यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 17 मई 2019

कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार: राजेश कुमार सिन्हा


शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय होंगे मंत्री

रांची / पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का गठन होना तय है। बिहार और झारखंड में कांग्रेसनीत महागठबंधन के पक्ष में चुनाव परिणाम आएगा। श्री सिन्हा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुमलेबाजी व दिग्भ्रमित करने की कला से जनता भलिभांति परिचित हो गई है। भाजपा के बहकावे में जनता अब नहीं आनेवाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों का लाभ जनता को मिलता रहा है। कांग्रेस से ही देश का कायाकल्प संभव है। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार में अधिकतर मतदाताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन के पक्ष में समर्थन दिया है। अंतिम चरण में 19 मई को भी बिहार और झारखंड में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और रांची से सुबोधकांत सहाय की जीत सुनिश्चित है। केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनने पर सुबोधकांत सहाय और शत्रुघ्न सिन्हा का मंत्री बनना भी तय है।

समर.कैंप में बच्चों को मिली योग की शिक्षा


रांंची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू रांची में  समर कैंप आयोजन के चौथे दिन योगा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया ।  छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन करते हुए सभी को गदगद कर दिया। खासकर छोटे बच्चों ने अपने  प्रदर्शनी के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्री नर्सरी कक्षा के बच्चों ने सर्वाधिक तालियां बटोरी ।
प्रिंसिपल श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों में प्रतिभाएं कुट - कुट भरी होती है जिसकी पहचान कर विद्यालय के सभी शिक्षक समर्पित भाव से बच्चों को दिशानिर्देश एवम् शिक्षण करते हैं ।  साथ ही उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को उनके प्रतिभा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण पर अंकुश न लगाएं ।  वाइस प्रिंसिपल श्री विमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमे सभी बच्चे बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । आयोजन बिल्कुल स्टूडेंट्स फ्रेंडली मैनर में होता है जिसके फलस्वरूप इस वर्ष दूसरे स्कूलों के बच्चों का भी इस आयोजन की ओर आकर्षण बढ़ा है । मौके पर उपस्थित अभिभावकों को काफी खुशी मिली उन्होंने विद्यालय के योगा शिक्षक को धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चित तौर पर शिक्षकों ने मेहनत किया है तभी बच्चे इतनी बेहतरीन योगी की प्रस्तुत कर रहे हैं ।  मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव श्री मति सीमा शर्मा, शिक्षक गोपाल चन्द्र दास, सहित अन्य शिक्षक - शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।

रांची जिला सपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा



रांची. झारखंड प्रदेश समाजवादी पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अली रजा जैदी को सौंप दिया है उन्होंने कहा कि अब हमसे ज्यादा बोझ नहीं समझेगा पार्टी की सारी जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दी गई है मेरे ऊपर बहुत सारे लोड रहते हैं इस वजह कर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं उन्होंने उम्मीद जाहिर किया है कि मेरा इसका फा स्वीकार कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि मैं जितना दिन भी रहा पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया

गुरुवार, 16 मई 2019

महागठबंधन का परचम लहराना तय: सत्येंद्र देव


* शत्रुघ्न सिन्हा और सुबोधकांत सहाय की जीत तय

रांची। कांग्रेस के नेतृत्व में जनसमर्थन से केन्द्र में  महागठबंधन की सरकार बनेगी। पूरे देश में महागठबंधन का परचम लहराएगा। इसके संकेत लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभाओं में महागठबंधन के पक्ष में उमड़ती भीड़ से  मिल रहे हैं। उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पटना जिला के पूर्व संगठन मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारती सत्येन्द्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची आए थे। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि  बिहार व झारखंड में महागठबंधन के पक्ष में पहले की तुलना में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अब तक कई चरणों में संपन्न हुए चुनाव में अधिकतर मतदाताओं का रुझान महागठबंधन की ओर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे दावों की पोल खुल गई है। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे। उसे पूरा करने में विफल रही। इसलिए भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। इस बार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। श्री भारती ने कहा कि झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य  के आधार पर  यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां लोकसभा की 14 सीटों में से महागठबंधन के पक्ष में 10 सीटें आएगी। वहीं बिहार में भी महागठबंधन आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और भरमाने की कला को जनता भलीभांति जान गई है। अंतिम चरण के चुनाव में भी भाजपा को किनारे करने की तैयारी में जनता जुट गई है। मोदी सरकार का जाना तय है। एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित है। वहीं झारखंड की प्रतिष्ठा मूलक  हाॅट सीट राजधानी रांची से कांग्रेस ( महागठबंधन ) के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की जीत तय है।

