यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2019

झारखंड ऊर्जा विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के एरियर का भुगतान जल्द


* निगम ने जारी किया अधिसूचना
* ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की पहल रंग लाई


रांची। झारखंड ऊर्जा विकास  निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वर्ष 2017 से 2019 तक के एरियर का भुगतान जल्द होगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकेे तहत ऊर्जा विकास निगम के अधीनस्थ  विभिन्न एजेंसियों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी  कर्मचारी लाभान्वित होंगे।  इस बाबत ऊर्जा निगम की ओर से सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता को नोटिफिकेशन जारी कर निर्देश दे दिया गया है।
इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि  झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन में  विभिन ठेकेदारों के अधीन दैनिक वेतन भोगी मजदूर (कुशल और अकुशल मजदूर)  , झारखंड के  विभिन्न इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन में 2017 से काम करते आ रहे हैं। वर्ष
2017 से अभी तक श्रम विभाग द्वारा तीन-चार बार न्यूनतम मजदूरी दर में संशोधन किया जा चुका है, लेकिन मजदूरों को बढ़े दर पर भुगतान नहीं किया गया है। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि सम्बन्धी आदेश के अनुसार 2017 में अकुशल मजदूरी का दर 237.44 रुपये था जो अब 299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 327.14 रुपये से बढ़कर 417.31 रुपये हो गया है(श्रम विभाग ने 1 अप्रैल 2019 को आदेश जारी किया है)।
 उन्होंने कहा कि बिना एरियर के भुगतान के विभिन्न एरिया बोर्ड में   नया टेंडर निकाल दिया है।  जिसका विरोध श्रमिक संघ की ओर से किया गया और निगम को चेतावनी दी गई की पहले कर्मियों के एरियर का भुगतान सुनिश्चित कराये जाय उसके बाद नए टेंडर की प्रक्रिया आरम्भ करें।
 15 दिनों के भीतर एरियर का भुगतान नहीं होने और 10 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मानव दिवस कर्मियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई अगर सुनिश्चित नही होती है तो  सारे दैनिक ठेका मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसका नोटिस श्रमिक संघ की ओर से किया गया था ।
अजय राय ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से जारी पत्रांक2565 दिनांक 28/10/19 के तहत मजदूरी का दर अकुशल का  299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 417.31 रुपये  हो गया है, जो पिछले सितंबर से लागू होगा। वहीं 2017 से 2019 के बीच बढ़े हुए मानदेय एरियर  का भुगतान भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...