झाविमो राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने अपने ग्रामीण जिला टीम के साथ राँची लोकसभा के यूपीए महागठबंधन प्रत्यासी श्री सुबोधकांत सहाय की जीत भारी बहुमत से हो इसे लेकर - हेसल, हरातु, लालगंज महुवाटोली,आरागेट बड़कटोली, बरगावां में घर घर जाकर लोगों को हाथ छाप में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये, इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया।जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक के साथ जनसंपर्क अभियान में जिला सचिव रूपचन्द केवट,बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, झाविमो कार्यकर्ता गणेश लोहरा, मनोज दुग्गल शामिल थे ।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 3 मई 2019
झाविमो नेताओं ने कांग्रेस के लिए मांगे वोट
झाविमो राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने अपने ग्रामीण जिला टीम के साथ राँची लोकसभा के यूपीए महागठबंधन प्रत्यासी श्री सुबोधकांत सहाय की जीत भारी बहुमत से हो इसे लेकर - हेसल, हरातु, लालगंज महुवाटोली,आरागेट बड़कटोली, बरगावां में घर घर जाकर लोगों को हाथ छाप में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये, इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया।जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक के साथ जनसंपर्क अभियान में जिला सचिव रूपचन्द केवट,बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह, झाविमो कार्यकर्ता गणेश लोहरा, मनोज दुग्गल शामिल थे ।
अंग्रेजों के जमाने के जेलर ने बांधा कांग्रेस के पक्ष में समां
कांग्रेस के स्टार प्रचारक हास्य कलाकार असरानी ने खोली भाजपा की पोल
रांची। कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता हास्य कलाकार असरानी ने शुक्रवार को वार्ड 31 देवीमंडप, रातू रोड में जनसभा को संबोधित की तथा कर आमलोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील किया। जनसभा का नेतृत्व मृणाल सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेत्री रेखा सहाय, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल, स्वर्णलता तिवारी , संटू सिंह, अमिताभ रंजन, सुमित साहू, जेएमएम की महुआ मांझी मौजूद थे।
इस मौके पर अभिनेता असरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अंग्रेजो के जमाने के जेलर है, अंदर क्या होता है वो बतायेंगे, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार विकास विरोधी और उद्योगपतियों के हितैषी है। भाजपा के शासनकाल में देश में कर्ज के मारे सबसे अधिक किसान आत्महत्या, माॅब लिंचिंग एवं झारखंड में कई लोगों का मौत भूख से भी हुई, जिसे भाजपा की सरकार मानने को तैयार नहीं है क्योंकि भाजपा कभी गरीबों की चिंता नहीं की है सिर्फ और अमीरों की चैकीदारी की है। उन्होंने कहा कि देश में सारी पार्टियां कांग्रेस की कोख से ही जन्मीं हैं इसलिए दावे के साथ कह सकता हॅू कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। भाजपा सरकार ने काला धन लाने का वायदा किया था, लेकिन काला धन तो भूल जाओ, सफेद धन लेकर देश से लोग भाग गए।
आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हालत यह हो गई कि अपने पांच साल के शासन पर बात करने का जगह फर्जी राष्ट्रवाद और सेना के शार्य के नाम पर वोट मांग रही है। क्योंकि भाजपा विकास नहीं सिर्फ लोगों के धार्मिक उन्माद फैलाकार देश को तबाह करने का काम का काम किया है। आप लोगों का हर एक वोट सोने का सिक्का है, जो चाहे तो सरकार बना सकता है और चाहे तो सरकार गिरा सकता है। अगर हमारी सरकार बहुमत से बनती है तो राज्य के गरीब लोगों को प्रतिमाह तीस किलोग्राम चावल मुफ्त में दिया जाएगा।
रेखा सहाय ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले राजधानी के ज्वलंत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राजधानी के काया-कल्प के साथ कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुगत बनाया जाएगा।
स्वर्णलता तिवारी ने कहा कि सरना कोड दिलाने का काम करेंगे। न्याय योजना के तहत आर्थिक मदद कर गरीबी रेखा मिटा देंगे, अस्पताल दवा सब फ्री कर देंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से नीतू सिंह, सुमन तिवारी ,प्रतिमा ,त्रिपाठी ,नीलम, चिंता, आसिफ ,पंचांग, यस ,संजय, विशाल ,मेहराब ,गौरव ,चिंटू ,प्रेम, अनिल सिंह ,इरफ़ान ,श्रीकांत ,फरदीन, अजय, अमरजीत आदि मौजूद थे...

