यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 19 नवंबर 2018

एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्‍नत वर्जन लांच

ऩई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्‍य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु और नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री जयंत सिन्‍हा ने आज नई दिल्‍ली में एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्‍नत वर्जन लांच किया।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि उपयोगकर्ताओं (यूजर) को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्‍य से एयरसेवा के एक उन्‍नत वर्जन के विकास की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसमें कई खूबियां शामिल की गई हैं। सोशल मीडिया के साथ सुरक्षित साइन-अप एवं लॉग-इन, यात्रियों की सुविधा के लिए चैटबॉट, सोशल मीडिया पर शिकायतों सहित बेहतर शिकायत प्रबंधन, वास्‍तविक समय पर उड़ानों की ताजा स्‍थिति से अवगत कराना और उड़ान कार्यक्रम से जुड़ा विस्‍तृत विवरण उपलब्‍ध कराना इन खूबियों में शामिल हैं। एयरसेवा के उन्‍नत एवं बेहतरीन वर्जन का संचालन संवादात्‍मक वेब पोर्टल के साथ-साथ एंड्रायड एवं आईओएस दोनों ही तरह के प्‍लेटफॉर्मों पर प्रभावकारी मोबाइल एप के जरिए किया जाता है। इससे यात्रियों को बाधामुक्‍त एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा करने का आनंद मिलेगा। वेब पोर्टल और एप्‍लीकेशन से हवाई यात्रियों की प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों से अवगत होने में मदद मिलेगी जिससे ठोस नीतिगत कदम उठाना आसान हो जाएगा।

श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अब सेवाओं की गुणवत्‍ता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव हो सके।

नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री श्री जयंत सिन्‍हा ने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष 5 करोड़ लोग हवाई सफर करते हैं और यह संख्‍या निकट भविष्‍य में कई गुना बढ़ जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उपभोक्‍ताओं को बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए एयरसेवा को उन्‍नत करने के साथ-साथ प्रणालीगत उपाय करने की भी जरूरत महसूस की जा रही थी।

इस अवसर पर श्री सुरेश प्रभु एवं श्री जयंत सिन्‍हा ने चेन्‍नई एयरपोर्ट को चैंपियन पुरस्‍कार प्रदान किया। चेन्‍नई एयरपोर्ट पर शत-प्रतिशत शिकायतों का निवारण एक साल के अंदर कर दिया गया है। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन सचिव डॉ. गुरु प्रसाद मोहापात्रा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्‍य अधिकारीगण भी उपस्‍थित थे।

पारा शिक्षकों के समर्थन में ग्रामीण कांग्रेस का धरना

       
रांची।  राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में आज दिनांक 19 नवंबर 2018 (सोमवार) समय 11:00 बजे अपराह्न राज्यपाल भवन राँची के समक्ष  विगत् स्थापना-दिवस (15 नवम्बर 2018) के मौके पर आंदोलनरत पारा-शिक्षकों एवं प्रेस के साथियों पर भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एकदिवसीय  धरना-कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही  कांग्रेस की आयरनलेडी व देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का संचालन राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री सुरेश बैठा जी ने किया।इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ.अजय कुमार ने सभा को सबोधित करते हुए कहा कि "पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज व जेल भेजकर नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई कर भाजपा सरकार यह बता देना चाहती है कि इन्हें आम जनों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य दोनों ही जगह लूटरी और बर्बर हो गई है,इनलोगों को ग़रीबों, किसानों,अल्पसंख्यकों, आदिवासियों की कोई चिंता नहीं है।हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व लूट मची हुई है।"       
                       डॉ. अजय ने धरना में अलग से आंदोलनरत मनरेगाकर्मियों और पाराशिक्षकों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार आने पर अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी किया जायेगा।
श्री बैठा ने अपने सम्बोधन में कहा कि" पारा शिक्षकों के ऊपर बर्बर कार्रवाई की निंदा करता हूँ और उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को वापसी का आग्रह करता हूँ।साथ ही मीडिया बंधुओं पर लाठीचार्ज की कड़ी भर्तस्ना करता हूँ।"
          इनके साथ ही आलमगीर आलम,रविन्द्र सिंह, गीताश्री उराँव,आभा सिन्हा, संतोष पाठक,शमशेर आलम,अशोक मिश्रा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, अरवर अली,आदित्य जायसवाल, अमिताभ रंजन, आलोक दुबे, बेलस तिर्की, प्रेम कुमार, सावन मुण्डा वारीश कुरैशी,सुरेश साहु आदि ने अपने विचारों को रखा।धन्यवाद ज्ञापन सुन्दरी तिर्की जी ने किया।
इस अवसर पर विनय सिन्हा दीपु, सतीश पॉल,माधव कच्छप,जयप्रकाश गुप्ता ,सन्नी टोप्पो,आदित्य विक्रम,तुलसी खरवार,प्रिय रंजन सहाय विनीता पाठक,पूर्णिमा सिन्हा,जॉर्ज एक्का,रफीक आलम,जितेंद्र कुमार त्रिवेदी के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित हुए।

हटिया दैनिक दुकानदार संघ का गठन


 इंदरजीत सिंह बने अध्यक्ष
रांची। हटिया स्टेशन रोड में हटिया दैनिक दुकानदार संध का गठन किया गया। विदित हो कि लगभग 10 साल से  60 परिवार है जो दैनिक दुकान लगा कर अपना जीवन पालन कर रहे। पान दुकान, भोजनालय, सब्जी, फ़ास्ट फ़ूड, फल दुकान, आइस क्रीम दुकान एवं और भी विभिन्न प्रकार के दुकान लगा कर जीवन पालन कर रहे।  सभी लोगो ने सर्वसहमति से एक समिति का गठन किया। संध की ओर से इन्हें सभी मूल रूप सुविधा दी जाएगी एवं सभी के सुख दुःख में संध का योगदान रहेगा। सभी लोगो को निर्देश दिया गया कि अपनी पूरी जानकारी अधार कार्ड एवं फ़ोटो के साथ संध में पंजीकृत हो कर एकदूसरे का सहारा बने एवं मजबूती से अपने हक़ के लिय खड़े रहे। बैठक में इंदरजीत सिंह, रजनीश सिंह, संतोष यादव,, आकाश, सनजय, सुनील ,जगरनाथ, मिथुन, लालबदन, अमित ,सोहन, भगवन, जोशेप  ,बीरेंदर,कपूर, प्रकाश, सुशीला ,सतीश, पंचम ,बिना, मुन्नी, बलेश्वर, दशरत, राजेश ,मौजूद थे।
 समिति इस प्रकार है
अध्यक्ष- इंदरजीत सिंह
उपाध्यक्ष- संजय मोदी
सचिव- सतीश साओ
कोषाध्यक्ष- आकाश रजवार
सह सचिव- सतीश
कार्यकारिणी सदस्य- जोशेफ, सुनील ,मिथुन ,जगरनाथ, बीरेंदर।*

वीमेंस शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

रांची। कांके क्रिकेट एकेडमी की ओर से कांके बिरसा एग्रीकल्चर ग्राउंड में चल रहे प्रथम झारखंड वीमेंस t20 शारदा  क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 का समापन हुआ।आज के फाइनल मैच में झारखंड ब्लू ओर झारखंड एलो के बीच खेला गया ।जिसमें पहले इनिंग में  झारखंड ब्लू ने 20 ओवर में 08 विकेट पर 124 रन बनाए ।इसके जवाब  में झारखंड एलो ने 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आज के मैच की विजेता झारखंड ब्लू की टीम ने शारदा ट्रॉफी पाकर खिताब अपने नाम कर लिया। ईशा कुमारी मैन ऑफ द मैच ओर मैन ऑफ द सिरीज़ संयुक्त रूप से रही।इस अवसर मुख्य अतिथि  राजीव रंजन ओर आशुतोष द्विवेदी ने विजेता टीम को चैंपियन   ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर अजीजुल अंसारी ओर  शामनुर अंसारी ने  उपविजेता टीम को  रनर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर डॉ शमशुन निहार,डॉ नंद कुमार सिंह,मोजीवुल अंसारी,राज कुमार, शेर खान,मो हुसैन अंसारी,एम एन सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे।ये जानकारी शेर खान ने दी।

