यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 22 जुलाई 2018

युवा अधिकारों के लिए संघर्ष की जरूरतः संजय कुमार



युवा जदयू झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्त्ता सम्मेलन
  संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश।

रांची। झारखंड प्रदेश जदयू के तत्वावधान में राँची, कांके रोड स्थित राँक गार्डन में युवा जदयू झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, राज्य सभा सांसद हरिवंश , बिहार विधानसभा के सचेतक  रामसेवक सिंह एवं सह प्रभारी अरूण जी,जदयू प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ,युवा प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय, कुणाल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सुधा चौधरी एवं खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश में युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। किसी भी संगठन का रीढ़ युवा होता है।जिस संगठन में युवाओं की जितनी भागीदारी होगी वो संगठन उतना ही आगे जाएगा।झारखंड जदयू के युवा संगठन में बहुत संभावना है इसे आगे बढाने की आवश्यकता है इसके लिए जहाँ भी हमारी जरूरत होती हैं आप लोग मेरी सेवा ले सकते है। प्रदेश प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो माह से प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पूर्ण रूप से सभी जिलों का दौरा करके संगठन को जिला स्तर से प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया गया और झारखंड स्तरीय जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं आमंत्रित कार्यकर्ता का सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।इसके बाद प्रमंडलीय स्तरीय युवा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अगले माह से आयोजित किया जाएगा। युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि  कार्यक्रम के माध्यम से पूरे झारखंड प्रदेश में यह संदेश गया कि युवा जदयू झारखंड प्रदेश में युवाओं के हक और अधिकार की लडाई लडेगी।झारखंड बने 18 वर्ष हो चुके है लेकिन आज भी झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवा पलायन कर रहे हैं आज तक युवा नीति नहीं बनी है। आंदोलन के माध्यम से झारखंड सरकार पर दबाव डालेंगे कि शराबबंदी लागू करें सरकार ,.क्योंकि शराब से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को होता। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश हैं, लेकिन सरकार युवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। य  मांग की गई कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में युवाओं के लिए 40% सीट को सुनिश्चित किया जाए।राज्यसभा सांसद हरिवंश ने कहा कि युवा संगठन को नितीश कुमार की नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। बिहार में जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं झारखंड सरकार को देखकर उसे झारखंड में भी लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए।जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में युवा जदयू को  हर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।युवा आगे बढ़ कर अपने अधिकार को लेकर लड़ें।क्योंकि लड़े बिना कुछ हासिल नहीं होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय ने किया स्वागत भाषण युवा जदयू झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन निरंजन महतो ने दिया तथा संचालन राँची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने किया ।कार्यक्रम में श्रवण कुमार, संजय सहाय,कृष्णा नंद मिश्रा, भगवान सिंह, आफताब जमील, बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश महासचिव, सुरेश ठाकुर, सचिव प्रदेश किसान मोर्चा, दीपक मेहता अध्यक्ष, युवा हज़ारीबाग़, भीम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कोडरमा, विनोद कुमार रवानी, जिला महासचिव, हज़ारीबाग़, नरेश मेहता, लोकनाथ मेहता, आशा शर्मा, महिला नेत्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम के दौरान युवा जदयू की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसका उपस्थिति सभी लोगों ने एक स्वर में दोनों हाथों को उठाकर स्वागत किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...