रांची जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त का आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का जाना भाजपा के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसका भरपाई नहीं की जा सकती है उनकी काबिलियत को विदेशों में भी चर्चा होती है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को न्याय और हक के लिए हमेशा सक्रिय रहती थी श्री सिंह ने कहा कि सुषमा के कारण ही झारखंड में विदेश मंत्रालय बनने जा रहा है और पक्षी नहीं विपक्ष भी सुषमा के व्यवहार से प्रभावित रहते थे उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थी वह अपने भाषण से पूरे देश की जनता का दिल जीत लेती थी श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि सुषमा स्वराज जी को इस दुनिया में नहीं रहना हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसकी भरपाई करना काफी मुश्किल होगी भगवान उनकी आत्मा की शांति प्रदान करें एवं दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों को शक्ति प्रदान करें
यह ब्लॉग खोजें
श्रद्धांजलि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रद्धांजलि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 8 अगस्त 2019
सुषमा का जाना पार्टी ही नही, देश की क्षति : सिंह
रांची जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त का आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का जाना भाजपा के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसका भरपाई नहीं की जा सकती है उनकी काबिलियत को विदेशों में भी चर्चा होती है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को न्याय और हक के लिए हमेशा सक्रिय रहती थी श्री सिंह ने कहा कि सुषमा के कारण ही झारखंड में विदेश मंत्रालय बनने जा रहा है और पक्षी नहीं विपक्ष भी सुषमा के व्यवहार से प्रभावित रहते थे उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थी वह अपने भाषण से पूरे देश की जनता का दिल जीत लेती थी श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि सुषमा स्वराज जी को इस दुनिया में नहीं रहना हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है इसकी भरपाई करना काफी मुश्किल होगी भगवान उनकी आत्मा की शांति प्रदान करें एवं दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों को शक्ति प्रदान करें
सुषमा दीदी के विचार और आदर्श हमारे बीच सदैव रहेंगेः रघुवर दास
उनके स्वभाव में ही सेवा भाव था
जरूरतमंदों की सेवा कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकेंगे
================
रांची। सुषमा दीदी मेरे लिए बड़ी बहन थी। उन्होंने हमेशा मुझे छोटे भाई जैसा प्यार दिया। वे हर किसी से आत्मियता के साथ मिलती थी। जिस क्षेत्र में भी कार्य किया, अपनी अलग छाप छोड़ते हुए दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत किया। आज वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार और आदर्श हमारे बीच सदैव रहेंगे। सेवा भाव ही उनकी आदर्श था। जरूरतमंदों की सेवा कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकेंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे पूर्व विदेश मंत्री स्व सुषमा स्वराज के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।
उनके स्वभाव में ही सेवा भाव था
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सुषमा दीदी महिला सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल थी। उन्होंने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने की दिशा में कार्य किया। उनके स्वभाव में ही सेवा भाव था। यही कारण था कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए विदेश मंत्रालय की पहुंच पहली बार आम लोगों तक हुई। ट्वीटर पर लोगों की समस्या की जानकारी मिलते ही, वे तत्काल इसके निराकरण का प्रयास करती थी। देश की सीमाओं से परे वे हर किसी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहीं। राज्य सरकार के आग्रह पर कई बार कार्रवाई कर झारखंड के लोगों की मदद की है। लोगों की मदद कर उन्होंने लाखों परिजनों के जीवन में खुशियां फैलायीं। भारत के अलावा अमेरिका, पाकिस्तान, ब्रिटेन जैसे देशों के नागरिकों की भी उन्होंने मदद की। कई परिवारों को वीजा या पासपोर्ट दिलाने में सहायता कर उन्होंने अनोखी मिसाल पेश की। पहले पासपोर्ट बनने में जहां महीनों लगते थे, आज सप्ताह भर में पासपोर्ट बन जाता है।
