अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे भाग लेने के लिये झारखण्ड के प्रधान महासचिव विक्रान्त विश्वकर्मा एंव वरीय उपाध्यक्ष आर. के. शर्मा दिल्ली के लिये रवाना। झारखण्ड के सगंठन सम्बंधित रिपोर्ट केंद्रीय कमेटी मे रखीं जायेगी। प्रदेश के अध्यक्ष माननीय डा.दिलिप कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति , कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भीम शर्मा, शाशी प्रकाश शर्मा, ने बैठक कि सफलता के लिये शुभकामनाएं दी।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारी दिल्ली रवाना
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे भाग लेने के लिये झारखण्ड के प्रधान महासचिव विक्रान्त विश्वकर्मा एंव वरीय उपाध्यक्ष आर. के. शर्मा दिल्ली के लिये रवाना। झारखण्ड के सगंठन सम्बंधित रिपोर्ट केंद्रीय कमेटी मे रखीं जायेगी। प्रदेश के अध्यक्ष माननीय डा.दिलिप कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति , कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भीम शर्मा, शाशी प्रकाश शर्मा, ने बैठक कि सफलता के लिये शुभकामनाएं दी।
एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन
रांची। जेसीआई रांची के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 2019 के लिए संस्था ने कॉमर्स हाउस,शारदा बाबू लेन में एक कार्यालय का उद्घाटन किया।
एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने जानकारी दी की प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्यगण इस कार्यालय में एक्सपो की बेहतरी के लिए एकत्रित होकर योजना बनायेंगे । श्री जालान ने बताया की एक्सपो में 300 से भी ज्यादा स्टाल लगेंगे और अब तक ६५ % स्टाल की बुकिंग हो भी चुकी है ।
२० से २४ सितम्बर होने वाले इस एक्सपो में अफगानिस्तान के ड्राई-फ्रूट और केसर से लेकर टर्की की चमचमाती डेकोरेटिव लाइट तक मिलेगी । ऑटोमोबाइल के भी सभी बड़े ब्रांड के स्टाल लग रहे है ।
महिला उद्यमियों के लिए अलग से पिंक हेन्गेर भी बनाया जा रहा है।
इस साल "प्राइड ऑफ़ कैपिटल " नामक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे सेक्टर वाइज जैसे कपड़ा व्यापारी,ज्वेलर्स,रेस्टुरेंट आदि सभी सेक्टरों मे किसी एक को ये "प्राइड ऑफ़ कैपिटल " ख़िताब सेक्टर वाइज दिया जायेगा, जिसका चयन ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से होगा।
बच्चो के लिए फन गोला नामक एम्यूजमेंट पार्क जिसमे विभिन आधुनिक झूलों का प्रबंध किया जा रहा हैं।
इस साल एंट्री कूपन का शुल्क मात्र 10 रू रखा गया है जिसमे सभी कूपन धारक को रांची शहर के प्रसिद्ध लगभक 48 प्रतिष्ठान एवं रेस्तरां के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे ।
एक्सपो को बिलकुल नए रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है और साज-सज्जा पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यालय उद्घाटन में संस्था के सभी पूर्व अध्यक्ष , एक्सपो संचालक निखिल मोदी , प्रतिक जैन, राकेश जैन, सौरभ शाह, दीपक अगरवाल,सिद्धार्थ जैसवाल,अभिनव मंत्री, अभिषेक केडिया,अनूप अग्रवाल, आनंद धानुका, पंकज साबू,निखिल मोदी,गौरव अगरवाल,विक्रम चौधरी,अमित खोवाल,निशांत मोदी ,सुशिल केडिया,आनंद धानुका, राकेश मुरारका विमल जेजानी, संजीव तुलसियान रोबिन गुप्ता,नारायण मुरारका,प्रभाष जैन आदि मौजूद थे।
घर,परिवार ही नहीं समाज को भी संस्कारित कर रही हैं आभा रंजन
रांची। आज के दौर में कोई महिला घर-गृहस्थी के साथ समाज के विकास में भी योगदान देना अपना कर्तव्य समझें तो उसका नमन किया जाना चाहिए। समाज की महत्ता को समझते हुए देशहित व समाज हित में लगे रहना व्यक्ति की महानता का परिचायक होता है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सक्रिय रहना समाज के प्रति इंसान के जुड़ाव को दर्शाता है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं राजधानी के अरगोड़ा क्षेत्र की निवासी समाजसेवी व प्रख्यात शिक्षाविद् आभा रंजन। वह समाज हित में समर्पित रहती हैं। राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा खूंटी स्थित उर्सुलाइन कान्वेंट से हुई। खूंटी के बिरसा कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। तत्पश्चात रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की उनकी ललक बढ़ती गई। उन्होंने स्नाकोत्तर (एमएससी वनस्पति शास्त्र) किया। रांची विश्वविद्यालय से बीएड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। वह