यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 20 अगस्त 2018

गरीब छात्रों को अपने खर्च पर पढ़ायेगा राष्ट्रीय छात्र परिषद


रांची । छात्रों को संगठित कर उनकी समस्याओं के शीध्र समाधान के लिए राष्ट्रीय छात्र परिषद संघर्ष करेगा, उक्त बातें परिषद के रांची विभाग के संगठन मंत्री अविनाश शर्मा ने रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि परिषद छात्रों को संगठित कर एक मजबूत संगठन बनायेगा जिसके माध्यम से छात्र हित के लिए जोरदार आंदोलन चलाया जा सके। उन्होंने छात्र ही आगे का नया नारा दिया। उन्होंने बताया कि वैसे छात्र जो मेधावी तो है लेकि आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई करने में असमर्थ है प्रतिवर्ष वैसे 30 छात्रों को राष्ट्रीय छात्र परिषद रांची विभाग द्वारा पढ़ाई का खर्च वहन किया जायेगा ताकि छात्रों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की मनमानी के कारण यहॉ के छात्रों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है, नीजी कॉलेजों द्वारा मनमानी तरीके से नामाकंन के नाम पर डोनेशन की मांग के कारण राज्य के गरीब छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी कॉलेजों में फीस का निर्धारण, मनमाना डोनेशन पर रोक, गरीब मेधावी छात्रों को विशेष सहायता, बीपीएल छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा सहित छात्रों की अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय छात्र परिषद जोरदार आवाज उठायेगा और यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। संवाददाता सम्मेलन को राष्ट्रीय छात्र परिषद की प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ अजंता सिंह ने भी संबोधित किया।
प्रदेश संगठन मंत्री मनीचंद आपट ने प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय छात्र परिषद का रांची महानगर संयोजक एवं अभिषेक कुमार को सह संयोजक नियुक्त किया है। 
इस  अवसर पर मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनीचंद आपट, राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रो सत्यप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष वाल्मीकी पासवान, सौमित्र बनर्जी, प्रदेश मंत्री दिलीप वैद्य, आनंद शर्मा सहित अन्य छात्र नेता उपस्थित थे।

हिन्दू क्रांति सेना ने शिवभक्तों के बीच किया दूध का वितरण


 
रांची। सामाजिक संगठन हिन्दू क्रान्ति सेना की ओर से सावन माह की अंतिम सोमवारी को राजधानी स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर पर  श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क दूध का वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोहन ठाकुर, राँची जिला अध्यक्ष  नीरज शर्मा,  राँची जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा,
राँची जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अतुल कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

नि:शुल्क महिला फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन

                                   
रांची। सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन की ओर से आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क महिला फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन  सोमवार को टुगरी टोली स्थित जतरा मैदान में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव रंजन ओर आशुतोष द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन के पूर्व खिलाड़ियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रदांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक गोविन्द झा, गुड़िया, सोनी, कोमल, सीमा,  सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी रोशनी मुंडा ने दी।

रविवार, 19 अगस्त 2018

लोजपा की शोकसभा में स्व.वाजपेई को दी गई श्रद्धांजलि



रांची। जिला लोक जनशक्ति पार्टी के और से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई। मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई। रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर कामना की। रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष  दिनेश सोनी ने कहा कि हमारे देश के सच्चे और अच्छे नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई थे। जिनके दिखाए हुए और बताए हुए रास्ते पर हम लोग लोक जनशक्ति पार्टी रांची जिला उन्हीं का दिशा और निर्देशों पर चलने का काम करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी युवा छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव प्रसाद, उपाध्यक्ष आकाश भारती मधुसूदन, अश्वनी मिश्रा, प्रधान महासचिव हीरा सिंह, प्रकाश कुमार, सोनू राम, संजीव सिंह, छात्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष रांची जिला अमित सिन्हा, अमृत, संगीता देवी एवं अश्वनी कुमार शामिल थे। यह जानकारी रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष विष्णु सोनी ने दी।

