यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

मायुमं समर्पण शाखा ने बांटे सेनेटरी पैड


रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा के द्वारा मोरहाबादी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नियर टैगोर हिल  में सेनेटरी पेड जागरुकता कार्यक्रम के तहत लड़कियों को सेनेटरी पेड दिये गये एवम् उन्हे सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में लड़कियों को जानकारी दी गई। किसी संस्था से उन्हें पहली बार इस तरह की जानकारी हासिल हुई बच्चियां जानकारी पाकर बहुत खुश थी और उन्होंने हमारा बहुत धन्यवाद किया कि उन्हें इतनी अच्छी जानकारी मिली
कार्यक्रम में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव मनीषा पोद्दार, रश्मि मालपानी, संयोजिका श्वेता मित्तल,योगेश्वरी सिघानिया,रचना केडिया,सुनीता सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने थामा आप का हाथ

मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता


रांची। आज दिनांक 19/09/2019 को जमशेदपुर से पूर्व सांसद और झारखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।
 मनीष सिसोदिया ने डॉ अजय कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इस देश को डॉ. अजय कुमार ने आईपीएस अधिकारी के रूप में ईमानदारीपूर्वक  बहुमूल्य सेवा प्रदान की है। एक राजनेता के रूप में अब तक ईमानदार छवि रही है और अब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झारखंड और देश की राजनीति में भ्रष्टाचार  के खिलाफ आम आदमी पार्टी के मुहिम को आगे ले जाने एवं ईमानदार राजनीति  को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेंगे।
डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर पार्टी के नेताओं का आभार प्रकट किया तथा कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति में ईमानदारी कि एक मिसाल पेश की है। पार्टी ने शिक्षा स्वास्थ जैसे जनहित के मुद्दों पर अभूतपूर्व कार्य किया है। दिल्ली तथा झारखंड-बिहार के रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली में बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान की है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट करके गरीबों के बच्चों के लिये बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर ईमानदार राजनीति के लिये आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को पार्टी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।
आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने खुशी जताते हुए डॉ अजय कुमार का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया। डॉ अजय कुमार का आम आदमी पार्टी में आना झारखंड की राजनीति को एक नई दिशा देगा और ईमानदार राजनीति करने वाले कार्यकर्ताओं को एक  बड़ा मंच मिलेगा और हम सभी मिल कर झारखण्ड को बदलेंगे ।

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

 मदनलाल पारीक बने अध्यक्ष, प्रभाकर सिंह सचिव


रांची। 19 सितंबर को आरजीटीए (रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) के पदाधिकारियों का चुनाव  इटकी रोड, राँची स्थित एसोसिएशन कार्यालय में सपन्न हुआ।
विगत 15/09/2019 को सम्पन्न हुए चुनाव में विजयी रहे 11 कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से  चार पदाधिकारियों को मनोनीत जिसमें रवनीत सिंह, राजेश कयाल, रणजीत तिवारी,जे के पटेल हैं।

इस प्रकार 15  कार्यकारिणी के सदस्यों ने पदाधिकारियों का चुनाव किया जिसमें मदनलाल पारीक(अध्यक्ष),प्रभाकर सिंह(सचिव),श्यामबिहारी सिंह(उपाध्यक्ष), 
रवींद्र दुबे (सह सचिव), अनिल माथुर (संगठन मंत्री),घनश्याम शर्मा(कोषाध्यक्ष), दिलबाग शर्मा(आंतरिक अंकेक्षक),ऋषिदेव  यादव (संयोजक), चुने गए।

चुनाव के अवसर पर आर जी टी ए  के पूर्व अध्य्क्षगण महेंद्र प्रसाद सिंह पवन शर्मा, सजंय जैन, सुनील सिंह चौहान एवँ पूर्व कोषाध्यक्ष नीरज ग्रोवर,अभिषेक जैन उपस्थित थे।

बुधवार, 18 सितंबर 2019

वर्ष 2022 तक पावर हब बनेगा झारखंडः रघुवर दास

होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित "पूर्वोत्तर" कार्यक्रम, सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास
===================

★ युवा शक्ति राज्य और देश की सबसे बड़ी पूंजी

★ बेदाग रही डबल इंजन की सरकार
===================

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2022 तक झारखण्ड पावर हब बनेगा. इसकी पूरी तैयारी राज्य सरकार कर रही है. झारखंड में वैल्यू ऐडेड प्लांट लगाए जाएंगे. राज्य में अदानी ग्रुप पावर प्लांट स्थापित हो रहा है. झारखंड आने वाले समय में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढे़ चार वर्षो में प्रत्येक सेक्टर में सकारात्मक सोच और प्रभावकारी नीतियां बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है. पहले झारखंड से बड़े पैमाने में पलायन होता था, उस पर हमारे कार्यकाल में रोक लगी है. मोमेंटम झारखंड के तहत देश और दुनिया के कई निवेशक झारखंड में निवेश कर रहे हैं. राज्य में उद्योगों का विस्तार होने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित "पूर्वोदय कार्यक्रम" में कहीं.

युवा शक्ति राज्य और देश की सबसे बड़ी पूंजी

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि किसी भी देश के सर्वांगीण विकास में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवा शक्ति को स्किल कर उनकी प्रतिभा को संवारने का काम किया जा रहा है. शैक्षणिक डिग्री के साथ-साथ युवा शक्ति को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से स्किल कर हुनरमंद बनाया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े. झारखंड सरकार ने भी यहां के नौजवान युवक युवतियों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की ओर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए गए हैं. राज्य और देश का ग्रोथ रेट बढ़ाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है.

केंद्र और राज्य में बेदाग रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से देश में सरकार के स्तर पर किसी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है. झारखंड में वर्तमान राज्य सरकार के गठन के बाद से ही भ्रष्टाचारमुक्त शासन को बढ़ावा दिया गया है. अभी तक सरकार पर किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है. सरकार की कार्यप्रणाली से राज्य की जनता को काफी सहजता और सुविधा मिल रही है.

कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं का हुआ सफलतापूर्वक संचालन

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के आपसी समन्वय से कई जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया गया है. इन योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता को सीधे पहुंचा है. प्रधानमंत्री आवास योजना, सभी प्रकार के पेंशन योजना, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना इत्यादि कई योजनाओं की राशि सीधे डीवीडी के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाई गई हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बिचौलियों का प्रभाव समाप्ति की ओर है. अब लाभुकों को किसी भी योजना का लाभ लेने ने लेने में बिचौलियों का साथ नहीं लेना पड़ता है. सभी कार्य पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं. सरकार का यह मानना है कि किसी भी सरकार की योजनाएं गलत नहीं होती हैं बस उनका संचालन ठीक से हो यही वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है.

मोटर व्हीकल एक्ट को केंद्र सरकार के नियमों के तहत अक्षरश: से लागू किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई नई मोटर व्हीकल एक्ट को झारखंड में भी अक्षरश: लागू किया जाएगा. परंतु इस एक्ट के नियमों को पूर्ण रुप से लागू करने से पहले राज्य में लोगों को जागरूक किया जाएगा. आम जनता को साथ लेकर एक्स के नियमों को प्रभावी किए जाएंगे. नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने से इसका पूरा फायदा आम जनता को ही मिलेगा. इसके अनुपालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी. नियमों का उल्लंघन ना हो यह सब की जिम्मेदारी है.

केंद्र सरकार से असम की तरह झारखंड में भी एनआरसी लागू करने की मांग

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि एक साल पहले ही भारत सरकार से असम की तरह झारखंड में भी आरआरसी की मांग की गई है. झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों की गतिविधियों को समाप्त करना राज्य सरकार का लक्ष्य है.

 महिला शक्ति को राज्य ही नहीं बल्कि देश की शक्ति बनानी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तत्परता के साथ राज्य में कार्य किया है. पूरे देश में लगभग 8 करोड़ से ज्यादा बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 30 लाख से ज्यादा परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन पहुंचाया गया है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां गैस सिलेंडर के साथ-साथ चूल्हा, पहली और दूसरी रिफिल राज्य सरकार द्वारा निशुल्क दिया गया है.

मॉब लिंचिंग पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा देने का कार्य किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. कानून को हाथ में लेने वालों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट लगाकर सजा देने का भी काम किया गया है. मॉब लिंचिंग के मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश भी सरकार द्वारा दिया गया है. दोषी लोग किसी भी हालत में बक्से नहीं जाएंगे.

उग्रवाद की घटनाओं पर लगाई लगाम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को उग्रवाद विरासत में मिला था. राज्य सरकार के गठन के बाद से ही उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया है. उग्रवाद अब राज्य में अंतिम सांसे गिन रहा है. उग्रवाद मुक्त राज्य बनाना  सरकार की प्राथमिकता है.

सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया

 मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य की जनता से जो वादा किया उसे पूरा करने का भी काम किया है. राज्य गठन के 18 साल बाद झारखंड में लोकतंत्र का मंदिर नया विधानसभा बनाने का काम सरकार ने किया है. यह सरकार राज्य के विकास कार्यों को प्रतिबद्धता के साथ कर रही है. वर्तमान सरकार के कार्य प्रणाली से आम जनता खुश है.

