यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 22 जुलाई 2018

कोलियरी में दीवार को तोड़ते हुए वर्कशाप में घुसी असंतुलित ग्रेडर मशीन



भीषण दुर्घटना में चार की मौत, सात घायल

मनीष

चरही। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के ता पी न नॉर्थ परियोजना के वर्कशॉप में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल रांची भेज दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सीसीएल कर्मियों ने आम दिनों की तरह परियोजना के वर्कशॉप में काम कर रहे थे सीसीएल कर्मी अमृत मुंडा सावल फिटर अर्जुन मुंडा और कैला गंजू डोजर हेल्पर और मिथुन बस खलासी डोमन महतो जगदेव महतो गोविंद राम रामू वाहन बरजू कुम्हार समेत 11 कर्मी मशीन में कार्य कर रहे थे। इसी बीच कंपनी के ग्रेडर मशीन को लेकर अशोक कुमार फिटर आ रहा था जिसका ब्रेक फेल हो गया और असंतुलित ग्रेडर मशीन दीवार को तोड़ते हुए वर्कशॉप में घुस गया और सभी कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें अमृत मुंडा अर्जुन मुंडा कैला गंजू और मिथुन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई बाकी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी लगते ही सीसीएल कर्मी ग्रामीण और श्रमिक संगठन के नेता पहुंच कर नारेबाजी करने लगे इसकी जानकारी चरही GM परियोजना के पीओ मैनेजर और चरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर भीड़ को समझाने में लगे थे ग्रामीण मृतक के परिजन और श्रमिक संगठन के लोगों ने प्रबंधन से मृतक के परिजनों को कप्तान नौकरी ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस की मांग कर रहे थे लोगों का कहना था की जब तक नौकरी ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस समेत यादी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक मृतक के शव को उठने नहीं दिया जाएगा समाचार लिखे जाने तक लास घटनास्थल पर ही पढ़ा था सीसीएल कर्मी ग्रामीण मृतक के परिजन और श्रमिक संगठन के नेतागण घटनास्थल पर ही जमे थे

ग्रामीण विरासतों का संरक्षण जरूरीः अमित खरे

नई दिल्ली। भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट (आईटीआरएचडी) की नई दिल्ली में आयोजित सातवीं वार्षिक आम सभा बैठक के उद्घाटन को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने भारतीय ग्रामीण विरासत एवं विकास ट्रस्ट (आईटीआरएचडी)-ग्रामीण भारत में भारतीय विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित और भारत के सात राज्यों में काम कर रहा एक गैर सरकारी संगठन- के प्रयासों की सराहना की।
श्री खरे ने विशेष रूप से, झारखंड में टेराकोटा  मंदिरों, मालूति, दुमका के 17-19वीं सदी के गांवों के आईटीआरएचडी संरक्षण कार्यों का उल्लेख किया। मालूति परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
इस परियोजना में 108 मंदिरों में से 62 मंदिरों का जीर्णोद्धार शामिल है जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में थे। इस परियोजना की लागत लगभग 6.57 करोड़ रुपये है जो पुरातात्विक दिशानिर्देशों के तहत देश में अन्यत्र चल रहे कार्यों में से भी सबसे बड़ा ईंट संरक्षण कार्य है।
आईटीआरएचडी सतत आर्थिक विकास के लिए ग्रामीण विरासत के संरक्षण एवं उनके पोषण के लिए कार्य करता है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि ग्रामीणों को उनके पारंपरिक वास स्थान में ही आजीविका प्राप्त हो। साथ ही, यह समस्त समुदाय के गौरव एवं आत्म विश्वास को भी बढ़ाता है।
इस कार्यक्रम में आईटीआरएचडी के अध्यक्ष श्री एस के मिश्रा ने भी भाग लिया।


युवा अधिकारों के लिए संघर्ष की जरूरतः संजय कुमार



युवा जदयू झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्त्ता सम्मेलन
  संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश।

