रांची। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में कंपनियों को प्रयासरत रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के बाजार में क्वालिटी प्रोडक्ट्स देना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है। उक्त बातें होटल चाणक्य बीएनआर में एसोचैम के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि नकली उत्पाद से ग्राहकों को तो नुकसान होता ही है। कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। नकली उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इंडस्ट्री की भूमिका सहायक है। कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ जीतुचरण राम सहित अन्य मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019
गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ग्राहकों को मुहैया कराएं : सीपी सिंह
रांची। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में कंपनियों को प्रयासरत रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के बाजार में क्वालिटी प्रोडक्ट्स देना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है। उक्त बातें होटल चाणक्य बीएनआर में एसोचैम के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि नकली उत्पाद से ग्राहकों को तो नुकसान होता ही है। कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। नकली उत्पाद से देश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इंडस्ट्री की भूमिका सहायक है। कंपनियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मुहैया कराने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ जीतुचरण राम सहित अन्य मौजूद थे।
एसोचैम का खाद्य, कृषि और डेयरी पर नेशनल समिट सह पुरस्कार समारोह
विकास में सहायक हैं कृषि क्षेत्र में निवेश : प्रदीप कुमार हजारे
रांची। कृषि क्षेत्र में निवेश विकास में सहायक है। झारखंड में कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के सहारे उपलब्धियां हासिल हो रही है। यह शुभ संकेत है। झारखंड सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में कृषि के क्षेत्र में 7000 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है। खाद्यान्न उत्पादन और डेयरी के क्षेत्र में भी संतोषप्रद कार्य हो रहे हैं। उक्त बातें झारखंड सरकार के कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारे ने शुक्रवार को होटल चाणक्य बीएनआर में एसोचैम की ओर से आयोजित खाद्य, कृषि व डेयरी से संबंधित नेशनल समिट सह पुरस्कार समारोह के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित होने से खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा रही है। कृषि के क्षेत्र में निवेश का आंकड़ा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हालांकि कृषि के क्षेत्र में हो रहे निवेश का परफेक्ट डाटा उपलब्ध नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र में विकास का सही अनुमान नहीं लगाया जा पा रहा है। लेकिन कृषि उत्पादन में लगातार हो रही वृद्धि से यह स्पष्ट पता चलता है कि कृषि के क्षेत्र में संतोषजनक विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड से लगभग पांच करोड़ की सब्जियों का निर्यात पटना व दिल्ली सहित अन्य शहरों में किया जाता है। यहां की सब्जियां झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी भेजी जा रही है। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड का विशेष स्थान है। कृषि, खाद्यान्न और गव्य विकास के क्षेत्र में झारखंड आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.आरके झा ने कहा कि झारखंड में कृषि, खाद्यान्न उत्पादन और डेयरी तथा पशुपालन के क्षेत्र में भी सराहनीय विकास हो रहा है। इससे आर्थिक विकास में भी वृद्धि हो रही है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉ. पीयूष रंजन ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हो रहे नित नए अनुसंधान से खाद्यान्न उत्पादन में हो रही वृद्धि सराहनीय है। डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में निवेशकों की अभिरुचि बढ़ रही है। यह राज्य के आर्थिक विकास में सहायक होगा। वही एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज के वाइस प्रेसिडेंट सीबी चक्रवर्ती ने कहा कि कृषि उत्पादों के उत्पादन और विपणन की पर्याप्त व्यवस्था होने से कृषि के क्षेत्र में और अधिक विकास संभव है। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता नई दिल्ली के फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ जितेंद्र दास ने की। वहीं समिति के शुभारंभ में एसोचैम के क्षेत्रीय निदेशक भरत जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया और सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला। समिट का आयोजन एसोचैम की ओर से किया गया था। इस कार्यक्रम के प्रेजेंटिंग पार्टनर एमवे इंडिया इंटरप्राइजेज और फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली थे। समिट में काफी संख्या में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
