यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 18 सितंबर 2019

तय समय से पूर्व बिरसा मुंडा म्यूजियम बनकर तैयार


*मलूटी के मंदिरों का जीर्णोद्धार जारी
*आइटीआरएचडी के अध्यक्ष एसके मिश्रा ने दी जानकारी

नवल किशोर सिंह
रांची। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल को म्यूजियम का रूप दिया गया है। इसके संरक्षण और संवर्धन का कार्य अंतिम चरण में है। उक्त जानकारी म्यूजियम निर्माण कार्य का जायजा लेने रांची पहुंचे इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरीटेज एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष एसके मिश्रा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के पूर्व ही इस म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।उन्होंने बताया कि आइटीआरएचडी को बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल को म्यूजियम बनाने का कार्यभार सौंपा गया था। जिसे बखूबी पूरा कर लिया गया है। समय के पूर्व ही इसे राज्य सरकार को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में बिरसा मुंडा से के जीवन से जुड़ी तमाम तथ्यों को संकलित, संग्रहित किया गया है। इसमें अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण लगाए गए हैं। जिससे बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में ऑडियो-विडियो विजुअल लोग देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि म्यूजियम का भवन तकरीबन 30000 स्क्वायर फीट पर बना है। श्री मिश्रा ने बताया कि 15 नवंबर तक कार्य पूरा करना था। एक माह पूर्व अक्टूबर में ही जेल को म्यूजियम का रूप देकर सरकार को सौंपे जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष दिसंबर 2018 में राज्य सरकार की ओर से एक साल में इसके संरक्षण का कार्य पूरा करने का प्रस्ताव मिला था। यह काफी चुनौती भरा काम था। लेकिन टीम भावना से निर्धारित समय और लागत में काम पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि जेल परिसर के जीर्णोद्धार और म्यूजियम निर्माण का शहरवासियों को काफी दिनों से इंतजार था। श्री मिश्र ने बताया कि आइटीआरएचडी को मलूटी के मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य भी सौंपा गया है। उसे भी निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा कर लेने के लिए हमलोग प्रयासरत हैं। प्रेस वार्ता में आइटीआर एचडी के राज्य प्रमुख एसडी सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर एजीके मेनन, चंद्रकांत रायपत सहित अन्य मौजूद थे।

सजने लगे एक्सपो उत्सव 2019 के स्टॉल, तैयारियां जोरों पर




रांची। जेसीआई रांची का उपभोक्ता मेगा ट्रेड  फेयर  "एक्सपो उत्सव 2019 " 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक रांची के मोराबादी  मैदान  में  लगने जा रहा है | यह जेसीआई की 24वी संस्करण है । इसका उद्घाटन झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे जी द्वारा अपराह्न 1 बजे किया जाएगा | ट्रेड फेयर का उद्घाटन होते ही रांचीवासियो  के लिए खुल जाएगा | ट्रेड फेयर में इस बार बड़े और नए बेहतर रूप में रहेगा |

आज दिनांक 18 सितम्बर बुधवार को मोराबादी मैदान (जहाँ एक्सपो मेला लगेगा) में एक पत्रकार सम्मलेन रखा गया | एक्सपो 2019 के संयोजक श्री निखिल मोदी ने बताया की इस बार आकर्षण के केंद्र है ए.सी  जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क ।  ट्रेड फेयर में मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के कई प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।

सह संयोजक श्री प्रतीक जी ने बताया की यह मेला कुल 2 लाख स्क्वायर फुट में होगा एवं एक्सपो में चप्पे चप्पे पर CCTV कैमरे लगे हुए रहेंगे एवं सुरक्षा के लिए 125 से ज्यादा गार्ड तैनात रहेंगे | एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया की यहाँ पर सभी तरह के सामानो में छूट दिया जाएगा |

अध्यक्ष श्री राकेश जैन जी ने बताया एवं रांची वासियो से आह्वान किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अवश्य पधारे एवं आज के इस आधुनिक दुनिया की तस्वीर को देखे एवं फ़ूड कोर्ट में लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद  ले |

एक्सपो के पार्टनर्स है टिटबिट पार्टनर हल्दीरामस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर काव्स, एजुकेशन पार्टनर ब्रदर्स अकाडेमी, इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर प्रार्थना ग्रुप, बेवरीज पार्टनर अल्पाइन, बैंकिंग पार्टनर उज्जीवन बैंक, ज्वेल पार्टनर एस जी जे ज्वेलर्स, पॉवरड बाई जिंदल है । साथ ही साथ बी यू सैलून, शुभम घोष, इको गाडी, राजगढ़िया स्पेशलिटी, आई आई सी सी, प्रिस्मोलाइन, बागला  सिक्योरिटी, टेक फ्लेम, डिवाइन हैल्थकेयर, बिग ऍफ़ एम्, गाल्वेनीज़िंग पोटेंशियल, टाटा म्यूच्यूअल फण्ड एवं तुलसी रॉयल खजूर भी हमारे पार्टनर है ।

एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।

इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता रखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है, रेडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स में भी लगातार वीडियोस के ज़रिये जानकारी दी जा रही है ।

आज के इस सम्मलेन में अध्यक्ष जेसी राकेश जैन, सचिव जेसी सौरभ शाह, संयोजक जेसी निखिल मोदी, सह संयोजक जेसी प्रतीक जैन, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी वरुण जालान, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ चौधरी, जेसी सिद्धार्थ जैसवाल, जेसी अविकल मस्कारा, जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जालान, जेसी अंकित जालान आदि मौजूद थे।

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

चक्रधरपुर प्रखंड के नए भवन का लोकार्पण


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड में नवनिर्मित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का लोकार्पण चक्रधरपुर विधायक  शशि भूषण सामड़ एवं  जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, डीआरडीए निदेशक  प्रभात कुमार वरदियार, प्रखंड प्रमुख, चक्रधरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण सिंह सहित जिला पार्षद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि यह भवन पदाधिकारी की सुविधा के लिए नहीं है, यह आप सभी का भवन है। इसका निर्माण आप सभी को सेवा प्रदान करने के लिए किया गया है।नए भवन के साथ नई कार्यशैली भी प्रारंभ होनी चाहिये। आम जनों से यह अपेक्षा है कि वे इस नए भवन का सदुपयोग करें। इस भवन में आपको प्रखंड/अंचल से जुड़े सभी पदाधिकारी एक जगह पर उपस्थित मिलेंगे जिससे आपको अपने कार्य निष्पादन में सुलभता का एहसास होगा। उपायुक्त ने कहा कि मैं चक्रधरपुर के किसानों को बधाई देता हूं की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत लाभुक बनने का सराहनीय कार्य किया है। चक्रधरपुर प्रखंड से अब तक कुल 15,000 किसानों ने इस योजना में अपना निबंधन करवाया है। यह योजना आपके कृषि कार्य में काफी मददगार साबित होगी आप लोग अपने आस-पास के किसान बंधुओं को भी जागृत करें और इस योजना के अंतर्गत उन्हें लाभ लेने हेतु जाग्रत करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि आज सेवा से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिले में कुल 34 योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु के तहत 22 पुल एवं पुलिया का उद्घाटन जिले में किया जा रहा है।ऐसे निर्माणों से गांव को शहरों से जोड़ने में मदद मिलेगी एवं शहरों में उपलब्ध विकास की किरणें गांव तक पहुंचेगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में चक्रधरपुर में एक न्यूट्रिशन प्लांट का निर्माण किया जायेगा,इसके साथ ही महिलाओं के स्वावलंबन हेतु चरणपादुका योजना के तहत 60 महिलाओं को प्रशिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण देने का कार्य भी प्रखंड में किया जाएगा।लोगों के आय को बढ़ाने एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के सभी कार्यों की शुरुआत जल्द ही प्रखंड में उपलब्ध होगी।
आज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही पूर्ण हो चुके आवास के लाभुकों को उनके आवास की चाभी प्रदान की गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा जेएसएलपीएस के 168 स्वयं सहायता समूह के लिए 2.93 करोड़ रुपए का चेक भी सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया, एवं 1446 सखी मंडलों को प्रति सखी मंडल ₹3000 ओटीएमसी  की कुल राशि 43.38 लाख रुपये प्रदान की गई।

झारखंड में राष्ट्रीय राज्य विकास बोर्ड के कार्यालय का शुभारंभ



ग्राम स्तर पर यूथ क्लब बनाने की होगी पहल

रांची। झारखंड में खेलों के विकास के लिए नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन से संबद्ध स्टेयर्स फाउंडेशन ने राष्ट्रीय राज्य विकास बोर्ड के कार्यालय का शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एवं स्टेयर्स फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार एसके मिश्रा ने किया। राजधानी रांची स्थित बोर्ड के मुख्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीदेव सिंह मनोनित किए गए हैं। श्री सिंह राज्य विकास बोर्ड झारखंड के कार्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों में गठित विकास बोर्ड के कामकाज भी देखेंगे। इस संबंध में मंगलवार को होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित प्रेस वार्ता में स्टेयर्स के संस्थापक महासचिव व भारतीय खेल प्राधिकरण की शासी निकाय के सदस्य सिद्धार्थ उपाध्याय ने कहा कि स्येयर्स फाउंडेशन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था है। झारखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें समुचित प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा संवारने सहित देश-विदेश में खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत हैं उन्हें तराशने और प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हर राज्य में राज्य विकास बोर्ड का गठन करने की योजना है। श्री उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से राज्य के खेल समूहों और संगठनों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। बोर्ड के नव मनोनित अध्यक्ष श्रीदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की फिट इंडिया पहल के तहत खेल संवर्धन के क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर बोर्ड द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर यूथ क्लब खोले जाएंगे जिसके माध्यम से विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्टेयर्स फाउंडेशन ने इस दिशा में निजी संस्थाओं, सार्वजिक उपक्रमों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को स्टेयर्स के साथ जुड़ने की पहल की है। ताकि उन्हें एक सशक्त प्लेटफार्म मिल सके। श्री सिंह ने बताया कि स्टेयर्स पहला गैर सरकारी संगठन है जिसने वर्ष 2001 में खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी और खेल के विकास की अवधारणा को आगे बढाने का काम किया था सात हर बच्चे के पढ़ने और खेलने के अधिकार की अवधारणा को अमली जामा पहनाया था। संस्था ने हिमाचल प्रदेश में खेल महोत्सव का आयोजन किया था। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के ले वर्ष 2016 में स्टेयर्स फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। 2019 में इसे एनएसपीओ के रूप में मान्यता मिली। झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी चंद्रकांत रायपद ने कहा कि उनके प्रयास से नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती इलाकों में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। काफी संख्या में ग्रामीण युवा समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और खेल को अपना करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर हेरिटेज कंजर्वेशन एंड आर्किटेक्चर के वाइस चेयरमैन एजीके मेनन भी मौजूद थे।

