यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 9 जून 2019

सीएम से मिले डीजीपी


झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये पद और दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

बुधवार, 5 जून 2019

नीति आयोग के साथ झारखंड सरकार की बैठक


तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकारः रघुवर दास



रांची।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और आधारभूत संरचना मिले, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उनके नतीजे भी दिख रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में जैसे शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और सुधार होगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राज्य सरकार लगातार बेहतर करने का काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है इन क्षेत्रों में राज्य को प्रथम पंक्ति में पहुंचाने का है। उक्त बातें उन्होंने झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित झारखंड सरकार और नीति आयोग की बैठक में कहीं।

झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और नीति आयोग मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यह साझेदारी इसी प्रकार से बनी रहे। आयोग हमारी अपेक्षाओं को समझ रहा है और हमारी कमियों में सुधार के लिए सहयोग कर रहा है। इसी का नतीजा है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने राज्य में पोषण कार्यक्रम में और मुस्तैदी से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि पोषण सखी की नियुक्ति इसी के लिए की गयी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श
बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि आज के बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की गई. राज्य और केंद्र से जुड़े मुद्दों का समाधान कैसे हो और नीति आयोग उसमें अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाए इसपर जोर दिया गया. नीति आयोग ने झारखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की सराहना की. साथ ही कम उम्र में विवाह, कुपोषण इत्यादि समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ की. बैठक में राज्य सरकार की ओर से भारतमाला परियोजना में साहेबगंज से लेकर झारखण्ड के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए जमशेदपुर-धनबाद- धामरा पोर्ट तक 790 किलोमीटर 4 लेन सड़क को जोड़ने में सहयोग की मांग नीति आयोग के समक्ष की गई. कैम्पा फंड में झारखण्ड के दामोदर नदी और स्वर्ण रेखा नदी को भी जोड़ने की मांग राज्य सरकार की ओर से किया गया. झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया. दिल्ली में झारखण्ड के मुख्यमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के साथ नीति आयोग बैठक आयोजित कर झरिया पुनर्वास से संबंधित मुद्दों के निराकरण के लिए सहमति बनी.

10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा है जो बेहतर प्रयास
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है. साथ ही, 10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा है जो बेहतर प्रयास है. बैठक को संतोषजनक बताते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के साथ आपसी समन्वय बनाकर यह बैठक साल में दो बार आयोजित की जाएगी.

नीति आयोग के साथ बैठकराज्य हित में सफल रही
राज्य के मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कहा कि नीति आयोग के साथ बैठक काफी अच्छी रही. समय-समय पर नीति आयोग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन राज्य सरकार को मिलता रहता है. डॉ तिवारी ने कहा कि नीति आयोग ने झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जमकर सराहना की है. झारखंड में शिक्षा के स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार हुआ है.

झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहेगा
मुख्य सचिव डॉ तिवारी ने कहा कि साहिबगंज से लेकर राज्य के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए धनबाद-जमशेदपुर-धामरा पोर्ट को भारतमाला परियोजना में जोड़ने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है. बैठक के अन्य मुद्दों में बोकारो में टूल सेंटर स्थापित करने पर चर्चा हुई. कैम्पा फण्ड में दामोदर और स्वर्णरेखा की सफाई पर भी फोकस के लिए अनुरोध किया गया। साथ ही, आने वाले समय में झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहे इस कार्ययोजना पर विचार किया गया. उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय से शिक्षा के गुणवत्ता पर थर्ड पार्टी मूल्यांकन का कार्य आईआईएम रांची कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में जल संचयन को लेकर डोभा बेहतरीन प्रयोग रहा है।

बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नीति आयोग के अपर सचिव श्री आर पी गुप्ता, सलाहकार श्री नीरज कुमार, सलाहकार श्री आलोक कुमार, संयुक्त सचिव श्री हरेंद्र कुमार, राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, सीसीएल के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे.

इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में पौधों का वितरण किया गया



वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी : सुरेंद्र राय
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम परिसर में ग्राहकों के बीच पौधों का वितरण किया गया । इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय वायु प्रदूषण की रोकथाम रखा गया है ।
शहर के सभी इंडियन ऑयल पंपों  पर  ग्राहकों के बीच एडोन एडिसिव का भी वितरण किया गया।  यह एडिसिव वाहनों को कम धुआं छोड़ने में मदद करता है और वाहनों  के इंजन को अधिक कुशल और प्रभावी रखता है। इस अवसर पर पेट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र कुमार राय  ने पौधों का वितरण किया। पर्यावरण को कैसे संरक्षित रखा जाए, इस बारे में ग्राहकों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन भी किया। उन्होंने सुझाव दिया कि वाहन में उचित हवा रखने, समय पर मोबिल बदलने और वाहन का सही से  उपयोग करने जैसे प्रयास और  पहल पर्यावरण को स्वच्छ रखती है।
मौक़े पर इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम से प्रशांत गौरव, हिमांशु युवराज ,श्याम थापा , अनिता देवी , राहुल , रवि रंजन , पितरुस , विजय लकड़ा , संजीत एवं सम्मानित ग्राहक मौजूद थे

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का अभिनंदन समारोह


प्रतीक जैन और सुमित अग्रवाल सम्मानित


रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यालय में सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।  इस समारोह में आये सभी लोगो का स्वागत ओम  प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया । इस समारोह में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में झारखंड से सफलता हासिल करने वाले मारवाड़ी समाज के प्रतीक जैन, रांची एवं सुमित अग्रवाल, हजारीबाग को प्रतीक चिन्ह साल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मेलन के सभी सदस्यों ने श्री जैन एवं श्री अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनकी सफलता के लिए  शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने बधाई देते हुए कहा कि पूरे  देश में समाज के बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। हम सबों को समाज के प्रतिभाओं पर गर्व है । प्रतीक जैन एवं सुमित अग्रवाल युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं। झारखंड के साथ पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों ने देश के  अन्य सभी परीक्षाओं में अव्वल आकर समाज के मान को बढ़ाया है। समारोह को पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार केडिया, भागचंद पोद्दार ने भी विचार रखते हुए कहा कि पूरा समाज इस उपलब्धि के लिए गर्व महसूस कर रहा है ।कार्यक्रम मे प्रतीक जैन एवं सुमित अग्रवाल सम्मेलन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण बुधिया ने की। इस अवसर पर धर्मचंद जैन रा रा ,कौशल राजगढ़िया, रवि शर्मा, संजय सराफ, विष्णु प्रसाद, कैलाश चंद्र जैन, नरेश कुमार जैन, पद्म लोचन प्रसाद, कमल जैन, अशोक नार सरिया, महेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, उम्मेद जैन, पदम जैन के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

शारदा फाउंडेशन ने लगाए पौधे



सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कांके रोड स्थित डी ए वी गाँधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ  पर्यावरण की सुरक्षा और संग्रक्षण हेतु पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यर्थियों ने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर इसकी देख रेख का भी जिम्मा उठाया।वृक्ष पर्यावरण के सबसे बड़े मित्र होते हैं। इनसे हमें शुद्ध हवा तो मिलती ही है, ये बारिश के लिए भी प्रेरक होते हैं। इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर के आसपास कम से कम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।इसी संकल्प के साथ विद्य।र्थियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।मोके पर मुख्य रूप से राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी,अजित,देवपूजन,राहुल, कमलेश,रोहित आदि कई पर्यावरण के मित्र उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

अखिल भारतीय टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचा रांची का साहिल


झारखण्ड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर के दी युनाइटेड क्लब में 3 जुन से 7 जुन तक  चलने वाले आॅल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सिरीज़ अंडर 16 वर्ग के सिंगल मुक़ाबला में झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी राँची के साहिल अमीन ने क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है  । इनहोने  बडे आसानी से अपने प्रतिद्वन्दी खिलाड़ी बंगाल के ईथान शींगली  को सीधे सेटों में  6-0 , 6-0  से पराजित कर दिया है । अब इनका अगला मुक़ाबला उड़ीसा के खिलाड़ी आर्यन स्वामी के साथ होगा । साहिल का अभी राष्ट्रीय रैंकिंग में 111 वां स्थान है । इस जीत के साथ साहिल अमीन  भारत के शीर्ष 100 खिलाड़ीयों में शामिल हो जायेंगे ।

चक्रधरपुर रेल मंडल में माता की पूजा, विसर्जन



चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में विगत चार दिनों से आयोजित माता पूजा का आज  विसर्जन होगा पिछले चार दिनों से शहरवासी व आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा में लीन रहे इस संदर्भ में डिक्की राव ने बताया कि समिती के सदस्य व शहरवासियों के सहयोग से भव्य रूप से माता पूजा का आयोजन होता आ रहा है विगत चार दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का भक्तजन दर्शन करते हैं तथा श्रर्द्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ,नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने माता का दर्शन किया और श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...