यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

हिंदपीढ़ी में चलाया स्वच्छता अभियान


रांची। हिंदपीढ़ी निजाम नगर मोती मस्जिद आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड नंबर 22 के सेविका रिजवाना परवीन,बदरून निशा,आसिया जलाल,तरन्नुम परवीन,शाहीन इक़बाल,सहायिका इसरत परवीन,शहनाज परवीन,ने भी भाग लिया एवं विशेष रूप से रांची सदर समेकित बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर श्रीमती मनसा सुरीन विशेष रूप से शामिल हुई, निजाम नगर मोती मस्जिद आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका शाहीन इकबाल के आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों के समक्ष साफ़-सफाई के विषय पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उदस्य से परिचर्चा किया गया परिचर्चा में आंगनबाड़ी केंद्र में आई हुई महिलाओं को बताया गया साफ सफाई कैसे अपने घरों में एवं घरों के आसपास रखे,स्वच्छ वातावरण किस तरह से बना कर रखा जाना चाहिए इस इससे सभी को अवगत कराया गया,परिचर्चा में सेविका बदरून निशा रिजवाना परवीन आसिया जलाल तरन्नुम परवीन सहायिका इसरत परवीन शहनाज परवीन भी उपस्थित रहे एवं स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों को समझने का प्रयत्न किया और सभी ने कहा कि अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परिचर्चा करेंगे एवं स्वछता से होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराते हुए लाभान्वित करेंगे।

87 रियल एस्टेट कम्पनियों की जांच के आदेश

17 कंपनियों की खुलेगी खाता-बही, एमसीए ने कसा शिकंजा
     
नई दिल्ली। लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केन्द्रीय विधि एवं न्याय और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी ने  बताया कि वर्ष 2017-18 के दौरान और 30 जून, 2018 तक कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने रियल एस्टेट से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न 87 कम्पनियों की जांच करने, 17 कम्पनियों की खाता-बही एवं कागजातों की तहकीकात करने और 5 एलएलपी (सीमित दायित्व साझेदारी) सहित 149 निकायों से जुड़े 7 मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री महोदय ने अपने जवाब में कहा कि कम्पनी अधिनियम 2013 में सभी श्रेणियों की कम्पनियों द्वारा खाता-बही एवं अन्य बातों से जुड़े अनुपालनों का विवरण देना अनिवार्य किया गया है और रियल एस्टेट कम्पनियों के लिए इस अधिनियम में अलग से कोई प्रावधान नहीं है।  
      कम्पनी अधिनियम 2013 में वैधानिक ऑडिट और कम्पनियों द्वारा आंतरिक ऑडिट की आवश्यकता को निर्दिष्ट किया गया है।

