यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

आईसा का अनिश्चितकालीन अनशन रंग लाया

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि 14 नबम्बर तक बढ़ी  सरकार झुकने को बाध्य हुई
          

रांची। अनशन के तीसरे दिन आज डालटनगंज जिला स्तर के कल्याण विभाग के पदाधिकारी  समाहरणालय  के समक्ष  अनशन स्थल पर आये और कहा कि 14 नवंबर तक आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है, और फिर अनशन तोड़ने का आग्रह किया।

आइसा  डालटनगंज जिलाध्यक्ष दिव्या भगत ने कही कि आइसा के साथियों का संघर्ष का नतीजा है, जो आज छात्रों को यह राहत मिली है। हमलोग को यह लड़ाई जारी रखना होगा और सरकार जो साजिश के तहत दलित व आदिवासी छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने की कोशिश कर रही है, उसके खिलाफ एकजुट होकर सरकार को बेहतर  शिक्षा देने के लिए मजबूर करना होगा।

आईसा के डालटनगंज जिला सचिव रंजित कुमार सिंह ने कहा कि कल्याण
विभाग द्वारा दिए जाने वाले छात्रवृति का ऑनलाइन फॉर्म भरने में छात्रों
को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  जाति, आय स्थानीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाना, बोनाफाइड नहीं मिल पाना, इसके अलावा कॉलेज व हॉस्टल में कई समस्याएं हैं। जिसके खिलाफ आइसा   संघर्ष जारी है और जारी रहेगी ।

छात्र नेता दानिश ने कहा कि सरकार लगातार छात्रवृति की राशि में
कटौती कर रहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में वित्त मंत्री  मा.
रघुवर दास जी ने 22 जनवरी 2019 को झारखंड बजट का बजट पेश किया  था  ।  यह बजट में  95426  कारोड रुपयों का कुल आवंटन किया गया है,  जिसमे से  दलितों  छात्रों  के लिए 5.66 %  और आदिवासी समुदाय के लिए  22245  करोड़ है। छात्रवृति व शिक्षा के बजट में लगातार कटौती के खिलाफ सभी छात्रों को संघर्ष जारी रखना होगा।
राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन 09 नवम्बर को हैदराबाद में आयोजित  होगा । आइसा नई शिक्षा नीति ड्राफ्ट के खिलाफ, शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ, शिक्षा बजट में कटौती के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रही है और हैदराबाद में 09 --10 नवंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन कर रही है।
भाकपा माले जिला सचिव आर एन सिंह ने अनशनकारियों को मीठा खिला कर अनशन समाप्त किया और छात्रों को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि आइसा के साथियों को सलाम, आइसा ही सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अच्छी शिक्षा के लिए आंदोलन खड़ा कर सकती है।
अनशन में रौशन, रंजीत, त्रिलोकी,इजहार, दानिश शामिल थें।
अंत मे 9--10 नबम्बर 2019 को हैदराबाद में आईसा का राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने के आह्वान के साथ  अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त करने की घोषणा की।

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें, यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलिः रघुवर दास


===================
●मुख्यमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में शामिल हुए
●मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
★हमसब में देश की एकता व अखंडता की भावना होनी चाहिए
====================


रांची। हम सभी के दिल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की भावना होनी चाहिए। हमारे लिए देश पहले हो यह प्राथमिकता हमें तय करनी है। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें कार्य करना चाहिए। आज राष्ट्रीय एकता दौड़ के अवसर पर हम सब प्रण लें देश की एकता के लिए हम छोटे-छोटे काम करेंगे। हमारी विशेषता हमारी एकता में है। ताकि हम पर कोई आंख उठा कर ना देख सके और अगर देखे तो हम उसे एक माकूल जवाब दे सकें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम में कही।

हमने लौह पुरुष को सम्मान देने का कार्य किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कश्मीर की समस्या देखते, उनके नियंत्रण में यह समस्या होती तो यह समस्या आज हमारे सामने मुंह बाएं नहीं खड़ा रहती। सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूर्व में सम्मान देने का कार्य किसी ने नहीं किया। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन कर उन्हें सम्मान दे रही है। साथ ही कश्मीर और लद्दाख में भारत का संविधान लागू हो रहा है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्तमान सरकार ने उन्हें सम्मान देकर दुनिया को संदेश देने का काम किया की देश की एकता और अखंडता को हमें अक्षुण्ण रखना है।

इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ, कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, मांडर विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उपायुक्त रांची समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

झारखंड ऊर्जा विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के एरियर का भुगतान जल्द


* निगम ने जारी किया अधिसूचना
* ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की पहल रंग लाई


रांची। झारखंड ऊर्जा विकास  निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वर्ष 2017 से 2019 तक के एरियर का भुगतान जल्द होगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकेे तहत ऊर्जा विकास निगम के अधीनस्थ  विभिन्न एजेंसियों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी  कर्मचारी लाभान्वित होंगे।  इस बाबत ऊर्जा निगम की ओर से सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता को नोटिफिकेशन जारी कर निर्देश दे दिया गया है।
इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि  झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन में  विभिन ठेकेदारों के अधीन दैनिक वेतन भोगी मजदूर (कुशल और अकुशल मजदूर)  , झारखंड के  विभिन्न इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन में 2017 से काम करते आ रहे हैं। वर्ष
2017 से अभी तक श्रम विभाग द्वारा तीन-चार बार न्यूनतम मजदूरी दर में संशोधन किया जा चुका है, लेकिन मजदूरों को बढ़े दर पर भुगतान नहीं किया गया है। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि सम्बन्धी आदेश के अनुसार 2017 में अकुशल मजदूरी का दर 237.44 रुपये था जो अब 299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 327.14 रुपये से बढ़कर 417.31 रुपये हो गया है(श्रम विभाग ने 1 अप्रैल 2019 को आदेश जारी किया है)।
 उन्होंने कहा कि बिना एरियर के भुगतान के विभिन्न एरिया बोर्ड में   नया टेंडर निकाल दिया है।  जिसका विरोध श्रमिक संघ की ओर से किया गया और निगम को चेतावनी दी गई की पहले कर्मियों के एरियर का भुगतान सुनिश्चित कराये जाय उसके बाद नए टेंडर की प्रक्रिया आरम्भ करें।
 15 दिनों के भीतर एरियर का भुगतान नहीं होने और 10 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मानव दिवस कर्मियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई अगर सुनिश्चित नही होती है तो  सारे दैनिक ठेका मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसका नोटिस श्रमिक संघ की ओर से किया गया था ।
अजय राय ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से जारी पत्रांक2565 दिनांक 28/10/19 के तहत मजदूरी का दर अकुशल का  299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 417.31 रुपये  हो गया है, जो पिछले सितंबर से लागू होगा। वहीं 2017 से 2019 के बीच बढ़े हुए मानदेय एरियर  का भुगतान भी होगा।

12 मवंबर को धूमधाम से मनेगा 550 वां प्रकाश पर्व


गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व 12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में भव्य आयोजन होगा। आयोजन स्थल को ननकाना साहिब का शक्ल दिया जा रहा है। पंडाल भी इसी अनुरूप बनाए जा रहे हैं।  यहां विशेष दीवान सजेगा। विशेष दीवान में करीब 35 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पंडाल के निर्माण के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। यह जानकारी बुधवार को मेनरोड स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के पदधारियों ने दी। मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरमीत सिंह , सचिव गगनदीप सिंह सेठी , संयुक्त सचिव हरजीत सिंह , कोषाध्यक्ष तेजेंदर सिंह मौजूद थे।  गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर 10 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गुरुसिंह सभा के सचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान साधकों को विभिन्न मुहल्लों में गंदगी का सामना करना पड़ता है। जगह - जगह कूड़े के ढेर के बीच प्रभात फेरी निकालने की मजबूरी है। साधक अपने स्तर से साफ - सफाई करते हैं,लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि 12 नवंबर प्रकाश पर्व तक पीपी कंपाउंड , कृष्णानगर , स्टेशन रोड , निवारणपुर , चुटिया आदि इलाके में विशेष साफ - सफाई कराई जाए, ताकि साधकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही , 10 व 12 नवंबर को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की।  * अलबर्ट एक्का चौक पर शोभायात्रा का मिलान होगा

