रांची। मारवाड़ी कन्या पाठशाला में ज़ोन सचिव जेसी अश्विनीकुमार ने युवा सशक्तीकरण पर किया मार्गदर्शन, आज प्रात: १०:३० पर अपर बाज़ार स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला में जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था की अध्यक्ष जेसी दीप्ति बजाज ने बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि भविष्य के राष्ट्र निर्माता आज के युवा ही हैं।, लखनऊ से आये ज़ोन सचिव जेसी अश्विनी कुमार ने सहज एवं सरल तरीक़े से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर समय पर सफलता प्राप्त करने की सीख के साथ मारवाड़ी कन्या पाठशाला की छात्राओं को मार्गदर्शन दिया ।उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने परीक्षा के तनाव पर जीत हासिल कर सफलता की सीढ़ी चढ़ने का रास्ता छात्राओं को बताया ।, कार्यक्रम संयोजिका जेसी प्रिया शर्मा ने सफलता पुर्वक संचालन किया ।इस अवसर पर संस्था से सचिव, भावना काबरा, पल्लवी साबू, बरखा गाड़ोदिया, सुमिता अग्रवाल, पुजा केशरी, रजनी अग्रवाल, डॉली खेतावत, आशु सर्राफ़, आभा भंडारी, रुबी जैन, प्रीति मोहता, रेखा, मनीषा सोमानी, नेहा गाड़ोदिया, संतोष तुलस्यान, अनुराधा जैन, मोनिका जैन, रजनी सर्राफ़, ख़ुशी, नीतु गुप्ता, ख़ुशबू अग्रवाल, सीमा मोदी एवं अन्य शामिल हुयी।
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 25 अगस्त 2018
हरिवंश जी को दी बधाई, उज्जवल भविष्य की
रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी एवं समाजसेवी राजीव रंजन ने राज्यसभा के नए उप सभापति हरिवंश जी से उनके आवास पर मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हरिवंश जी ने कहा कि अगला दशक भारतीय युवाओं का होगा ।आज भारतीय युवा विश्व के हर कोने में हर वर्ग में चाहे वह साइंस टेकनालोजी हो ,साहित्य हो ,शांति हो या फिर स्पोर्ट्स सभी जगहों पर भारतीय युवा अपना परचम लहरा रहे हैं । हमारे युवाओं को चाहिए कि परिणाम की चिंता छोड़ कर ईमानदारी के साथ दृढ़ता पूर्वक कठिन परिश्रम करते रहें। अंततः इसका परिणाम सकारात्मक ही आयेगा। युवा नकारात्मक सोच को अपने दिमाग़ पे हावी न होने दें। तभी हम एक जागृत युवा बन पायेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर नीलकमल झा,राहुल,बी नितेश,मनोज,आदि उपस्थित थे । यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018
डीएवी गांधीनगर में इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल
रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में राष्ट्रीय एवं अंतररास्ट्रीय कलाकारों ने कला एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु विद्यार्थियों को पेंटिंग के गुर सिखाये ।इस अवसर पर झारखंड सरकार,टूरिज़म डिपार्टमेंट ,कला संस्कृति विभाग द्वारा चल रहे इंटरनॅशनल वाटर कलर फेस्टिबल के अंतर्गत इंग्लैंड,जर्मनी,ऑस्ट्रलिया,बांग्लादेश,आदि 24 देशों तथा भारत के 25 राज्यो से आये कलाकारों ने अपने विचारों ओर चित्रकारिता के माध्य्म से प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में 56 कलाकार उपस्थित थे।उन्होंने अपनी चित्रकारिता के माध्य्म से अपने अपने देशों एवं राज्यो की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया।फलको पर दृस्यनकंन करके अपनी उत्कृष्ट कला का परिचय दिया तथा की विविध शैलियों से एक दूसरे को परिचय कराया।झारखंड के कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से विविध देशों से आये चित्रकारों ने एक दूसरे की कला की विशेषताओ का आदान प्रदान किया ।इस अवसर पर प्राचार्य एस के सिन्हा,कृष्णा प्रशाद,मनोज कुमार,जाया जायसवाल,आशुतोष द्विवेदी,गोविन्द झा,विपुल तिवारी,आदि कई विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आये हुए मेहमान कलाकारों के नाम ओर देश इस प्रकार हैं 1 अन्ना देश इटली 2 विक्टोरिया उक्रेन 3 महाशा ईरान 4 रजत भारत 5 मोंग चीन 6 सेल्मा बुल्गारिया 7 कोशर बांग्लादेश 8 इलेना रुश 9 जिए इंग्लैंड आदि देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी कला से विद्यार्थियों को कला सम्बंन्धित कई टिप्स बताए ।ये जानकारी गोविन्द झा ने दी।
लायंस इंटरनेशनल ने निकाली मेगा मीजल्स एंड रुबेला जागरुकता रैली
रांची। मेगा मीसल्स एंड रुबेला की जागरुकता रैली लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा निकली गई। यह रैली सुबह 8am सैनिक मार्केट से होते हुए एल्बर्ट एक्का चौक तक 8.30am में समाप्त हुई।
रैली में करीब1000 से 1200 स्कूली बच्चे, NCC स्काउट्स, और 23 क्लबो के लायंस सदस्य शामिल हुए हाथो में placards एवं तख्तियों के साथ औऱ माइक पे जागरूकता स्लोगन बोलते हुए अपनी भागीदारी दिया।
रैली को राज्य स्वास्थ सचिव श्रीमती नीधि खरे एवं लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर वी के
लुथरा जी ने flagg off किया साथ मे जिलपाल माधाव लखोटिया,उपजिलापाल राजेश गुप्ता पवन ,राजीव सिंह भी थे।
नीधि खरे जी ने लायंस इंटरनेशनल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस सरकार के साथ मिलकर लोगो एवं बच्चो और अभिभावकों एवं आम जनता के बीच MR जागरूकता फैलाने में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है।खासकरके गर्भवती स्त्रियों में भी रूबेला जैसी बीमारी से मुक्त करने के लिए यह जागरूकता अवश्यक है जिससे एक स्वास्थ समाज का निर्माण हो।
वही इंटरनेशनल डायरेक्टर लूथरा जी ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल ने पूरे भारत मे यह अभियान चला रखा हैऔर झारखंड16 th राज्य है।उन्होने यह भी कहा की जितने निष्ठा एवं प्रभावशाली तरीके से पूरे sincerity के साथ लायंस जितना कार्य झारखंड में कर रही है वैसा किसी राज्य में अभी तक नही हुआ।
(इसी समय और आज के ही दिन लायंस ने जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा,भुरकुंडा,barwadda में भी MR रैली विभिनन लायंस क्लबो द्वारा निकली गई)
रैली में विशेषकर पास्ट गवरनर वी के महेंद्रू, राजीव लोचन,एस सी भार्गव,सुषमा त्रिवेदी,कैबिनेट सचिव प्रकाश अरोड़ा, सिद्धार्थ मजूमदार, सियाराम जैस्वाल का विशेष योगदान रहा।
विसशिस्ट अतिथियों में डिस्ट्रिक्ट एडुकेशन ऑफिसर रतन महावार, सिविल सर्जन डॉ प्रसाद,यूनिसेफ और WHO के डॉ वनिष, डॉ पराग, स्वास्थ immunisization ऑफीसर डॉ शशी, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय के ब्रिगेडियर पाठक एवं colonel. डॉ पी.के सिंह,भी मोजूद थे।
जिन स्कूलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वो है
मारवाड़ी स्कूल के NCC scouts
जिला स्कूल रांची
गोस्सनर उच्चय एवं मध्य विद्यालय
सन्त अलोइस मध्य एवं उच्च विद्यालय
