यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

108 कुडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कारोत्सव का शुभारंभ


 * कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रांची। गायत्री परिवार का महायज्ञ एवं संस्कारोत्सव  का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मौके पर 108 कुंडीय भव्य कलश शोभायात्रा दिव्य वातावरण में निकाली गई। स्थानीय क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं देव कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसमें
2100 से ऊपर ही देव कन्याओं,माताओं बहनों ने सिर पर कलशदेव को पूजन नमन कर धारण किया।
उनमें 24 देव कन्याएं आगे रहीं तथा साथ साथ यात्रा प्रज्ञागीत के महा स्वर गूंज उठे।
कलश के मुख में विष्णु सोहें, कण्ठ से लगकर शंकर सोहे,
ब्रह्मा सोहें मूलाधार कलश के, तेरा सौभाग्य अमर हो जाए ,

हम गायत्री मां के बेटे तुम्हें जगाने आए हैं,
जाग उठो रांची के सपूतों  तुम्हें जगाने आएं हैं।

एक बनेंगे नेक बनेंगे ,
हम सुधरेंगे , युग सुधरेगा,
 जैसे अनेक प्रज्ञा गीतों के महा स्वर से पूरा मुहल्ला व क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
देव कन्याओं की झांकी में काजल, श्वेता , ज्योति, अदिति, नंदिनी, अक्षिता, श्रुति कुमारी आदि रहीं।
इसके पूर्व रानू, तन्नु, प्रिया, वीणा शर्मा, नीलम ,रुपा के साथ
स्टील कलश का पूजन करके मेयर आशा लकड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया, 24 देवकन्याओं को स्वागत सत्कार करके अभिवादन सहित पूजन में सहयोग किया ।
मेयर ने कहा कि अनुष्ठान से अनुभूति विशेष होती है।
ट्रस्ट टीम की वरिष्ठ साधिका वीणा शर्मा ने बताया कि
गुरु कीजिए जान कर ,
और पानी पीजिए छान कर।
कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार वाले गुरुदेव चमत्कारी गुरु नहीं है , बल्कि वे युग द्रष्टा ,युग प्रवर्तक, युग निर्माता और 21 वीं सदी नारी सदी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के उद्घोषक हैं , व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र के नवनिर्माण के स्रष्टा हैं।
वरिष्ठ सदस्य प्रज्ञा पुरोहित सुरेन्द्र शर्मा एवं मुख्य ट्रस्टी मनोज कुमार राय ने
108 से ज्यादा संकल्पित साधकों द्वारा 40 दिवसीय अनुष्ठान करने वाले को सराहा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर अनुष्ठान करने वाले साधकों की तरह कल देव पूजन में भागीदारी करने एवं महा पूर्णाहुति तक अपने लक्ष्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए उनको आह्वान किया। कार्यक्रम में
रांची के सांसद संजय सेठ  का आगमन हुआ। उनका और विनय जायसवाल का स्वागत किया गया। उन्हें गायत्री मंत्र चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संजय सेठ  द्वारा इस महायज्ञ के तपोभूमि व शान्तिकुंज की दिव्य शक्ति कलश का मंच पर  शुभारंभ में  वैदिक पूजन कराया गया।
उन्होंने ने देवकन्याओं एवं माताओं बहनों को मान सम्मान एवं उनकी भारतीय गरिमा को गाया, दुहराया ।
यहां के 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र का महा अनुष्ठान करने वाले बहनों, भाइयों व साधकों को सराहना की ।
कहा कि हमारे भारत में दैवी शक्ति की उपासना साधना तथा गायत्री के अनुष्ठान के गौरवशाली इतिहास रहा है।
जोन प्रतिनिधि
सच्चिदानन्द सिंह ने कहा भारतीय संस्कृति को विश्व व्यापी बनाना है।
सुरेन्द्र शर्मा ने सभी कलशधारियों को विधिवत पवित्रीकरण , सत्प्रवृत्ति संवर्धन ,सद्बुद्धि जागरण सन्मार्ग गमन का
संकल्प व स्वस्तिवाचन क
मंगल पूजन कराकर जल पूरण कराया।
कलशधारी यात्रियों माताओं, बहनों को आरती वंदना के बाद उन्हें फल, शर्बत,प्रसाद वितरण कर के महाप्रसाद के लिए भोजन शाला में भंडारा करने और शाम में पुनः गायत्री संस्थान शान्तिकुंज का और गुरुदेव श्री के शुभ संदेश भविष्य की योजना और उसमें अपनी भूमिका निभाने की जानकारी लेने सुनने के लिए आवाहन किया गया।
शाम में प्रज्ञा गीत और प्रवचन किया गया।
कल सुबह सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम
तथा  8 बजे से 11 बजे तक सामूहिक देव पूजन और गायत्री महायज्ञ की प्रथम आहुतियां शुरू की जाएंगी।
मंच में शान्तिकुंज टोली में
नमो नारायण पांडेय के अलावा राम नरेश सिंह, शिवशंकर राम थे। इसमें रांची की महिला मंडल युवा मंडल स्वाध्याय मंडलों के सदस्यों ने सहयोग किया।
यह जानकारी
जय नारायण प्रसाद एवं
मनोज कुमार पाण्डेय ने दी।