आदिवासियों के हितों की रक्षा कर रही झारखंड सरकारः अमित शाह

होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित हुआ "पूर्वोदय" कार्यक्रम, सम्मिलित हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
===================
★ जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख का सर्वांगीण विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता

★ नक्सलवाद मुक्त देश बनेगा भारत
===================


रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से हटाए जाने को भारत का अंदरूनी मामला मानते हुए भारत का समर्थन पूरे विश्व ने किया है. केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत ही अनुच्छेद 370 जैसी धारा को जम्मू कश्मीर से हटाया जा सका है. उक्त बातें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने होटल रेडिसन ब्लू रांची में आयोजित "पूर्वोदय" कार्यक्रम में कहीं.

कश्मीर पर पूरा विश्व भारत के साथ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसे लेकर किसी से युद्ध जैसी कोई बात नहीं है. जब से अनुच्छेद 370 संविधान का हिस्सा बना, तभी से ये माना जा रहा था कि यह अनुच्छेद अस्थायी है और यह धारा हटना चाहिए तभी जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विकास का रास्ता खुलेगा. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और भारत के संविधान के अंतर्गत अपने देश के अंदर हम जो भी बदलाव करना चाहते हैं वो भारत की संसद का अधिकार है. कश्मीर के मुद्दे पर पूरा विश्व भारत के साथ एकजुट है और सबने ये स्वीकार किया है कि आतंकवाद का बढ़ना पूरे विश्व के लिए खतरनाक संकेत हैं. यही कारण है कि आज पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है.

अब जम्मू कश्मीर में सरकार की योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक हो सकेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधा भी पहुंचेंगी. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खुलेंगे. अच्छे होटल खुलेंगे. रोजगार बढ़ेंगे. नए उद्योग लगेंगे. एक प्रकार से धारा 370 कश्मीर और उसके विकास के बीच की बहुत बड़ी बाधा थी जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हटा दिया. अब केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी जन उपयोगी योजनाएं सफलतापूर्वक जम्मू एवं कश्मीर में लागू हो सकेंगे जिससे वहां के लोगों का विकास हो सकेगा.

एनआरसी पूरे देश में लागू होगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआरसी सिर्फ असम नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होगा
उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहां दूसरे देश का कोई भी जाकर ऐसे ही बस सकता है. देश के नागरिकों का रजिस्टर होना समय की जरूरत है, ना केवल सिर्फ असम बल्कि देश भर में NRC लागू होगा.


नक्सलवाद मुक्त देश बनाना सरकार की प्राथमिकता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पहले टर्म की सरकार से ही देश के विभिन्न राज्यों में पनप रहे नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य सरकार आपसी समन्वय स्थापित कर नक्सलवाद को जड़ से मिटाने का काम करेगी. नक्सलवाद मुक्त देश बनाना सरकार की प्राथमिकता है. झारखंड में भी नक्सलवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है. राज्य सरकार ने नक्सलवाद को दूर करने की दिशा में बहुत अच्छा काम किया है.

आदिवासियों के लिए काम करने वाली है वर्तमान सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए बात करने वाली बहुत सी सरकार आई लेकिन आदिवासियों के लिए काम करने वाली सरकार वर्तमान सरकार है. झारखंड की वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं. इन योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज के लोगों को निरंतर मिल रहा है. झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध प्रयास किए गए हैं.

मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह की शुरुआत


चक्रधरपुर। मंगलवार 17 सेप्टेंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह का शुरुआत किया गया | इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा  व भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक   सारंगी ने  अनुमंडल  अस्पताल व रेलवे अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया  | मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है | जिसके तहत सात दिनों तक रोजाना गरीबों के सेवा के लिए विभिन्न  प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | इस मौके पर भाजपा नेता पवन शंकर पांडे , ललित मोहन गिलवा ,संजय मिश्रा , शेष नारायण लाल ,संजय पासवान परविंदर चौहान, दीपक सिंह सहित अन्य भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे |

नगर परिषद चक्रधरपुर में स्वच्छता रैली का किया गया आयोजन



विनय मिश्रा
 चक्रधरपुर। नगर परिषद चक्रधरपुर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही साथ लोगों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की सलाह दी गई और लोगों के बीच कपड़े की थैली का वितरण किया गया।

रैली मे कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम  अध्यक्ष के डी साह नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो सत्येन्द्र भगत के अलावे  वार्ड पार्षद श्रीमती लीला प्रसाद  दिनेश जेना विनय विक्रम  एवं समस्त नगर परिषद कर्मचारी गण उपस्थित हुए। इस रैली में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि
स्वच्छता के साथ साथ प्लास्टिक प्लास्टिक बैग के रोकथाम
के लिए भी जागरूक होना है और प्लास्टिक का उपयोग न कर पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना है

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...