करमा महोत्सव से पहले निरूप ने बांटे वस्त्र
रांची। गरीब और आर्थिक असमर्थ बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने के साथ ही साथ निरुप कुमार प्रधान इन गरीब बच्चों को उनके त्योहार में नए वस्त्र भी दिए।
यह बच्चे असमर्थ हैं इनके माता-पिता इस त्यौहार में भी उनके लिए नई वस्तुएं नहीं खरीद पाते इसलिए श्री निरूप ने यह निश्चय किया कि वह इन बच्चों को उनके महोत्सव में नए वस्त्र प्रदान करेंगे।
सैकड़ों की संख्या में पढ़ रहे बच्चे बच्चों में से जो बच्चे करमा पर्व को मनाते हैं उन बच्चों को नया वस्त्र कर दिया गया। शिक्षा के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं को भी श्री प्रधान पूरा करते हैं।
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
कौशल विकास से प्रशिक्षित 24 युवाओं को मिली दुबई में नौकरी, सीएम ने दी बधाई
कौशल विकास के माध्यम से हुनरमंद युवा रोजगार से हो रहें हैं आच्छादित
=================
कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 हुनरमंद युवा रोजगार के लिए दुबई रवाना, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
===================
2014 के बाद कल्याण गुरुकुल से हुनरमंद बन अब तक 10 हजार युवा बनें स्वावलंबी
====================
युवाओं को हुनरमंद बनाने हेतु राज्य सरकार 700 करोड़ रुपये कर रही है खर्च
=====================
रांची/खूंटी।कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 युवाओं को रोजगार के लिए दुबई विदा होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।*
हुनरमंद होंगे हाथ तो रोजगार के अवसर होंगे आपार। इन्हीं बातों को आत्मसात कर राज्य सरकार प्रारंभ से ही डिग्री के साथ साथ युवाओं को हुनरमंद बनाने पर विशेष जोर दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय व राज्य सरकार ने कौशल विकास विभाग का सृजन किया। ताकि बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बना उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। अब सरकार का यह प्रयास रंग ला रहा है। खूंटी के रहने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के 24 युवाओं का आत्मविश्वास आज चरम पर था, हो भी क्यों न उनके हुनरमंद हाथों ने उन्हें आर्थिक रूप से सबलता जो प्रदान की है। आज ये युवा खूंटी उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के बाद दुबई रवाना होने से पूर्व अन्य युवाओं प्रेरणा दे गए।
वोल्टास कंपनी में मिली 20 हजार की नौकरी
कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 युवाओं को रोजगार के लिए दुबई रवाना किया गया। सभी युवा कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 90 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार के लिए तैयार हुए हैं। विश्व की जानी मानी कंपनी वोल्टास ने गुरुकुल के छात्रों को नियोजित किया है, जिसमें उन्हें 20 हजार रुपये मासिक तनख्वाह पर रखा गया है ।युवाओं को मासिक वेतन के साथ रहने की सुविधा भी दी जाएगी।
युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने की दिशा में हो रहा है काम
विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त खूंटी श्री सूरज कुमार ने कहा कि कल्याण गुरुकुल पूरी निष्ठा से झारखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। पूरे राज्य में 25 कल्याण गुरुकुल का संचालन किया जा रहा है, जिनसे अब तक 10,000 से अधिक युवाओं को देश विदेश की नामी कंपनियों में नियोजित किया जा चुका है। कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। यहां से अब तक 170 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल चुका है और 120 युवाओं का प्रशिक्षण अभी चल रहा है। कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के अगले बैच के लिए नामांकन जारी है, जिसमें 120 युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिला के अधिकारीगण, गुरुकुल के प्रिंसिपल श्री किशोर चंद मोहंती, जिला संयोजक श्री चंदन कुमार, ट्रेनर मोहम्मद कलाम प्रेक्षा प्रतिनिधि के साथ सभी छात्र मौजूद थे।
=================
कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 हुनरमंद युवा रोजगार के लिए दुबई रवाना, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
===================
2014 के बाद कल्याण गुरुकुल से हुनरमंद बन अब तक 10 हजार युवा बनें स्वावलंबी
====================
युवाओं को हुनरमंद बनाने हेतु राज्य सरकार 700 करोड़ रुपये कर रही है खर्च
=====================
रांची/खूंटी।कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 युवाओं को रोजगार के लिए दुबई विदा होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।*