मंगलवार, 14 मई 2019

जेसीआई राँची ने दूसरे दिन भी बाँटी मुफ़्त दवाइए




मंगलवार  को भी जेसीआई राँची ने डॉक्टर राजीव होमेओपथ्य के साथ मिलकर राँची के कई चौक चौराहों में मेगा हेल्थ अवेर्नेस एवं चेकप कैम्प लगाए । यह कैम्प कचेहरी , रातु रोड और पिसक मोर में लगाया गया । कैम्प में रिक्शा चालक , राहगिर , पुलिस वाले एवं काए लोगों को निशूल्क  इलाज एवं दवाइयाँ उपलब्ध करायी गई साथ ही पानी बॉटल और टाउल भी बाँटे गाए । लोगों को इस भीषण गरमी में चल रहे लू बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गाए ।

आयोजन पर डॉक्टर राजीव एवं जेसीआई राँची के अध्यक्ष राकेश जैन , सौरभ साह , अरविंद राजघरिया , अभिषेक मोदी , अभिनव मंत्री , पंकज साबू , रॉबिन गुप्ता , कुणाल बोरा , सुशील केदीय , चेतन जैन , आदि उपस्तिथ थे ।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ



रांची।टाटीसिलवे मां एक्यूप्रेशर सेंटर एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मासू पंचायत परीक्षण शिविर का उद्घाटन मां एक्यूप्रेशर सेंटर के संचालक डॉ मधुसूदन पांडे एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन पटना के शैलेंद्र कुमार मिश्रा (सुजॉक थेरेपी सह काउंसिल) के द्वारा किया गया आज 35 मरीजों का निबंधन कर उनका उपचार किया गया जिसमे मुख्य रूप से गैस. कब्ज .कमर .घुटने .एड़ी दर्द, सर्वाइकल. कंधे का दर्द. मधुमेह में गठिया आदि के हीरो का उपचार सह परीक्षण भी दिया जा रहा है
        शिविर 18 मई तक चलेगा इस शिविर में रांची के जाने-माने चिकित्सा डॉ शिवकुमार बर्मन सहयोगी बलराम महतो .कुंती देवी .सविता .कांति .निकिता कछाप द्वारा मरीजों का सेवाएं प्रदान की जा रही है
इस जानकारी को मा एक्यूप्रेशर सेंटर के डॉक्टर संदीप कुमार पांडे ने दी।

जेसीआई राँची ने लू से बचने के तरीक़े बताए




रांची। सोमवार को राँची की सबसे बड़ी युवा संस्था जेसीआई राँची ने होम्योपैथिक डॉक्टर राजीव  के साथ मिलकर राँची के कई चौक चौराहों में मेगा हेल्थ अवेर्नेस एवं चेकप कैम्प लगाए । यह कैम्प फिरयालाल और सुजाता चौक पर लगाया गया । कैम्प में लोगों को निशुल्क  इलाज एवं दवाइयाँ उपलब्ध करायी गई साथ ही पानी बॉटल और टावेल भी बाँटे गाए ।
आयोजन पर डॉक्टर राजीव एवं जेसीआई राँची के अध्यक्ष राकेश जैन , सौरभ साह , अरविंद राजघरिया , अभिषेक मोदी , अंकित मोदी , विक्रम चौधरी , गौरव माहेश्वरी , आदि उपस्थित थे ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...