यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 3 अक्तूबर 2018

तिरंगे के जरिये समाज को एक सूत्र में बांधने की जरुरत : सुधांशु सुमन


* गांधी जयंती पर अमन के सिपाही कार्यक्रम का आगाज

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 वी जन्मशती के उपलक्ष्य में "राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन" के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी में "अमन के सिपाही" कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनो की भागीदारी रही। समारोह के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा संयोजक सुधांशु सुमन ने बताया कि यह अभियान 2019 तक समाज के हरेक वर्ग के लोगो को अमन के सिपाही बना कर देश में अमन,चैन,खुशहाली का राज  कायम करने का संदेशवाहक होगा।
गाँधी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमन के कारवां को आगे बढ़ने के लिए संकल्प लिया गया।
मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुये रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी  सह तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा।
 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इस मौके पर कहा कि आज की वर्त्तमान परिस्थितियों में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी जाति, मज़हब, संप्रदाय से ऊपर उठकर हम सब भारतीओं  को तिरंगे के नीचे बापू के सामने यह शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर आवाम को खुशहाल बनायेगे |
भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि तिरंगा ही  एक ऐसा माध्यम है, जिसमे सर्व धर्म समभाव का बोध होता है |
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में तिरंगा यात्रा की शुरूआत काफी महत्वपूर्ण हो गया है। तिरंगा देश की पहचान है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गोें को एक सूत्र में बांधने का बेहतर उपाय है। तिरंगा यात्रा से समाज के लोगों में जाति एवं धर्म संबंधी विभेद को दूर करना संभव होगा। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। समाज को तिरंगा यात्रा जोड़ने का काम करेगा। एक वर्ष तक चलने वाले अमन के सिपाही कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा कि अमन के सिपाही कार्यक्रम से आम लोगों में विशेषकर अल्पसंख्यकों में भय के माहौल को कम करने का काम करेगा। तिरंगा देश की शान है। इसके सम्मान की रक्षा सभी जाति एवं धमोंर् के लोग समान रूप से करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमन का सिपाही बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विभिन्न धर्मां एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने संबोधित किया। संबोधित करने वालों में पंडित रामदेव, अर्जित सिंह सैनी, गुरमीत सिंह,मुफ्ती अजहर अब्दुला कासमी, अकीलुर रहमान, अजय तिर्की,  जगदीश साहु, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, हीरा लाल साहु, सहित अन्य शामिल थे।
मंच का संचलन कमलेश कुमार मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रणव कुमार बब्बू ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हास्य-व्यंग्यः ऑपरेशन कमल का प्रीपेड मोड लॉंच

  सूरत और इंदौर की परिघटना गर्मागर्म बहस का विषय बना हुआ है। यह सिर्फ एक प्रयोग है। आनेवाले समय में यह व्यापक रूप ले सकता है। 2014 के बाद ऑप...