मां दुर्गा के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक


चक्रधरपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ठठेरा मोहल्ला में  बैठक संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी समाजसेवी व जननायक समिति के संरक्षक  राजू प्रसाद कसेरा को अध्यक्ष चुना गया तथा  उमेश  विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष व देवी प्रसाद सोनार , सरोज कसेरा, राजू साव व मनोज साव को सचिव तथा संजय कसेरा रामसेवक साव ठठेरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।

रोटरी क्लब ने मनाया वन महोत्सव


चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चक्रधरपुर ने शानदार तरीके से वन महोत्सव मनाया। शहर से चार किलोमीटर दूर अशोकनगर, हथिया में टोकलो रोड पर रोटेरियन्स, बच्चे एवम अभिभावकों द्वारा सीसम, करन्ज, काजू, कटहल, अमरूद, गुलमोहर, पीपल, महोगनी एवम जामुन के करीब 68 पौधे सड़क के दोनों ओर एवम आस-पास के स्थानों पर लगाया गया। अभिभावक अपने बच्चों के साथ पौध-रोपण में भागीदार रहे जिससे बच्चों में वन एवम पर्यावरण की संवेदना जाग्रत हो सके।
फोकस परसोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों का इसमे भरपूर सहयोग मिला। रोटरी की ओर से रोटेरियन प्रफुल्ल, सुशील सिंघानिया, आरती हिन्दवार, विशाल ख़िरवाल एवम पुष्पा पाठक द्वारा कार्यक्रम में एक-एक पौधा लगाया गया।

सोमवार, 16 सितंबर 2019

पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरीः रघुवर दास


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में विस्थापन प्रमुख समस्या रही है। विकास कार्यों के लिए लोगों की जमीन तो ली जाती रही है और उन्हें विस्थापित बनाकर छोड़ दिया जाता रहा। जमीन मालिक होते हुए वे विस्थापित कहलाते रहे, उन्हें जमीन के कागजात नहीं दिये गये। लेकिन हमारी सरकार का मानना है कि विकास कार्यों के लिए जमीन देनेवाला व्यक्ति ही असली मालिक है। उन्हें हम उजाड़ने से पहले बसाने का काम कर रहे हैं। उन्हें मालिक बनाया जा रहा है। विधानसभा की जमीन के विस्थापितों के लिए जो यह कालोनी बनायी गयी है, यह एक मिसाल है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने कुटे स्थित विस्थापन एवं पुनर्वास कालोनी में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही।

कॉलोनी का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा। इस कालोनी को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव कालोनी के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी में सरकार ने वृक्षारोपण कर दिया है। अब आप सबों की यह जिम्मेवारी है कि इनकी देख-रेख करें। पेड़-पौधे जीवन और संस्कृति दोनों के लिए जरूरी हैं। इनका संरक्षण करना है। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

महिलाएं सखी मंडल बनायें, सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि यहां की महिलाएं सखी मंडल बनायें। सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी। इस वर्ष नवंबर से राज्य की 40 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। ये सभी महिलाएं सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं। इन्हें रेडी टू इट योजना से जोड़ा जा रहा है। अब ग्रामीण महिलाएं ही आंगनबाड़ी के लिए पौष्टिक आहार तैयार कर भेजेंगी। इससे राज्य के 500 करोड़ रुपये जो बाहर जाते थे, वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां थोड़े बहुत काम बाकी रह गये हैं। जनवरी के पहले उन्हें पूरा कर लिया जायेगा। 14 जनवरी के बाद यहां गृह प्रवेश कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कालोनी में ही स्कील डेवलेपमेंट का कैंप लगाकर यहां की महिलाओं को हाउस कीपिंग, टेलरिंग व युवाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। नये विधानसभा, सचिवालय भवन में इन्हें रोजगार मुहैया कराया जायेगा। ताकि ये घर पर रहते हुए ही काम कर सकें।

कार्यक्रम में हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदूशेखर चतुर्वेदी, भवन सचिव श्री सुनील कुमार, हेड ऑफ फोरेस्ट श्री संजय कुमार, पीसीसीएफ श्री शशि नंद कुलियार समेत अन्य अधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...