यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 29 सितंबर 2019

युवा दस्ता ने पॉलीथीन मुक्त रांची बनाने की ली शपथ




रांची। आज 29 सितंबर, दिन रविवार को युवा दस्ता की ओर से राँची पहाड़ी मंदिर प्रांगण में युवा दस्ता के कार्यकारनी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में भक्तों की सेवा के लिए युवा दस्ता पूरी तरह से तत्पर रहेगा। साथ ही साथ भक्तों की परेशानियों का निबटारा करेगा । इस अवसर पर बैठक की अध्य्क्षता आशुतोष द्विवेदी एवं बादल सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में महिलाओं की सुरक्षा, पंडालो की साफ सफाई,बिजली पानी,टॉयलेट, फायर ब्रिगेड, मेडिकल की टीम,पुलिस सुरक्षा,cctv एवं ड्रोन से निगरानी, पॉकेट मारो एवं असामाजिक तत्वों से निबटारा आदि मुद्दे को मिलकर निबटारा करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की 150 जयंती पर राजधानी राँची को पॉलीथिन मुक्त बनाने की युवाओं को शपथ दिलाई गई।साथ ही साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपने घरों एवं आस पास के वातावरण को सुद्ध करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सुभम सिन्हा, सुभम ठाकुर,गर्व अग्रवाल , रंजन , अंशुल सिंह,कुणाल सौरभ,अवदेश सिंह,अनुराग शर्मा,परतुष,स्वयं सहाय,राहुल  ,अवदेश ,रंजीत,चंद प्रकाश,प्रतियुष प्रिय ,आदि उपस्थित थे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।।

मायुमं महिला समर्पण ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में आज  निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया |

अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण करके आज का निशुल्क शिविर का आरंभ किया गया |जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की गई एवं  उचित सलाह दी गई, साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई | 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई |

डॉक्टरों की टीम के साथ आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को पौधा देखकर सम्मानित किया गया  | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन किया गया | आज के इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, संयोजिका डॉली बंसल एवं लक्ष्मी पोद्दार  के साथ उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,  रश्मि मालपानी उपस्थित रही |

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक


मंच की चक्रधरपुर शाखा का कार्य सराहनीय : अभिषेक अग्रवाल
* गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। रविवार को थाना रोड स्थित फार्म हाउस में अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा की एक बैठक हुई। जिसमें झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,महामंत्री कृष्णा अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेहा पटवारी, सुभाष पटवारी , आशीष अग्रवाल ,अनंत  मोहनाका, अशोक विजयवर्गीय उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूरे झारखंड में 56  अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं चलाई जा रही है। जिसमें  मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा समाज के लिए काफी बेहतर कार्य कर रही है। मंच गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा मदद को तत्पर रहती है। वहीं मरीजों के लिए एंबुलेंस की निशुल्क सेवा भी दे रही है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन शहर में स्वच्छता के लिए एक डस्टबिन वाहन मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा द्वारा भेंट किया जाएगा। सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर राजेश छाबड़ा, मनीष भगोरिया, प्रमोद भगोरिया, अवध खिरवार,उत्तम अग्रवाल, सजन भगोरिया, राजू केजरीवाल ,अमित शर्मा, अभिषेक केजरीवाल ,मनोज, सुनील ,निशांत, आयुष, शिवम, चेतना ,सुभाष ,अंकित, प्रतीक, मोहित ,संतोष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

द.पू.रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ने महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र



चक्रधरपुर। एक दिवसीय दौरे पर आए दक्षिण पूर्व  रेलवे (चक्रधरपुर रेल मंडल) के महाप्रबंधक संजय कुमार महांती को दक्षिण रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पिछले वर्ष 2012 से लेकर 2017 के अंतराल में लार्जैस स्किम पॉलिसी के तहत दी जाने वाली नौकरी में हो रहे विलम्ब सहित अन्य मांगें शामिल है।  दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक के  नेतृत्व में यूनियन के पदधारी एवं लार्जैस से जुड़े आश्रित कर्मचारियों द्वारा उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए अविलंब समाधान करने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे का चक्रधरपुर मंडल एक महत्वपूर्ण एवं अधिक राजस्व अर्जित करने वाला मंडल है। इसलिए यहां वर्कशॉप होना अनिवार्य है। जिससे चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को सुविधा होगी। श्री हक ने कहा कि अक्सर ट्रेक में  ट्रैकमेंन कर्मचारी कार्य के दौरान हादसों का शिकार होते हैं। इसलिए ट्रेकमेन कर्मचारियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की युनियन के ओर से मांग किया गया है। महाप्रबंधक से मिलने वाले यूनियन के पदधारियों में केंद्रीय संयुक्त महासचिव जहांगीर हक, मंडल साख के कार्यकारी अध्यक्ष साबिर आंसारी, संगठन सचिव पी कृष्ण राव, अमित कुमार शर्मा, अमर कुमार एवं दिलीप कुमार साहू  शामिल थे।

लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ ने लगाया मुफ्त मधुमेह जांच शिविर


आज 28 सितंबर को लायंस क्लब ऑफ राँची लाइफ ने वर्ल्ड लायंस सर्विस वीक के तहत मुफ्त मधुमेह जाँच शिविर लालपुर स्थित पैनासोनिक सर्विस सेन्टर में लगाया गया। इसमें करीब 55 लोगो का मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच की गई। इसमें 12 लोगो को मधुमेह के रोगी मिले जिनको पता नही थी कि उनको मधुमेह है। यंहा लोगो को पोषक खाने पान के लिए जागरूक किये। इसमें मुख्य रूप से लायन युवराज, लायन विकाश, लायन अमन, लायन विभूति , लायन प्रभाकर, लायन मुकेश और जोन चेयरपर्सन लायन रवि प्रकाश सहयोग किया।

शनिवार, 28 सितंबर 2019

कर्तव्यों के प्रति हिमालय की तरह दृढ़ हैं सिद्धार्थ चौधरी



समाज के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण रखते हुए अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना व्यक्ति की विशेषता कहलाता है। समाज में व्याप्त विसंगतियों में संगति की स्थापना कर स्वस्थ और स्वच्छ समाज को अंकुरित, पल्लवित और पुष्पित करने में सदैव प्रयासरत रहना इंसान की महानता का परिचायक होता है। जीवन का उद्देश्य सिर्फ धनोपार्जन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य बोध भी होना जरूरी है। ऐसी ही  सकारात्मक सोच से ओतप्रोत शख्सियत हैं राजधानी रांची निवासी सिद्धार्थ चौधरी। ममत्व में यमुना से गहराई और संस्कारों में हिमालय समान दृढ़ता लिए समाज की बगिया को सींचने-संवारने में जुटे रहना उनकी दिनचर्या में शामिल है। वह मानव सेवा को अपना परम धर्म मानते हैं। शहर में किसी भी धर्म व संप्रदाय का पर्व-त्यौहार हो, सिद्धार्थ चौधरी उसमें सेवा शिविरों के आयोजन के माध्यम से अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराते हैं। सिद्धार्थ शहर के युवा उद्यमियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उनका कुशल व्यवहार दूसरों को प्रेरित करने वाला है। सिद्धार्थ रांची में ही पले- बढ़े और पढ़े। संत जेवियर स्कूल, डोरंडा से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात डीएवी, श्यामली से प्लस टू किया। इसके बाद राजधानी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संत जेवियर कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई-लिखाई में सदैव अव्वल रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी का रुझान व्यवसाय की ओर होने लगा। वह अपने दादा जी द्वारा स्थापित लगभग छह दशक पुरानी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कोलकाता स्टोर सप्लाई काॅरपोरेशन में अपने पिताजी का हाथ बंटाने लगे। उनके पिता सज्जन चौधरी और माता मधु चौधरी भी अपने पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बखूबी निभाते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिद्धार्थ उक्त प्रतिष्ठान में अपने पिता के साथ उनके व्यवसायिक कार्यों में सहयोग करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर समाज सेवा के प्रति उनका परिवार समर्पित रहता है। शहर में होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक-आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर वह समाज सेवा के प्रति समर्पण का भाव प्रदर्शित करते रहते हैं। अपने कर्तव्य पथ पर सफल पथिक के रूप में सिद्धार्थ चौधरी अग्रसर हैं। वह विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जूनियर चेंबर इंटरनेशनल, राउंड टेबल इंडिया, अग्रवाल सभा, डोरंडा ओल्ड जेवियरन (डॉक्स), फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी, रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची क्लब, जिमखाना क्लब, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से भी जुड़े हैं। इनमें से कई संस्थाओं के वह आजीवन सदस्य भी हैं। उनका पूरा परिवार समाज सेवा के प्रति समर्पित रहता है। सिद्धार्थ रक्तदान को  महादान मानते हैं। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर वह मानवता की मिसाल पेश करते रहे हैं। वह कहते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है, युवाओं के प्रति अपने संदेश में सिद्धार्थ कहते हैं कि अपने अनुभवों से काम को सफलतापूर्वक करने के लिए सतत प्रयासरत रहें। जीवन का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के प्रति भी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। सिद्धार्थ सर्वधर्म-समभाव की भावना को आत्मसात कर सभी धर्मों का समान आदर करते हैं।  वह सभी धर्मावलंबियों के प्रति आदर सम्मान का भाव रखते हैं। वह कहते हैं कि देश की अखंडता के लिए सामाजिक एकता और समरसता जरूरी है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना भी आवश्यक है। लोग शिक्षित होंगे, तभी देश व समाज का विकास रफ्तार पकड़ेगा। लोगों के सुख- दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार है। गरीब और पीड़ितों की सेवा करने से उन्हें सुखद अनुभूति होती है, इससे उन्हें आंतरिक सुख मिलता है। बचपन से ही दयावान और मददगार रहे सिद्धार्थ चौधरी गरीबों और बेसहारों को देखकर द्रवित हो जाते हैं। उन्हें हर संभव सहयोग करने में आगे रहते हैं। वह कहते हैं कि समाज के निचले तबके के लोगों की मदद कर उन्हें ऊपर उठाना आगे बढ़ाना भी व्यक्ति का धर्म है। युवाओं के प्रति अपने संदेश में सिद्धार्थ कहते हैं कि युवा अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करें और अपने कार्यों में नैतिकता का ख्याल रखें,क्योंकि नैतिकता के बल पर ही आगे की मुश्किल राहें भी आसान हो जाती है। इसलिए नैतिक मूल्यों का क्षरण न हो, इस दिशा में प्रयासरत रहें।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह

सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश



चक्रधरपुर। पथ निर्माण विभाग के चक्रधरपुर अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता शशि शेखर मिश्रा ने सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया है। पथ निर्माण विभाग के सरायकेला व मनोहरपुर डिवीजन के अंतर्गत बनी सड़क ( खूंटपानी के भोया से एन एच 75 , चाईबासा-पुरुनिया भाया चक्रधरपुर मुख्य पथ) निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए उक्त सड़क की विशेष रुप से तत्काल मरम्मत का निर्देश संवेदक को दिया। खरसावां-चक्रधरपुर सड़क, बड़ाबांबो की मरम्मत कर जनोपयोगी बना दिया गया है। उक्त सड़क पर आवागमन सुगम हो गया है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...