हरमू रोड,निज मंदिर खाटु श्याम जी में श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया



राँची। :हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में श्री श्याम जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से 19 नवम्बर,सोमवार को प्रबोधिनी एकादशी के पुनीत अवसर पर मनाया गया।हरमू रोड निज मंदिर में श्री श्याम जन्मोंत्सव पर बाबा श्याम जी को मनमोहक वस्त्र (बागा)पहनाया गया।रंग बिरगें मनमोहक फूलों से निर्मित गजरों(मालाओं) से बाबा श्री श्याम प्रभु का आलौकिक श्रृंगार श्री गोपाल मुरारका,अशोक लडिया एवं मनोज खेतान ने किया एवं बाबा श्री श्याम जी को आभूषण पहनाया। श्री शिव परिवार एवं बाला जी को भी नवीन वस्त्र पहनाया गया एवं श्रृंगार किया गया।रात्रि 10 बजे अखण्ड ज्योत श्री राजेश कटारूका ने सपरिवार ज्योत प्रज्जवलित किया
 जन्मोंत्सव पर बाबा को छप्पन भोग प्रसाद के साथ ही नाना प्रकार के फल, मेवा,दूध,रबडी,पान इत्यादि का भी भोग लगाया गया।ज्योत प्रज्जवलित करने के साथ ही श्री ...... ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभांरभ किया।श्री श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों ने श्री गुरू वदंना,हनुमान जी महाराज,श्री शिव शंकर एवं श्री दुर्गा जी का भजन गाकर देवी देवता को रिझाया।श्री श्याम जन्मोंत्सव के शुभ अवसर पर बाबा को अपनें मीठे एवं मधुर भजनों से रिझाने एवं जन्मोंत्सव के पुनीत बेला में निज मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमाने के लिए मुम्बई से प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश शर्मा एवं कोलकात्ता से रितू सिंह ने एक से एक मीठे और प्यारे भजनों की माला पिरोई एवं सभी श्याम प्रेमी श्रद्धालुओं को झूमाया।भजनों का कार्यक्रम प्रातः 4 बजे तक चलता रहा।सारी रात भक्तों से सम्पूर्ण मंदिर प्रागंण भरा रहा।श्री ओम प्रकाश मोदी ने सपरिवार बाबा को छप्पन भोग लगाया।भोग लगने के बाद से ही प्रसाद वितरण निरन्तर श्री विष्णु चौधरी,सूरज लोधा,साकेत ढाढनिया,विकाश मोदी,शैकी केडिया की देख रेख में होता रहा।सम्पूर्ण मंदिर परिसर को रंग बिरंगे लाइट एवं बैलून से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
बाबा का आलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार देख एवं बाबा के जन्मदिन की बधाई पा भक्तगण भाव विभोर होते रहे।सभी ने सपरिवार बाबा का जन्मदिन साथ मनाया एवं अपने परिवार के लिए मंगलकामना की।श्री श्याम जन्मोंत्सव के सफल आयोजन में वरिष्ठ सदस्यों संग युवा सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रातः 4 बजे सभी ने मिल बाबा की आरती की एवं विशेष भोग प्रसाद प्राप्त किया।

सब पर बरसे श्याम प्रभु की कृपा: सुबोधकांत सहाय


श्री श्याम महोत्सव का चांडिल में भव्य शुभारंभ
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री
रांची। चांडिल में तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इसके शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उत्सवधर्मिता हमारी संस्कृति की आत्मा है। श्री श्याम प्रभु करोड़ों लोगों के आस्था पुरुष हैं। महोत्सव में जिस तरह व्पायक जनभागीदारी देखने को मिली है, वह अद्भुत और हर किसी को आनंदित करने वाली है। उन्होंने महोत्सव में भाग ले रहे समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए कहा कि हर किसी पर श्री श्याम प्रभु की कृपा की बरसात हो।
महोत्सव का शुभारंभ विवेकानंद केंद्र से निकाली गयी कलश एवं निशान यात्रा के साथ हुआ, जिसमें 1111 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तजन श्री श्याम प्रभु का जयकारा लगाते रहे। शोभायात्रा में बेबी जायसवाल ,संदीप सुल्तानी ,आयुष पसारी, पंकज पसारी नीरज जालान ,जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ,राणा सिंह सहित करीब दो हजार भक्त शामिल हुए। आयोजकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन भंडारा, भजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

झारखंड के गांवों में परिवर्तन का वाहक बनेगा यह कृषि विश्वविद्यालयः रघुवर दास



रांची। कृषि और भारतीय संस्कारों को समर्पित यह कृषि विश्वविद्यालय झारखंड के गांवों में परिवर्तन का वाहक बनेगा। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बात झारखण्ड मंत्रालय में रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी, रांची एवं झारखण्ड सरकार के कृषि विभाग के बीच स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए 150 नए सीट के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये जाने के अवसर पर कही। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एंड शोध संस्थान, बेलूर मठ के कुलपति स्वामी आत्माप्रियानन्द तथा कृषि निदेशक श्री रमेश घोलप ने MoU पर हस्ताक्षर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय केंद्र होगा जिसमें 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स कृषि, ग्रामीण विकास एवं ट्राइबल डेवलपमेन्ट पर चलाया जाएगा। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एवं शोध संस्थान का ऑफ कैंपस रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची (मोरहाबादी) को 2 करोड़ 94 लाख रूपए का वार्षिक अनुदान की स्वीकृति दी गई है। झारखंड में कृषि को प्राथमिकता के रूप में लिया जा रहा है। राज्य में कृषि शिक्षण को बढ़ावा देने हेतु इस संस्थान को अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान की राशि दो किस्तों में दी जाएगी।राज्य के 150 युवाओं को कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में सशक्त करने हेतु इस संस्थान में दाखिला किया जाएगा। साथ ही, इस संस्थान में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर यहां के नागरिकों को प्राथमिकता से बहाल किया जायेगा।

कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने बताया कि रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एवं शोध संस्थान एक स्वीकृत डीम्ड विश्वविद्यालय है। इसका एक स्वीकृत ऑफ कैंपस कैंपस रामकृष्ण मिशन आश्रम,रांची (मोरहाबादी) में एकीकृत ग्रामीण एवं आदिवासी विकास एवं प्रबंधन (IRTDM) संकाय केंद्र के रूप में संचालित है। इस संस्थान में IRTDM संकाय केंद्र द्वारा राज्य के युवाओं में शिक्षा एवं कौशल विकास हेतु राज्य में कृषि, ग्रामीण एवं आदिवासी विकास तथा कृषि आधारित उद्यमिता के विकास के लिए विभिन्न शैक्षिक एवं शोध पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है। कृषि सचिव ने यह बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व से संचालित कोर्स के अलावा 150 सीटों की क्षमता वाले नए कोर्स बी शुरू किए जाएंगे। कृषि विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रम, 3 डिप्लोमा पाठ्यक्रम एवं 3 तीन स्नाकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसे नवीन पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा तथा पूर्व से संचालित पाठ्यक्रम यथावत् चलते रहेंगे।

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शिक्षण एवं शोध संस्थान के कुलपति स्वामी आत्माप्रियानंद ने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है। 1969 में सन स्थापित रांची में यह संस्थान आने वाले दिनों में कृषि आजीविका और भारतीय संस्कारों के लिए पूरे देश में पथ प्रदर्शक विश्वविद्यालय होगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...