झारखंड में विदेश मंत्रालय का कार्यालय शुरू करने का अनुरोध किया, दीदी तुरंत तैयार हो गयी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बात सुषमा दीदी से झारखंड में विदेश मंत्रालय का कार्यालय झारखंड में शुरू करने का अनुरोध किया। दीदी तुरंत तैयार हो गयी। राज्य सरकार ने एचइसी में इसके लिए जमीन चिह्नित की। इस कार्यालय के शिलान्यास के लिए सुषमा दीदी से आने का आग्रह किया था। उन्होंने इसके लिए मंजूरी देते हुए कहा था कि 2014 में सरकार बनने के बाद से झारखंड नहीं आयी हूं, जरूर शिलान्यास करने आऊंगी। इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने से मामला लंबित हो गया। अब राज्य सरकार जल्द इसका शिलान्यास कराकर उनके सपने को पूरा करेगी। झारखंड में विदेश मंत्रालय का कार्यालय खुलने से यहां से दूसरे देश मे जाकर काम करनेवाले लोगों को काफी मदद मिलेगी।
राजनीति से ऊपर देश हित
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा दीदी ने राजनीति से ऊपर देश हित को रखा। यही कारण है कि उनके कार्यों की प्रशंसा देश-विदेश में होती रही। आज झारखंड का हर कार्यकर्ता और यहां की सवा तीन करोड़ जनता उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान कर रही है। उनके दिखाये मार्ग पर चल कर और लोगों की सेवा कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करें।
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सासंद श्री महेश पोद्दा, विधायक नवीन जायसवाल, डॉ जीतू चरण राम, श्री देवीदास आप्टे, दीपक प्रकाश समेत अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बुधवार, 19 जून 2019
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के 161वें बलिदान दिवस पर वीरांगनाओं ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर। झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के 161वें बलिदान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउण्डेशन ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सरायकेला जिला वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर के कल्पनापुरी मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रुप से कोल्हान वीराँगना की अध्यक्ष राममनी सिंह, प्रदेश सद्स्य सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, महासचिव रूबी सिंह, संयुक्त सचिव संजु सिंह, गम्हरिया मण्डल अध्यक्ष पार्वती सिंह, महासचिव शोभा सिंह, अनु सिंह, आदित्यपुर मण्डल अध्यक्ष मनुमाया सिंह, महासचिव रिद्धि सिंह, आरआईटी मन्डल महासचिव सुनिता सिंह और पीआरओ राखी सिंह उपस्थित थी। इस मौके पर श्रीमती राजमनी सिंह ने कहा कि हम सभी महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और देशप्रेम से शिक्षा लेते हुए समाज और देश के लिये बेहतर ढंग से काम करने की जरूरत है l धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने किया। वीरांगनाओं ने इस मौके पर महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मंगलवार, 7 मई 2019
रांचीवासियों के दिलों में रहेंगे हरदिल अज़ीज डा. मोती प्रसाद सिंह
रांची। राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा. मोती
प्रसाद सिंह का निधन रांची वासियों के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई आने वाले कई
वर्षों तक हो पाना संभव नहीं दिखता। हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर
लगे बोर्ड को देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि डाक्टर साहब नहीं रहे। वे
चिकित्सा का व्यवसाय नहीं बल्कि उसकी साधना करते थे। अमीर-गरीब सबके लिए उनके
द्वार खुले रहते थे। गरीब मरीजों का वे न सिर्फ मुफ्त इलाज करते थे बल्कि दवाएं भी
अपने पास से दे देते थे।
उनका देहांत 3 मई को जमशेदपुर के टीएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हो
गया। उनकी ज्येष्ठ पुत्री डा. विनीता सिंह और दामाद डां सुनील कुमार ने उनका दाह्य
संस्कार और श्राद्ध कर्म जमशेदपुर में ही आर्य समाजी विधि सो कराया। डा. मोती
प्रसाद सिंह की तीन पुत्रियां हैं। मंझली पुत्री डां मनीषा सिंह अपने पति डा.