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी विस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी


* जन समस्याओं का समाधान एआईएमआईएम की प्राथमिकता : मो.अर्श


रांची। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में पार्टी के रांची विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अर्श ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ एआईएमआईएम अपने प्रत्याशी उतारेगी। जन समस्याओं का त्वरित समाधान पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। मो. अर्श ने कहा कि जनता को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति पार्टी कृतसंकल्प है। जनता सेवा का अवसर प्रदान करे, तो झारखंड में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए पार्टी सतत प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि
एआईएमआईएम किसी व्यक्ति या धर्म से संबंधित पार्टी नहीं है, बल्कि सभी धर्मों व संप्रदायों के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की लगातार उपेक्षा करती रही है। समाज के दबे-कुचले लोगों के अधिकार के लिए तथा भ्रष्टाचार मुक्त विकसित झारखंड के नव निर्माण के लिए एआईएमआईएम आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। मो. अर्श ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विपक्षी महागठबंधन की पक्षधर है। यदि चुनाव पूर्व विपक्ष का महागठबंधन हुआ और उसके सहयोगी दल के रूप में समर्थन देने की अपील की गई, तो पार्टी अपने सहयोगी दलों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को लगाएगी। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनावी जंग में उतरेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुब्बान मल्लिक और उपाध्यक्ष एजाज अली सूबे में एआईएमआईएम का जनाधार बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। कई जिलों में पार्टी का जनाधार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य सभी धर्म व संप्रदायों के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में प्रयास करना और महिला हितों के संरक्षण के लिए सतत संघर्षरत रहना, जनहित की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत रहना है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी पार्टी गंभीर है। उन्होंने झारखंड की जनता से चुनाव में एआईएमआईएम को समर्थन देने की अपील की है।

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं प्रोफेसर नवल लुगुन



"इंसान का इंसान से हो भाईचारा,यही पैगाम हमारा" उक्त पंक्तियों को अपने जीवन में आत्मसात कर सर्व-धर्म, सम-भाव के आदर्शों पर चलकर कुछ लोग समाज हित के प्रति समर्पित रहते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं राजधानी रांची के जीएल चर्च कैंपस निवासी प्रोफेसर नवल लुगुन। वे मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। गौस्सनर मिडिल स्कूल से उन्होंने प्राइमरी एवं गौस्सनर हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की।तत्पश्चात गौस्सनर कॉलेज, रांची से ही इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भू विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात गौस्सनर कॉलेज में ही बतौर विज्ञान के व्याख्याता  नियुक्त हुए। विगत तकरीबन 31 वर्षों से प्रोफेसर लुगुन गोस्सनर कॉलेज में प्राध्यापक पद पर रहते हुए अपनी अध्यापन क्षमता से छात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं। प्रोफेसर लुगुन छात्र जीवन में ही छात्र हित के लिए सदैव संघर्षरत रहा करते थे। वह कई छात्र संगठनों से भी जुड़े हैं। इसमें मुख्य रूप से आदिवासी छात्र संघ है। वह सेंगेल आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे। अध्यापन और शिक्षण कार्य के अलावा प्रोफेसर लुगुन की राजनीति में भी रुचि रही है। वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी उन्हें अच्छा ज्ञान है। उनके अनुभव और क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार के डी एस टेक्नोलॉजी में उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया।  प्रोफेसर लुगुन ट्राईबल कोलफील्ड लिमिटेड गोड्डा के साइंटिफिक कंसलटेंट भी हैं। वर्तमान में प्रोफेसर लुगुन झारखंड महिला सियासत के झारखंड प्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्रोफेसर लुगून समाज सेवा के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं। वह सभी धर्मों का समान आदर करते हैं। सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत प्रोफेसर लुगुन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। महिला हितों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए झारखंड महिला सियासत की ओर से उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मानना है कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की बातें बेमानी है। महिलाओं को उनका वाजिब हक और संविधान सम्मत अधिकार दिया जाना जरूरी है। सामाजिक विकास में महिलाओं की अहम सहभागिता रहती है। इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहने की आवश्यकता है। यह वर्तमान समय की मांग भी है। प्रोफेसर लुगुन कहते हैं कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। इससे हमारा देश और समाज सशक्त होगा।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह

कार्तिक बाबा से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैंः रघुवर दास




बदरी/ गुमला। स्वर्गीय कार्तिक उरांव अभियंता ही नहीं बल्कि समाज के संरचनात्मक गुरु थे। उन्हें आदिवासियों के मसीहा के रूप में पूजा जाता है। हम सभी कार्तिक बाबा से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। आदिवासी समाज के मसीहा कार्तिक बाबा के विचारों का सम्मान पूर्व में नहीं किया गया। कुछ लोगों ने कार्तिक बाबा और आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते रहे हैं। इतने महान पंखराज बाबा कार्तिक उरांव जननायक के रूप में उभर कर आए, उन्हें सम्मान देने का काम किसी ने नहीं किया। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गुमला के बदरी गांव में स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री दास ने कहा कि कार्तिक बाबा का सपना था कि आदिवासी, शोषित, वंचित की जिंदगी में बदलाव लाना है। सरकार कार्तिक बाबा के सपने को साकार करने में जुटी है।



झारखण्ड की पहचान गीत, नृत्य और संगीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति को सहेज कर रखा है। आधुनिकता की इस दौड़ में परंपरागत जतरा का आयोजन कार्तिक बाबा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्तिक बाबा का सम्मान मिल रहा है। इस तरह के आयोजन से आनेवाली पीढ़ी को खुद की संस्कृति बचाने हेतु उनकी मानसिकता को सिंचित करेगा। इस संस्कृति को नष्ट करने का बहुत प्रयास हुआ। लेकिन कभी न खंडित होने वाली संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है और सदियों तक रहेगी। सरकार किसी भी धर्म की विरोधी नहीं। लेकिन अगर जबरन यह सब हुआ तो सरकार बाधक बनेगी। कार्तिक बाबा भी चाहते थे कि धर्मांतरण कानून बने और वर्तमान सरकार ने इस कानून का अमलीजामा पहनाया।

शिक्षा विकास और समृद्धि का वाहक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक बाबा ने शिक्षा पर जोर दिया। वे चाहते थे कि समाज शिक्षित बने। क्योंकि शिक्षा के बिना विकास और समृद्धि की कल्पना करना व्यर्थ है। कार्तिक बाबा के सपने को पूरा करने का प्रयास सरकार कर रही है। अगर आप और आपके बच्चे शिक्षित होंगे तो आप में जागरूकता आएगी, जागरूकता से आप में खुद के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्षों से आपको शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। वर्तमान सरकार आपके विकास को लक्ष्य मान कर कार्य कर रही है।

किसी को 5- 10 हजार के लिए राज्य छोड़ने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को 5 - 10 हजार रुपये के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं। वर्तमान सरकार यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाकर राज्य में ही रोजगार दे रही है। गारमेंट्स यानी वस्त्र उद्योग में सरकार हजारों युवतियों को रोजगार दे रही है। क्षेत्र की बच्चियां भी खुदको हुनरमंद बनाएं। अगर कोई अनाथ है तो हम उन्हें में हुनरमंद बनाकर रोजगार देंगे। जिला के उपायुक्त इससे संबंधित सूची तैयार करें। अनाथ का नाथ रघुवर दास बनेगा।

योजनाओं से जनता को अवगत कराएं

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सरकार की विकास योजनाओं से जनता को जागरूक करें और इसका लाभ उनको मिले यह तय करें।

इस अवसर पर स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 32-32 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें विजयी टीमों को आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री दिनेश उरांव, राज्य सभा संसद श्री समीर उरांव, पद्मश्री श्री अशोक भगत, उपायुक्त गुमला श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी कुमार झा, एसडीपीओ श्री नागेश्वर प्रसाद सिंह, श्री चंद प्रजापति, श्री भिखारी भगत, श्री कमलेश उरांव, श्री अशोक उरांव, श्री तेम्बू उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...