हुनरमंद होंगे हाथ तो रोजगार के अवसर होंगे आपार। इन्हीं बातों को आत्मसात कर राज्य सरकार प्रारंभ से ही डिग्री के साथ साथ युवाओं को हुनरमंद बनाने पर विशेष जोर दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय व राज्य सरकार ने कौशल विकास विभाग का सृजन किया। ताकि बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बना उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। अब सरकार का यह प्रयास रंग ला रहा है। खूंटी के रहने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के 24 युवाओं का आत्मविश्वास आज चरम पर था, हो भी क्यों न उनके हुनरमंद हाथों ने उन्हें आर्थिक रूप से सबलता जो प्रदान की है। आज ये युवा खूंटी उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के बाद दुबई रवाना होने से पूर्व अन्य युवाओं प्रेरणा दे गए।
वोल्टास कंपनी में मिली 20 हजार की नौकरी
कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के 24 युवाओं को रोजगार के लिए दुबई रवाना किया गया। सभी युवा कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 90 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार के लिए तैयार हुए हैं। विश्व की जानी मानी कंपनी वोल्टास ने गुरुकुल के छात्रों को नियोजित किया है, जिसमें उन्हें 20 हजार रुपये मासिक तनख्वाह पर रखा गया है ।युवाओं को मासिक वेतन के साथ रहने की सुविधा भी दी जाएगी।
युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने की दिशा में हो रहा है काम
विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त खूंटी श्री सूरज कुमार ने कहा कि कल्याण गुरुकुल पूरी निष्ठा से झारखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। पूरे राज्य में 25 कल्याण गुरुकुल का संचालन किया जा रहा है, जिनसे अब तक 10,000 से अधिक युवाओं को देश विदेश की नामी कंपनियों में नियोजित किया जा चुका है। कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। यहां से अब तक 170 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल चुका है और 120 युवाओं का प्रशिक्षण अभी चल रहा है। कल्याण गुरुकुल तोरपा खूंटी के अगले बैच के लिए नामांकन जारी है, जिसमें 120 युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिला के अधिकारीगण, गुरुकुल के प्रिंसिपल श्री किशोर चंद मोहंती, जिला संयोजक श्री चंदन कुमार, ट्रेनर मोहम्मद कलाम प्रेक्षा प्रतिनिधि के साथ सभी छात्र मौजूद थे।
हजारीबाग दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज में छात्र करा सकते हैं नामांकन
ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत छात्रों होगा नामांकन
राज्य सरकार ने तय लक्ष्य को साध लिया, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूंः रघुवर दास
रांची। दुमका, हजारीबाग और पलामू में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में नामांकन हेतु झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने विज्ञापन जारी कर दिया है। मुझे खुशी है कि राज्य सरकार ने अपने तय लक्ष्य को समय पर साध लिया और नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई। मैं नामांकन ले रहे सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका, पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विज्ञापन जारी होने के बाद कही।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन के अनुसार, वैसे छात्र जिन्होंने NEET(UG) 2019 में सफलता प्राप्त की हो वे झारखण्ड के उपरोक्त तीन मेडिकल कॉलेज में नामांकन हेतु आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में ही नामांकन हेतु आवेदन दिया है उन्हें दूसरी बार इस प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं। नामांकन के इच्छुक छात्र बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट- http://jceceb.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। सभी नियम व शर्तें पूर्वत रहेंगी। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 अगस्त 2019 को वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी जाएगी। जारी लिस्ट को लेकर अगर किसी छात्र को कोई आपत्ति हो तो वह सहायक दस्तावेज के साथ ईमेल के जरिये 27 अगस्त 2019 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 28 व 29 अगस्त 2019 तक छात्र कॉउंसेललिंग के दौरान मेरिट के आधार पर अपने पंसद के संस्थान का चयन हेतु फॉर्म जमा कर सकते हैं। 30 अगस्त 2019 को सीट का आवंटन छात्रों को कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने की उपायुक्तों के कार्यों की समीक्षा
★ किसानों की डेटा इंट्री 10 सितंबर तक पूरा करें
★ शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण करने का निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है किसानों तक पीएम किसान योजना व मुख्यमंत्री कृषि सम्मान योजना का लाभ पहुंचे।इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह योजना सरकार की प्राथमिकता में है। लिस्ट में छूटे हुए किसानों के नाम की इंट्री 10 सितंबर तक पूरी करा लें। इसे मिशन मोड पर करायें। उपायुक्त हर दिन इसकी मॉनिटरिंग करें। हर तीन दिन में डाटा इंट्री की रिपोर्ट मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगे। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में सभी उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया।
