यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

महिला सशक्तीकरण को समर्पित नम्रता भारती यादव



* सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्षरत व्यक्तित्व

रांची। राजधानी रांची में पली, बढ़ी नम्रता भारती यादव झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र दुमका के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए जन जागरुकता अभियान चला रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उनका प्रयास रंग ला रहा है। नम्रता का जन्म 24 अगस्त 1988 को रांची में हुआ। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा एचइसी परिसर स्थित कैरेली स्कूल में हुई। डोरंडा के निर्मला कालेज से इंटरमीडिएट और डोरंडा कालेज से स्नातक किया। उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया है। उनका विवाह दुमका के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव से हुआ। विवाह के बाद नम्रता ने भी दुमका को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वहां नवजीवन महिला जागृति केंद्र नामक स्वयंसेवी संस्था बनाकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगीं। इसके माध्यम से गरीब, दिव्यांग व समाज के दबे कुचले वर्ग के बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रहने लगी। महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किया। सामाजिक कुरीतियों को वह समाज के लिए अभिशाप मानती हैं। उनका कहना है कि कुप्रथाओं और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विकास बाधित होता है। उन्होंने सामाजिक कार्यों के तहत ग्रामीण विद्युतीकरण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं। भाजपा से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडे के नेतृत्व में गठित प्रदेश कार्यसमिति में इन्हें सदस्य मनोनीत किया गया। पार्टी ने वर्ष 2016 में पिछड़ी जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इनका गृह क्षेत्र दुमका जिले के पोड़ैया हाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरैया हाट है। उनका मानना है कि संगठन में जो भी दायित्व मिले उसे पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करना चाहिए। वह अपना आदर्श प. दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी को मानती हैं।। उनके पति विनोद यादव भी भाजपा से जुड़े हैं। नम्रता की माता उर्मिला देवी से उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा मिली है, जो वर्तमान में रांची नगर निगम की पार्षद हैं। नम्रता के पिता नंदकिशोर यादव भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नम्रता यादव समाज में महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाना जरूरी समझती हैं।

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

तिरंगे के जरिये समाज को एक सूत्र में बांधने की जरुरत : सुधांशु सुमन


* गांधी जयंती पर अमन के सिपाही कार्यक्रम का आगाज

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 वी जन्मशती के उपलक्ष्य में "राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन" के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी में "अमन के सिपाही" कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनो की भागीदारी रही। समारोह के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा संयोजक सुधांशु सुमन ने बताया कि यह अभियान 2019 तक समाज के हरेक वर्ग के लोगो को अमन के सिपाही बना कर देश में अमन,चैन,खुशहाली का राज  कायम करने का संदेशवाहक होगा।
गाँधी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमन के कारवां को आगे बढ़ने के लिए संकल्प लिया गया।
मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुये रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी  सह तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा।
 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इस मौके पर कहा कि आज की वर्त्तमान परिस्थितियों में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी जाति, मज़हब, संप्रदाय से ऊपर उठकर हम सब भारतीओं  को तिरंगे के नीचे बापू के सामने यह शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर आवाम को खुशहाल बनायेगे |
भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि तिरंगा ही  एक ऐसा माध्यम है, जिसमे सर्व धर्म समभाव का बोध होता है |
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में तिरंगा यात्रा की शुरूआत काफी महत्वपूर्ण हो गया है। तिरंगा देश की पहचान है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गोें को एक सूत्र में बांधने का बेहतर उपाय है। तिरंगा यात्रा से समाज के लोगों में जाति एवं धर्म संबंधी विभेद को दूर करना संभव होगा। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। समाज को तिरंगा यात्रा जोड़ने का काम करेगा। एक वर्ष तक चलने वाले अमन के सिपाही कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा कि अमन के सिपाही कार्यक्रम से आम लोगों में विशेषकर अल्पसंख्यकों में भय के माहौल को कम करने का काम करेगा। तिरंगा देश की शान है। इसके सम्मान की रक्षा सभी जाति एवं धमोंर् के लोग समान रूप से करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमन का सिपाही बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विभिन्न धर्मां एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने संबोधित किया। संबोधित करने वालों में पंडित रामदेव, अर्जित सिंह सैनी, गुरमीत सिंह,मुफ्ती अजहर अब्दुला कासमी, अकीलुर रहमान, अजय तिर्की,  जगदीश साहु, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, हीरा लाल साहु, सहित अन्य शामिल थे।
मंच का संचलन कमलेश कुमार मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रणव कुमार बब्बू ने किया।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प


* स्वच्छता आधारित संस्कृति विकसित करने की जरूरत : डॉ.रोमी झा

रांची। राजधानी के अरगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत पिपरटोली स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। स्कूल की प्राचार्य डॉ.रोमी झा ने स्वच्छता संकल्प दुहराया। डॉ. झा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। हमें समाज में स्वच्छता आधारित जन संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। स्वच्छता से आम जनजीवन में नयी ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता मिशन की अहम भूमिका है। स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल परिसर व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की। घर व आसपास सहित स्कूल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक विनीत राज,मनोज कुमार, नंदिनी झा,डीके राय,चंदन कुमार, मिस जेनिथ, मिस क्लारा सहित अन्य मौजूद थे।

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

होमगार्ड के डीजीपी को तिरंगा सम्मान

तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने होम गार्ड के डीजीपी बी बी प्रधान  से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती  के पूर्व संध्या पर तिरंगा और पौधा भेंट  किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा  देश में चल रहे  तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।

ट्रैफिक एसपी को भेंट किया तिरंगा

तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाज सेवी सुधांशु सुमन ने ट्रैफिक एसपी संजय प्र सिंह   से मिलकर उन्हें 2 अक्टूबर2018 गांधी जयंती  के पूर्व संध्या पर तिरंगा भेंट  किया । रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के द्वारा  देश में चल रहे  तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया , एजुकेट इंडिया , हेल्दी इंडिया , विलेज एक्शन प्लान और क्लीन इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।

हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान


गांधी के स्वच्छ भारत सपने को पूरा करेगी मिशन मोदी युवा मोर्चा : रोहित शारदा


रांची। गांधी जयंती के अवसर पर मिशन मोदी युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ की अध्यक्षता में हटिया मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सिंह के नेतृत्व में हटिया रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

अभियान में मुख्यरूप से मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात विजय यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, स्टडी सर्कल संयोजक सुरेन्द्रनाथ  हटिया रेलवे प्रबंधक बी सुरीन, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रमोद यादव, डीसीएम बीके समांथा शामिल हुए।

स्वच्छ्ता अभियान के द्वारा पूरे रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

वही रेलवे के सभी सफाई कर्मियों को कर्मचारियों को वहाँ मौजूद यात्रियों को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के द्वारा स्वच्छ्ता का संकल्प दिलवाया गया। संकल्प के दौरान श्री शारदा ने कहा कि, हमे हर रोज सफाई करनी चाहिए। सफाई ही जीवन है। उन्होंने कहा कि हमे महात्मा गाँधी के पदचिन्हों पे चलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। जिसमे हर जगह स्वच्छ्ता दिखे। उन्होंने कहा, गाँधी के सपने को मिशन मोदी युवा मोर्चा पूरा करेगी।

हटिया रेलवे प्रबंधक सुरीन ने कहा कि, मिशन मोदी युवा मोर्चा और हटिया रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अब हर सप्ताह स्टेशन के आस पास स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाएगा।

मौके में राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने कहा कि मिशन मोदी अब हर सप्ताह विभिन्न मंडलो में स्वच्छ्ता अभियान चलाएगी और स्वच्छ्ता के प्रति जनजागरण करेगी।

मंडल अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा, हम जैसे अपने कपड़ों को स्वच्छ रखते है वैसे ही हमे अपने आस पास भी स्वछता रखनी चाहिए।

हटिया रेलवे स्टेशन में स्वच्छ्ता अभियान चलाने के बाद मिशन मोदी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में डोरंडा बाजार स्थित गाँधी के प्रतिमा पे श्रदासुमन अर्पित किया।

स्वच्छ्ता अभियान में राँची महानगर से साहित्य पवन, अविनाश सिंह, पंकज, राजेश, अभिषेक राज, अमृतेश सिंह,  हटिया मंडल से अमन सिंह, मुकेश चौधरी, शुभम, प्रिंस शर्मा,आयुष सत्यम , प्रतीक झा, तरणजीत सिंह, सूरज सिंह,सैमी,अंकित कुमार,अखिल शुभम,अभिषेक, अभिषेक राठौर,हर्ष ठाकुर,राहुल देबनाथ,राहुल सिन्हा, कुन्दनकान्त शाह,अविनाश कुमार,गौरव पांडेय,हर्ष राज सिंह, अभिषेक व डोरंडा मंडल से पंकज श्रीवास्तव, विवेक, सुभम, भोलू, आशुतोष, निशान्त, मौसम सिंह शामिल हुए।

गांधी जयंती पर हो शराबबंदी की घोषणाः कैलाश यादव

रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने भारत के अजेय सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर राज्यवासियों को सुभकामनाए दी है।
बापू की जयंती पर महासचिव कैलाश यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सलाह दिया की आज एक संकल्प दिवस के रूप में झारखंड में शराब बन्दी कि घोषणा कर राज्य वासियों को विकसित होने का सुखद प्रमाण दे।
यादव ने कहा कि गृह, उत्पाद एवं बिजली मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग स्वयं देख रहे हैं।उसके बावजूद सभी विभागों में अनियमितता एवं व्यस्था लचर बनी हुई है।
राजद का मानना है कि वरिष्ठ पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही झारखंड में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है,क्योंकि विगत महीनों में जहरीली शराब पीने के कारण राज्य में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
यादव का कहना है कि सरकार का प्रशासन पर इकबाल खत्म हो गया है,राज्य में प्रत्येक दिन हत्या और लूट की घटना देखने को मिल रही है।
यहां तक कि राजधानी रांची में लगातार बढ़ते अपराध से आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। राज्य में मुख्यमंत्री का 24 घंटा बिजली सप्लाई करने वाली दावा खोखला साबित हो रहा है,जबकि हालत यह है कि शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति दोनों जगह लचर है मुश्किल से 12-14 घंटा बिजली सप्लाई किया जा रहा है।
ये जनविरोधी सरकार हर मोर्चे पर फेल है,निश्चित तौर पर राज्य का बागडोर गलत हाथों में चले गया है।
राजद इन तमाम विषयों पर नवरात्र के बाद पूरे राज्य में जबरदस्त आंदोलन करेगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...