यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

अफीम की तस्करी पर बनेगी भोजपुरी फीचर फिल्म मुन्ना माफिया


झारखंड के 80 फीसद कलाकारों को मिलेगा काम करने का अवसर

रांंची। आर के इंटरटेनमेंट मीडिया के बैनर तले भोजपुरी फीचर फिल्म मुन्ना माफिया बनाई जा रही है। इस भोजपुरी फीचर फिल्म की सारी शूटिंग झारखंड की हरी वादियों में की जाएगी। इस भोजपुरी फीचर फिल्म की एक अलग खासियत यह भी है कि मुन्ना माफिया झारखंड में अफीम की तस्करी पर आधारित फिल्म होगी। इस फीचर फिल्म में 80 फ़ीसदी कलाकार झारखंड के ही होंगे। यह बात शुक्रवार को आर के इंटरटेनमेंट मीडिया और मुन्ना माफिया भोजपुरी फीचर फिल्म के निर्माता आर के सिंह और निर्देशक निरंजन कुमार ने पत्रकारों को बताई। आर के सिंह ने बताया कि फिल्म के गीतकार सनोज सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक निरंजन कुमार ने बताया कि इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा जिसके लिए 19 और 20 अगस्त को कांके रोड स्थित हॉट लिप्स होटल के बैंक्वेट हॉल में ऑडिशन टेस्ट होगा। जिसके लिए निबंधन शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। मुन्ना माफिया भोजपुरी फीचर फिल्म तस्करी के धंधे में लिप्त एक माफिया गिरोह की कहानी है। चूकि फिल्म झारखंड की हरी वादियों में फिल्माई जा रही है इसलिए दर्शक फिल्म का भरपूर आनंद उठाएंगे। इस भोजपुरी फीचर फिल्म में अक्षरा सिंह मुख्य नायिका की भूमिका में नजर आएंगी। आर के सिंह ने बताया कि वह फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए अक्षरा सिंह से बातचीत कर रहे हैं। वही फिल्म में मुख्य नायक से लेकर सहायक कलाकारों में सभी नये कलाकार शामिल किए जा रहे हैं। फिल्म में नए कलाकारों को मौका देने के संबंध में आर के सिंह ने बताया कि वह झारखंड के कलाकारों को एक मौका देने के लिए मंच तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह फीचर फिल्म काफी लोकप्रिय होगी। भोजपुरी फीचर फिल्म मुन्ना माफिया का प्रदर्शन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित मॉरीशस में भी किया जाएगा। भोजपुरी पिक्चर फिल्म मुन्ना माफिया जनवरी 2019 में प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखा गया है।

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुधांशु सुमन


 * स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित
 


रांची / कुन्दा : सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन और  तिरंगा सम्मान यात्रा के  सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा है कि बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोगों के बीच सुविधाएं मुहैया कराना मुख्य लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी समस्याएं दूर करना प्राथमिकता है। श्री सुमन शुक्रवार को कुन्दा में सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वी गंझू और किसुन गंझू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन अवसर पर बोल रहे थे। जिसका संचालन लवकुश ,बिरेन्द्र गंझू और सुरेन्द्र गुप्ता ने किया । सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के फोटो पर पुष्पांजलि कर 2 मिनट का शोक सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि के रूप में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन कर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ जफर इमाम के नेतृत्व में सैकड़ों मरीजो का जांच किया गया और निःशुल्क दवा वितरण किया गया ।
साथ साथ कुन्दा थाना और सीआरपीएफ कैम्प में अटल बिहारी बाजपेयी के श्रद्धांजलि के रूप में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर  समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि चतरा के 1476 गांव में महाभियान के रूप में स्वास्थ्य सेवा गांव को हरियाली करना और बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है ।
पूर्व जिला परिषद व तिरंगा कमिटी के चतरा जिला संरक्षक पृथ्वी गंझू ने कहा कि कुन्दा प्रखंड के सभी गांव बुनियादी सुविधा से वंचित है । दस वर्ष पूर्व की हालत यथावत है। किसुन गंझू ने मीडियाकर्मियों से कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी,स्वास्थ्य और खेती के लिये बड़े जलाशय का अभाव है । समाजसेवी सुधांशु सुमन के प्रति हम सब को आस्था है। इस कार्यक्रम में लखन यादव को तिरंगा यात्रा सलाहकार के रूप में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में लोकसभा प्रभारी प्रतिमा देवी,मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,प्रमोद सिंह,पृथ्वी गंझू,किशुन गंझू,मुकेश यादव,शिवकुमार सिंह,कैलाश यादव,बिनय गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता,लवकुश गुप्ता,बिलेन्द्र सिंह भोगता, दिलेश्वर भोगता,सुकुल यादव,चंदेश्वर कुमार गंझू,निर्मल गंझू,पवन आनन्द,बाबूलाल गंझू ने सहभागिता निभाई।  स्वास्थ्य मेला का जायजा लिया। सैकड़ों ग्रमीण महिलाओं ने भी स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाया।