उपायुक्त से लेकर नीचे के अधिकारी सेवा भाव से काम करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त से लेकर नीचे के अधिकारी सेवा भाव से काम करें। नौकरी सेवा करने के लिए मिली है। जो जिले अच्छा कर रहे हैं, वहां के उपायुक्त से फोन कर सुझाव लें। अक्तूबर तक जिन किसानों को पहली किस्त मिली है, उन्हें दूसरी किस्त और जिनका नाम अभी इंट्री हो रहे हैं, उन्हें पहली किस्त मिलनी है।
गृह प्रवेश तीन सितंबर से किया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण पूरा हो चुके आवासों का गृह प्रवेश तीन सितंबर से किया जायेगा। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक, निर्वाचित जन प्रतिनिधि को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन करें। इससे पहले निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर लें। इसके साथ ही जिन स्कूलों में शौचालय व पानी नहीं है, तीन दिन में उनकी सूची बनवा लें। यहां स्थानीय सांसद-विधायक निधि की राशि से शौचालय व पानी की व्यवस्था करायें।
शहीदों के जिलों में उनके नाम पर स्कूल का नामकरण किया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आजादी में झारखंड के वीरों का अहम योगदान है। देश में आजादी के लिए पहला उलगुलान झारखंड से ही हुआ था। उन शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य है। सरकार ने निर्णय लिया है कि शहीदों के संबंधित जिलों में उनके नाम पर स्कूल का नामकरण किया जायेगा। सभी उपायुक्त अपने-अपने जिले में शहीदों के नाम पर स्कूल का नामकरण करने का काम करें। इससे हमारी आनेवाली पीढ़ी को सीख मिलेगी।
सुकन्या योजना के तहत भी लड़कियों को लाभ पहुंचायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकन्या योजना के तहत भी लड़कियों तक इसका लाभ पहुंचायें। जन्म के साथ ही उनके परिजनों के खाते में राशि भेज दें। जिन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और जो अविवाहित हो, 12वीं पास कर ली हो और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करवाकर उनके खाते में 10-10 हजार रुपये डालवाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सितंबर 25 तक 100 अटल क्लिनिक खोले जाने हैं। जिन क्षेत्र में इन्हें खोलना है, वहां इसे प्राथमिकता दें, ताकि हमारी गरीब जनता को छोटी-मोटी बीमारी के लिए दूर अस्पताल न जाना पड़े। सिविल सर्जन हर दिन इनका निरीक्षण करें। उपायुक्त भी बीच-बीच में इनकी जांच करे।
बैठक में विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, राजस्व सचिव श्री के के सोन, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल समेत वरीय अधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
झारखंड बीपीओ/बीपीएम सम्मिट 2019 में सम्मिलित हुए सीएम रघुवर दास
राज्य में 16 नए बीपीएम/बीपीओ कंपनी का विधिवत शुभारंभ किया
====================
नए बीपीएम/बीपीओ कंपनियों के शुभारंभ से झारखंड के 15,500 युवक-युवतियों को रोजगार मिलेंगे
====================
7 नए बीपीएम/बीपीओ कंपनीज एवं 6 स्टार्टअप कंपनी साथ आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग झारखंड सरकार के साथ समझौता (MoU) हुआ
====================
★ भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में झारखंड निर्णायक भूमिका निभायेगा
★ पिछले साढे 4 वर्ष में नए उद्योग में प्रत्यक्ष रोजगार के रूप में 72000 लोगों को नौकरी
★ राज्य गठन के बाद 18 नई नीतियां बनाई
★ सुरक्षित झारखण्ड बनाया, उग्रवाद अंतिम सांसे गिन रहा
====================
रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है. निवेशक राज्य के प्रत्येक सेक्टर में निवेश कर अपनी आमदनी के साथ-साथ यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं यह सरकार का लक्ष्य है. राज्य गठन के बाद से ही सरकार ने विभिन्न सेक्टर में 18 नई पॉलिसी बनाई. झारखंड की इंडस्ट्रियल पॉलिसी पूरे देश में सराहनीय रहा है. राज्य सरकार ने सामूहिक श्रम क्षमता को सुदृढ़ करने एवं रोजगार के सृजन को महत्वपूर्ण माना और इसी उद्देश को पूरा करने के लिए झारखंड बीपीएम/बीपीओ नीति 2016 का सृजन किया. आज हमारी नीतियों से प्रेरित होकर देश-विदेश के कई जाने-माने उद्योगपति झारखंड में निवेश करने की इच्छा जता चुके हैं और निवेश हो भी रहा है. सबसे अधिक निवेश वस्त्र उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटो कॉम्पोनेंट और कृषि के क्षेत्र में हो रहे हैं. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज जुडिशियल एकेडमी धुर्वा रांची में आयोजित बीपीएम/ बीपीओ सम्मिट 2019 को संबोधित करते हुए कहीं.
अच्छी नीयत और नीति से ही हुआ है सुधार
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि टीम झारखंड द्वारा की मेहनत और ईमानदार छवि के चलते ही आज झारखंड देश में मिसाल कायम कर रहा है. राज्य सरकार द्वारा अच्छी नीयत और अच्छी पॉलिसी का ही परिणाम रहा है कि राज्य की छवि में सुधार हुआ है. हर पॉलिसी जनहित के लिए बनाई जा रही है. यही कारण है कि हर सेक्टर में निवेश हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.
राज्य में 3 मेगा पावर प्लांट का हो रहा है निर्माण
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पावर सेक्टर के क्षेत्र में काफी निवेश हो रहा है. राज्य में 3 मेगा पावर प्लांट जिसमें 45000 करोड़ की राशि से निर्माण कराया जा रहा है जल्द ही स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि पुरानी बंद पड़ी इकाइयों को पुनर्जीवित किया जा रहा है. 107 ऐसे पुरानी बंद पड़ी इकाइयां थी जिन को फिर से चालू किया गया. आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भी जो भी पुरानी बंद इकाइयां थी उन्हें पुनर्जीवित किया गया है जिससे रोजगार के अवसर में वृद्धि हुई है. पिछले साढे 4 वर्ष में नए उद्योग में प्रत्यक्ष रोजगार के रूप में 72000 लोगों को नौकरी मिली है.
एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और सूचना प्रौद्योगिकी सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा एग्रिकल्चर, इंडस्ट्रीज एवं सूचना प्रौद्योगिकी (AIIT) राज्य सरकार की प्राथमिकता है. बड़े-बड़े कल कारखानों में मशीनीकरण होने के कारण श्रमिककरण में कमी आई है परंतु इस कमी को आईटी सेक्टर में ही रोजगार उपलब्ध कराकर पूरा किया जा सकता है. झारखंड में विहीन आईटी का विस्तार कर युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया जा रहा है.
विकास का सीधा संबंध रोजगार से है
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का सीधा संबंध रोजगार से है. बेरोजगारी राज्य की ही नहीं बल्कि देश की बड़ी समस्या है. राज्य से बेरोजगारी दूर करना मेरा लक्ष्य है. हर हाथ को हुनर और हर हाथ को काम देना सरकार का उद्देश रहा है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हम चौथे स्थान पर हैं. पूरे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड अव्वल राज्य बने यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. लेबर रिपोर्ट्स में भी झारखंड अग्रणी राज्यों में शुमार है. राज्य सरकार द्वारा श्रम नियम में संशोधन किया गया है. अब महिलाएं भी 24 घंटे में रात वाले शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी.
हमारा ध्यान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक पर
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार हर हाथ को काम देने के पक्षधर है. इसलिए हमारा ध्यान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक पर है. समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है. नई नई तकनीक को बदलते समय के साथ नहीं अपनाएंगे तो चीजें समय के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगी. इसी को ध्यान में रखते हुए बीपीएम/बीपीओ नीति 2016 बनाया गया. उन्होंने कहा कि बीपीओ/बीपीएम एवं आईटी सेक्टर उद्योग के विकास के लिए राज्य में DoP (उत्पादन की तिथि) के लिए SoP (Standard operating Procedure) को बनाया गया.
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करना है
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में झारखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को दिशा देने का कार्य किया है. युवाओं के डिग्रियों का इस्तेमाल किस तरह हो और उन्हें रोजगार कैसे मिले इसकी चिंता प्रधानमंत्री ने की है. हर हाथ को हुनर और हर हाथ को काम देने के लिए प्रधानमंत्री ने पहली बार स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय का गठन किया है. देश में पहली बार स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल रहा है.
आईटी के बेहतर प्रयोग से शासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आईटी के बेहतर उपयोग होने से शासन और जनता के बीच की दूरियां कम हुई हैं. जनता की मूलभूत सुविधाओं को आईटी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जा रहा है. जनता की समस्याओं का निदान आईटी से सुलभ हुआ है. उन्होंने कहा कि आई गवर्नेंस के माध्यम से गांव में ही लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीओ एवं बीपीएम के माध्यम से जन सेवा का मौका मिल रहा है.
झारखंड के लोग सरल, मेहनतकश एवं इमानदार
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के लोग काफी सरल मेहनतकश और ईमानदार हैं. यहां के श्रमिकों की कार्यकुशलता बेहतरीन है. यही कारण है कि झारखंड के लोग जहां भी जाते हैं अपनी ईमानदार छवि के चलते निवेशकों के दिलों में बस जाते हैं. झारखंड के बच्चे बच्चियां काफी अनुशासित हैं.
अमेरिका में भी भारत के युवाओं ने बनाई है अपनी पहचान
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि मैं वर्ष 2016 में अमेरिका के कैलिफोर्निया भ्रमण पर गया था. वहां काफी लोग भारतीय हैं और कई तो झारखंड से भी हैं. सभी लोग अपने कार्यकुशलता के बदौलत जाने पहचाने जा रहे हैं.
भारत बनेगा आर्थिक सुपर पावर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आने वाले समय में आर्थिक सुपर पावर बनेगा. भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में झारखंड निर्णायक भूमिका निभाये, यह हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए. समाज के सभी वर्गों को रोजगार से जोड़ कर हम उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएं और राज्य को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाए.
झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था हुआ है चुस्त-दुरुस्त, उग्रवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में शांति का माहौल होगा, वातावरण अच्छी होगी, पारदर्शी शासन होगा निवेशक वही आएंगे. वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया है. सुरक्षित झारखण्ड बनाने का प्रतिबद्ध प्रयास किया गया. राज्य से उग्रवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है. निवेशक अब किसी भी जिले में आसानी से निवेश कर सकते हैं. सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है. सरकार इसे बखूबी निभाती रही है.
झारखंड में बैंगलोर जैसा ही मौसम
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि बेंगलुरु, हैदराबाद आदि में बीपीओ चलाने की लागत बहुत अधिक है एवं लगभग सेचुरेट हो गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेंगलुरु जैसा ही मौसम है और हम निवेशकों को सभी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं इसलिए झारखंड में भी काफी संख्या में बीपीओ आएं यही सरकार का लक्ष्य है.
इस अवसर पर *मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी एवं बीपीओ/बीपीएम पॉलिसी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
आईटी विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने एडवांटेज झारखंड के संबंध में सभी सेक्टर के कार्य योजनाओं को बताया.
इस अवसर पर प्रधान सचिव आईटी विभाग श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव उद्योग विभाग श्री के रवि कुमार, महानिदेशक एसटीपीआई श्री ओंकार राय, आईटी निदेशक श्री उमेश प्रसाद साह, नैसकॉम के श्री परेश देगांवकर सहित विभिन्न बीपीओ/बीपीएम के प्रतिनिधि आईटी सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में युवक युवतियां उपस्थित थे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
निर्मल बाबा की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है. प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इन्टरनेट मीडिया तक ने उनके विरुद्ध हल्ला बोल दिया है. हाल...
-
चल, फिर से बच्चा बन जाते है लड़ते है, झगड़ते है रूठते है, मनाते है कट्टी ..कट्टी ....कट्टी मेल्ली ...मेल्ली ..मेल्ली और जो मेल्ली न...