बचपन से ही पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार रही हैं। वर्तमान में वह रांची के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मारवाड़ी कॉलेज के इंटरमीडिएट साइंस की व्याख्याता हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहते हुए समाज के कमजोर तबके के लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती हैं। अपने घरेलू व प्रोफ़ेशनल कार्यों को निपटा कर वह अरगोड़ा, और कुंज बिहार के आसपास की बस्तियों में गरीब आदिवासी बच्चों को जाकर नि:शुल्क पढ़ाती हैं। यहां तक कि अपने घर में काम करने वाली को भी उन्होंने ग्रैजुएशन तक की शिक्षा दिलवाई। आगे भी उसे शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रही हैं। इनका मुख्य शौक रहा है शिक्षा दान। आभा रंजन बताती हैं कि शिक्षा दान से ज्ञान बढ़ता है। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा दान करना चाहिए। खासकर गरीब बच्चों को। उन्हें कोई देखने वाला, कोई बताने वाला नहीं होता है। इनके पिता एस एन प्रसाद बिरसा कॉलेज, खूंटी में प्राचार्य थे। आभा अपना रोल मॉडल अपने पिताजी को मानती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में खूंटी जैसे पिछड़े जिले में काफी उल्लेखनीय योगदान दिया। आभा अपना आदर्श इंदिरा गांधी, किरण बेदी और लता मंगेशकर को मानती हैं। वह एक कुशल गृहिणी हैं। उन्होंने अपने लड़के को संस्कार युक्त शिक्षा देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा। बड़े बेटे आभास को किट यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाया है और छोटा बेटा प्रभास स्थानीय स्कूल में दसवीं में अध्ययनरत है। आभा के पति राकेश रंजन ऊर्जा के क्षेत्र के अग्रणी कंपनी टाटा पावर में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आभा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सम्मानित भी किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में और समाज सेवा ज्यादा से ज्यादा कर सकें, यही इनकी महत्वाकांक्षा है। भविष्य में गरीब बच्चों के लिए ट्यूशन सेंटर या स्कूल खोलने की इनकी योजना है। वह कहती हैं कि अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहते हुए मानवता की सेवा में लगे रहना चाहिए। इससे हमारा देश व समाज सशक्त होगा। सामाजिक समरसता बनी रहेगी। मानव जीवन का लक्ष्य भी यही होना चाहिए।
प्रशांत पाठक बने हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
रांची। हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गन्धर्व ने रांची के नामकुम निवासी प्रशांत पाठक को हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा का अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । श्री गन्धर्व ने बताया कि संगठन के प्रति संघर्षशील भावना और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है । इस मौके पर संगठन के प्रभारी विनय यादव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति झा ने ख़ुशी जाहिर की है ।
रांची शहरी गैस वितरण परियोजना का शुभारंभ कल
रांची। श्री जगन्नाथ मैदान धुर्वा रांची में राँची शहरी गैस वितरण परियोजना का उद्धघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ,भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कर कमलो द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर झारखण्ड सरकार के नगर विकास आवास एवं परिवहन मंत्री सी.पी.सिंह, रांची के सांसद आदरणीय संजय सेठ ,राज्य सभा के सांसद महेश पोद्दार एवं समीर उरांव ,हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ,कांके के विधायक जितुचरण राम ,राँची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में गेल के कार्यकारी निदेशक केपी सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची और जमशेदपुर में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा और शहरी गैस वितरण पर योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रांची में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्राकृतिक गैस की आपूर्ति तथा सीएनजी चालित वाहनों का उद्घाटन भी 23 अगस्त को करेंगे। इसके तहत राजधानी के मधुबन बिहार और खुकरी में सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं श्यामली कॉलोनी में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सीएनजी की आपूर्ति और शहर में सीएनजी चालित वाहनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में गेल द्वारा 75000 से अधिक वाहनों को आपूर्ति करने के लिए 11 सीएनजी स्टेशन कमीशन किए जाएंगे शुरू में विशेष कंटेनर्स में पटना बिहार से सड़क मार्ग द्वारा प्राकृतिक गैस रांची में पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो घमरा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी। वर्तमान में पाइपलाइन निर्माणाधीन है। इसके वर्ष 2020 तक पूरी होने की संभावना है। निर्माता बजाज ऑटो रिक्शा सीएनजी उपयोग में निर्बाध पारगमन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रांची और जमशेदपुर सिटी परियोजनाओं के लिए डेढ़ हजार करोड़ का पूंजी व्यय होगा , जिसमें से 430 करोड़ अगले 3 से 5 वर्ष किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गेल इंडिया लिमिटेड भारत की सर्वोत्कृष्ट प्राकृतिक गैस कंपनी है,जिसकी प्राकृतिक गैस संचरण में 75% से अधिक की बाजार में हिस्सेदारी है। 11000 किलोमीटtर से अधिक प्राकृतिक गैस नेटवर्क के साथ में विद्युत, उर्वरक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता क्षेत्रों में इंधन की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। प्रेसवार्ता में पवन त्रिपाठी, एम पी महतो सहित अन्य मौजूद थे।
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीः प्रशांत सिन्हा
रांची। कल गुरुवार 22 09 2019 को अरगोड़ा स्थित झारखंड पेरेंट्स एसोसिएसशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का संगठन कोशिश में पारा ओलंपिक बैंडमिंटन प्लेयर श्री प्रशांत सिन्हा ने कोशिश के दिव्यांग बच्चों से मिलकर काफ़ी उत्साह वर्धन विषयों पर प्रकाश डाला ।प्रशांत सिन्हा जी पहले से ही ओर्टिगम,सेरेब्रल पॉलसी, मानसिक मंद बुद्धि अन्य दिव्यांगों के लिए काफी कार्य किया है।जमशेदपुर के रहने वाले प्रशान्त सिन्हा ने दिल्ली ,मुम्बई,हैदराबाद में पारा ओलंपिक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य का नाम पूरे देश मे रोशन किया है।अपने हुनर से उन्होंने जीवन को एक नई दिशा देकर जीना सीखा है।समाज के दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रहे प्रशांत ने कहा की कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती और खेल हमेशा दिल से नहीं दिमाग से जीता जाता है।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने प्रशान्त सिन्हा कोअपने बीच पाकर के काफ़ी प्रसन्न होकर अपने भी आगे बढ़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर झारखण्ड पेरेंट्स एसोसिएशन के सचिव दीपा चौधरी, बाल विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, हमारा संकल्प आपका विश्वास के सचिव अवेदश ठाकुर,अमित कुमार आदि कई दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित थे।ये जानकारी अवेदश ठाकुर ने दी।
पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन का सम्मान समारोह कल
रांची। पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष व महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल के 144 वी जयंती वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसके तहत 23 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे संत जेवियर स्कूल डोरंडा रांची में सम्मान समारोह व गांधी जी ऊपर बनी फिल्म/ डोक्यूमेंट्री को दिखाया जाएगा । इस अवसर पर आशा संस्थान के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहने के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस कार्यक्रम में डीपीएस के प्रिंसिपल राम सिंह, संत जेवियर के प्रिंसिपल फादर अजित खेस, संत थॉमस के प्रिंसिपल शिव अब्राहम, कैराली स्कूल के प्रिंसिपल एन जैकब व झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।
अजय राय ने बताया कि 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन टाटीसिलवे समर्थित बसंत कुमार बिरला सभागार में सेमिनार सह राजकुमार शुक्ल सेवा- सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक शामिल होंगें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
निर्मल बाबा की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है. प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इन्टरनेट मीडिया तक ने उनके विरुद्ध हल्ला बोल दिया है. हाल...
-
चल, फिर से बच्चा बन जाते है लड़ते है, झगड़ते है रूठते है, मनाते है कट्टी ..कट्टी ....कट्टी मेल्ली ...मेल्ली ..मेल्ली और जो मेल्ली न...