गायत्री परिवार ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि


   
रांची। रविवार को  अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ, सेक्टर 2 व प्रज्ञा पीठ धुर्वा  ने  स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व.बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
साथ ही यज्ञीय पद्धति से विशिष्ट वैदिक मंत्रों से उनकी अंतरात्मा की शान्ति व सद्गति प्राप्ति हेतु यज्ञाहुतियां प्रदान की।कुछ सदस्यों ने अपने अपने छात्र जीवन काल में भी नजदीकी से देखी सुनी उनके भाषण व संदेश की जानकारियों का वर्णन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व.बाजपेयी भारत देश का महान राष्ट्रभक्त, सच्चे सपूत  भारतरत्न व एक विराट प्रखर व्यक्तित्व और राजनीति के पुरोधा व राजधर्म के पुरोहित थे। वे एक महान मार्गदर्शक एवं युग सृजेता थे।
वरिष्ठ सदस्य राम स्वरुप पासवान ने कहा कि जन जन में छोड़ी छाप  मिटेगी नहीं कभी ,मौत को भी  इंतजार में खड़ा कर दिया। उस भारत रत्न ने कि 15 अगस्त को भारत का झंडोत्तोलन रुके नहीं ,झुके नहीं ! ऐसे धनी व्यक्तित्व के निधन पर काफी गहरा दुख प्रकट करते हैं तथा उन्हें शत शत नमन वंदन करते हैं।  एक सदस्य ने अपने विद्यार्थी जीवन में  अपने  कालेज के समीप मैदान में बड़ी नजदीक से सुनते भाषण व संदेश को स्मरण कर बताया।
उस युग पुरूष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और महाकाल से प्रार्थना है कि वे उनकी अंतरात्मा को महाशान्ति सद्गति और इस नव युग में एक बार पुनर्जन्म का अवसर दें। इस मौके पर रामस्वरुप पासवान ,रामाज्ञा सिंह,  रवि जायसवाल, प्रमोद कुमार, जटाशंकर झा, देवी दयाल प्रसाद, एस शुक्ला,राजकिशोर कुमार, मनोज कुमार राय, रामवरण सिंह, गणेश लाल, नीलम पंड्या,शिव कुमार सिंह सहित काफी संख्या में गायत्री प्रज्ञा परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। यह जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।

चतरा जिले को सुखाड़ग्रस्त घोषित करे सरकार : सुधांशु सुमन


* सितंबर तक सभी गांवों में बिजली कनेक्शन देने की मांग


रांची / सिमरिया । ख्यतिप्राप्त सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के  द्वारा तिरंगा सम्मान यात्रा  के तहत चतरा के हर गांव पंचायत को प्रखंड से जोड़ने का अभियान चल रहा है। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में चतरा के सभी गांव में बिजली जोड़ो अभियान,सड़क बनाओ अभियान के साथ साथ चुआमुक्त अभियान के कार्यक्रम विलेज एक्शन प्लान के तहत चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में रविवार को समाजसेवी सुधांशु   सुमन ने सिमरिया के जबड़ा पंचायत के कुटी,रंगनिया,संदली समेत दर्जनों गांव का दौरा किया । दौरे के क्रम में तिरंगा कमिटी के सैकड़ों कार्यकताओं ने गांव में कोड़ी,कुदाल,गैय्ता,सीका-बहंगी लेकर ग्राम रंगनिया में एकत्रित होकर राष्टगान किया और पंचायत से गांव रंगनिया को सड़क के माध्यम से जोड़ो अभियान प्रारंभ हुआ, जिसमे सुधांशु सुमन समेत सभी लोगो ने कर सेवा के माध्यम से मिट्टी मोरम से गड्ढे को भरने का काम किया और सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द रंगनिया,संघली को जबड़ा पंचायत तक पीसीसी करण किया जाए। यह सड़क बगरा-लावालौंग सड़क को मिलती है, जिसकी दूरी लगभग तीन किलोमीटर है ।किसानो ने  पौधरोपण यात्रा के माध्यम से शुरुआत की । उन्होंने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और जय जवान जय किसान का नारा लगाया। मौके पर तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन लोगो को संबोधित करते कहा कि मेरा लक्ष्य चतरा को चुआमुक्त करना और ग्राम स्वराज अभियान फेज 2 के तहत अगस्त-  सितम्बर माह तक 310 गांव में बिजली मुहैय्या करना, साथ साथ चतरा के 1476 गांव को तिरंगामय करना एवं बुनियादी सुविधाएं बहाल करना है। इस वर्ष कम बारिस होने के चिंता जाहिर करते हुए श्री सुधांशु ने मांग किया है कि चतरा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए।भीड़ के संबोधित करते श्री सुमन ने जय-जवान ,जय-किसान के अभियान को घर-घर तक पहुचाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से मांग की जल्द से जल्द हर प्रखंड  को कोल्ड स्टोरेज से जोड़ा जाए जिससे कि किसानों की अल्पकालीन फसल सब्जियों,फल को  बचाया जा सके । किसान
तुलसी प्रसाद साहू ,भोला साव,शंकर सिंह ने मांग किया कि हर ब्लॉक में टोमैटो सॉस का फैक्ट्रीयां लगाई जाय। साथ मे इस सड़क को पीसीसी करण किया जाए। इस कार्यक्रम में तिरंगा महिला विधानसभा प्रभारी रेखा जायसवाल,मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,प्रमोद सिंह,गिरधारी उरांव,भोला साव,पंकज यादव,रामनरेश कुमार,
जितेंद्र गंझू,संजय यादव,मुकेश उराँव,मुकेश यादव,मनोज यादव,नरेश उराँव ,रेखा जयसवाल,उदेश यादव,धर्मेन्द्र यादव,राजेश उराँव,उपेन्द्र उराँव,निखिल मिंज,कुलेश्वर उराँव,प्रकाश उराँव,रणजीत यादव,सीता यादव,रीता देवी,पैरों देवी,साबो देवी,रंथि देवी,गीता देवी,रीता देवी,बल्लामदिना पन्ना,चिंतामणि देवी,फुलकिरिया धनवा,उमा देवी,बुधनी देवी,कमलों देवी,रामदेव उराँव,सुमित्रा देवी,शांति देवी,कविता देवी,जग्गु उराँव,अज़ीज़ मियाँ,लाखों देवी,बंधन गंझू,सरिता देवी,ख़ुशबू देवी,सोहरि देवी,आमिर उराँव,बबीता देवी,कलावती देवी,दीपा देवी,मंजू देवी,शम्भु यादव,पार्वती देवी,सीमा देवी,मीना देवी,अनिता देवी,कैलाश यादव,उमेश कुमार यादव,सुरेश उराँव,समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित


* बूथ स्तर तक कमिटी गठन करने का निर्णय

रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम की झारखंड इकाई की एक बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित होटल सिटी पैलेस में हुई। बैठक में मिशन मोदी के सभी मोर्चे के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यसमिति, प्रमंडल पदाधिकारी, जिला प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में मुख्यरूप से मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना शामिल हुए।
बैठक में संगठन विस्तार समेत अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मिशन मोदी बूथ स्तर तक अपनी कमेटी बनाएगी। उज्ज्वला योजना का कैम्प लगाकर मिशन मोदी  गरीबो को उज्ज्वला लाभ पहुचायेगी। केंद्र के द्वारा चलाये जा रहे है जनता के लाभकारी योजनाओ को मिशन मोदी ग्रामीण क्षेत्रो तक पहुचायेगी। मिशन मोदी युवाओ को रोजगार से जोड़ने के लिए और उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास योजना से जोड़ेगी। मिशन मोदी के कार्यकर्ता 2 अक्टुबर, गांधी जयन्ती को लेकर पूरे राज्य में बड़े पैमाने में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। 15 और 16 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय कार्यसमिति में पूरे राज्य से मिशन मोदी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। मिशन मोदी राज्य भर में नरेंद्र मोदी विकास रथ के नाम से मोटरसाइकिल रैली  निकालेगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिशन मोदी के युवा राज्य भर में रक्तदान शिविर लगाएंगे और नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने चुनाव के वक्त जितने भी वादे जनता से किया था वो उन्होंने चार सालों में पूरा किया। आज नरेंद्र मोदी के वजह से भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर है।
मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यो को जनता तक ले जा रहे है। मिशन मोदी के वजह से जनता काफी उत्साहित है। और उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री बनाने को काफी उत्सुक है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि मिशन मोदी के युवा अगले महीने से राज्य के हर जिलो में प्रवास करेंगे और नरेंद मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।
बैठक का संचालन मिशन मोदी के महामंत्री प्रकाश नारायण व धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय ने किया।
बैठक में मिशन मोदी के प्रदेश महामंत्री प्रकाश नारायण, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात यादव, प्रीति झा,  संयुक्त मंत्री सुशांत सिंह, सुरेंद्र सिंह हरिहर सिंह, मिशन मोदी कोडरमा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह, ब्रजेश सिंह, गुमला जिला अध्यक्ष सिकंदर सिंह, नेहा शर्मा, दिनेश सिंह, बृजमोहन प्रसाद सिंह,  संजीव कुमार, सोनू मिश्रा, विशाल बारीक मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...