यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

रांची के समाजसेवी ने पटना में जल प्लावन में फंसे लोगों की मदद की



रांची। विगत दिनों भारी बारिश के कारण अकस्मात हुए जल प्लावन से पटना शहर के राजेंद्र नगर, कंकड़बाग सहित अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियों को देखते हुए रांची में रहनेवाले एक समाजसेवी सह टाटा पावर के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन ने वहां जाकर पीड़ित मानवता की सेवा का परिचय दिया। उन्होंने अपने पुश्तैनी घर कंकड़बाग कॉलोनी पहुंच कर पानी में फंसे लोगों की मदद की। उनके अनुसार अभी भी वहां के कई इलाकों में स्थिति बहुत भयावह बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके आवास के ऊपरी तल्ले पर रहने वाले पड़ोसी विनोद भैया, भाभी एवं बल्लू के द्वारा उनकी मां एवं मामाजी को नीचे से सुरक्षित निकालकर लोग ऊपर के मंजिले पर ले गए। उन्होंने बताया कि
झील में तब्दील हो चुके पटना में जलप्रलय की स्थिति बन गई। सड़कों पर पांच से छह फुट तक पानी जमा हो गया था। बिजली, पानी, दूध और गैस की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार जैसी स्थिति हो गई। सबसे बुरे हालत राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र इलाकों की थी।। यहां के लोग तीन दिनों से घरों में फंसे रहे। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी रही।
फिर क्या था, हम लोग भी टीम बनाकर राहत कार्य में जुट गए। एसडीआरएफ के  मोटर वोट लेकर जरूरतमंदों को अपने कंकड़बाग कॉलोनी के मोहल्ले में जाकर फंसे लोगों के बीच रेस्क्यू किया। दूध एवं पीने का पानी का सभी ल़ोगों  को वितरण किया। उन्होंने पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ सहित बल्लू भाई और उनकी टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

बेकिंग ब्रेड का दूसरा टेकअवे काउंटर हिनू में खुला


रांची।  बेकिंग ब्रेड ने अपना दूसरा टेकअवे काउंटर हिनू में खोला है। इसका शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस संबंध में बेकिंग ब्रेड की संचालक सह मैनेजिंग पार्टनर रितु ठाकुर ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के केक, पिज्जा, बर्गर व ब्रेड की उत्कृष्ट क्वालिटी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि बेकिंग ब्रेड के इस टेकअवे काउंटर में ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के और विभिन्न साइज के केक उपलब्ध कराए जाएंगे। यह काउंटर प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व हरमू बाईपास रोड पर (भाजपा के प्रदेश कार्यालय के निकट) विगत 4 जुलाई 2019 को बेकिंग ब्रेड के पहले टेकअवे काउंटर का उद्घाटन किया गया था। इस क्षेत्र के ग्राहकों की मांग पर हिनू स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम के सामने दूसरा टेकअवे काउंटर खोला गया। यहां ग्राहक अपनी पसंद के हर प्रकार के बेकरी खाद्य पदार्थ का लुत्फ उठा सकते हैं। इस अवसर पर अनिंद फौजदार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

स्वच्छ भारत रिवोल्युशन पुस्तक मूल पाठ








केंद्र सरकार ने "द स्वच्छ भारत रिवोल्यूशन" पुस्तक जारी की

स्वच्छ भारत मिशन के पोलिटिकल लीडरशीप में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रयासों को सराहा गया
=======================
पुस्तक के पोलिटिकल लीडरशीप अध्याय का पहला आलेख मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का
=======================
★ ओडीएफ प्लस अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभायेंगे
-- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड
======================

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पोलिटिकल लीडरशीप में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रयासों को सराहा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा "द स्वच्छ भारत रिवोल्यूशन पुस्तक" जारी की गयी है। इसमें पांच सालों के दौरान स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लोगों के अनुभवों को साझा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है। इसी पुस्तक में पोलिटिकल लीडरशीप चैप्टर में पहले आलेख के रुप में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के आलेख को स्थान दिया गया है। इस किताब का संपादन केंद्रीय पेयजल स्वच्छता सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर ने किया है। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री को पुस्तक की प्रति पेयजल स्वच्छता विभाग की सचिव श्रीमती अराधना पटनायक ने भेंट की। यह प्रति श्री अय्यर ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को भेजी है।

देश में पहली बार रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को भी शौचालय निर्माण से जोड़ा गया

पुस्तक में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने लिखा है कि राज्य में जन-जन की भागीदारी से किस प्रकार स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया गया है। इसमें देश में पहली बार रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को भी शौचालय निर्माण से जोड़ा गया। इसी प्रकार शौचालयों पर आकर्षक पेंटिंग करायी गयी। झारखंड में वर्ष 2018 के जनवरी-फरवरी में किस प्रकार में स्वच्छता संकल्प अभियान चलाकर 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर 3.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार जून में 11 दिनों के भीतर एक लाख ग्रामीण घरों में शौचालय बनाये गये।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के शब्दों में (आलेख से उदृत कुछ मुख्य बातें) :

2014 में जब हम सरकार में आये, तो राज्य की 80 प्रतिशत जनता के शौचालय की सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां होती रहती थी। लड़कियों व महिलाओं को भी शौचालय नहीं होने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी इस समस्या को हाथों-हाथ लिया और स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। राज्य के मुख्य सेवक के तौर पर लोगों को इन परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए इस अभियान में प्रशासनिक तंत्र को लगा दिया।

प्रकृति के अनुकूल हमने ट्वीन पिट शौचालय तकनीक को बढ़ावा दिया

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमारे लिए यह लंबा सफर था। दो करोड़ लोगों को पुरानी विचारधारा से बाहर निकाल कर शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करना था। स्वच्छता हमारे लिए केवल शौचालय बनाना नहीं था, बल्कि झारखंड को स्वच्छ और स्वस्थ राज्य बनाना है। हमारे यहां हर जिले व गांव में स्वच्छ अधिकारी हैं, जो लोग शौचालय का इस्तेमाल करें, यह सुनिश्चित करते हैं। हमारे स्वच्छाग्रही व जल सहिया बहनों ने इसमें अहम भूमिका अदा की है। झारखंड के प्रकृति के अनुकूल हमने ट्वीन पिट शौचालय तकनीक को बढ़ावा दिया। इनका रखरखाव भी काफी आसान है। मिस्त्री की कमी को पूरा करने के लिए हमने 70 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रानी मिस्त्री बनाया। इसके साथ ही 38 हजार महिलाओं को स्वच्छाग्रही बनाया गया, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। झारखंड के स्कूलों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह की 19 तारीख को स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। हर माह की दो तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सभा आयोजित की जाती है।
     
केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद मिली

हमने अपना वादा पूरा करते हुए 15 नवंबर 2018 को झारखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया। यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक नेतृत्व के कारण संभव हो पायी है। उनके निर्देश के कारण केंद्र सरकार द्वारा इसमे हर संभव मदद की गयी। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और हमारे सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों के उत्साह को देखते हुए मैं यह कह सकता हूं की हम ओडीएफ प्लस अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में "कर्ता परियोजना" की शुरुआत की


=======================
★आम लोग इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें और सेवा का लाभ लें

★सेवा देने वाले भी कर्ता एप से रजिस्टर्ड हों

★ "कर्ता एप" की शुरुआत सराहनीय कदम
======================

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज के आइटी युग में तकनीक के इस्तेमाल से हम रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकते हैं। आम लोगों आसानी से छोटे-मोटे काम निपटा सकते हैं। इस कड़ी में "कर्ता एप" की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। इस एप के माध्यम से लोग पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग सर्विस, ड्राइवर, गार्ड, नर्सिंग आदि की सेवाएं घर बैठे पा सकेंगे। इससे न केवल आम लोगों को सुविधा होगी, बल्कि इस सेवा से जुड़े लोगों को भी आसानी से काम के लिए एक प्लेटफार्म मिल जायेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में "कर्ता परियोजना" की शुरुआत करते हुए कहीं।

आम जनता मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर सेवा का लाभ लें

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आम लोग इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें और सेवा का लाभ लें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि इससे जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं की पूरी जांच कर इसमें शामिल करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सेवा प्रदाताओं से बातचीत कर उनकी जरूरत व सुझाव को भी जाना।

अक्टूबर माह तक निर्माण परियोजना से जुड़े मजदूरों का भी निबंधन पूरा करें

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को प्रधानमंत्री श्रमशक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग से पंजीकृत करायें, ताकि सभी श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसमें दुर्घटना पर मृत्यु के दौरान दो लाख रुपये की तत्काल सहायता, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, सेफ्टी किट आदि मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक राज्य में चल रहे विभिन्न परियोजना से जुड़े मजदूरों का भीभवन सन्निर्माण बोर्ड से निबंधन पूरा करा लें। दीपावली पर सरकार बोर्ड के से पंजीकृत श्रमिक बहनों को साड़ी व श्रमिक भाइयों को पेंट-शर्ट देगी।

राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना से लोग घर बैठे सुविधा पा सकेंगे। इससे जुड़ी परेशानी के निदान के लिए एक कॉल सेंटर भी शुरू किया जा रहा है।

राज्य के मुख्य सचिव श्री डी के तिवारी ने इस एप को अधिक से अधिक यूजर फ़्रेंडली बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा चलाये जा रहे वन सिटी वन इंपैक्ट कार्यक्रम के तहत रांची में इसकी शुरुआत की गयी है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कर्ता एप के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने बताया कि इस एप के तहत बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्र के कुशल व अर्द्ध कुशल सेवा प्रदाताओं को सूचीबद्ध किया है। इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जल्द ही इसे आइओएस पर भी उपलब्ध कराया जायेगा। लोग karta.org.in से भी इस सेवा व एप का लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा कार्यक्रम में इससे जुड़े अधिकारियों, सेवा देने वाले लोग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

युवा दस्ता ने सिटी एसपी से की ड्रोन व मेटल डिक्टेटर से निगरानी की मांग



 

आज दिनांक 01-10-2019 दिन मंगलवार को युवा दस्ता की ओर से सिटी एसपी हरि लाल चौहान एवं अपर जिला डंड अधिकारी विधि व्यवस्था अखिलेश कुमार सिन्हा जी से मिलकर दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी, बादल सिंह,राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को रखकर माँ भवानी के भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इस संबंध में काफी महत्वपूर्ण मांगो को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर युवा दस्ता के पदाधिकारियों ने कहा कि विगत कई वर्षों से राजधानी राँची में माँ भवानी की पूजा 155 जगहों पर होती है। इस अवसर पर लाखों की भीड़ माँ के दर्शन में अवतरित होते है परंतु जिला प्रशासन की सेवा अति आवश्यक है। इस अवसर पर सभी पंडालो में सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड से निगरानी, महिला पुलिसकर्मी की व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी, सभी पंडालो में पुलिस पदाधिकारीयो का हेल्प लाइन नंबर लगाना,फायर बिग्रेड की व्यवस्था।वृद्ध एवं द्विवांग लोगों के लिए अलग से माँ के दर्शन के लिए व्यवस्था की जाए।पॉकेट मार एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी  निगरानी रखा जाए।इस अवसर पर युवा दस्ता के सभी सदस्य माँ भवानी की सेवा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे।इस अवसर पर सिटी एसपी एवम adm लॉ ने कहा कि हमें युवा दस्ता पर पूरा भरोसा है।युवा दस्ता के सभी युवा हमेसा अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाते है।इस वर्ष के 155 पंडालो में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहेंगे।साथ ही साथ जिला प्रशासन सभी नजदीकी थानों को भी इस कि जानकारी दी जाएगी।माँ भावनी की पूजा में भक्तों की सेवा में पुलिस प्रशासन हमेसा तात्पर्य रहेगी।ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।।

लायंस इंटरनेशनल के दो रक्तदान शिविर, में 80 यूनिट रक्त का संग्रह


आज दिनक 1 अक्टूबर को लायंस इंटरनेशनल 322A के तहत राँची में दो जगह पे ब्लड डोनेशन का प्रोग्राम रखा गया। पहला हरिओम टावर लालपुर में और दूसरा गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कडरू राँची में शिविर लगाया गया। सारा ब्लड सेवा सदन ब्लड बैंक में डोनेट किया गया। पहले शिविर का संचालन लायन रवि प्रकाश एवं लायन पूनम आनंद थी। यंहा पे सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मे  35 यूनिट जमा की गई। यंहा राँची ईस्ट से लायन दिवाकर, लायन अमित लायन अनुपम, राँची लाइफ से लायन विकाश और लायन विभूति , राँची गलैक्सि से लायन रिंकी, राँची फेमिना से लायन उषा, लायन शोभना, लायन गीता, लायन प्रीति, लायन विनीता   राँची रॉयल से लायन रंजना और लायन सोहिनी ने मुख्यरूप से उपस्थित थे। दूसरे शिविर का संचालन लायन अर्चना , लायन लवी , लायन मनोज और लायन दीपक ने किया ,यंहा पे 45 यूनिट जमा की गई। यंहा धुर्वा, राँची नार्थ, राँची क्वीन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसके मुख्य अतिथि सेवा सदन के अध्यक्ष श्री सरावगी  ने सबों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...