हजारीबाग। लोक सेवा समिति हजारीबाग कमेटी के सदस्यों ने आज समिति के मुख्यालय में आकर समिति के केंद्र अध्यक्ष नौशाद खान को नवादा में ही अनुमंडल बने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने समिति हजारीबाग, नवादा प्रखंड के रफीक अंसारी, शमशेर खान , मनावर आलम, तुलसी राणा आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि नवादा कर्बला चौक सड़क के किनारे 52 एकड़ जमीन सरकारी उपलब्ध है। वहां अनुमंडल कार्यालय बन सकता है। उस भूखंड का हवाला जेते हुए विष्णुगढ़ में अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव सरकार पास भेजा जाए। यह मांग हजारीबाग के उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से यह सुझाव दिया गया है। साथ ही झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया है कि सड़क किनारे स्थित उस परती जमीन पर इस प्रखंड में नवादा में अनुमंडल बनाया जाए। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने उनकी मांग को झारखंड सरकार तक रखने का आश्वासन दिया और माना कि उस जगह का सही उपयोग होने और अनुमंडल बनने से विकास होगा।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
नवादा में अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन
हजारीबाग। लोक सेवा समिति हजारीबाग कमेटी के सदस्यों ने आज समिति के मुख्यालय में आकर समिति के केंद्र अध्यक्ष नौशाद खान को नवादा में ही अनुमंडल बने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने समिति हजारीबाग, नवादा प्रखंड के रफीक अंसारी, शमशेर खान , मनावर आलम, तुलसी राणा आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि नवादा कर्बला चौक सड़क के किनारे 52 एकड़ जमीन सरकारी उपलब्ध है। वहां अनुमंडल कार्यालय बन सकता है। उस भूखंड का हवाला जेते हुए विष्णुगढ़ में अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव सरकार पास भेजा जाए। यह मांग हजारीबाग के उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से यह सुझाव दिया गया है। साथ ही झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया है कि सड़क किनारे स्थित उस परती जमीन पर इस प्रखंड में नवादा में अनुमंडल बनाया जाए। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने उनकी मांग को झारखंड सरकार तक रखने का आश्वासन दिया और माना कि उस जगह का सही उपयोग होने और अनुमंडल बनने से विकास होगा।
गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार , गायत्री युग तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में रांची के शक्तिपीठों में कल से दिनांक 14 से 28 सितंबर तक पितृपक्ष श्राद्ध महालया आरम्भ होने जा रहा है जिसमें सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रति दिन प्रातः दस से ग्यारह बजे तक चलेगा।
ज्ञातव्य हो कि गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में परिव्राजक प्रशिक्षण सत्र चल रहा है जिसमें उन्हें पूजा कर्मकाण्ड, संस्कार , डफली वादन, प्रज्ञा गीत-संगीत गायन,संवाद-संभाषण आदि के प्रशिक्षण चल रहे हैं। जो इस मास के 28 सितंबर को वो भी समापन होगा। इस सत्र में झारखंड से इस बार करीब सौ परिजनों ने अपना समयदान देकर शान्तिकुंज के तत्वावधान एवं दिशा निर्देश में अपना योगदान समाजसेवा में अर्पित करेंगे।
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
मंदिरों से टैक्स वसूली पर लगे रोकः प्रवीण लोहिया
विश्व हिंदू परिषद के राँची महानगर अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को खत लिखकर मंदिर से टैक्स लिए जाने को लेकर अवगत कराया है। अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने खत के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखा है कि, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा सभी मंदिरों से टैक्स वसूला जाता है। श्री लोहिया ने लिखा है कि, मंदिरों से टैक्स वसूली पर रोक लगाई जानी चाहिए एवं जो पुराने टैक्स से जमा हुए पैसे को पुराने खंडहर पड़े मंदिरों पे खर्च करने चाहिए। उन्होंने लिखा है की , हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के जितने भी पैसो का लेन - देन होता है सब ऑनलाइन किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि की जल्द से जल्द हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष की घोषणा करे ताकि हिंदुत्व के सशक्त विकास के लिए कार्य किया जा सके।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म लल्लू की लैला आज होगी रिलीज
* ट्रेलर हो या टीजर, या धमाकेदार फिल्मों का फीवर, सब कुछ सिर्फ बी4यू भोजपुरी पर
भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' को सिर्फ भोजपुरी दर्शकों का ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों का भी खूब प्यार मिलता है। इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी आगामी फिल्म को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। पिछले दिनों बी4यू भोजपुरी से हुई एक खास बातचीत में निरहुआ ने अपनी नई कॉमेडी थ्रिलर फिल्म लल्लू की लैला को मनोरंजन का बेमिसाल मिक्सचर बताया है।
निरहुआ की लल्लू की लैला 13 सितंबर को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ भी रिलीज होगी, लेकिन निरहुआ इस बात के लिए पूरी तरह निश्चिन्त हैं कि इससे उनकी फिल्म लल्लू की लैला पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों अलग जॉनर की फिल्में हैं। भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले निरहुआ की लगभग सभी फिल्मों को देश के नंबर वन भोजपुरी चैनल बी4यू भोजपुरी पर देखा जा सकता है। उनके मुताबिक दर्शकों का जबरदस्त प्यार लल्लू की लैला को भी मिलने वाला है।
भोजपुरी सिनेमा जगत के जुबली स्टार निरहुआ की फिल्म लल्लू की लैला के ट्रेलर को लोगों का भरपूर प्यार मिला है, जिसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म के रिलीज पर भी इसे उसी तरह का रिस्पॉन्स मिलेगा।
निरहुआ ने खासकर महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि फिल्म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हम खासकर महिला दर्शकों से कहना चाहते हैं कि लल्लू की लैला पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है। यह फिल्म जरूर देखें।
बता दें कि फिल्म लल्लू की लैला को वर्ल्ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला की कहानी संजय राय ने लिखी है। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह और संजय पांडेय लीड रोल में नजर आएंगे।
मेरी कहानी-2 फिल्म की शूटिंग शुरू
चक्रधरपुर । एच एम पी द्वारा मानवता पर आधारित लघु कथा पर शूटिंग शुरू हो गई है। जल्द ही यह शूट पूर्ण होकर लोगो के बीच आने वाली है। एच एम पी के संचालक हेम सागर के अनुसार इस मूवी का उद्देश्य लोगों के बीच मानवता के प्रति जागरूक करना है। इस मूवी में मुख्य अभिनय अरुण कुमार, मनीषा मजूमदार, अलीन पूर्ति, शबाब एवं ज़ी पारोमीता होंगे। वहीं इस शूट को पूरा करने मे ऑक्सफोर्ड क्लिनिक एवं पवन साव, अनिकेत, सत्यजीत का मुख्य योगदान रहा है।
आंगनवाड़ी कर्मियों की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिकः शुभेंदु सेन
रांची। एक्टू के महासचिव शुभेंदु सेन ने आंगनबाड़ी कर्मियों की गिरफ्तारी को घोर अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताते हुए इसकी भर्त्सना की है। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तार का AICCTU द्वारा विरोध झताते हुए राज्य सरकार से उनकी अविलम्ब रिहाई के साथ साथ उनके मांगों को पूरा करने की मांग की है। विदित हो कि आज आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन देने का आग्रह किया था। इसी से खफा होकर उन्हें मिलने का अनुमति देना तो दूर, उल्टे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...





