यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

मोबाइल लोकेशन से सुलझी हत्या की गुत्थी

तीन सगे भाई आरोप मुक्त, असली आरोपी पकड़ा गया
अपह्रत ने अपहर्ता को पत्थर से कुचल कर की थी हत्या


चाईबासा। चाईबासा पुलिस ने हत्या के एक पेचीदा मामले में तीन नामदर्ज बेकसूर आरोपी को न सिर्फ जेल जाने से बचा लिया, बल्कि तीनों आरोपी युवकों को हत्या के आरोप से पूरी तरह मुक्त कर दिया है और हत्या के सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के इस अनुसंधान से पुलिस की न सिर्फ छवि बदली है, बल्कि जनता पर विश्वास भी कायम हुआ है.

दरअसल, इसी साल फरवरी के 20-21 तारीख को आनंदपुर थाना में चोडरप्पा गांव के सुदामा बडाइक की पत्थर से कुच कर हत्या कर दी गई थी, उसकी हत्या में परिवार वालों ने तीन सगे भाइयों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो तीनों सगे भाई की हत्या में संलिप्तता मिली नहीं, इसलिए पुलिस ने सबुत के आभाव में तीनों भाइयों को गिरफ्तार नहीं किया था.

इस दौरान पुलिस अभी अनुसंधान में लगी ही थी कि एक दिन मृतक के मोबाइल का लोकेशन पता चल गया और उस मोबाइल के सहारे पुलिस मुख्य आरोपी मॉरियस गुडिया तक पहुंच गई और पुलिस ने मॉरियस गुडिया गिरफ्तार कर लिया और जब सख्ती से उससे पूछ-ताछ की गयी तो मॉरियस ने पूरी घटना बता दी.

अपराधी और दबंग किस्म का मृतक सुदामा हत्या वाले दिन मॉरियस के दुकान पहुंचा और 30 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की, रंगदारी नहीं देने पर उसका मोबाइल छीन लिया और अपनी बाइक पर बिठा लिया.  बाइक पर पीछे बैठे मॉरियस ने अचानक उस पर पीछे से वार कर दिया जिससे सुदामा बाइक से नीचे गिराया, सुदामा के बैक से गिरते ही मॉरियस ने सुदामा की पत्थर से कुच कर हत्या कर दी. सुदामा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक सुदामा के पॉकेट से अपना और मृतक दोनों का मोबाइल फोन निकाल कर चुपचाप घर लौट गया. इधर सुदामा के परिवार वालों से उसकी हत्या का आरोप सुदामा के पुराने दुश्मन मृत नंदकिशोर बडाइक के तीनों बेटे पर लगा दिया.

पुलिस की गंभीरता से की गई जांच से तीन निर्दोष भाइयों की जिंदगी बच गई और पुलिस ने अपनी छवि निर्दोष को बचाने और असली मुजरिम को सजा दिलाने में कामयाब हो गई, जिससे जनता का नि:संदेह विश्वास बढेगा. एसपी इंद्रजीत महथा ने इसके लिए आनंदपुर के थाना प्रभारी खुर्शीद आलम और मनोहरपुर डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की जम कर प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया.

टीम कुणाल के योग्य उम्मीदवार हैं प्रवीण और विकास


रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की पिछली टीम की गतिविधियों काफी मजबूत रही है। हर मोड़ पे टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के बीच सराहनीय कार्य किया है। पिछले अध्यक्ष दीपक मारू के टीम में कई योग्य व्यक्तित्व टीम कुणाल  में उम्मीदवार है। इसमें से खास है कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया एवं विकास विजयवर्गीय। दोनों ही अपने शुरुआती दौर से ही न सिर्फ चैंबर के कार्यक्रमो में काफी सक्रिय रहे है बल्कि मुक्ति , रोटी बैंक, लायंस क्लब, विभिन व्यापार संघो में सशक्त भूमिका निभा रहे है। प्रवीण लोहिया को हाल में ही मुक्ति के कार्यो के कारण उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू के द्वारा समान्नित किया गया था । विकास विजयवर्गीय ने पिछले कार्यकाल में होटल राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामले में दो निगम कर्मी को निलंबित करवाया था ।

में पिछले साल अक्टूबर में इन्होंने नारकोटिक्स सेल के फर्जी पुलिस वालों को रातू रोड के दवा व्यवसायी के यहाँ से 30 हजार रुपये घूस लेते पकड़वाया था।

ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, आईएस राजीव रंजन, आकांक्षा रंजन एवं ज्यूडिशियल एकेडमी की वीणा मिश्रा के यहा तैनात गार्ड नारकोटिक्स सेल के अफसर बनकर रातू रोड के एक मेडिकल स्टोर से कोरेस्क की सिरप लेने के बहाने गए और नकली दवा बेचने का आरोप लगाकर 30 हजार मेडिकल स्टोर के मालिक से ऐंठ लिए।

अखबार में खबर आने के बाद प्रवीण लोहिया एवं विकास विजयवर्गीय ने  मेडिकल स्टोर के मालिक अविनाश कुमार से संपर्क साधा व विस्तृत जानकारी ली ।

श्री लोहिया एवं विजयवर्गीय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व डीजीपी डीके पांडेय , एसएसपी अनीश गुप्ता, ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय से मिलकर मामले की जानकारी दी एवं फर्जी नारकोटिक्स सेल के अफसरों को पकड़वाया। इसी केस में पांचो पुलिस कर्मी बर्खास्त हुए है ।

जीण धाम की यात्रा पर रवाना हुआ 41 सदस्यीय दल


रांची। आज दिनांक 3  सितंबर  को श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में  41 सदस्यीय दल जीण धाम की यात्रा पर रवाना हुआ यात्रा 3 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर को समाप्त होगी। समिति के सचिव दिलीप पटवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान जीण धाम में गोरिया मोड़ से पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी इस 18 किलोमीटर लंबी यात्रा को पूरी कर समिति के सदस्य गण श्री जीण माता मंदिर में मंगल पाठ भजन कीर्तन करेंगे यात्रा के दौरान सदस्य गण श्री खाटू श्याम जी श्री सालासर महाराज एवं झुंझुनू धाम भी जाएंगे यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है।

जीण माता मंदिर के दर्शन के रवाना होने वाले में प्रदीप सिंघानिया, विजय पालरिवाल, बजरंग सोमानी, राजेद्र अग्रवाल, डॉ. बसमतिया, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सुनीता मित्तल आदि शामिल हैं।

विजयवर्गीय सभा की महिला क्रिकेट टीम रही उपविजेता


रांची। विजयवर्गीय सभा राँची क्रिकेट की महिला टीम दिल्ली में होने वाले क्रिकेट मैच में उपविजेता रही।

उपविजेता होने पर टीम की कोच रेखा विजयवर्गीय ने कहा कि, यह हमारे लिए गर्व का पल है। हम चाहते है कि हमारी विजयवर्गीय महिलाएं ऐसे ही निरतंर आगे बढ़ती रहे एवं क्रिकेट के क्षेत्र में नाम रोशन करे।

वही पुरुषों की टीम का खेल जारी है पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुँचने वाली है।

दिल्ली विजयवर्गीय सभा के अध्यक्ष रिंकू विजयवर्गीय, खेल संयोजक हिमांशु विजयवर्गीय ने  राँची की कप्तान आस्था विजयवर्गीय, किशोर विजयवर्गीय, बीके विजयवर्गीय को उपविजेता का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि राँची से दिल्ली रवाना होने वालों में पुरुष क्रिकेट टीम के मैनेजर रामलाल विजयवर्गीय है व महिला क्रिकेट टीम की कोच किशोर विजयवर्गीय है। महिला क्रिकेट टीम से कप्तान आस्था विजयवर्गीय, प्रियंका विजयवर्गीय, विनीता विजयवर्गीय, आयुषी विजयवर्गीय, स्वाति विजयवर्गीय, रीना विजयवर्गीय, रिया विजयवर्गीय, सुनीता विजयवर्गीय, रुपाली विजयवर्गीय व पुरुष क्रिकेट टीम से कप्तान राहुल विजयवर्गीय, संजीव विजयवर्गीय, नीलेश विजयवर्गीय, देव विजयवर्गीय, सौबिक विजयवर्गीय, राहुल विजयवर्गीय, अनिल विजयवर्गीय, राजीव विजयवर्गीय, रौनक विजयवर्गीय, अमित विजयवर्गीय, अंकित विजयवर्गीय, उत्कर्ष विजयवर्गीय, यश विजयवर्गीय शामिल है।


हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति गठित



 अध्यक्ष बने नंदन यादव एवं सचिव इंदरजीत सिंह



रांची। हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की बैठक रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित की गई। पुरानी कमिटी को भंग कर के नई कमिटी का गठन किया गया। विदित हो कि इस साल दुर्गा पूजा समिति का 55वा साल है। इस साल समिति के द्वारा 9 लाख का बजट बनाया गया है। सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा किहर साल की भांति इस साल भी माता रानी के भक्तों को कुछ नया देखने को मिलेगा। पिछले साल के जूनियर मेंबर्स के मेहनत को देखते हुए इन्हें बड़ी जिम्मेवारी और पड़ दिया गया है।
कमिटी इस प्रकार है।

 अध्यक्ष - नंदन यादव
 सचिव - इंदरजीत सिंह
 संयोजक - रण विजय सिंह, आर.एन.यादव, चंचल सिंह,

 संरक्षक - संजय सिंह, अजय सिंह, बिनु सिंह, छोटन सिंह, संजय चौबे

 कोशाध्यक्ष - सोमनाथ बाउरी, टी.चत्तराज
 कार्यकारी अध्यक्ष- आर.एन.मेहता, अरुण बाउरी
 उपाध्यक्ष - रजनीश सिंह, संतोष यादव, बंटू सिंह, काली सिंह, आकाश रजवार, चंदन यादव, राजू ठाकुर, विशाल पांडेय, आकाश कुमार, सूलेंडर शर्मा
 भोग सेक्शन - सपन चैटर्जी, सुनील सिंह, प्रिंस झा, राकेश बेहरा, रवि यादव
 महा मंत्री - भोला यादव, रितेश, चंदन, आदित्य शर्मा,अरुण सिंह, सौम्या गायन, गौतम बाउरी, अमित गहलोत, राहुल गौंड, गौतम हिनू, दीपक कुमार, आलोक चौधरी, जय किसन चौबे,पंकज हेला, शिव कुमार, सुमन देय, अमन यादव, हिमांशु कुमार,सूरज त्रिपाठी,

 मंत्री - बंटू, हर्ष सिंह, प्रथम चौबे, अभिषेक चत्तराज, राहुल महतो,रॉशन, शैन्तनु ,अभिषेक सुमित कुमार, अभिषेक सिंह, रोहित कुमार,

महिलाओं के बीच आयरन की दवाईयो का वितरण



रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से आज दिनाँक 29 08 2109 दिन गुरुवार को कांके रोड स्थित हातमा बस्ती में संस्था द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान पाया गया कि महिलाओं के बीच आयरन की कमी है।जिस कारण शारदा फाउंडेशन के द्वारा आज महिलाओं के बीच आयरन की दवा,टॉनिक का वितरण किया गया ।स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत हातमा बस्ती में शारदा फाउंडेशन की टीम के द्वारा घर घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,अमित कुमार,प्रशान्त कुमार,गंगा,रीता,स्वेता,रेखा,   सुषमा,आदि कई उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

रविवार, 1 सितंबर 2019

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति ने मनाया नन्द उत्सव एवं छठी महोत्सव

   

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा  समिति ने भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव एवं नन्द उत्सव का भव्य आयोजन रविवार  दिनांक 01सितम्बर  को संस्था के जगदीश प्रसाद शांति देवी छावनीका के निवास स्थान गौशाला चौक, गोरखनाथ लेन स्थित भवन के हाल में अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। 

छठी महोत्सव कार्यक्रम 3 बजे से संध्या 6बजे तक श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा जगदीश प्रसाद छावनीका जी के निवास स्थान स्थित भवन के  हाल को फुलो एवं बैलुन से सजाया गया था।भगवान श्री राज श्यामा जी एवं प्रणामी समाज के संत महात्माओ एवं गुरु जी श्री श्री सदानंद जी महाराज के सम्पूर्ण दरबार को बड़े ही सुन्दर एवं  मनमोहक रूप से सजाया गया था ।भगवान श्री कृष्ण (लड्डू गोपाल) का झूला भी गुब्बारों,फुलो एवं फलो से बहुत ही सुन्दर सजाया गया था।आज सत्संग भवन की सुन्दरता सभी सुन्दरसाथ माताओ एवं बहनों को बहुत ही आकर्षित कर रही थी।

छठी महोत्सव एवं नन्द उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सेवा  समिति के जगदीश प्रसाद शांति देवी छावनीका एव समिति की सदस्यों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के सजे हुए दरबार में दीप प्रज्वलित कर  भगवान श्री कृष्ण एवं प्रणामी समाज के संत महात्माओ एवं गुरु जी श्री श्री108 स्वामी   सदानंद जी महाराज की तस्वीर पर चंदन वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।संस्था के विजय जी जालान ने गुरु वंदना गा कर भजन कीर्तन के  कार्यक्रम की शुरुआत की उसके पश्चात् संस्था की उर्मिला पाडिया, सिता देवी शर्मा, सज्जन पाडिया, मनीष सोनी, सुरेश चौधरी वगैरह ने भगवान श्री कृष्ण के भक्ति के बहुत से भजन गाये।भजनों पर संस्था के सुन्दरसाथ भाई एवं बहने झुमने लगे एवं नाचने गाने लगे।

कार्यक्रम का समापन श्री कृष्ण भगवान की आरती एवं भंडारे का भोगा लगाकर किया गया ।कार्यक्रम के समापन के पश्चात् सभी सुन्दरसाथ माताओ  एवं बहनों ने भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया।                                             

आज के छठी महोत्सव में मुख्यरूप से संस्था के अध्यक्ष  डुंगरमल अग्रवाल, विजय जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल छावनीका, सुरेश चौधरी,नन्द किशोर चौधरी,पुरणमल सर्राफ, गोविन्द अग्रवाल,मदन मुरारका,चिरंजीलाल खंडेलवाल,विष्णु सोनी, महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल ,कविता गाडोदिया, सुनीता अग्रवाल,सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, अमिता जालान,  संतोष अग्रवाल, रमा डोकानिया,सिता शर्मा,शीला मुरारका,ललिता अग्रवाल, सुधा सुलतानीया एवं संस्था   के और बहुत सी सदस्य उपस्थिति थे।


यह सभीजानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...