यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

एकता,अखंडता और राष्ट्रवाद का संदेशवाहक है तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान : द्रौपदी मुर्मू


 *  एक हाथ मे तिरंगा, दूजे हाथ मे पौधा अभियान जारी रहेगा : सुधांशु सुमन

रांची । तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने गांधी जयंती के 150 वीं वर्षगांठ की  पूर्व संध्या, एक अक्टूबर, सोमवार को रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को तिरंगा भेंट किया। श्री सुमन ने राज्यपाल को बताया कि इसके माध्यम से अमन के सिपाही कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2018, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर श्री सुमन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को तिरंगा , पौधा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्य में खुशियाली ,अमन चैन एवं भाईचारे की कामना की ।
2 अक्टूबर 2018, 150 वीं गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउन्डेशन तिरंगा सम्मान यात्रा पार्ट-2 व राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा "अमन के सिपाही" के कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष होगा। जिसमें सभी धर्म , जाति , सर्व - दलीय राजनीति समुदाय के लोग मुख्य रूप से भाग लेंगे । तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व झारखंड के लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी राजनीतिक दल के लोगो को शामिल किया जा रहा है। जिससे देश की अनेकता में एकता का संदेश राष्ट्र के प्रति एक नई सोच व भावना को देश के साथ- साथ चतरा लोकसभा में सभी गांवो तक तिरंगा के माध्यम से "अमन के सिपाही" के रूप में भेजा जाएगा। यह एक नई सोच लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन की है । श्री सुमन ने वार्ता में कहा है कि वर्तमान समय में समाज की दिशा और दशा को तय करना, व इसकी सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखना हर एक भारतीय का परम कर्तव्य है। तिरंगा सम्मान यात्रा के पार्ट-2 , "अमन के सिपाही" को नया रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर देश की एकता व अखंडता एवं भाईचारे के लिए समर्पित होकर "अमन के सिपाही" बने यह अभियान आप सबों का है व राष्ट्र के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि देश  मे सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए सभी समुदाय , सम्प्रदाय  के लोगों को  संविधानिक व राष्ट्रीय स्तंभ  तिरंगे के  नीचे एक जुट होकर  देश के दुश्मन आतंकवाद ,अलगाववाद,उग्रवाद ,बेरोजगारी  और भुखमरी को  जड़ से हटाना पड़ेगा  और हर गांव को स्वरोजगार  ,हरियाली , स्वास्थ्य , स्वछता ,शिक्षा , विलेज एक्शन प्लान से मूलभूत आवश्यकता  को जमीन पे उतारना यही हमारा संकल्प है।  श्री सुमन ने  कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा का  मकसद सम्पूर्ण राष्ट्र को तिरंगे के माध्यम से प्रदूषणमुक्त भारत ,शिक्षित भारत ,स्वास्थ्य भारत ,स्वच्छ भारत ,मूलभूत आवश्यकता से परिपूर्ण भारत  और तिरंगा मय भारत का निर्माण करना है। कहा कि चतरा के 1476 गांवों को  मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना ,पलायन  रोकना और यहां के खनिज सम्पदा के माध्यम से लोगों को पलायन रोकना हमारा संकल्प है ।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गांधी जी का सपना यह है कि स्वच्छता और सामाजिक समरसता से देश महान बनेगा और अनेकता में एकता का संदेश जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हास्य-व्यंग्यः ऑपरेशन कमल का प्रीपेड मोड लॉंच

  सूरत और इंदौर की परिघटना गर्मागर्म बहस का विषय बना हुआ है। यह सिर्फ एक प्रयोग है। आनेवाले समय में यह व्यापक रूप ले सकता है। 2014 के बाद ऑप...