बनायी "चुनाव कैंपेन कमिटी"
राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक बोले- झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये झारखंड विधानसभा में आम आदमी पार्टी को लाइये
रांची। आज दिनांक 21/08/2019 को आम आदमी पार्टी,झारखंड का प्रदेश विधानसभा समिति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के संपन्न होने के साथ हीं आम आदमी पार्टी ने झारखंड में चुनावी बिगूल फूंक कर औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे विधानसभा समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में " चुनाव कैंपन कमिटी" की घोषणा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा दिल्ली में किये गये कार्यों को अगर घर-घर पहुँचा दिया तो झारखंड में आम आदमी पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये यहाँ के लोगों को यह लड़ाई लड़नी अौर जीतनी पड़ेगी। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी और अपने विधानसभा को पूरा झारखंड समझकर चुनाव की तैयारी करे अौर लड़े। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट और भ्रष्टाचार से बचाकर दिल्ली की तरह विकास की ओर ले जाने के लिये आम आदमी पार्टी सत्ता में हस्तक्षेप करने जा रही है और इसके लिये हर स्तर पर कार्यकर्ता व नेता को आगामी चुनाव में खुद को झोंक देने की आवश्यकता है क्योंकि राजनीति हमारे लिये पैसा कमाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज एवं लोगोँ के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है अौर यह हमने दिल्ली में कर दिखाया है जिसे पुरी दुनिया देख रही है।
प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक की सरकारों ने झारखंड को लूटखंड बना दिया है। हर सरकार में झारखंड के किसानों अौर आदिवासियों का शोषण हुआ है, उनकी जमीन छीनी गई है,उनपर अत्याचार हुआ है, रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है, छात्रों के भविष्य के साथ खेला गया है। झारखंड सहित पूरे देश में सत्ता अौर भाजपा के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही करार दिया जा रहा है। आज अगर झारखंड को बचाना है, जल, जंगल अौर जमीन की लूट को रोकना है,अगर दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा अौर स्वास्थ व्यवस्था देना है तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना है तो आम आदमी पार्टी को झारखंड विधानसभा में लाना होगा अौर हम सब यह करके रहेंगे। आज मॉब लिंचिंग, भ्रष्टाचार, कुपोषण और गरीबी के कारण देश हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी झारखंड की बदनामी हो रही है।किन्तु आम आदमी पार्टी के सरकार में आने से झारखंड की चर्चा दिल्ली कि तरह अच्छी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, बिजली, पानी सहित विश्वस्तरीय कायोँ के लिये होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अंकुश नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण, प्रदेश सचिव राजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा,संतोष मानव,पवन पांडे, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, यास्मीन लाल, व्यास उपाध्याय, परवेज सहजाद, हेंमकांत ठाकुर, दिगंबर साहा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली,कुणाल मिश्रा, संजीत कुमार, वंदना कुमारी ,रेणुका तिवारी,मंटू पांडे, रईस अफ्रीदी, शंभू सिंह,हर्ष दुबे,कुमार राकेश, अविनाश नारायण, वसीम अकरम, अजय मेहता,उदित कुमार, कृष्णा किशोर सहित भारी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें