चाईबासा। नोवामुन्डी टिस्को में कार्यरत टीपीएल कम्पनी में मजदूरों को कम मजदूरी दर का भुगतान को लेकर मजदूरों के विरोध कार्यक्रम में समर्थन करते हुए मजदूरों के साथ सांसद गीता कोड़ा ने नोवामुन्डी बाजार से मजदूरों के साथ जीएम कार्यालय टिस्को नोवामुण्डी के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जीएम से मिलने पहुंची।जीएम से भेंट कर टीपीएल कंपनी द्वारा कम मजदूरी दर पर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान को लेकर रोष प्रकट करते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं जीएम से इस मांग पत्र पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की । कुछ घंटो के बाद संग्रामसाई टीपीएल परिसर में सांसद गीता कोड़ा, श्रम अधीक्षक, टाटा कंपनी के प्रतिनिधि, टीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि एवं मजदूर प्रतिनिधियों के बीच सभी मुद्दों पर बैठक हुई,जिससे बहुत से मुद्दों पर कंपनी प्रतिनिधि और श्रम अधीक्षक के द्वारा अस्पष्टता एवं मजदूरों को उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण बैठक बेनतीजा रही । सांसद श्रीमती कोड़ा ने कहा कि मजदूरों के हक अधिकार में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा । सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यहां निर्णय नहीं होने पर एएलसी के समक्ष मांगो को रखा जाएगा । मौके पर सोनाराम पुरती, डुका पुरती, शिबु चन्द लोहार, राम हेम्ब्रम, रोया कैराम, मथुरा सिंकु, संदीप चाम्पिया, रविन्द्र तियु, सुभाष गोप,तुषार बारीक,आमिर अंसारी,नाबाब अहमद,लखन सिंह,नितेश गिरी, हाजिक अंसारी,शाबिर हुसैन,रोशन नायक,हसनेन अंसारी,कन्हैया झा,फिरदौस ,दीपक ठाकुर, फिरोज ,भोलु अंसारी,निल राजा,लालिया दास,झुनु घोष,नदीम सरकार,कादीर , राणा बोस , अभिजीत दास सहित काफी संख्या में मजदूर गण उपस्थित थे ।
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 3 सितंबर 2019
मजदूरों के हक अधिकार में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं : गीता कोड़ा
चाईबासा। नोवामुन्डी टिस्को में कार्यरत टीपीएल कम्पनी में मजदूरों को कम मजदूरी दर का भुगतान को लेकर मजदूरों के विरोध कार्यक्रम में समर्थन करते हुए मजदूरों के साथ सांसद गीता कोड़ा ने नोवामुन्डी बाजार से मजदूरों के साथ जीएम कार्यालय टिस्को नोवामुण्डी के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जीएम से मिलने पहुंची।जीएम से भेंट कर टीपीएल कंपनी द्वारा कम मजदूरी दर पर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान को लेकर रोष प्रकट करते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं जीएम से इस मांग पत्र पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की । कुछ घंटो के बाद संग्रामसाई टीपीएल परिसर में सांसद गीता कोड़ा, श्रम अधीक्षक, टाटा कंपनी के प्रतिनिधि, टीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि एवं मजदूर प्रतिनिधियों के बीच सभी मुद्दों पर बैठक हुई,जिससे बहुत से मुद्दों पर कंपनी प्रतिनिधि और श्रम अधीक्षक के द्वारा अस्पष्टता एवं मजदूरों को उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण बैठक बेनतीजा रही । सांसद श्रीमती कोड़ा ने कहा कि मजदूरों के हक अधिकार में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा । सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यहां निर्णय नहीं होने पर एएलसी के समक्ष मांगो को रखा जाएगा । मौके पर सोनाराम पुरती, डुका पुरती, शिबु चन्द लोहार, राम हेम्ब्रम, रोया कैराम, मथुरा सिंकु, संदीप चाम्पिया, रविन्द्र तियु, सुभाष गोप,तुषार बारीक,आमिर अंसारी,नाबाब अहमद,लखन सिंह,नितेश गिरी, हाजिक अंसारी,शाबिर हुसैन,रोशन नायक,हसनेन अंसारी,कन्हैया झा,फिरदौस ,दीपक ठाकुर, फिरोज ,भोलु अंसारी,निल राजा,लालिया दास,झुनु घोष,नदीम सरकार,कादीर , राणा बोस , अभिजीत दास सहित काफी संख्या में मजदूर गण उपस्थित थे ।
शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति समर्पित हैं सुनील कुमार
विनय मिश्र
संस्कार युक्त और गुणवत्ता युक्त शिक्षा से समाज सशक्त और समृद्धशाली होता है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। शिक्षित समाज से सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। ऐसा मानना है पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के चक्रधरपुर स्थित प्रतिष्ठित और ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थान डीपीएस के प्रबंध निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद सुनील कुमार का। कोडरमा के झुमरी तिलैया निवासी सुनील शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक विकास की दिशा में उन्होंने सराहनीय पहल की है। जिसकी चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। श्री कुमार हजारीबाग में पले-बढ़े। वहीं से मैट्रिक की परीक्षा पास की। उसके बाद स्नातक की डिग्री हासिल किया। उनके पिता सुधीर प्रसाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं उनकी माता चिंता देवी एक कुशल गृहणी हैं। सुनील कुमार को संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने में उनके माता-पिता का अहम योगदान रहा है। वह अपना आदर्श अपने माता और पिता को मानते हैं। उनके भाई अनिल कुमार और दीपक कुमार सरकारी सेवा में है। सुनील शुरू से ही शिक्षा के प्रति समर्पित रहे हैं। पढ़ाई- लिखाई में हमेशा अव्वल रहने वाले सुनील कुमार दूसरों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनके जज्बे और जुनून ने उन्हें शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए प्रेरित किया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने चक्रधरपुर में डीपीएस की स्थापना की। उनका मानना है कि शिक्षित समाज स्वस्थ और स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर पर गंभीर चिंता जताते हुए वह कहते हैं कि सरकार के शिक्षा विभाग को इस दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी सुविधाएं और आधारभूत संरचनाएं रहने के बावजूद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर संतोषप्रद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गुणवत्ता युक्त शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। वह कहते हैं कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेलकूद के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है। सुनील कुमार गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने में हर संभव सहयोग करते हैं। वह सामाजिक बदलाव के पक्षधर हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ प्रयासरत रहना उनकी खासियत है। वह कहते हैं कि शिक्षा के बिना सामाजिक विकास संभव नहीं है। शिक्षित समाज से ही राष्ट्र के नवनिर्माण का सपना साकार हो सकेगा।
जेसीआई रांची के एक्सपो-2019 के पोस्टर का लोकार्पण
रांची। जेसीआई रांची के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 2019 के पोस्टर का विमोचन शारदा बाबू लेन में स्थित जेसीआई रांची के कार्यालय में किया गया।
20 से 24 सितम्बर तक मोराबादी मैदान में चलने वाले इस कंस्यूमर फेयर का यह 24वा संस्करण है।
एक्सपो के प्रवक्ता जेसी वरुण जालान ने जानकारी दी हर साल की तरह इस साल भी एक्सपो को यादगार बनाने में संस्था का हर सदस्य जिम्मेदारी लेते हुए अपनी भूमिका निभा रहा है। एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली,मुंबई,कोलकाता,अहमदाबाद,जयपुर,जमशेदपुर,धनबाद,रांची एवं विदेशों से अफगानिस्तान,थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।
मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के 48 प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे।
एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स,हुंडई,नेक्सा,टोयोटा,हीरो,के.टी.एम,हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज,एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
शनिवार की रात होगी कुछ खास आधी रात तक एक्सपो में शॉपिंग के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का मज़ा ले सकते है, देश विदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर पेश करेंगे
एक्सपो उत्सव 2019 के खास आकर्षण :
ए.सी जर्मन हेंगर
झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर
पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए
मिडनाइट बाजार
हाट बाजार
फ़ूड जोन
एम्यूजमेंट पार्क
नया आकर्षण :
प्राइड ऑफ़ राँची
तम्बोला नाईट
साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी : हेल्दी बेबी शो,डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस,वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य
अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है, रेडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स में भी लगातार वीडियोस के ज़रिये जानकारी दी जा रही है ।
मौके पर अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ शाह, निखिल मोदी, प्रतीक जैन, आनंद धानुका, दीपक अग्रवाल, पंकज साबू, अलोक गोयल, गौरव अग्रवाल, नवीन गाड़ोदिया, शिवि तनेजा,मोहित वर्मा,वरुण जालान,अविकल मस्कारा, सिद्धार्थ जैसवाल, अश्विनी साबू,रवि आनंद,नटवर बाजोरिया, दीपा बंका आदि मौजूद थे।
खाताधारियों को बेहतर सुविधा देने में लगे हैं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। बैंक ऑफ बडौदा के शाखा प्रबंधक शंशाक शेखर के द्वारा खाता धारियों की सुधि लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने की दृष्टि कोण से बैंक में खाता धारियों के राहत के लिए बैंक में वातानुकूल लगाये गए हैं इसके अलावा ग्राहकों को सुविधा देने का निरंतर प्रयास जारी है खाता प्रबंधक ने बताया कि चेक क्लियरिंग में होने वाली वर्तमान नियम से हो रही परेशानी से शीघ्र ही लोगों को दूर किया जायेगा तथा बैंक ऑफ बडोदा अपने खाताधारियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अग्रसर है और आज इसी का परिणाम है कि बैंक ऑफ बडोदा खाताधारियों के साथ साथ अनुमंडल में काफी बेहतर बैंक की श्रेणी में है ।
हर्षोल्लास के साथ मना गणेश पूजा महोत्सव
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में गणेश पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है मुख्य मार्ग पर मुनि बाबा धर्मशाला में श्री श्री किशोर गणेश संघ के द्वारा आयोजित गणेश पूजा विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है 1965 से स्थापित इस गणेश पूजा ने 54 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इस पूजा पंडाल में प्रख्यात पंडित अश्विनी पाठक तथा बनारस से आचार्य का शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने वाले अनंत पाठक विधिवत पूजा अर्चना कराते आ रहे हैं इसके अलावा शौंडिक धर्मशाला,नागेश्वर स्कूल में भी गणेश पूजा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
जन्माष्टमी मेले की याद दिलाता कचड़े का अंबार
चक्रधरपुर। जन्माष्टमी मेला सात दिनों तक रौनक बढ़ाकर चला गया और अपने पीछे छोड़ गया कचड़े का अंबार। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। हर वर्ष चक्रधरपुर में जन्माष्टमी मेला पूरे 7 दिनों का लगता है। जिसमें झूले और रंग-विरंग के सामानो एवं खाने-पीने से लेकर सभी चीजों की रंगारंग व्यवस्था रहती है परंतु मेले के समापन के बाद पोटर खोली का पूरा क्षेत्र कचड़े की गोद में लेट जाता है।
दो दिन हो गए मेले का समापन हुए फिर भी अब तक सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, पूरा क्षेत्र कचड़े से भरा है, आसपास के घर कचड़े के ढेर पर पड़े हुए हैं। ना तो रेलवे प्रशासन खओ इशकी चिंता है ना ही स्थानीय नगरपालिका की नजर इस पर जा रही है ।मेले में जिस चीज का बैन लगा है उसी का उपयोग ज्यादा हुआ है अर्थात प्लास्टिक का। पूरा क्षेत्र प्लास्टिक के सामानों और प्लास्टिक के थैलियों से भरा पड़ा है जो जानवरों एवं पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदेह है।
ऐसे में रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण रेलवे सफाई कर्मचारियों को इसका विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए एवं यथाशीघ्र इसकी सफाई करानी चाहिए जो अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे में पर्यावरण को एवं स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आशा है कि इस खबर के बाद वह इस चीजों पर नजर डालें एवं यथाशीघ्र सफाई की व्यवस्था करें।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...