राजीव सिंह के साथ ब्रिटेन में रहती है। छोटी बेटी रिंकू सिंह एक कृशल गृहणी हैं
और हिंडाल्कों कंपनी में पदस्थापित अभियंता विनीत कुमार के साथ रहती हैं। क्टर
मोती प्रसाद सिंह एसोसियेशन ऑफ फिजिसियंस ऑफ इंडिया और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ
इंडिया की झारखंड इकाई के आजीवन पदधारी रहे।
स्व, डा. सिंह चिकित्सकों की कई अंतर्राष्ट्रीय
संस्थाओं से जुड़े थे। उन्हें विदेशों में होने वाले चिकित्सा संबंधी सेमिनारों
में विशेष वक्ता के रूप में बुलाया जाता था। श्रेष्ठ सेवाओं के लिए उन्हें दर्जनों
पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। उन्हें ब्रिटेन स्थित बिहार-झारखंड मेडिकल एसोसिएशन
और ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजपूत सहित कई संस्थाओं के वार्षिक कार्यक्रमों में बतौर
मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाता था।
स्व. डां सिंह दरभंगा मेडिकल कॉलेज ह़ॉस्पीटल से एमबीबीएस की पढ़ाई
की। एमडी किया। इसके बाद रांची स्थित एचइसी के प्लांट हास्पीटल में बतौर वरीय
चिकित्सक योगदान दिया। वहां अपनी व्यवहार कुशलता से लोकप्रियता हासिल की। वे कोल
इंडिया के डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज चयनित किए गए। वहां भी उन्होंने अपने गहन
अनुभव और ज्ञान के जरिए की पलब्धियां हासिल की। कोल इंडिया की परियोजनाओं में
स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण में इनका बड़ा योगदान रहा। कोल इंडिया से
सेवानिवृत होने के बाद वे रांची आ गए। उन्हें मेकॉन प्रबंधन ने इस्पात अस्पतालों
का सलाहकार नियुक्त किया। वहां भी इनका अहम योगदान रहा। रांची में अपनी व्यवहार
कुशलता, सहज उपलब्धता और बेहतर इलाज के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। 9 मई को को
उनके हिनू स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
बुधवार, 29 अगस्त 2018
बहुत याद आएंगे समाजसेवी जकीउर रहमान उर्फ जाको भाई
समाज सेवी जकीउर रहमान उर्फ जाको भाई एक ऐसी शख्सियत थे जो कभी किसी को मदद करते थे तो दूसरों को पता नहीं चलने देते थे। 1940 का ईद आज भी मुझे याद है जब चांद रात को जकीउर रहमान उर्फ जाको भाई मेरे लिए नया कपड़ा और जूता खरीदे। उक्त बातें अमेरिका से आए हुए मोहिउद्दीन गणि उर्फ बब्बन भाई जो जकीउर रहमान के बचपन के दोस्त हैं उन्होंने कहीं। मोहिउद्दीन गनी ने कहा कि मैं अमेरिका के मैरीलैंड मैं रहता हूं 5 साल की उम्र से हमारी दोस्ती थी। उन्होंने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि 1940 में आर अली का केक बड़ा मशहूर था और हमारा दोस्त जकीउर रहमान को वहां का केक बहुत पसंद था। उस जमाने में रांची बहुत साफ सुथरा हुआ करता था, रांची में कोई मच्छर नहीं मिलता था। बहुत छोटा सा शहर था। डेली मार्केट बिल्कुल साफ सुथरा और जगमगाता रहता था। रांची मे ठंड इतनी रहती थी कि गर्मी में भी हम लोग चादर ओढ़कर सोते थे। मुझे याद है जाको भाई उर्दू लाइब्रेरी गुदड़ी रोड में किराए के मकान में खुले थे जिस का किराया था 10 रुपया, कल्लन बाबू के साथ मिलकर इस लाइब्रेरी की शुरुआत हुई। पहले उर्दू लाइब्रेरी का नाम मुस्लिम लाइब्रेरी था। जकीउर रहमान उर्फ जाको भाई किताब और अखबार पढ़ने के बहुत शौकीन थे। हमने भी कुछ किताबें मुस्लिम लाइब्रेरी में डोनेट किए थे। बबन भाई ने पुरानी बातें को याद करते हुए कहा कि उर्दू लाइब्रेरी के बगल में होटल फिरदौस हुआ करता था जिसमें अक्सर हम लोग चिकन तंदूरी खाने जाते थे। जाको भाई की एक खूबी और थी कि वह किसी को भी मदद करते थे तो उनकी कोशिश यही रहती थी कि किसी और को पता ना चले। जब भी किसी को देते तो छुपा कर के देते थे। कई गरीब बच्चों को उन्होंने पढ़ाई में मदद किया है ।1980 में हम अमेरिका चले गए ।वाशिंगटन में जेलर बन गए। मगर रांची हमें याद बहुत आती रही हम जब कभी रांची आते तो जाको भाई से जरूर मिलते।पता नहीं अब अगले साल आ पाऊंगा कि नहीं अगर जिंदा रहा तो अपने दोस्त के परिवार वालों से जरूर मिलूंगा
