यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 19 अगस्त 2018

गायत्री परिवार ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि


   
रांची। रविवार को  अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ, सेक्टर 2 व प्रज्ञा पीठ धुर्वा  ने  स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व.बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
साथ ही यज्ञीय पद्धति से विशिष्ट वैदिक मंत्रों से उनकी अंतरात्मा की शान्ति व सद्गति प्राप्ति हेतु यज्ञाहुतियां प्रदान की।कुछ सदस्यों ने अपने अपने छात्र जीवन काल में भी नजदीकी से देखी सुनी उनके भाषण व संदेश की जानकारियों का वर्णन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व.बाजपेयी भारत देश का महान राष्ट्रभक्त, सच्चे सपूत  भारतरत्न व एक विराट प्रखर व्यक्तित्व और राजनीति के पुरोधा व राजधर्म के पुरोहित थे। वे एक महान मार्गदर्शक एवं युग सृजेता थे।
वरिष्ठ सदस्य राम स्वरुप पासवान ने कहा कि जन जन में छोड़ी छाप  मिटेगी नहीं कभी ,मौत को भी  इंतजार में खड़ा कर दिया। उस भारत रत्न ने कि 15 अगस्त को भारत का झंडोत्तोलन रुके नहीं ,झुके नहीं ! ऐसे धनी व्यक्तित्व के निधन पर काफी गहरा दुख प्रकट करते हैं तथा उन्हें शत शत नमन वंदन करते हैं।  एक सदस्य ने अपने विद्यार्थी जीवन में  अपने  कालेज के समीप मैदान में बड़ी नजदीक से सुनते भाषण व संदेश को स्मरण कर बताया।
उस युग पुरूष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और महाकाल से प्रार्थना है कि वे उनकी अंतरात्मा को महाशान्ति सद्गति और इस नव युग में एक बार पुनर्जन्म का अवसर दें। इस मौके पर रामस्वरुप पासवान ,रामाज्ञा सिंह,  रवि जायसवाल, प्रमोद कुमार, जटाशंकर झा, देवी दयाल प्रसाद, एस शुक्ला,राजकिशोर कुमार, मनोज कुमार राय, रामवरण सिंह, गणेश लाल, नीलम पंड्या,शिव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। यह जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...