रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के शुभ अवसर पर स्वचछ भारत अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका शीर्षक स्वच्छ भारत था। जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं अपने आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।मौके पर मुख्य रूप से स्कूल की प्रचार्या सुषमा तिवारी, राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर श्याम देव,ललिता, सुभाष,चंदा आदि उपस्थित थे। पेंटिंग में प्रथम तनु कुमारी क्लास 6,द्वितीय आयुष मुंडा कक्षा 7,तृतीय सुषमा सिंह कक्षा 8, सांत्वना पुरस्कार बिंदी साह कक्षा 9 , सांत्वना पुरस्कार प्रीति कुमारी 10 रहीं। ये जानकारी नीलकमल झा ने दी।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें