यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 1 सितंबर 2019

झारखंड युवा शक्ति की नई कमेटी गठित


रांची। आज दिनांक 1 सितम्बर, 2019 दिन रविवार समय शाम 4 बजे झारखण्ड युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक मोराबादी में सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान पुरानी कमिटी को भंग कर फिर से नई कमिटी के गठन किया गया। जिसमें आदर्श कुमार सिंह को दुबारा अध्यक्ष चुना गया। संयोजक के तौर पर अभिषेक बैनर्जी और कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन झा को चुना गया। मौके पर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को संगठित कर सामाजिक, आर्थिक, एवं कल्याणकारी विषयों पर युवाओं को सशक्त करना है। साथ ही राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक कार्यों का संचालन एवं सहयोग देने जैसे कार्यों को संगठन द्वारा किया जाएगा जैसे -  स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा में जागरूकता, पर्यावरण संतुलन, आदि। इस मौके पर संयोजक अभिषेक बैनर्जी ने कहा कि चरित्र और अच्छी नागरिकता के विकास के लिए राज्य के युवाओं की शारीरिक, नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए यह संस्था प्रयासरत रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन झा ने कहा कि लोक कल्याण की भावना से समाज, जाति, धर्म या सम्प्रदाय के भेदभाव को भूलकर सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, नैतिक कल्याण एवं जन कल्याण के लिए कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। नई कमिटी इस प्रकार है

अध्यक्ष - आदर्श कुमार सिंह

संयोजक - अभिषेक बैनर्जी

कार्यकारी अध्यक्ष - आनंद मोहन झा

वरीय उपाध्यक्ष - अभिजीत प्रताप सिंह, राहुल सिंह

उपाध्यक्ष - आकाश राणा, करण प्रताप सिंह, आफताब खान, सूरज प्रसाद, ओमप्रकाश कश्यप, अमन अहमद

महासचिव - विवेक मिश्रा

सचिव - रितिका कुमारी, अमीषा सिंह, इमरान  हासमी, रत्नेश सिन्हा, आनंद कुमार, आदित्य सिंह

प्रवक्ता - इमरान हाशमी

कोषाध्यक्ष - अमित बर्णवाल

मीडिया प्रभारी - कुमार किशन

कार्यकारिणी सदस्य - अविनाश कुमार, संदीप कुमार, शुभम कुमार, किशन कुमार, सुमन कुमारी।

आम आदमी पार्टी ने किया वाक फॉर रोड कार्यक्रम


रांची। आज 1 सितंबर को आम आदमी पार्टी के द्वारा कांटा टोली चौक से  गुदड़ी चौक तक जर्जर हो चुकी सड़क को बनाने की माँग को लेकर वॉक फॉर रोड कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कांटा टोली से पथलकुदवा होते गुदड़ी चौक तक किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव  सचिव राजन कुमार ने कहा कि सड़क के नाम पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। एक ओर बनी हुई सड़कों को बार बार बनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर  गली, मोहल्ले और बस्तियों में सड़के गड्डे में तब्दील हो चुकी है,इन सड़कों को बनाने में भ्रष्टाचार होता है जिसकी वजह से सड़के एक बरसात भी नहीं झेल पाती। कांटा टोली से गुदड़ी चौक तक कि सड़को लगभग चार वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क एक बरसात भी नहीं झेल सकी अौर पिछले तीन साल से सड़कों में गाड्डों से लोग परेशान  हैं और आय दिन दुर्घटनाएँ होती  रहती है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और नगर विकास मंत्री सी पी सिंह जी को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि जनमुद्दो से उनका कोई वास्ता नहीं है। अगर कांटा टोली से गुदड़ी चौक तक की सड़क को अविलंब नहीं बनाया गया तो हम लोग ऐसे हीं सड़कों पर उतरते रहेंगे, उनके नाक में दम कर देंगे और उनके भ्रष्टाचार कि पोल खोलेंगे।
प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुल्तान खान, शकिल अहमद, रिजवान अख्तर, अजय मेहता, लाल मोहम्मद,शोएब रहमानी, संजीत कुमार,यास्मिन लाल, परवेज अख्तर, प्रशांत कुमार, नौशाद आलम, अरूण पाठक, वसीम अकरम, सौरभ कुमार, पवन पांडे, राजेश कुमार, अमन साव, मुजाहिद इस्लाम, जितेंदर राम सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर में आज से होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान


नौ दिनों तक होगी पूजा-अर्चना

रांची। रातू रोड में खादगढ़ा जयप्रकाशनगर स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में दो सितम्बर से नौ दिनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा के बाद स्थानीय कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। 11 सितम्बर को धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। 12 सितम्बर को दिन में हवन-पूर्णाहूति के बाद महाभंडारा होगा।इसमें श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी, सब्जी और बुंदिया महाप्रसाद का वितरण होगा। देर शाम बिहार के भोजपुरी कलाकार जागरण कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं बाहर से आए कलाकारों की मंडली धार्मिक प्रसंग पर जीवंत झांकी प्रस्तुत करेंगी।
नौ दिनी महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में संरक्षक रानी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा और समीक्षा हुई।
बैठक में महिला कमेटी की लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, द्रौपदी देवी, आशा, कंचन, उर्मिला, संध्या, राधा-रानी, अरुण कुमार सिंह समेत कमेटी के पदधारी और सदस्य और अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

लायन रवि प्रकाश को हीरो मैडल, इंटरनेशनल सर्टिफिकेट


रांची लाइफ के पास्ट प्रेसिडेंट लायन रवि प्रकाश को पिछले साल किये गए सामाजिक कार्यो के लिए, इंटरनेशनल पास्ट प्रेसिडेंट गुडरूँ  ने कोलकाता स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में हीरो मैडल और इंटरनेशनल सर्टिफिकेट दी।

पुलिस ड्यूटी मीट में लोहरदगा ने जीता चैंपियन का खिताब



रांची। दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ समापन।पुलिस ड्यूटी मीट 26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक राँची पुलिस लाइन में किया गया आयोजित।ड्यूटी मीट में दक्षिणी छोटानागपुर रेंज के राँची,खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के पुलिस पदाधिकारी ने लिया हिस्सा।पुलिसकर्मियों के बीच विधि विज्ञान,अपराध अनुसंधान में नियम कानून ,कोर्ट का फैसला और फिंगर प्रिंट विषय सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।रेंज चैंपियन का खिताब एसआई सिधेश्वर महथा -लोहरदगा जिला को मिला है।
 रेंज चैंपियन जिला का खिताब खूंटी जिला को मिला।

रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में सिद्धेश्वर माहथा ने जीते पांच मेडल
 रेंज पुलिस ड्यूटी मीट 2019 में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना प्रभारी सिद्धेश्वर माहथा ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित कर जोनल चैंपियन का खिताब हासिल किया। श्री माहथा ने पांच मेडल जीते।  इस प्रतियोगिता में श्री माहथा को दक्षिणी छोटानागपुर रेंज का चैंपियन घोषित किया गया। श्री माहथा की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

चेंबर चुनावः टीम कुणाल ने की मतदान की अपील

   


रांची। आज  31 अगस्त को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के टीम कुणाल ने दिन बंधु लेन, सोनार गली में पदयात्रा किया।

पदयात्रा के दौरान टीम कुणाल के 21 प्रत्याशियो ने दीनबंधु लेंन एवं सोनार गली के व्यापारियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पदयात्रा के दौरान कुणाल आजमानी ने कहा कि, हमारा स्लोगन के टीम कुणाल है हम साथ निभाएंगे हर दम। उन्होंने कहा कि हम विजन के साथ चुनाव में खड़े हुए है। हमारा मकसद है कि हमारे टीम के द्वारा चैंबर को बेहतरीन आयाम मिले, जो भी समस्याएं है वो दूर हो। हमे विश्वास है कि व्यापारी वर्ग हमारे बातों को समझेगी और सही निर्णय करेगी।

पदयात्रा में रणजीत टिबड़ेवाल, विकास सिंह, रतन मोदी, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, रणजीत गाड़ोदिया, दीपक मारु, संभू चूड़ीवाला, राजेश कौशिक,  कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष कुमार सराफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला,  विवेक अग्रवाल थे।

परीक्षा दे रहे दो दर्जन छात्रों के मोबाइल चोरी


रांची। BITT पॉलीटेक्निक गेटलहातु कॉलेज से 25 से 30 मोबाइल चोरी। CBI तुपुदाना कॉलेज का सेमेस्टर एग्जाम का सेंटर दिया गया था bitt में।  cbi के छात्रों ने NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह  को कॉल कर के इसकी जानकारी दी। इंदरजीत सिंह से तुरंत कॉलेज मैनेजमेंट को कॉल किया एवं CCTV दिखाने एवं तुरंत एक्शन लेने को कहा। इंदरजीत सिंह ने कहा कि जब कॉलेज वाले सिक्योरिटी की जिम्मा नही उठा सकते तो सेंटर क्यों लेते है। जितने छात्रों का मोबाइल चोरी हुवा है कॉलेज प्रशाशसन इसकी जिम्मेवारी ले अन्यथा NSUI चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...