राजकीय मध्य विद्यालय हिंदपीढ़ी
मारवाड़ी उच्च विद्यालय
23 लायंस क्लबो की भूमिका काफी प्रभावशाली रही। इनका नाम है
लायंस क्लब ऑफ़ धुर्वा,हीनू, रांची,अवसोम,कैपिटल, सेन्ट्रल, सिटीजन,सिटी,ईस्ट, फेमिना,ग्रेटर,हिलताऊन,लाइफ, नार्थ,प्रभात,प्रीमियम, रोरींग प्राइड, रॉयल, सुप्रभात,स्वर्णरेखा,क्वीन औऱ युथ ।
उपस्थित सदस्यों में काशी प्रसाद कनोई,मनोज नरेडी,सतीश गुप्ता,डॉ सुमन,आशा अरोड़ा, रेखा जैसवाल, पूनम आनंद,प्रेम सखिजा,निपुन मृणाल, शलभ टिबरेवाल,नेमी अग्रवाल,दीपक कुमार,लवी सिंह,अर्चना, संजीव,मनोज काबरा, रंजना कुमारी, परविन्दरजीत सिंह,मनमीत कौर,कपिलदेव, अमित किशोर, कल्याणि ,श्यामल दत्ता, अंजय सरावगी, नीरज ,रतन अग्रवाल इत्यादि थे।
झारखंड का पत्रकार परिवार, पुलिस-प्रशासन की प्रताड़ना का शिकार
रांची।
झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह का परिवार परेशान है। पटना जिले के बाढ़
अनुमंडल के एसडीओ द्वारा जमीन संबंधी मामले की जांच रिपोर्ट की मांग पर स्थानीय
पुलिस ने बिना किसी जांच के उनके बख्तियारपुर थानांतर्गत करनौती ग्राम स्थित पैतृक
गांव स्थित भूखंड पर धारा 144 और 107 की अनुशंसा कर दी है। उनके भाई सुनील सौरभ भी वरिष्ठ पत्रकार हैं और
गया में रहते हैं। उनके अनुज सुधीर सिंह गया में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम
करते हैं। नवल सिंह के पुत्र अमित कुमार( बबलू सिंह ) रांची में रहते हैं और
मीडिया से ही जुड़े हैं। इन तमाम लोगों को
बख्तियारपुर पुलिस ने विधि व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए धारा-107 लगाने की अनुशंसा की हैं। मामला ज़मीन
से जुड़ा है। करनौती के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 5 डिसमिल ज़मीन का एक प्लाट नवल किशोर
सिंह के पिता स्व. बिंदेश्वरी सिंह के नाम है। उसपर कोई विवाद नहीं है। सर्किल
आफिस की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है। 2015
में एसडीओ कोर्ट ने भी कहा था कि जिनको विवाद लगता है वे कोर्ट में जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी कागजात के आधार पर एक पक्ष द्वारा लंबे समय से
जानबूझकर विवाद पैदा किया जा रहा है। चूंकि पत्रकार नवल सिंह का परिवार बाहर रहता
है, इसलिए एक पक्ष के लोग जबरन जमीन पर अवैध
कब्जा करने की साजिश मे जुटे हैं। ऐसे तत्व स्थानीय थाना और पुलिस को अपने प्रभाव
में लेकर मनमाफिक श्री सिंह व उनके परिवार
के अन्य सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई
कराने में सफल हो जाते हैं। वे 144 लगवा सकते हैं , लेकिन कोर्ट में जाने का साहस नहीं कर
सकते, क्योंकि वहां उनके दस्तावेज़ फर्जी
साबित हो जाएंगे और लेने के देने पड़ जाएंगे।
प्राप्त
जानकारी के मुताबिक वास्तविकता यह है कि उक्त जमीन, मौजा – करनौती, खाता
नंबर 399, खेसरा नं. 1010, थाना नं. 133, रकवा 5 डिसमिल, पर स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह का
कब्जा है, स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह ने यह
जमीन 17 अप्रैल 1979 को गांव के ही उषा देवी, पति –स्व. भगवान दास से खरीदी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर स्व.बिन्देश्वरी
सिंह व उनके पुत्रों का ही दखल-कब्जा रहा है। पूर्व में ग्राम पंचायत के तत्कालीन