सुबोधकांत के पक्ष में आदिवासी संगठनों का एतिहासिक रोड शो
हजारों मोटरसाइकिलों पर निकले समर्थक
तिरंगे झंडे से पट गईं रांची की सड़कें
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के पक्ष में सरना समाज और आदिवासी संगठनों ने एतिहासिक रोड शो किया। रोड शो में कांग्रोस के दिग्गज नेता प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय एक खुली जीप पर थे जबकि हजारों मोटर सिकिलों पर आदिवासी समुदाय के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो का नेतृत्व जानी मानी आदिवासी नेत्री वर्षा गाड़ी और अजय तिर्की कर रहे थे।
रोड शो की शुरुआत हरमू मैदान से हुई जो रातु रोड,
पिस्का मोड़, आइटीआई, कटहल मोड़, अरगोड़ा, क़रू ओवर ब्रिज, डोरंडा, हिनू होते हुए
बिरसा चौक, हटिया चांदनी चौक, सचिवालय, सेक्टर-3 होते हुए वापस हरमू मैदान पहुंचकर
जनसभा में तब्दील हो गई।
जनसभा को अजय तिर्की, वर्षा गाड़ी सहित अन्य
नेताओं ने संबोधित किया। जानकार लोगों के अनुसार इस रोड शो ने संख्या और दूरी के
लिहाज़ से अबतक के सारे रोड शो का रिकार्ड तोड़ दिया।
झारखंड में चक्रवाती तूफान फानी का सामना करने की मुकम्मल तैयारी
24 घंटे काम करेगा रघुवर सरकार का कंट्रोल रूम --0651-2446923
संबंधित विभागों एवं सभी जिला के उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन हेतु एक कंट्रोल रुम संचालित करने का दिया निदेश
रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार ने पत्र जारी कर संबंधित विभागों एवं सभी जिला के उपायुक्तों को निदेश जारी किया है कि चक्रवाती तूफान ‘‘फणि(फोनी)‘‘ को ध्यान में रखते हुये आपदा प्रबंधन हेतु एक कंट्रोल रुम संचालित किया जाये साथ ही विभाग ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि आपदा प्रबंधन द्वारा राज्य स्तर पर संचालित कंट्रोल रुम का टेलीफोन 0651-2446923 है 24×7 कार्यरत रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की सूचना है कि 3 के अपराह्न से और 4 मई तक चक्रवाती तूफान ‘‘फोनी‘‘ से झारखंड राज्य के सभी जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ तेज बारिश और वज्रपात हो सकती है जिससे जान-माल की क्षति भी हो सकती है।
आज दिनांक-03.05.2019 को समुद्रतटवर्ती राज्य उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘‘फणि(फोनी)‘‘ से बहुत सक्रिय रहेगा। झारखण्ड भी इससे आंशिक प्रभावी राज्य रहेगा। राज्य सरकार ने सुरक्षा एवं बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है कि राज्य स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम का टेलीफोन न. 24 घंटे कार्यरत रहेंगे ताकि जान-माल की क्षति ना हो।
यह भी जानिये--
इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश के सुझाव पर 'फणि' रखा गया और इसे वहां 'फोनी' उच्चारित किया जाता है। इसका शाब्दिक अर्थ सांप है। देश बदलने के साथ ही शब्दों का उच्चारण भी बदलता चला जाता है। अंग्रेजी में इसे Fani लिखा जा रहा है जिसकी वजह से हिंदी में इसका उच्चारण फनी/ फनि या फानी प्रचलित हो गया।
अत्याधुनिक सुविधायुक्त होपवेल हॉस्पीटल का उद्घाटन
अब रांची में जटिल सर्जरी संभव : डॉ.अनंत सिन्हा