रांची। झारखंड प्रदेश जदयू के तत्वावधान में राँची, कांके रोड स्थित राँक गार्डन में युवा जदयू झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, राज्य सभा सांसद हरिवंश , बिहार विधानसभा के सचेतक  रामसेवक सिंह एवं सह प्रभारी अरूण जी,जदयू प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ,युवा प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय, कुणाल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सुधा चौधरी एवं खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश में युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। किसी भी संगठन का रीढ़ युवा होता है।जिस संगठन में युवाओं की जितनी भागीदारी होगी वो संगठन उतना ही आगे जाएगा।झारखंड जदयू के युवा संगठन में बहुत संभावना है इसे आगे बढाने की आवश्यकता है इसके लिए जहाँ भी हमारी जरूरत होती हैं आप लोग मेरी सेवा ले सकते है। प्रदेश प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो माह से प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पूर्ण रूप से सभी जिलों का दौरा करके संगठन को जिला स्तर से प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया गया और झारखंड स्तरीय जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं आमंत्रित कार्यकर्ता का सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।इसके बाद प्रमंडलीय स्तरीय युवा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अगले माह से आयोजित किया जाएगा। युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि  कार्यक्रम के माध्यम से पूरे झारखंड प्रदेश में यह संदेश गया कि युवा जदयू झारखंड प्रदेश में युवाओं के हक और अधिकार की लडाई लडेगी।झारखंड बने 18 वर्ष हो चुके है लेकिन आज भी झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवा पलायन कर रहे हैं आज तक युवा नीति नहीं बनी है। आंदोलन के माध्यम से झारखंड सरकार पर दबाव डालेंगे कि शराबबंदी लागू करें सरकार ,.क्योंकि शराब से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को होता। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश हैं, लेकिन सरकार युवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। य  मांग की गई कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में युवाओं के लिए 40% सीट को सुनिश्चित किया जाए।राज्यसभा सांसद हरिवंश ने कहा कि युवा संगठन को नितीश कुमार की नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। बिहार में जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं झारखंड सरकार को देखकर उसे झारखंड में भी लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए।जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में युवा जदयू को  हर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।युवा आगे बढ़ कर अपने अधिकार को लेकर लड़ें।क्योंकि लड़े बिना कुछ हासिल नहीं होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय ने किया स्वागत भाषण युवा जदयू झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन निरंजन महतो ने दिया तथा संचालन राँची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने किया ।कार्यक्रम में श्रवण कुमार, संजय सहाय,कृष्णा नंद मिश्रा, भगवान सिंह, आफताब जमील, बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश महासचिव, सुरेश ठाकुर, सचिव प्रदेश किसान मोर्चा, दीपक मेहता अध्यक्ष, युवा हज़ारीबाग़, भीम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कोडरमा, विनोद कुमार रवानी, जिला महासचिव, हज़ारीबाग़, नरेश मेहता, लोकनाथ मेहता, आशा शर्मा, महिला नेत्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम के दौरान युवा जदयू की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसका उपस्थिति सभी लोगों ने एक स्वर में दोनों हाथों को उठाकर स्वागत किया गया ।

शनिवार, 21 जुलाई 2018

मिशन मोदी अगेन पीएम ने किया वृक्षारोपण, बरियातु मंडल विस्तारीकरण




 रांची। मिशन मोदी अगेन पी.एम,झारखंड,युवा मोर्चा,रांची जिला,बरियातू मंडल के तत्वावधान में आर.पी.सी. पब्लिक स्कूल,बुटी मोड में आयोजित वृक्षारोपण सह बरियातू मंडल विस्तारीकरण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता बरियातू मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंहा जी के द्वारा किया गया। मंच का संचालन युवा मोर्चा रांची जिला महामंत्री कृष्णा लोहरा जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिशन मोदी अगेन पी.एम. के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनुरंजन अशोक जी थे एवं साथ ही साथ विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा जी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीरज परिहार सहदेव जी,युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष राम टहल नायक जी,युवा मोर्चा रांची जिला महामंत्री कृष्णा लोहरा जी,युवा मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी,युवा मोर्चा से प्रशांत सहदेव जी एवं डॉ एस चटर्जी उपस्थित थे।सभी बरियातू मंडल के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मिशन मोदी अगेन पी.एम. झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक जी ने बरियातू मंडल के सभी पदाधिकारियों को मिशन मोदी अगेन पी.एम. में जुड़ने की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए दिशा निर्देश दिया की बरियातू मंडल के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक बूथ में एक बूथ अध्यक्ष बनाना है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ में 250 सदस्य जोड़ने को कहा जिससे हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कर 2019 में पुनः प्रधानमंत्री के रूप में बिराजमान कर भारत देश को उन्नति के ओर आगे बढ़ाए।प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा जी ने मिशन मोदी अगेन पी.एम. के बारे में  विस्तारपूर्वक बताते हुए विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित होने से बचने का दिशा निर्देश दिया।युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीरज परिहार सहदेव जी ने बरियातू मंडल के सभी पदाधिकारियों को मिशन मोदी में सम्मलित होने के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व को समझते हुए एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर युवा मोर्चा को मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष राम टहल नायक जी ने बरियातू मंडल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कोई भी संगठन अनुशासन सुव्यवस्थित संगठनात्मक ढांचा का निर्माण मान सम्मान और अनुशासन से खड़ा होता है इसलिए हमेशा हम सभी मिशन मोदी अगेन पी.एम के सभी पदाधिकारियों से नम्र निवेदन है अनुशासन ही देश को महान बनाता है इसी अनुशासन को बरकरार रखते हुए प्रोटोकॉल की निर्धारण यथावत स्थिति को बरकरार रखते हुए अपने संगठन को बहुत ही सुसज्जित ढंग से निर्माण कर सुदृढता के साथ पूरे झारखंड में व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना है।इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवम समापन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी के द्वारा किया गया।