मुखिया रामसागर सिंह ने भी दस्तावेज के आधार पर बिन्देश्वरी सिंह के दावे को वैध
करार दिया था। इधर एक पक्ष स्व. धर्मनाथ
सिंह के भतीजे श्रवण कुमार सिंह का मौखिक कहना है कि उक्त प्लाट के ढाई डिसिमिल
जमीन उनके चाचा स्व. धर्मनाथ सिंह ने खरीदी थी।
इस संबंध में यह मामला, बख्तियारपुर पुलिस के अप्राथमिकी
संख्या 02/2015 के प्रेषित आवेदन के आधार पर धारा 144 की कार्रवाई एसडीओ कोर्ट में शुरू की
गई, जहां एसडीओ कोर्ट ने 24.09.2015 को दोनों पक्षों से न्यायालय में जाकर
स्वत्व दायर करने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि जब पूर्व मे मामला एसडीओ कोर्ट
में चल रहा था, तब बख्तियारपुर के तत्कालीन थाना
प्रभारी के अनुरोध पर बख्तियारपुर के अंचलाधिकारी ने अपने अंचल निरीक्षक से पूरे
मामले की जांच कराई थी, जिसमें अंचल निरीक्षक रणधीर कुमार सिंह
ने अपने निष्कर्ष में यह कहा था कि उक्त विवाद, कागजात
एवं सामाजिक अनुशास्त के मद्देनजर एवं वर्तमान तथ्य जो प्रकाश में आता है, विवादित भूखण्ड पर बिन्देश्वरी प्रसाद
सिंह एवं उनके वारिसान का अधिकार वैध है।
है। किसी भी जमीन के वाद-विवाद की स्थिति में
अंचलाधिकारी कार्यालय ही मान्य करता है कि जमीन पर किसका कब्जा है या नहीं, वह कब्जा वैध है या अवैध, पर अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल
निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन को भी बख्तियारपुर पुलिस फिलहाल नहीं मान रही और जमीन
को विवादित बता रही है। इस मामले में भा.दं.सं की 107/116 के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की अनुमति
अनुमंडलाधिकारी से मांग ली। जिन पर 107/116 लगाया गया है,
वे हैं – प्रथम पक्ष – श्रवण कुमार
सिंह, तथा दूसरा पक्ष – सुनील सौरभ, सुधीर कुमार, बब्लू सिंह, सिन्टू सिंह, जबकि उक्त जमीन पर धारा 144 लगाते हुए दोनों पक्षों को भी समेट
लिया गया है, तथा 144 में नवल सिंह का नाम अलग से जोड़ दिया गया है।
यह
मामला बिहार में कानून का राज होने के दावे को संदिग्ध बना रहा है। इसमें
पुलिस-प्रशासन की भूमिका की गहन जांच की जरूरत है। फिलहाल पत्रकार परिवार ने एसडीओ
को वास्तविक तथ्यों से वगत कराते हुए न्यायसंगत कार्रवाई का अनुरोध किया है। साथ
ही स्थानीय पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग के आला
अधिकारियों से गुहार लगाई है। पत्रकार परिवार ने उम्मीद जताई है कि नीतीश सरकार
अपने सुशासन के मूल्यों का क्षरण नहीं होने देगी और ज़मीन पर अवैध कब्जे की किसी
कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी।
दिव्यांगों को मिला हक, विकलांग मंच ने प्रकट किया आभार
रांची। पोषण सखी सह पोषण परामर्शी के निकले विज्ञापन में दिव्यांग जनों को अलग से अंक एवं प्राथमिकता देने की बात का उल्लेख नहीं था जिस से लेकर झारखंड विकलांग मंच के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वर्ष 2016 के तत्कालीन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मुखमीत सिंह भाटिया एवं राज्य निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्रा से मिलकर अधिसूचना में संशोधन करने की मांग रखी थी परिणाम स्वरुप कैबिनेट ने एक अधिसूचना जारी कर दिव्यांग जनों के लिए मेधा सूची में 10 अंक एवं प्राथमिकता देने की निर्देश जारी किया जिसके उपरांत बहुत सारे दिव्यांग महिलाओं का नियुक्ति भी हुआ लेकिन इटखोरी एवं गिद्धौर में दिव्यांग महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया जिस मुद्दे को लेकर झारखंड विकलांग मंच लगातार वकालत कर रहा था परिणाम स्वरुप उक्त केंद्रों पर हुए नियुक्ति को राज निशक्तता आयुक्त ने संदिग्ध करार देते हुए रद्द कर 24 सितंबर 2018 तक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है इसके लिए झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने राज्य निशक्तता आयुक्त के प्रति आभार प्रकट किया है
लायंस क्लब ने किया मेगा रैली का आयोजन
रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज पैटरनिटी जिसमें लायंस क्लब डाल्टनगंज एवं लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमिना ने संयुक्त रूप से एक मेगा रैली का आयोजन किया llयह कार्यक्रम खसरा एवं रूबेला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण के लिए था जो स्थानीय जिला स्कूल के मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुणः जिला स्कूल में समाप्त हुआ ll कार्यक्रम को माटी कला केंद्र के सदस्य सह डायरेक्टर संत मरियम स्कूल श्री अविनाश देव ने, डीआरएम प्रवीण कुमार सिंह ,में अध्यक्ष दिलीप कुमार सांवरिया एवं रीजन चेयरपर्सन इंद्रजीत सिंह डिंपल के साथ संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर विदा कियाlll स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर प्रवीण ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह टीका दो जान लेवा बीमारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और जिसे लगाने से हमारे बच्चे इन बीमारियों से सुरक्षित रहेंगेl उन्होंने कहा कि पलामू में लायंस क्लब के सहयोग से इस टीकाकरण कार्यक्रम में अपार सफलता मिल रही है l और सरकार का लक्ष्य है कि हर स्कूल एवं हर बच्चे को जो कि 9 माह से 15 साल तक है यह खसरा और रूबेला से बचने का टीका अवश्य लगे ll मुख्य अतिथि अविनाश देव ने लायंस क्लब के सदस्यों को साधुवाद दिया कि उनके द्वारा इस प्रकार के जागरूक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे शहर स्वस्थ है और यहां के बच्चे और अभिभावक जागरुक होकर सरकार द्वारा चलाई गई स्त्री का कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा लायंस क्लब के सदस्य, उनके रीजन चेयरपर्सन इंद्रजीत सिंह डिंपल इस कार्यक्रम के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और उन्होंने हर स्कूल में जाकर इस टीकाकरण का प्रचार किया है और जागरूकता फैलाई है ll कार्यक्रम के चलते कई बच्चे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं llआज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमीना की सचिव राजलक्ष्मी वर्मा, बिंदु तुलस्यान, रेखा शर्मा, मनीषा केडिया ,प्रभा अग्रवाल, मीरा सांवरिया, सविता अग्रवाल, अमित आनंद ,शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ,विजय कुमार, आलोक माथुर ,जयंत सिंघानिया ,सूरज सिंघानिया, प्रदीप अग्रवाल, सरस जैन ,मनोज कुमार, प्रदीप केजरीवाल, अरविंद तुलस्यान ,सहित दर्जनों सदस्य एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थेll जिन्होंने इस जागरूक रैली में भाग लिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'