रांची। राजधानी के कर्बला चौक स्थित नूर टावर में 20 बेड वाले अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एवं वातानुकूलित होपवेल हास्पीटल का उद्घाटन शहर के प्रख्यात सर्जन डा. अनंत सिन्हा ने किया। इस मौके पर डाॅ. सिन्हा ने कहा कि अब राजधानी में जटिल सर्जरी की सुविधा संभव हो सकेगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना की। अस्पताल के संचालक डा. शाहबाज़ आलम ने बताया कि यहां विशेष रूप से विभिन्न रोगों की सर्जरी अत्याधनिक चिकित्सा उपकरणों के जरिए की जाएगी। अस्पताल में विशेष रूप से एडवान्स्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेंटर की स्थापना की गई है। आंत में संक्रमण की सर्जरी, लेप्रेस्कोपिक गायनी सर्जरी, न्यू नेटल केयर सेंटर (एनआइसीयू), गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जरी, इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट (हिस्टोस्कोपी), पाॅलिस्कोपी सहित अन्य प्रकार की सर्जरी अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किए जाने की व्यवस्था है।
डा. आलम ने बताया कि होपवेल हॉस्पीटल में मरीजों की चिकित्सा के लिए एक ही छत तले अल्ट्रा साउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी, फार्मेसी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थिति में बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी परामर्श के लिए बुलाने की सुविधा दी जाएगी। प्रख्यात स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नेहा अली ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दूरबीन से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर डा. आरके पाठक, डॉ. आरके शर्मा, प्रिंस हसन,मुख्तार गद्दी, अमजद अली, डॉ राजीव, एहसान अहमद सहित शहर के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
रेखा सहाय ने किया हटिया का दौरा
रांची महानगर कांग्रेस हटिया प्रखंड में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष रण विजय सिंह जी के नेतृत्व में हटिया क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में रांची लोकसभा के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सहाय जी ने हटिया रेलवे कॉलोनी काली पूजा बंगाली समिति, राम मंदिर मलयाली समिति, सुलंकी चौक सरना समिति एवं सिंघमोड कल्याणपुर में दौरा किया एवं आम सभा को संबोधित किया। मौके पर हटिया प्रखंड के पदाधिकारी एवं NSUI के साथी मौजूद थे।
महागठबंधन के समर्थन में आए विभिन्न छात्र संगठन
* सुबोधकांत को जिताएं, रांची का मान बढ़ाएं : रानी कुमारी
रांची। कांग्रेस प्रत्याशी और जुझारू जनप्रतिनिधि सुबोधकांत सहाय को रांची संसदीय क्षेत्र से चुनाव में विजयी बनाकर रांची का मान बढ़ाएं। उक्त बातें शहर की लोकप्रिय समाजसेवी रानी कुमारी ने बिहार क्लब में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय की छवि एक सुलझे हुए राजनेता की रही है। वह दूरदर्शी और जुझारू जननेता हैं। रांची इनकी कर्मभूमि रही है। आम आवाम के लिए हमेशा सुलभ रहते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैब संघर्षरत रहना इनकी दिनचर्या में शुमार है। उन्होंने कहा कि श्री सहाय के जीतने से रांची का मान बढ़ेगा। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को रांची से भारी मतों से जिताने का संकल्प लें। वहीं रांची महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने श्री सहाय के समर्थन में वोट डालने की अपील की। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सहाय, कांग्रेस नेता सुधीर सिंह, शुभम चौधरी, गोपाल सिंह,सौरभ चौधरी, बबली कुमारी, मंगल कुजूर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...