सीसीएल के मुख्यालय में शोक सभा




रांची। सेन्ट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) वृहद परिवार अश्रुपूरित नेत्रों के साथ आज 17 अगस्त को दरभंगा हाउस, रांची मुख्यालय प्रागंण में ‘’शोक सभा’’ का आयोजन कर भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंली दी। शोकमग्न सीसीएल कर्मियों नें एक मिनट की मौन श्रद्वांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महाप्रबंधक (प्रशासन) बिमलेन्दु कुमार ने सभी कर्मियों को शोक संदेश पढ़कर सुनाया तथा दिवगंत लोकप्रिय अटल जी को नमन किया।   
                                                कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। 21वीं सदी में भारत को सशक्त , विकसीत और मजबूत राष्ट्री बनाने की दिशा में उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते हैं। अनेको कठिनाईयों के बावजूद भारतीय राजनीति के भीष्मह पितामह अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर देश को शक्तिशाली बनाने में अहम भूमिका निभायी है जो अतुलनीय है। भारतीय राजनीति की विभूति अटल जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में न्योछावर कर दिया।  देश ने आज एक महान सपूत खोया है । इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । सीसीएल वृहद परिवार की ओर  से भावपूर्ण श्रद्धांजलि । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते है । उनकी पुण्य स्मृति में शत-शत नमन । शोक सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित महाप्रबंधक, विभागाध्य क्ष तथा कर्मियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शारदा फाउंडेशन ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

रांची।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर  सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच ने कांके डेम स्थित चिल्ड्रेन पार्क में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर  शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से हम में है अटल कार्यक्रम के तहत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रदांजलि अर्पित की ओर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की सपत ली।इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,मुकेश नायक,राणा हर्षविर,बबंन कुमार,राहुल,कोमल,रुचि,मेनका,कुसुम,आदि उपस्थित थे।ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

अटल जी के निधन पर शोक की लहर

भारतीय राजनीति को अपूरयमीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष और संसद में जनता की आवाज बनकर मुखर होने वाले राजनेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से काफी मर्माहत हैं। देश के युगपुरुष के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व.बाजपेयी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं को सम्मान देते थे। संसद में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से परे जनहित के मुद्दों को तरजीह देते थे। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दिशा दी। श्री सहाय ने स्व.बाजपेयी के प्रति श्रद्धा सुमन  अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 सर्वमान्य लोकप्रिय राजनेता का निधन दुखदायी : विनय सिन्हा दीपू

रांची। कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। श्री दीपू ने कहा कि स्व.बाजपेयी सर्वमान्य और सर्वसुलभ जननेता थे। भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष की लोकप्रियता विदेशों में भी थी। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दशा और दिशा दी। उनके निधन से देश की राजनीति में शून्यता आ गई है।इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व. बाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

