावरण को विषय सूचीबद्ध किया गया है.
स्वर्गीय अंकित के पिता ए के पांडे ने शहर के सभी गणमान्य एवं सभी बच्चों का आह्वान किया है और इसे सफल बनाने का निवेदन किया है।इस कार्यक्रम सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी सम्मानित किया जाएगा श्री पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है ।
निरूप ने छात्रों के बीच बांटी बरसाती
चक्रधरपुर। सावन के बाद भी बरसात अपनी चरम सीमा पर है। इससे होने वाली बीमारियों से हम सभी परिचित हैं इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए शिक्षाविद् निरूप कुमार प्रधान ने अपने निःशुल्क शिक्षण संस्थान में बच्चों के बीच बरसाती का वितरण किया।
यह बरसाती उन सभी लड़कियों एवं लड़कों को दिया गया जो सुदूर इलाके में स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। यह सभी ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक रूप से काफी असमर्थ एवं इनका जीवन यापन मुश्किल से चल रहा है ।
ऐसे बच्चों को श्री निरुप अलग-अलग निःशुल्क संस्थान बनाकर इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं ।ऐसे में यह कार्य इनका सराहनीय है ।यह बच्चे बारिश में स्कूलों में जा नहीं पाते क्योंकि बरसात में भीग जाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ जाती है इसलिए इनके माता-पिता बरसात के दिन में इन्हें स्कूल नहीं भेज पाते ।इसी बीच श्री निरूप कुमार प्रधान ने यह उपाय लगाया कि इन बच्चों के बीच में बरसाती का वितरण किया ताकि इनकी पढ़ाई ना रुके और वह सुचारू रूप से स्कूल जाकर अध्यन कर पाए।
बताते चलें कि श्री प्रधान न केवल इन बच्चों के बीच में बरसाती बांटे बल्कि इन बच्चों के बीच में वस्त्रों, किताब, कॉपी एवं जरूरत के सामन मुहैया करवाते हैं ।शिक्षा के साथ-साथ इनके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखते हैं।
जन्माष्टमी मेले में लगने लगे झूले, सजने लगीं दुकानें
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम का सबसे बड़ा मेला जन्माष्टमी के लिए झूलों एवं दुकानों की सजावट होने लगी है 24 अगस्त से शुरू होने वाली यह जन्माष्टमी रेलवे क्षेत्र के पोटरखोली इलाके में लगता है।
यह क्षेत्र संकीर्ण रास्तों से बना हुआ है फिर भी यहां पर इस शहर की सबसे बड़ा मेला विगत कई दशकों से लगता आ रहा है
चक्रधरपुर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी काफी संख्या में लोग इस मेले को देखने के लिए आते हैं जैसे सोनुवा, मनोहरपुर, खरसावां यहां तक कि जमशेदपुर से भी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मेले की रौनक बढा़ते हैं।
यह मेला भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर मनाया जाता है यह करीबन आठ दिनों का मेला है इसमें खिलौनों, सजावट की सामग्री को मिलाकर इत्यादि कई सारे चीजों का संग्रह देखने को मिलता है खानपान एवं संस्कृति से जुड़ा यह मेला पुरखों से चला रहा है।
दिन और रात दोनों पहरों पर यह मेला लगी रहती है जिसमें हजारों की संख्या में लोग इस मेले का लुफ्त उठाते हैं पतली गलियों से होकर चौड़े रास्ते तक दुकानों का तांता लगा रहता है।
इस मेले का शुभारंभ पूजा के दूसरे दिन होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह मेला लोगों के दिलों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है ।
चक्रधरपुर के डीसीएम बने सेरसा के सहायक खेल प्रभारी
विनय मिश्र
चक्रधरपुर।
बुधवार, 21 अगस्त 2019
आम आदमी पार्टी ने झारखंड में फूंका चुनावी बिगुल
बनायी "चुनाव कैंपेन कमिटी"
राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक बोले- झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये झारखंड विधानसभा में आम आदमी पार्टी को लाइये
रांची। आज दिनांक 21/08/2019 को आम आदमी पार्टी,झारखंड का प्रदेश विधानसभा समिति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के संपन्न होने के साथ हीं आम आदमी पार्टी ने झारखंड में चुनावी बिगूल फूंक कर औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे विधानसभा समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में " चुनाव कैंपन कमिटी" की घोषणा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा दिल्ली में किये गये कार्यों को अगर घर-घर पहुँचा दिया तो झारखंड में आम आदमी पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये यहाँ के लोगों को यह लड़ाई लड़नी अौर जीतनी पड़ेगी। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी और अपने विधानसभा को पूरा झारखंड समझकर चुनाव की तैयारी करे अौर लड़े। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट और भ्रष्टाचार से बचाकर दिल्ली की तरह विकास की ओर ले जाने के लिये आम आदमी पार्टी सत्ता में हस्तक्षेप करने जा रही है और इसके लिये हर स्तर पर कार्यकर्ता व नेता को आगामी चुनाव में खुद को झोंक देने की आवश्यकता है क्योंकि राजनीति हमारे लिये पैसा कमाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज एवं लोगोँ के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है अौर यह हमने दिल्ली में कर दिखाया है जिसे पुरी दुनिया देख रही है।
प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक की सरकारों ने झारखंड को लूटखंड बना दिया है। हर सरकार में झारखंड के किसानों अौर आदिवासियों का शोषण हुआ है, उनकी जमीन छीनी गई है,उनपर अत्याचार हुआ है, रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है, छात्रों के भविष्य के साथ खेला गया है। झारखंड सहित पूरे देश में सत्ता अौर भाजपा के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही करार दिया जा रहा है। आज अगर झारखंड को बचाना है, जल, जंगल अौर जमीन की लूट को रोकना है,अगर दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा अौर स्वास्थ व्यवस्था देना है तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना है तो आम आदमी पार्टी को झारखंड विधानसभा में लाना होगा अौर हम सब यह करके रहेंगे। आज मॉब लिंचिंग, भ्रष्टाचार, कुपोषण और गरीबी के कारण देश हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी झारखंड की बदनामी हो रही है।किन्तु आम आदमी पार्टी के सरकार में आने से झारखंड की चर्चा दिल्ली कि तरह अच्छी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, बिजली, पानी सहित विश्वस्तरीय कायोँ के लिये होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अंकुश नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण, प्रदेश सचिव राजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा,संतोष मानव,पवन पांडे, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, यास्मीन लाल, व्यास उपाध्याय, परवेज सहजाद, हेंमकांत ठाकुर, दिगंबर साहा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली,कुणाल मिश्रा, संजीत कुमार, वंदना कुमारी ,रेणुका तिवारी,मंटू पांडे, रईस अफ्रीदी, शंभू सिंह,हर्ष दुबे,कुमार राकेश, अविनाश नारायण, वसीम अकरम, अजय मेहता,उदित कुमार, कृष्णा किशोर सहित भारी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सखी मंडल के बीच अचानक पहुंच गए सीएम रघुवर दास
सखी मंडल की बैठक में अचानक पहुंच कर भाग लिया मुख्यमंत्री ने
=================
★झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को
आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन सरकार का लक्ष्य
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=============
मुख्यमंत्री ने एक एक स्टॉल पर जाकर महिलाओं की समस्याओं और उनके कार्य प्रगति को जाना
रांची। एक कतार में 15 से 20 महिलाओं का समूह बैठा था। सभी आपस में बात कर रहीं थीं....तभी राज्य के मुख्यमंत्री उनके बीच आ गए...एकाएक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष देख सभी हतप्रभ तब रह गईं जब मुख्यमंत्री उस समूह के विचारों के आदान प्रदान में शामिल हो गए...उनके साथ हो लिए और अपने महिला संकुल संगठन के कार्यों को साझा करने का आग्रह किया...रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाएं कुछ देर के लिए ठिठक गईं...लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी झिझक को पल भर में हर लिया...सभी ने संगठन के कार्यों को बताना प्रारंभ किया...मौका था खेलगांव में आयोजित मिट्टी के डॉक्टर सम्मान समारोह का। जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर स्टाल में बैठी महिलाओं और उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद को देखने पहुंच गये थे।
आपके लिए बैंक लोन की व्यवस्था होगी
रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी संगठन की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पाद को बाजार तक लाने में दिक्कत होती है, ऑटो में तकलीफ होती है...इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इस कार्य में बैंक लोन दिलाने में सरकार मदद करेगी।
हर कार्य में कुशल हैं राज्य की महिलाएं
इस क्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात उन कृषक महिलाओं से भी हुई जो मिनी ट्रैक्टर पर सवार एक कुशल चालक की भांति ट्रैक्टर चला रहीं थीं। उनके इस कौशल को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्व होता है यह देखकर कि राज्य की महिलाएं सबल व आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। लगता है आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन के सरकार के लक्ष्य को भरपूर गति आपकी ऐसी पहल से अवश्य मिलेगी। झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं, नमन है आपको, सलाम है आपके जज़्बे को।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...