आत्महत्या नहीं महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की हत्या के संकेत

 महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की मौत मामला, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में मिले हत्या के साक्ष्य

मौत की वादियों में गुम हो गया हंसता-खेलता परिवार
मनीष

हजारीबाग । महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या  के साक्ष्य मिले हैं। हालांकि जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अधिकारिक  पुष्टि नहीं कर रही हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेश महेश्वरी के रीढ़ की छह  हड्डियां टूटी हुई पायी गयी हैं। फेफड़ा भी  फटा पाया गया है।

परिवार की बहू प्रीति महेश्वरी की हत्या  गला दबा कर की गयी है। 10 वर्षीय अमन का गला धारदार हथियार से तीन जगह कटा पाया गया. सबसे छोटी बच्ची अन्वी उर्फ परी की मौत भी गला दबाने से हुई है। वहीं  महावीर महेश्वरी (65) और किरण महेश्वरी (60) के शरीर में बेहोश करनेवाले  पदार्थ मिले हैं। सभी शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय टीम  ने किया है. सभी का बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की  प्रारंभिक जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गयी है, ताकि अनुसंधान आगे बढ़ सके। एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध होते ही अनुसंधान संबंधी जानकारी मीडिया को उपलब्ध करायी जायेगी।

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार

 विधि  विज्ञान प्रयोगशाला, रांची से एफपीबी और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार  हजारीबाग पुलिस को है। शुभम अपार्टमेंट में महावीर महेश्वरी, नरेश  महेश्वरी, किरण महेश्वरी, प्रीति महेश्वरी, अमन और अन्वी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के  मामले में फॉरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाये है. साक्ष्यों को जांच व  रिपोर्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोशाला, रांची भेजा गया है। फॉरेंसिक जांच  रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा। 

फिंगर प्रिंट रिपोर्ट

फॉरेंसिक जांच टीम ने जब्त  मोबाइल, किचन व टीवी के ऊपर मिले छुरा, दरवाजे की छिटकनी, चादर, सोफा व  फंदे, बीपी मापने की मशीन, पंखा, स्विच बोर्ड, दीवार पर हाथ के निशान और   फर्श पर पैर के निशान का प्रिंट लिया है. सभी साक्ष्यों को ऑटोमैटिक फिंगर  प्रिंट एनालिसिस के लिए भेजा गया है। जब्त सामान, रक्त, बाल के सेंपल को भी  फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है।

हजारीबाग के चालीस विद्यालयों पर लटकी बंदी की तलवार

विद्यालय मर्ज को लेकर प्रखण्ड शिक्षा समिति की बैठक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया विरोध - कहा, इचाक मे शिक्षा के इतिहास का काला दिन

मनीष कुमार

इचाक। हजारीबाग जिले के इचाक प्रखण्ड मुख्यालय सभागार मे विद्यालय मर्ज को लेकर प्रखण्ड शिक्षा समिति की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता मे की गई । जिसमे सरकार के निर्देशानुसार प्रखण्ड के 40 विद्यालयो को बंद कर पंचायत के विद्यालय मे मर्ज करने पर चर्चा की गई । प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार  वैसे विद्यालय जहां सत्र  2017-18 मे बच्चो की संख्या  40 -60 है उसे बंद कर उसी पंचायत के दुसरे विद्यालय मे मर्ज किया जाएगा । बैठक मे शामिल पारा शिक्षक के प्रतिनिधियो ने सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए सूची मे संसोधन करने की बात कही । कहा कि सरकार इचाक की भौगोलिक स्थिति को देखे बगैर यह कदम उठाई है जो सरासर गलत है । जहां साठ से अधिक बच्चे हैं उसे भी बंद किया जा रहा है । इचाक मे शिक्षा के इतिहास का काला दिन करार देते हुए बंद किए जा रहे विद्यालय की दूरी तथा भौगोलिक को देखते हुए विद्यालय बंद को रोकने की मांग की है । बैठक मे बीडीओ उषा मिंज, बीइइओ राकेश कुमार सिंह, पारा शिक्षक प्रतिनिधि अरूण कुमार, राजकुमार प्रसाद, राजीव कुमार, आनंद कुमार और बीआरपी नर्सिंग महतो शामिल थे ।
विद्यालय जो बंद किए जा रहे हैं । - युपीजीएस मोमारक टोला, श्याल खुर्द,टेपसा, डुमरी,नीचतपुर, राणाबाध, कवातु डीह, जतराही, दलित टोला मंगुरा, नारायणपुर, मुर्तिया बंदुआ,प्रा वि सिरसी , प्रा वि आरा, जमुआरी, फुरूका , जलौध,तुरी  गरडीह, युपीजीएस दीग्घी, लुकुइया, सिमरातरी, पुरनपनिया, धरधरवा, डोय, अंबाटाड, ठेपाय, जोगीडीह-जगडा,
कोइरी टोला देवकुली, उर्दू प्रा वि डुमरौन, गोबरडाहा, यूपीजीएस तारा डुमरौन, जमुनिया टाड, कुसियनवां, गुडकुआ, प्रा वि गोबरबंदा, कैले , डीपीईपीएस दागी,हरिजन टोला रूद, दुर्गानगर इचाक मोड, रविदास टोला सिझुआ, सिमरा और प्रा वि गिरही शामिल है ।