जूनियर चेंबर इंटरनेशनल ने रक्तदान शिविर आयोजित किया


रांची। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल,रांची ने शनिवार  को रानी अस्पताल
 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस संबंध में संस्था के प्रवक्ता पुनीत ढांढनिया ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त एकत्र किये गए। जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। संस्था ने रक्तदाताओं  को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया।
शिविर में अध्यक्ष अमित खोवाल, महिला विंग की अध्यक्ष आशा पोद्दार , दीपा बंका, सुनैना पटेल, पायल अग्रवाल, कंचन माहेश्वरी, सुरभि टेकरीवाल, सचिव निशांत मोदी,  सदस्य अभिषेक केडिया, नीरज पोद्दार, अभिषेक मोदी , पंकज साबू, सौरभ साह , सिद्धार्थ जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, शिवि तनेजा, गौरव माहेश्वरी, शुभम बुधिया, अंकित अग्रवाल, निखिल पोद्दार, राहुल टिबरेवाल,
रोहित दयाणी सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रशांत पाटोदिया और रौनक टेकरीवाल ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से निष्पादित किया।

जेसीआई उड़ान का रक्तदान शिविर आयोजित



रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक नीतू गुप्ता व कोर्डिनेटर खूशबु राजगढ़िया ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने बताया कि
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए खास कर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के लिये उड़ान ने यह पहल की है।  जिस किसी को भी आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवशयकता होगी,उड़ान उनके लिये हमेशा तैयार है। जरूरत पड़ने पर जे सी आई उड़ान संस्था की निधि सर्राफ के मोबाइल नंबर 9835727014 पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है। इस कायर्क्रम में
शिल्पी अग्रवाल,कीर्ति बुधिया,मीना अग्रवाल, नीतू छापरिया,निधी सर्राफ, रेखा लोधा , नीतू गुप्ता ,राखी गंगवाल, रीतू गाड़ोदिया ,राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राखी जैन व पूजा केशरी ने रक्तदान किया।
इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

न्युवोको के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट ने 255 यूनिट रकतदान का बनाया रिकॉर्ड




जमशेदपुर। न्युवोको के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (जेसीपी) ने 255 यूनिट रक्तदान करके एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया, जो इस वर्ष जमशेदपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न कॉर्पोरेटों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण (एचएसई) महीने के उपलक्ष्य पर जेसीपी एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम), श्री राजू रामचंद्रन, उपाध्यक्ष जेसीपी; राकेश्वर पांडे, अध्यक्ष नुवोको संघ, बिजय कुमार सिंह और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के साथ अन्य न्युवोको अधिकारियों व संघ के सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर जेसीपी के उपाध्यक्ष, श्री राजू रामचंद्रन ने कहा कि, "न्युवोको समाज के लिए स्थायी और सार्थक काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हर लिहाज से वास्तविक और प्रभावशाली हो। रक्त दान एक महान कार्य है और इसे मानवता के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च योगदान माना जाता है। मुख्य रूप से रक्तदान के प्रभाव और सुरक्षा के बारे में गलत धारणाओं, गलत सूचनाओं और अज्ञानता के कारण, भारत में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को अभी भी दूर का सपना बना कर रखा है। इसके विपरीत, रक्तदान के कई लाभ हैं। इस तरह के नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन करके, हम एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में उन सभी मिथकों का खंडन करने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोगों को स्वेच्छा से रक्त दान करने के लिए आगे नहीं आने देते और एक सामाजिक आदर्श के रूप में रक्तदान के महत्व को स्वीकार न करने की दिशा में कार्य करते हैं।" उन्होंने एचएसई महीने के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों के बारे में भी जानकारी दी।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार, एसडीएम ने बड़े पैमाने पर समाज के लिए रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए न्युवोको की सराहना की। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए; इसे एक नेक पहल की तरह, और न्युवोको कर्मचारियों व श्रमिकों को सक्रिय रूप से सुरक्षित रक्त का बैंक बनाने में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