वाजपेयी के निधन पर चैंबर ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रांची :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन पर राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की शीर्षस्थ प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन आॅफ झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने दुःख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रनायक, भारतरत्न श्री अटल जी भारतीय राजनीति को बेहतर दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। ओजस्वी वक्ता, जनकवि व अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करनेवाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष महान जननेता, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की प्रतिनिधि संस्था झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
चैंबर महासचिव कुणाल अजमानी ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि परम आदरणीय, जन-जन के प्रिय अटल जी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया।


जदयू कार्यालय में झंडोत्तोलन

           

रांची।  स्वतंत्रता दिवस के 72 वे वर्षगांठ के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए । इस अवसर पर कृष्णानंद मिश्रा ने कहा कि आजादी के 71 साल बितने के बाद भी देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे विकास की रौशनी नही पहुंच पाई, आज भी लोग ढिबरी युग मे जीने को मजबूर है । जब की आजादी के दिवानो ने यह सपना देखा था कि देश जब आजाद होगा तो गांव से लेकर शहर तक आजादी की रौशनी फैलेगी लेकिन उनके सपने साकार नही हो सके ।
श्री भगवान् सिंह, जफर कमाल, आशा शर्मा, अर्जुन गिरी गोसाई, ओम प्रकाश, बैजनाथ पासवान, मनोज सिंहा, सागर कुमार, अखिलेश राय, अरविंद जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

सीसीएल के सीएमडी ने किया सेंट्रल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन



 
रांची।  सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल,गांधीनगर में सीएमडी गोपाल सिंह ने अत्याधुनिक डिजीटल रेडियोग्राफी संयत्र, दो डायलीसिस मशीन एवं अस्पताल परिसर में बेहतर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 23 सीसीटीवी कैमरा का उदघाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मरीजों के लिए इससे बढिया उपहार कुछ और नहीं हो सकता है। उत्तम स्वास्थय  सेवाएं प्रदान करना सीसीएल की हमेशा से प्राथमिकता रही है और इस दिशा में कई कार्य वर्षों से किये जा रहे हैं। इस अत्याधुनिक डिजीटल रेडियोग्राफी व डायलिसीस मशीन से सीसीएल द्वारा दी जा रही चिकित्साा सेवाओं में नया आयाम जुड़ेगा। श्री सिंह ने सीएमएस सीसीएल डॉ सी.पी. धाम के कुशल नेतृत्व में लिये गये पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि केन्द्रीय अस्पताल, गांधीनगर और बेहतर कार्य करते हुए न सिर्फ सीसीएल बल्कि कोल इंडिया में अपनी बेहतर एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु जाना जायेगा।
 ज्ञातव्य‍ हो कि सीसीएल में स्थाापित डिजीटल रेडियाग्राफी संयत्र न सिर्फ कोल इंडिया बल्कि झारखंड का पहला इतना अत्याधुनिक चिकित्सा संयत्र है। उपरोक्त  मशीन से रेडियेशन का न्यूनतम प्रभाव मरीज पर पड़ेगा, यह पूर्णत: ऑटोमेटिक एवं डिजिटल है , जिससे रिपोर्ट को ऑनलाईन कहीं भी भेजा जा सकता है। साथ ही साथ इमेज क्वालिटी सर्वोत्तम मिलेगी और मरीजों को रिपोर्ट भी तुरंत उपलब्ध कराया जा सकेगा।
 गांधीनगर में और डायलिसीस मशीनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और इस अवसर पर गांधीनगर में दो डायलिसीस मशीनों का भी श्री सिंह ने उदघाटन किया, जो पूर्णत: डिजीटल है और इससे मरीजों को और बेहतर ईलाज मिलना प्रारंभ हो जायेगा।
 इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि श्री सिंह की धर्मपत्नी  प्रमिला सिंह, निदेशक(कार्मिक) आर.एस. महापात्र, उनकी धर्मपत्नी सुनीता महापात्र, निदेशक (योजना/परियोजना) वी.के. श्रीवास्तव, उनकी धर्मपत्नी अर्चना श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  ए.के. श्रीवास्तव सहित गांधीनगर अस्प ताल के सीएमएस डॉ. मंजूश्री सिंह, डॉ मंजू मिश्रा, डॉ आनन्दा कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...