तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने होम गार्ड के डीजीपी बी बी प्रधान से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर तिरंगा और पौधा भेंट किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा देश में चल रहे तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
ट्रैफिक एसपी को भेंट किया तिरंगा
तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने ट्रैफिक एसपी संजय प्र सिंह से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर तिरंगा भेंट किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा देश में चल रहे तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।
हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी के स्वच्छ भारत सपने को पूरा करेगी मिशन मोदी युवा मोर्चा : रोहित शारदा
अभियान में मुख्यरूप से मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात विजय यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, स्टडी सर्कल संयोजक सुरेन्द्रनाथ हटिया रेलवे प्रबंधक बी सुरीन, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, डीसीएम बीके समांथा शामिल हुए।
स्वच्छ्ता अभियान के द्वारा पूरे रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।
वही रेलवे के सभी सफाई कर्मियों को कर्मचारियों को वहाँ मौजूद यात्रियों को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के द्वारा स्वच्छ्ता का संकल्प दिलवाया गया। संकल्प के दौरान श्री शारदा ने कहा कि, हमे हर रोज सफाई करनी चाहिए। सफाई ही जीवन है। उन्होंने कहा कि हमे महात्मा गाँधी के पदचिन्हों पे चलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। जिसमे हर जगह स्वच्छ्ता दिखे। उन्होंने कहा, गाँधी के सपने को मिशन मोदी युवा मोर्चा पूरा करेगी।
हटिया रेलवे प्रबंधक सुरीन ने कहा कि, मिशन मोदी युवा मोर्चा और हटिया रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अब हर सप्ताह स्टेशन के आस पास स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाएगा।
मौके में राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने कहा कि मिशन मोदी अब हर सप्ताह विभिन्न मंडलो में स्वच्छ्ता अभियान चलाएगी और स्वच्छ्ता के प्रति जनजागरण करेगी।
मंडल अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा, हम जैसे अपने कपड़ों को स्वच्छ रखते है वैसे ही हमे अपने आस पास भी स्वछता रखनी चाहिए।
हटिया रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाने के बाद मिशन मोदी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में डोरंडा बाजार स्थित गाँधी के प्रतिमा पे श्रदासुमन अर्पित किया।
स्वच्छ्ता अभियान में राँची महानगर से साहित्य पवन, अविनाश सिंह, पंकज, राजेश, अभिषेक राज, अमृतेश सिंह, हटिया मंडल से अमन सिंह, मुकेश चौधरी, शुभम, प्रिंस शर्मा,आयुष सत्यम , प्रतीक झा, तरणजीत सिंह, सूरज सिंह,सैमी,अंकित कुमार,अखिल शुभम,अभिषेक, अभिषेक राठौर,हर्ष ठाकुर,राहुल देबनाथ,राहुल सिन्हा, कुन्दनकान्त शाह,अविनाश कुमार,गौरव पांडेय,हर्ष राज सिंह, अभिषेक व डोरंडा मंडल से पंकज श्रीवास्तव, विवेक, सुभम, भोलू, आशुतोष, निशान्त, मौसम सिंह शामिल हुए।
गांधी जयंती पर हो शराबबंदी की घोषणाः कैलाश यादव
रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने भारत के अजेय सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर राज्यवासियों को सुभकामनाए दी है।
बापू की जयंती पर महासचिव कैलाश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सलाह दिया की आज एक संकल्प दिवस के रूप में झारखंड में शराब बन्दी कि घोषणा कर राज्य वासियों को विकसित होने का सुखद प्रमाण दे।
यादव ने कहा कि गृह, उत्पाद एवं बिजली मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग स्वयं देख रहे हैं।उसके बावजूद सभी विभागों में अनियमितता एवं व्यस्था लचर बनी हुई है।
राजद का मानना है कि वरिष्ठ पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही झारखंड में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है,क्योंकि विगत महीनों में जहरीली शराब पीने के कारण राज्य में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
यादव का कहना है कि सरकार का प्रशासन पर इकबाल खत्म हो गया है,राज्य में प्रत्येक दिन हत्या और लूट की घटना देखने को मिल रही है।
यहां तक कि राजधानी रांची में लगातार बढ़ते अपराध से आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री का 24 घंटा बिजली सप्लाई करने वाली दावा खोखला साबित हो रहा है,जबकि हालत यह है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति दोनों जगह लचर है मुश्किल से 12-14 घंटा बिजली सप्लाई किया जा रहा है।
ये जनविरोधी सरकार हर मोर्चे पर फेल है,निश्चित तौर पर राज्य का बागडोर गलत हाथों में चले गया है।
राजद इन तमाम विषयों पर नवरात्र के बाद पूरे राज्य में जबरदस्त आंदोलन करेगा।

एकता,अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेशवाहक है तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान : द्रौपदी मुर्मू
* एक हाथ मे तिरंगा, दूजे हाथ मे पौधा अभियान जारी रहेगा : सुधांशु सुमन
रांची । तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने गांधी जयंती के 150 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या, एक अक्टूबर, सोमवार को रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को तिरंगा भेंट किया। श्री सुमन ने राज्यपाल को बताया कि इसके माध्यम से अमन के सिपाही कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2018, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर श्री सुमन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को तिरंगा , पौधा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्य में खुशियाली ,अमन चैन एवं भाईचारे की कामना की ।
2 अक्टूबर 2018, 150 वीं गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउन्डेशन तिरंगा सम्मान यात्रा पार्ट-2 व राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा "अमन के सिपाही" के कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष होगा। जिसमें सभी धर्म , जाति , सर्व - दलीय राजनीति समुदाय के लोग मुख्य रूप से भाग लेंगे । तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व झारखंड के लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी राजनीतिक दल के लोगो को शामिल किया जा रहा है। जिससे देश की अनेकता में एकता का संदेश राष्ट्र के प्रति एक नई सोच व भावना को देश के साथ- साथ चतरा लोकसभा में सभी गांवो तक तिरंगा के माध्यम से "अमन के सिपाही" के रूप में भेजा जाएगा। यह एक नई सोच लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन की है । श्री सुमन ने वार्ता में कहा है कि वर्तमान समय में समाज की दिशा और दशा को तय करना, व इसकी सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखना हर एक भारतीय का परम कर्तव्य है। तिरंगा सम्मान यात्रा के पार्ट-2 , "अमन के सिपाही" को नया रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर देश की एकता व अखंडता एवं भाईचारे के लिए समर्पित होकर "अमन के सिपाही" बने यह अभियान आप सबों का है व राष्ट्र के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि देश मे सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए सभी समुदाय , सम्प्रदाय के लोगों को संविधानिक व राष्ट्रीय स्तंभ तिरंगे के नीचे एक जुट होकर देश के दुश्मन आतंकवाद ,अलगाववाद,उग्रवाद ,बेरोजगारी और भुखमरी को जड़ से हटाना पड़ेगा और हर गांव को स्वरोजगार ,हरियाली , स्वास्थ्य , स्वछता ,शिक्षा , विलेज एक्शन प्लान से मूलभूत आवश्यकता को जमीन पे उतारना यही हमारा संकल्प है। श्री सुमन ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा का मकसद सम्पूर्ण राष्ट्र को तिरंगे के माध्यम से प्रदूषणमुक्त भारत ,शिक्षित भारत ,स्वास्थ्य भारत ,स्वच्छ भारत ,मूलभूत आवश्यकता से परिपूर्ण भारत और तिरंगा मय भारत का निर्माण करना है। कहा कि चतरा के 1476 गांवों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना ,पलायन रोकना और यहां के खनिज सम्पदा के माध्यम से लोगों को पलायन रोकना हमारा संकल्प है ।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गांधी जी का सपना यह है कि स्वच्छता और सामाजिक समरसता से देश महान बनेगा और अनेकता में एकता का संदेश जाएगा।
ग्राणीण बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रही है डॉ.रोमी झा
:
रांची। शहरी क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत संरचनाओं से लैस स्कूलों में शिक्षण कार्य करना तो आसान है, लेकिन सुविधाविहीन और सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र मे सेवा देने को तत्पर रहने का जज्बा बहुत कम देखने को मिलता है। झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पली, बढ़ी और पढ़ी डॉ.रोमी झा इसकी मिसाल हैं। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत सेवा करने का जो संकल्प लिया है, समाज के लिए अनुकरणीय है। डॉ. रोमी झा फिलवक्त राजधानी के अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित चापु टोली (वार्ड नं.35 ) में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या हैं। इनके बारे में स्कूल के निदेशक व प्रख्यात शिक्षाविद अंबुज झा बताते हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जमशेदपुर में हुई। वहीं के वीमेंस कॉलेज से इंटर व स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए भागलपुर विश्वविद्यालय गई। वहाँ से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की व पीएचडी किया। डॉक्टेरेट की उपाधि ली। उनके भीतर समाज के निचले तबके के बच्चों के प्रति बचपन से ही दया व स्नेह की भावना रही। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने और गरीब बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया। उनकी इस इच्छा को पूरा करने में शिक्षाविद अंबुज झा ने सहयोग किया। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र चापु टोली में स्कूल की शुरुआत की। पहले शिक्षा से वंचित आसपास के ग्रामीण बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उनका यह प्रयास रंग लाने लगा। डॉ.रोमी झा शुरुआत के दिनों में अथक परिश्रम कर बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक करने लगी। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा। उनके प्रयास से स्कूल में बच्चों की संख्या में निरंतर वृद्धि होने लगी। बच्चों संग वात्सल्यमयी वातावरण में समय बिताने की उनकी कला के जादू ने ऐसा असर दिखाया कि स्कूल के बच्चे उन्हें अपने परिवार का सदस्य व अभिभावक समझने लगे। स्कूल के छात्र उनमें ममतामयी मां की छांव सरीखे अनुभव का एहसास करने लगे। नतीजतन स्कूल के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ने लगा।उनके प्रयास से स्कूल की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व डॉ.रोमी झा के अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि स्कूल कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है। हाल ही में उनके निर्देशन में रांची जिले के ब्रांबे स्थित जाहेर गांव में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की एक नई शाखा की स्थापना की गई है। वहां सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए छात्रावास सहित शिक्षा सुविधा उपलब्ध है। शिक्षा सेवा के प्रति समर्पित शिक्षकों की टीम वहां डॉ. रोमी झा के नेतृत्व में छात्रों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। वह कहती हैं कि शिक्षा से ही देश समृद्धशाली हो सकता है। स्वस्थ्य और स्वच्छ समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। अभी भी हमारे देश में साक्षरता दर अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। शिक्षा से वंचित समाज के बीच शिक्षा के प्रति रुचि जगाने का काम जनहित का अहम काम है। थोड़ा कम शिक्षण शुल्क लेकर और गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा देकर हम शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दें तो काफी हद तक सेवा का संकल्प सार्थक होगा।

गांधी जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता
रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के शुभ अवसर पर स्वचछ भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका शीर्षक स्वच्छ भारत था। जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं अपने आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।मौके पर मुख्य रूप से स्कूल की प्रचार्या सुषमा तिवारी, राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर श्याम देव,ललिता, सुभाष,चंदा आदि उपस्थित थे। पेंटिंग में प्रथम तनु कुमारी क्लास 6,द्वितीय आयुष मुंडा कक्षा 7,तृतीय सुषमा सिंह कक्षा 8, सांत्वना पुरस्कार बिंदी साह कक्षा 9 , सांत्वना पुरस्कार प्रीति कुमारी 10 रहीं। ये जानकारी नीलकमल झा ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...