गोएयर समयबद्ध एयरलाइंस की सूची में 10 वें स्थान पर



रांची। एयरलाइन के आनटाइम परफॉर्मेंस का विश्लेषण करने वाली अथॉरिटी सीरियम ने आन टाइम परफॉर्मेंस रिव्यू 2019 हेतु आंकड़े जुटाने के लिए 3.5 करोड़ फ्लाइट्स के आगमन एवं प्रस्थान के समय का विश्लेषण किया। सीरियम के अनुसार, गोएयर भारत की इकलौती एयरलाइंस है, जिसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की समय की सबसे ज्यादा पाबंद 10 एयरलाइंस की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गोएयर का 2019 में औसत ओटीपी 76.94 फीसदी है। सीरियम हर महीने 600 वैश्विक स्रोतों का इस्तेमाल कर करीब 30 लाख फ्लाइट्स के आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसमें दुनिया भर की 97 फीसदी से ज्यादा शेड्यूल्ड फ्लाइट्स और 80 फीसदी से ज्यादा ट्रैक्ड फ्लाइट्स का विश्लेषण किया जाता है। विश्लेषण के दायरे में दुनिया भर की लगभग हर एयरलाइंस शामिल रहती है। सीरियम की आनटाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) रैकिंग गोएयर की एक अन्य उपलब्धि है। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि एयरलाइंस का प्रयास अपने ग्राहकों को शानदार यात्रा संबंधी अनुभव मुहैया कराना है। टीम के प्रयासों को एक बार फिर पहचाना गया है। गोएयर की यह उपलब्धि एयरलाइंस से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के बिना संभव नहीं होती।

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

दिल्ली एनसीआर में पांच मार्च तक शिव चर्चा स्थगित



रांची।  दिल्ली एनसीआर में पांच मार्च तक शिव चर्चा का  आयोजन नहीं किया जाएगा।इस संबंध में शिव शिष्य परिवार को मुख्यालय रांची की ओर से सूचित किया गया है कि दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल शिव चर्चा स्थगित रखें। शिव शिष्यों को प्रशासन को शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल शिव शिष्य परिवार की ओर से  यह निर्देश दिल्ली एवं एनसीआर में हो रहे दंगे-फसाद और तनाव को देखते हुए जारी की गई है। इस संदर्भ में शिव शिष्य परिवार के सलाहकार अर्चित आनंद ने बताया कि पांच मार्च तक स्थगित करने को कहा गया है। अगर उस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आता है, तो इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिव शिष्यों से अनुरोध किया गया है कि कानून का पालन करें और पुलिस प्रशासन को कानून बनाए रखने में हर संभव सहयोग करें। यह जानकारी शिव शिष्य परिवार के मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार ने दी।

देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ रहा स्वर्णिम अध्याय:मोख्तार सिंह


रांची। गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर व एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे हैं। सही मायने में श्री मोदी राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत सशक्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से लबरेज श्री मोदी सर्व-धर्म, सम-भाव को आदर्श मानते हुए इंसानियत को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। भारत को विश्व स्तर पर सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए सतत प्रयासरत श्री मोदी का जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के चहेते राजनेताओं में श्री मोदी का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित में उन्होंने कई ऐसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...