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

नीति आयोग ने किया मूव हैक का शुभारंभ



नई दिल्ली। नीति आयोग ने भारत में गतिशीलता के भविष्य के उद्देश्य से वैश्विक गतिशीलता हैकथॉन-मूव हैक का शुभारंभ किया है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े हैकथॉन में से एक होगा।  मूव हैक में दस विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ऑनलाइनसिंगापुर और नई दिल्ली में अंतिम रूप से संचालित होगा।
   21 वीं शताब्दी के नवाचार और आर्थिक विकास के संभावित चालकों के रूप में परिवहन और गतिशीलता उभर कर सामने आई है। गतिशीलता सेवाओं को वितरित करने के लिए तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों और व्यावसायिक मॉडल में वैश्विक परिवहन क्षेत्र को बदलने की क्षमता है। पैदल यात्री और व्यक्तिगत परिवहन से सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई तक की गतिशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह ग्रामीण और शहरी दैनिक जीवन को प्रभावित करती है
   मूवहैक का उद्देश्य गतिशीलता से संबंधित समस्याओं के लिए अभिनवगतिशील और मापनीय समाधान लाना है। हैकथॉन दो-स्तरीय "जस्ट कोड इट": प्रौद्योगिकी/उत्पाद/सॉफ्टवेयर और डेटा विश्लेषण में, नवाचारों के माध्यम से समाधान और "जस्ट साल्व इट":अभिनव व्यावसायिक विचार या टिकाऊ समाधान प्रौद्योगिकी के माध्यम से गतिशीलता बुनियादी ढांचे को बदलना पर संचालित किया जाएगा।  
  मूव हैक सभी देशो के नागरिको के लिए खुला है। इसके लिए पंजीकरण Https://www.movehack.gov.in पर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के शीर्ष तीस दल सिंगापुर की 1 और 2 सितंबर 2018 को यात्रा करेंगेऔर इन्हे शीर्ष विशेषज्ञों के एक क्यूरेटेड समूह द्वारा सलाह दी जाएगी। इसमे दलों को आकृति सुधारव्यापार व्यवहार्यतातकनीकी समाधान और ग्राहक लक्ष्यीकरण/विपणन  सहित कई मापदंडों पर सलाह दी जाएगी। 5 और 6 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में आयोजित अंतिम दौर में सिंगापुर चरण के शीर्ष 20 दल  भाग लेंगे।
नीति आयोग द्वारा 7 और 8 सितंबर 2018  को  आयोजित मूव शिखर सम्मेलन 2018 में विजेताओं की घोषणा की जाएगी और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र करेंगे। हैकथॉन के लिए शीर्ष 10 विजेताओं को चुना जाएगा और इसमें 2 करोड़ से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
हैकथॉन सिंगापुर सरकार के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा है और इसका संचालन हैकर अर्थ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूसी ज्ञान भागीदार  और नेस्काम रणनीतिक साझेदार है। इसका मूल्यांकन एक जूरी द्वारा किया जाएगा जिसमें विषय विशेषज्ञ विशेषज्ञउद्यम पूंजीपतिव्यापारिक नेता और सफल उद्यमी शामिल होंगे। चैंपियंस फॉर मूव हैक के रूप में सेवा करने के लिए सहमत होने वाले उल्लेखनीय नेताओं में सुश्री देबानी घोष (अध्यक्षनेस्काम), सुश्री निवरुती राय (भारत प्रमुखइंटेल इंडिया)श्री डेनिस ओंग (विशिष्ट वास्तुकार और वास्तुकला और सिस्टम इंजीनियरिंग प्रमुखवेरिज़ोन) और श्री पी आनंदन (सीईओवाधवानी एआई) शामिल हैं। 
मूव हैक से अपेक्षाकृत गतिशीलता से संबंधित चुनौतियों के लिए अग्रणी और सरल समाधानों को सुलझाने की उम्मीद है और एकीकृतअंतःस्थापित और आविष्कारशील वैश्विक समुदाय के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि  "मूव हैक दुनिया का पहला मंच है जिसने सार्वजनिक परिवहननिजी परिवहनसड़क सुरक्षाबहुआयामी कनेक्टिविटी और शून्य उत्सर्जन वाहनों जैसी नई आयु परिवहन प्रौद्योगिकी को शामिल किया है। हम भारत में सबसे अच्छे विचार चाहते हैं और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और इन चुनौतियों के लिए प्रोटोटाइप और समाधान के साथ आना चाहते हैं। यदि आप भारत के लिए समाधान कर सकते हैंतो आप दुनिया के समाधान कर सकते हैं और हम वहां पहुंचने में आपकी सहायता करेंगे।
कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और मूक हैक के बारे में जानकारी के लिए कृपया https://www.movehack.gov.in पर जाएं।

डिजनीलैंड का शुभारंभ 3अगस्त को

लगेंगे 100 स्टाल, झूले और अन्य मनोरंजक सामग्री होंगे आकर्षण का केंद्र

रांची। हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट एक्स्पो के सौजन्य से डीएवी कपिलदेव, कडरू के मैदान में रांची में पहली बार डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया गया है। मेले का उद्घाटन शुक्रवार को शाम पांच बजे झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार करेंगे। इस संबंध में मेले के आयोजक मुन्ना सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मेला 45 दिनों तक चलेगा। इसमें विभिन्न सामग्रियों के लगभग 100 स्टाल लगाए गए हैं। बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न आकर्षक झूले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फैन्सी आइटम, किचेन वेयर,कोलकाता ज्वेलरी, राजस्थानी कंगन व चूड़ियां सहित लजीज व्यंजनों के भी स्टाल लगाए गए हैं। प्रेसवार्ता में अवध बिहारी, शंकर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