क्या कहतीं हैं प्रमुख :- विद्यालय बंद करने की सरकार की इस अभियान को निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन की मनमानी करार दिया है । कहा कि बैठक के विषय मे मुझे कोई जानकारी नही दी गई है । प्रमुख की अनुपस्थिति मे इतना बडा निर्णय लेना प्रखण्ड की जनता के साथ विश्वासघात है । बापू जी का सपना था टोला टोला स्कूल खोलना जबकि सरकार राष्ट्रपिता के सपना पर भी कुठाराघात प्रहार किया है ।

क्या कहते हैं राजनीतिक दलों के नेता :- इस संबंध मे झामुमो के जिला सचिव मनोहर राम ने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार द्वारा विद्यालयों को बंद करने की जो अभियान चलाया है । उसे झामुमो निंदा करती है । लगता है कि रघुवर की सरकार मानसिक संतुलन बिगड गई ।

जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर मेहता ने कहा कि सरकार इस तरह के निर्णय लेकर राज्य को गर्त मे भेजना चाहती है । आदिवासी तथा सुदूरवर्ती इलाको की विद्यालय को बंद कर जनता के भविष्य के साथ भद्दा मजाक कर रही है ।

भाजपा के पुर्वी मण्डल अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है । इस तरह का निर्णय से शिक्षा का स्तर गिर जाएगा ।

कुशल गृहणी और प्रतिबद्ध समाजसेविका हैं रांची की किरण सिंह



* शराबबंदी के साथ उपभोक्ता जागरण का चला रही अभियान.


रांची। कहते हैं दिल में जोश, जज्बा और जूनून हो तो कोई काम असंभव नहीं है।  इसे चरितार्थ कर रही हैं राजधानी स्थित निवारणपुर मुहल्ले की निवासी लोकप्रिय समाजसेवी किरण सिंह। समाजसेवा का जुनून उनके सिर चढ़कर बोलता है। साधारण परिवार में जन्मी, पली-बढ़ी किरण की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जमशेदपुर मे हुई। वहीं ग्रेजुएट कालेज से उन्होंने स्नातक की परीक्षा पास की। बचपन से ही किरण को समाजसेवा का शौक था। वह अपने आसपास पीड़ितों को देखकर परोपकार की भावना से ओतप्रोत हो जाती थी। स्नातक डिग्री लेने के बाद उनके भीतर छिपे समाजसेवा की भावना हिलोरें मारने लगी।
इसी बीच उनका विवाह हुआ। संयोग कहें या विधि का विधान, उनके पति राकेश कुमार सिंह  भी अपनी पत्नी की भावनाओं की कद्र करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनका हाथ बंटाने लगे। गरीबों, असहायों, निर्बल व पीड़ितों की सेवा करना सिंह दंपती की दिनचर्या में शुमार हो गया। उनके दो संतान हैं। एक बेटा और एक बेटी। घर की दिनचर्चा संभालते हुए समाज के सुख-दुख में शामिल होना उनकी आदत बन गई है। किरण शराब और किसी भी तरह के नशापान की विरोधी हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के प्रति भी संकल्पित हैं। सिटीजन एक्शन ग्रुप, (कार्यालय-अशोकनगर, रांची) सामाजिक संगठन बनाकर लोगों को समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं। किरण बताती हैं कि वह निरंतर झारखंड में शराबबंदी लागू करने की मांग कर रही हैं। वहीं विशेष रूप से उनकी संस्था उपभोक्ताओं को जागरूक करने में जुटी है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में उनके  पति भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर उनके पति राकेश सिंह को राज्य सरकार ने झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। वहीं किरण लगभग प्रत्येक दिन अपने घर के कामकाज को निबटा कर  अपनी संस्था की सदस्यों को साथ लेकर विभिन्न मुहल्लों में उपभोक्ताओं को जागरूक करने निकल पड़ती हैं। इस दौरान लोगों  से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहयोग की अपील भी करती हैं । किरण सिंह के इस कार्य से प्रेरित होकर कई गृहणियां समय निकालकर उन्हें सहयोग करने लगी हैं। वह कहती हैं कि सामाजिक स्वच्छता के लिए उपभोक्ता जागरूकता जरूरी है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...