यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 22 जुलाई 2018

पम्मी बस पलटी , कई यात्री घायल, रेफर



संवाददाता

बरही।कोलकाता से बिहार जा रही पम्मी बस न0 जेएच 02 वाई- 4707 वर्षा के कारण अनियंत्रित होकर एन एच 02 जीटी रोड बरसोत में पलट गई। जिसमे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कोलकाता निवासी 50 वर्षीय बीना देवी पति विश्वनाथ प्रसाद,अम्बार बानो पति मो0 इस्लाम 35 वर्ष,हावड़ा निवासी 70 वर्षीय साबिर अहमद पिता जान मो0, हजारीबाग निवासी 32 वर्षीय सलमान आलम पिता नसीरुद्दीन, कोलकाता निवासी खुश्बू प्रवीण पिता रियान अहमद 24 वर्ष एवम् 60 वर्षीय बानो बेगम पति मो0 साकी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बरही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बरही में भर्ती किया।स्थिति की गभीरता को देखते हुवे सभी घायल मरीजों को बेहतर इलाज़ हेतू हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की मदद के दौरान बरही पुलिस के अलावे बरसोत के  मौजूद ग्रामीणों ने सहयोग किया।

मृतकों के आश्रितों को मिला चेक, नियुक्ति पत्र


सीसीएल, तापीन नार्थ प्रोजेक्ट वर्कशाप हादसा

मनीष कुमार

चरही। बीते शनिवार के दोपहर में सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापीन नॉर्थ परियोजना के वर्क शॉप में हुए हादसे से चार सीसीएल कर्मियों की मौत और सात कर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद प्रबंधन सक्रिय हो गया है। घायलों को बेहतर इलाज हेतु रांची के मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। चार मृतकों के परिजन, ग्रामीण, सीसीएल कर्मी और श्रमिक संगठनों के नेता देर रात तक घटनास्थल पर जमे रहे। करीब 1:00 बजे रात्रि में सीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों का मुआयना कर उनके परिजनों को नौकरी का पत्र और चेक के माध्यम से मुआवजे की राशि दी। अधिकारियों ने कहा कि बाकी राशि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। समझौता होने के बाद सुबह में चरही पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में किया और पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डंपर ऑपरेटर अशोक कुमार को ग्रेटर मशीन को ऑपरेट करने के लिए भेजा गया था। प्रबंधन व ऑपरेटर की लापरवाही के कारण यह घटना घटी। घटना के बाद कई राजनीतिक दलों के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी गोटी सेंकने मैं लगे। इसपर सीसीएल कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा और दो नेताओं कांग्रेसी नेता केके वाजपेई और भाजपा नेता कुमार महेश सिंह की पिटाई कर दी। मजदूरों का रुख देख कर नेतागण भाग खड़े हुए और परियोजना कार्यालय में घुसकर छुप गए। दुर्घटना के कारण परियोजना का कार्य दो पाली तक ठप रहा। इस घटना से तापीन परियोजना कई खामियां उजागर हुईं। कर्मियों का कहना है कि अगर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे और मजदूर काल के गाल में समाते रहेंगे। इधर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव शंकर सिंह और मांडू विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कई बार सुरक्षा व्यवस्था हेतु आगाह किया गया था लेकिन प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यह घटना लापरवाही से हुई है जो निंदनीय है। इसपर भी प्रबंधन नहीं ध्यान देगा तो आंदोलन आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन पर होगी।
 

झारखंड में किसी से तालमेल नहीं. सभी सीटों पर लड़ेगा जदयूः अरुण कुमार सिंह


* संगठन को सशक्त बनाने पर बल
रांची।  झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो और झारखंड जदयू सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह के साथ पार्टी के जिला अध्यक्षो और जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई । इस बैठक मे जिलाध्यक्षो और जिला प्रभारियों द्वारा जिलो मे किये कार्यो की समीक्षा की गई । सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित पदधारियों से कहा कि  झारखंड मे किसी पार्टी के साथ कोई ताल मेल नही है । हम 81 विधानसभा मे चुनाव की तैयारी मे है । इसलिए हमे संगठन को मजबूत करना होगा । कार्यकर्ताओं और नेताओं मे उत्साह का महौल बनाना होगा । चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओ द्वारा विधानसभा सम्मेलन की तैयारी करे ।
प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे कार्य करे । सदस्यता के माध्यम से अच्छे लोगों को जोड़ें। हौसला और ताकत से पार्टी के नेताओ को लगना चाहिए । जिससे पार्टी आने वाले चुनाव मे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके । जो जिला मे जिलाध्यक्ष कार्य नही कर रहे है, निष्क्रिय हो गये है, उसे हटा कर काम करने वाले को आगे लाये । जिला से प्रखंड स्तर तक सम्मेलन करे , तभी हमारा संगठन मजबूत होगा । प्रभारी अपने  प्रभार  क्षेत्र मे जाकर सामंजस्य स्थापित करे । प्रभारी और जिलाध्यक्ष को एक दूसरे के मान सम्मान का ख्याल रखे । नीतीश कुमार के आदर्श को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे ।
इस बैठक मे  बटेशवर मेहता,  कृष्णाननद मिश्रा, भगवान सिंह, आफताब जमील, श्रवण कुमार, जफर कमाल, संजय सहाय, बैजनाथ राम गोपी, अर्जुन गिरी गोसाई, मानिक चंद महतो, राज नारायण पटेल, हसीब खान, पिनटु कुमार सिंह, सरयू गोप, सुनील कुमार राय, राजु कुमार सिंह, राम प्रसाद महतो, खलीफा किस्को ने भी अपने विचार व्यक्त किए । यह जानकारी प्रवक्ता जफर कमाल ने दी।

सदन की गरिमा को तार-तार कर रहें हैं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी



रांची। राज्य में विधानसभा व केन्द्र में लोकसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च स्थान होता है। यहां जनता प्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है। इस सदन की अपनी अलग मर्यादा है। सदन में जनप्रतिनिधियों का आचरण संयमित व मर्यादित होनी चाहिए। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि सदन के अंदर जनप्रतिधियों का आचरण किस अनुरूप हो, वह तमाम चीजें भी परिभाषित की गई हैं। ऐसा कभी प्रतीत नहीं होना चाहिए कि कोई जनप्रतिनिधि उदंडता कर सदन की गरिमा को तार-तार कर रहा है। सदन की गरिमा इन बातों से समझी जा सकती है कि आप सदन में जोर से ठहाका तक नहीं लगा सकते हैं, कविता पढ़ने, गाना गाने, माबाईल तक नहीं ले जाने की पाबंदी है, यानि आपको पूरी तरह सदन की कार्रवाही पर ही ध्यान केन्द्रित करनी होती है। झारखंड विधानसभा में पिछले सत्र से ही किसी नव-नवेले जनप्रतिनिधि का नहीं बल्कि सदन के नेता का जो तानाशाही व्यवहार दिख रहा है वह पूरी तरह अमर्यादित व लोकतंत्र की इस व्यवस्था के विपरीत है। सदन के नेता रघुवर दास ने झाविमो के विधायक प्रदीप यादव को सदन के अंदर जिस प्रकार धमकी दी व इशारों में कई बातें कही कि जेल में सड़ा देंगे, यह पूरी तरह अमर्यादित है। प्रदीप यादव सड़क से लेकर सदन तक जनमुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं, सरकार की कमियों को उजागर करते रहते हैं, इसलिए उनसे मुख्यमंत्री चिढ़ें रहते हैं। परंतु एक मुख्यमंत्री किसी जनप्रतिनिधि से इस कदर चिढ़ने लगे कि वह सदन की मर्यादा ही तार-तार करने लगे , तब इसे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कतई शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। यह खिसयानी बिल्ली खंभा नोचें की कहावत को चरितार्थ करने जैसा है। इसके लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही राज्यपाल  को भी इस पर संज्ञान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जनता को तमाम बातों से अवगत करायेंगे और जरूरत पड़ी तो इस मसले को लिखित रूप से राज्यपाल महोदया को भी अवगत करायेंगे।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभः एम वेंकैया नायडू


नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने युवा अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धनों में सबसे निर्धन तक पहुंचाने को कहा है। वह आज यहां जन कल्याण शिक्षा समिति की एक परियोजना गुरु पूजा, संकल्प में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारी प्रणाली में गुरुओं पर जितना अधिक ध्यान दिया जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं सभी जीवित संस्थाओं के गुरु हैं, फिर भी गुरुओं के महत्व को समझाने के लिए एवं गुरु की सेवा कैसे करनी चाहिए, यह बताने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने संदीपनी मुनि को अपना आध्यात्मिक गुरु स्वीकार किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि संकल्प में शिक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के आकांक्षी छात्रों की सहायता करते हैं, खासकर उन लोगों की जो निर्धन सामाजिक पृष्ठभूमि से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनौती समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने एवं उन्हें विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाने की है।
उपराष्ट्रपति ने संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेंद्र को रूशी सम्मान तथा पूर्व आईएएस श्री विनय शंकर, पूर्व आईपीएस श्री भूषण लाल बोहरा एवं पूर्व आईएफएस श्री गजानन वाकानार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुरु सम्मान से सम्मानित किया।

734.युवा खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

खेलो इंडिया प्रतिभा विकास योजना लांच
नी दिल्ली। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के सफल संचालन के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने आज आरंभ काल में ही खेलों के विकास की दिशा में एक अन्य उल्लेखनीय कदम उठाया और खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान विकास योजना के तहत एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए 734 खिलाडि़यों का चयन किया।
युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि ‘ भारतीय खेल में रूपांतरकारी बदलाव किए गए हैं। प्रतिभा की आरंभ में की पहचान अब एक नारा भर नहीं रह गया है बल्कि वह अब हमारी कार्रवाईयों में भी दिखता है।
उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी खेल प्रणाली का विकास कर रहे हैं जो स्थानीय संभावना को वैश्विक मंचों से जोड़ता हैजो प्रत्येक भारतीय को खेल को मनोरंजनशिक्षा या उत्कृष्टता के लिए उनके जीवन का एक हिस्सा बनाने को प्रोत्साहित करता है।
बैठक का मुख्य बिंदु यह रहा कि उच्च स्तरीय समिति के समक्ष लाभार्थियों के नामों का चयन करने एवं प्रस्तावित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेताओं एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं से निर्मित्त एक प्रतिभा पहचान समिति गठित की गई जिसने सावधानीपूर्वक निरीक्षण करने के बाद उपरोक्त नामों को मंजूरी दे दी।

एसबीआई, हटिया शाखा की चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित


* जूनियर वर्ग में ऋषि और सीनियर में श्रेया को मिला प्रथम स्थान

रांची। भारतीय स्टेट बैंक की हटिया शाखा की ओर से रविवार को तपोवन रेजिडेंशियल , हवाई नगर (बिरसा चौक) में बच्चों के लिये चित्रांकन प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हटिया शाखा के  सहायक महाप्रबंधक  जसबीर सिंह, मुख्य प्रबंधक  पवन कुमार लाल , उप प्रबंधक मधुलिका चौहान मौजूद  थे। इस प्रतियोगिता में  50 बच्चों ने भाग लिया। जूनियर कैटेगरी में ऋषि सिंह को प्रथम पुरस्कार , जूही कुमारी को द्वितीय पुरस्कार,  चिन्मय कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं सीनियर केटेगरी में श्रेया को प्रथम पुरस्कार, अर्पण लाल को द्वितीय पुरस्कार , ऋषि राज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में  शौर्य कुमार सिंह , जनवि सिन्हा ,ऋत्विक सिन्हा, पुष्कर आर्य , क्षितय आर्य , निर्झर मानव मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक जसबीर सिंह ने कहा कि बच्चों की  कला  को बढ़ावा देने के लिए शाखा आगे भी इस तरह के आयोजन करती रहेगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...