साप्ताहिक बाजार खुलने से लोगो को मिलेगा रोजगार:सुधांशु सुमन




टंडवा। साप्ताहिक बाजार उदघाटन समारोह का आयोजन कार्यक्रम गुरुवार को पोकला उर्फ कशियाडीह पंचायत में हर्ष ओर उल्लास के साथ आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नेता महेश महतो ने की एवं संचालन रमेश कुमार ने किया ।कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधांशु का माल्यार्पण बाजार समिति के सदस्यो द्वारा किया गया । ततपश्चात साप्ताहिक बाजार का उदघाटन का फीता काट कर     
तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सह समाजसेवी सुधांशु सुमन एवं अरविंद सिंह ,जिला परिषद सदस्य दुलारचंद साव ,सुबेश राम,सुभाष दास,रामवतार राम , समेत  उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा कि पोकला उर्फ कशियाडीह पंचायत में बाजार होने से बेरोजगारो में रोजगार का विकास होगा एवं यह गांव आने वाले दिन में गुलजार होगा ।उन्होंने पोकला ग्राम वासियों एवं महेश महतो के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि महेश जी के सकारात्मक सोच ने एक इतिहास रचा है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी ।श्री सुमन ने कहा कहा कि आने वाले दिनों में चतरा जिला पुरे विश्व की नजर में व्यवसायिक हब के रूप में जाना जाएगा यहां के लोगो को कृषि एवं सब्जी उत्पादन से उपलब्ध रोजगार की मिशाल बनेगी वही पोकला में बाजार होने से आसपास के लोगो को भी सुविधाएं प्राप्त होगी ।श्री सुमन ने कहा टंडवा में मगध आम्रपाली एनटीपीसी आदि परियोजना स्थापित है यहां के जनमानस को विकास की गाथा लिखने के लिए थोड़ी मेहनत एवं एकजुटता की जरूरत है लोग बाजार होने से बेरोजगारो किसानों स्वाबलम्बी होंगे ।खेतो में उपजाई गयी सब्जी अनाज के बिक्री एवं खरीद के लिए उन्हें दूर जाना नही पड़ेगा ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि सदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में बाजार खुलने से यह पल यादगार हो गया है ।बाजार के विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी है वही बाजार की सफलता के लिए लोगो का अनुशासित होना भी जरूरी है जिससे दूर दराज से के व्यवसायियों को परेसानी न हो ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तरी  जिला परिषद सदस्य दुलार चंद साहू ने कहा कि वे चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत दाढ़ी क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज ,एवं सॉस फेक्ट्री के निर्माण के जिले के उपायुक्त से पहल करवा रहे है वही पोकला बाजार के सोनदरियकरण के लिए उपायुक्त से मांग करेंगे जिससे यहां के लोगो को सुविधाएं प्राप्त होती रहे ।कार्यक्रम को उपमुखिया रामावतार राम टंडवा मुखिया पति सुभाष दास ,कांग्रेश के प्रखंड अध्यक्ष सुबेश राम ,पप्पू सिंह,सुरेश साव, रामजीवन दास, केशो साव, प्रमोद सिंह,भोला साव,महेश उरांव,विष्णु महतो, कौलेश्वर महतो, सुबोध ठाकुर, अनिल उरांव ,अमन अग्रवाल समेत  अन्य उपस्थित गणमान्य लोगो ने सम्बोधित करते हुए पोकला बाजार की सफलता की शुभकामना दी ।

*जनप्रतिनिधियो ने  पोकला में लगाये गए पौधे 

टंडवा:तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सह समाजसेवी सुधांशु सुमन एवं उपस्थित प्रतिनधियों ने संयुक्त रूप से पोकला की बाजार भूमि के समीप पौधा लगाकर पर्यावरण के बचाव की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया पौधारोपण में सुधांशु सुमन के साथ समाजसेवी अरविंद सिंह ,महेश महतो, दुलारचंद साहू,रामवतार राम,सुबेश राम समेत अन्य प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर ग्रामीणों को इसकी सुरक्षा करने की बात कही ।


*पोकला के ग्रामीणों ने लगाया जय हिंद के नारे

टंडवा:समाजसेवी सुधांशु सुमन ने देश भक्ति का संदेश देते हुए ग्रामीणों के साथ जय हिंद के नारे लगाए वही तिरंगा के सम्मान में यात्रा भी निकाली ।जय हिंद के नारों के उदघोष ने ग्रामीणों को उत्साह से भर दिया वही मौके पर महेश महतो ने इस कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लग गए इस क्षेत्र की जनता सुधांशु सुमन के तिरंगा सम्मान के जज्बे को हमेशा याद रखेगी वही हमेसा उनके सहयोग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहेगी ।


12 वी बार हज यात्रा पर जाएंगे मौलाना तहजीबुल हसन रिज़वी


 हज की सआदत दावते परवरदिगार से हासिल होती है: मौलाना रिजवी

रांची। दो अगस्त से हज यात्रा की शुरुआत हो गई। इस महीने में झारखंड सहित देश एवं पूरी दुनिया के लोग काबा शरीफ के दीदार करने पहुंचते हैं। झारखंड की राजधानी रांची के मस्जिद जाफरया के  इमाम व खतीब हज़रत मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी सफर हज के लिए 3 अगस्त को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली से 5 अगस्त को  मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। हजरत ने बताया कि वे 12वीं बार हज की सआदत हासिल करेंगे। जबकि ऐसा कम ही लोगो को नसीब होता है। इस सम्बंध में मौलाना से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि  खुद नही जा रहा हूं, बल्कि मुझे बुलाया जा रहा है, हज की सआदत पैसे से नही हासिल होती , दावत ए परवरदिगार से हासिल होती है। मौलाना ने कहा कि जिन लोगो पर अल्लाह खुसूसी रहमत नाज़िल करता है उन्हें हज के लिए बुला लेता है। मेरा 12 वा हज मेरी जिंदगी के सुनहरे दिन का हिस्सा है।  दुआ करता हूं कि खुदा हर मुसलमान को हज की सआदत नसीब फरमाए। हज के साथ साथ मक्के मदीना का दीदार बहुत बड़ी इबादत है। लेकिन  अल्लाह अपने नेक बंदों को बार बार बुलाते हैं। मौलाना हजरत सैयद तहजीबुल हसन ने कहा कि  अल्लाह उन पर काफी मेहरबान हैं। अपने बंदा सैयद तहजीबुल हसन को हर बार काबा का तवाफ के लिए बुलाते हैं और मौलाना हर साल काबा के दीदार करने पहुंचते हैं। ज्ञात हो कि मौलाना तहजीबुल हसन पहली बार 2006 मे सफर हज पर गए थे। 2008 से लगातार हर साल हज पर जाते हैं।

चिकित्सकों ने कटे हाथ को जोड़ा



एलके और्थो केयर सेंटर में हुआ सफल आपरेशन


रांची। झारखंड की राजधानी के प्लाजा चौक स्थित एलके और्थो केयर सेंटर में डा. संजय कुमार जायसवाल व उनकी टीम ने एक मरीज के कटे हुए हाथ को फिर से जोड़ दिया। इस संबंध में डा. जायसवाल ने बताया कि लोहरदगा निवासी 17 वर्षीय इर्शाद अंसारी का बायां हाथ लोहे की छड़ काटने के क्रम में मशीन से कटकर लग हो गया। यह हादसा 17 मई 2018 को दिन के 10.30 के करीब हुआ था। इर्शाद के परिजन उसे और सके कटे हाथ को लेकर करीब 1 बजे डा. अस्पताल के क्लीनिक में पहुंचे। मरीज की जांच के बाद पता चला कि सकी कलाई की सभी नसें और हड्डियां कटी हुई हैं। चिकित्सकों ने तत्काल उसके कटे हाथ को जोड़ने की प्रक्रिया सुरू कर दी। करीब छह घंटे तक चले आपरेशन के बाद मरीज के हाथ की कटी हुई हड्डियों को स्क्रू प्लेट और रड के माध्यम से जोड़ दिया गया और सभी नसों को खून की नली और अन्य नसों से जोड़ा गया। आपरेशन से पूर्व डा. स्टीफन हांसदा ने ब्रेकियल एनेस्थेसिया देकर हाथ को सुन्न रखा। आपरेशन के बाद चिकित्सक इर्शाद अंसारी के जोड़े गए हाथ की लगातार निगरानी करते रहे। स आपरेशन में डा. जायसवाल के साथ प्लास्टिक सर्जन डा. पंकज कुमार, डा. सीमा कुमारी, ओटी असिस्टेंट आदित्य, कमल और सिद्धार्थ ने सहयोगी किया।


दुर्घटना के छह घंटे के भीतर संभव है कटे अंग को जोड़नाः डा. संजय जायसवाल

रांची के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इंजूरी के छह घंटे के अंदर अगर कटे हुए अंग को संभालकर चिकित्सक के पास लाया जाए तो उसे फिर से जोड़ना संभव है। उन्होंने बताया कि मरीज इर्शाद के परिजन समय पर से लेकर पहुंच गए तभी उसका सफल आपरेशन संभव हुआ। उसका हाथ जोड़ा जा सका। अब आपरेशन के ढाई महीने के बाद उसका हाथ पहले की तरह काम करने लगा है। इस तरह के मामलों में समय का बहुत महत्व होता है। विलंंब होने पर डाक्टर कुछ नहीं कर सकता।   

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...