गुरुवार, 23 अगस्त 2018
पत्रकारिता जगत के पुरोधा की कमी वर्षों तक खलेगी : सुबोधकांत सहाय
![]() |
| कुलदीप नैयर |
गौरतलब है कि कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त 1923 में सियालकोट में हुआ था। उन्होंने लॉ की डिग्री लाहौर और पत्रकारिता की डिग्री यूएसए से ली थी। दर्शनशास्त्र उनका प्रिय विषय था जिसमें उन्होंने पीएचडी हासिल की थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
रविवार, 19 अगस्त 2018
गायत्री परिवार ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि
रांची। रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ, सेक्टर 2 व प्रज्ञा पीठ धुर्वा ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व.बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
साथ ही यज्ञीय पद्धति से विशिष्ट वैदिक मंत्रों से उनकी अंतरात्मा की शान्ति व सद्गति प्राप्ति हेतु यज्ञाहुतियां प्रदान की।कुछ सदस्यों ने अपने अपने छात्र जीवन काल में भी नजदीकी से देखी सुनी उनके भाषण व संदेश की जानकारियों का वर्णन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व.बाजपेयी भारत देश का महान राष्ट्रभक्त, सच्चे सपूत भारतरत्न व एक विराट प्रखर व्यक्तित्व और राजनीति के पुरोधा व राजधर्म के पुरोहित थे। वे एक महान मार्गदर्शक एवं युग सृजेता थे।
वरिष्ठ सदस्य राम स्वरुप पासवान ने कहा कि जन जन में छोड़ी छाप मिटेगी नहीं कभी ,मौत को भी इंतजार में खड़ा कर दिया। उस भारत रत्न ने कि 15 अगस्त को भारत का झंडोत्तोलन रुके नहीं ,झुके नहीं ! ऐसे धनी व्यक्तित्व के निधन पर काफी गहरा दुख प्रकट करते हैं तथा उन्हें शत शत नमन वंदन करते हैं। एक सदस्य ने अपने विद्यार्थी जीवन में अपने कालेज के समीप मैदान में बड़ी नजदीक से सुनते भाषण व संदेश को स्मरण कर बताया।
उस युग पुरूष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और महाकाल से प्रार्थना है कि वे उनकी अंतरात्मा को महाशान्ति सद्गति और इस नव युग में एक बार पुनर्जन्म का अवसर दें। इस मौके पर रामस्वरुप पासवान ,रामाज्ञा सिंह, रवि जायसवाल, प्रमोद कुमार, जटाशंकर झा, देवी दयाल प्रसाद, एस शुक्ला,राजकिशोर कुमार, मनोज कुमार राय, रामवरण सिंह, गणेश लाल, नीलम पंड्या,शिव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। यह जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018
अटल जी को दी श्रद्धांजलि
सीसीएल दरभंगा हाउस रांची स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में वाजपेई जी के तस्वीर के सामने उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई आज के श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्यालय शाखा अध्यक्ष अमरमणि त्रिपाठी मुख्यालय शाखा सचिव अनूप सिंह के अलावा अनूप दराद विकास कुमार आशीष कुमार अंशु मुंडा विनोद मुंडा अमित कुमार एस मुखर्जी के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
शारदा फाउंडेशन ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि
रांची। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच ने कांके डेम स्थित चिल्ड्रेन पार्क में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से हम में है अटल कार्यक्रम के तहत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रदांजलि अर्पित की ओर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की सपत ली।इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,मुकेश नायक,राणा हर्षविर,बबंन कुमार,राहुल,कोमल,रुचि,मेनका,कुसुम,आदि उपस्थित थे।ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...









