यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

सीएम ने की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा

=======================
★ झारखण्ड में एक राज्य एक राशन कार्ड लागू है

★ एक देश एक राशन कार्ड के लागू होने पर झारखण्ड उससे जुड़ जाएगा
======================

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड में एक राज्य एक राशन कार्ड लागू है. 13,71,392 लाभुकों में अपने जिला में किसी भी राशन दुकान से राशन लिया तो 720 लोग जिला से बाहर अन्य जिले के राशन दुकान से राशन लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में एक देश एक राशन कार्ड लागू होगा तब झारखण्ड पूरी तरह उससे जुड़ जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

विभाग ने बताया कि राज्य में e-pos मशीन की सुविधा के कारण अप्रैल 2018 से अब तक खाद्यान्न क्रय में राज्य सरकार के लगभग 19.98 करोड़ रुपये तथा भारत सरकार को 277 करोड़ रूपये की बचत हुई है. विभाग ने यह भी जानकारी दी कि एफसीआई के गोदाम से राज्य के खाद्यान्न गोदाम तक खाद्यान्न ढुलाई के लिए निविदा द्वारा ट्रांसपोर्टर के चयन से प्रत्येक वर्ष 8.72 करोड़ की बचत हो रही है.

आकस्मिक कोष उपलब्ध कराया गया
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो पूर्णतया असमर्थ हैं उन्हें मुफ्त खाद्यान तुरंत उपलब्ध हो, इसके लिए सभी ग्राम पंचायत, नगर पर्षद, नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड के 10,000 रू. का आकस्मिक कोष उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा प्रत्येक डीसी को भी 5 लाख रू का आकस्मिक कोष दिया गया है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित राज्य के 14 लाख को सितंबर तक चूल्हा और गैस कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 29,26,776 लाभुकों को उज्जवला योजना के तहत् एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया है. अगले सितम्बर के अंत तक और 14 लाख लोगों तक यह पहुंच जाना चाहिए.

राज्य में अभी 57,02,196 कार्डधारी लाभुक
विभाग ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2015 से पहले 35,09,833 कार्डधारी थे तथा अक्टूबर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बाद सरकार ने अभियान चलाकर कार्ड बनाया. राज्य में अभी 57,02,196 कार्डधारी लाभुक हैं और सभी लाभुकों के आंकड़े डिजीटाईज हो गए हैं.

32,360 किसानों से 22,80,480 क्विंटल धान क्रय किया गया
मार्च माह तक किसानों से धान क्रय किया गया. सूखा और अन्य विपरीत परिस्थिति के बाद भी 32,360 किसानों से 22,80,480 क्विंटल धान क्रय किया गया जो पिछले वर्ष से डेढ़ लाख क्विंटल अधिक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाकिया योजना के तहत् आदिम जनजाति के घर घर तक एम ओ राशन पहुंचा रहे थे, इसे और प्रभावी बनाने के लिए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि कोई घर छूट न जाए. विभाग इसपर जल्द से जल्द कार्रवाई करे।

जन वितरण दुकानदारों को पहले 45 रू. प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था जिसे सरकार ने 100 रू कर दिया और किरासन तेल में प्रति लीटर 10 पैसा कमीशन को बढ़ाकर 1 रू प्रति लीटर कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राशन दुकानदारों को अपने दुकान के बेहतर संचालन के लिए प्रतिमाह 1000 रू भी दी जाएगी.

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने की ऊर्जा विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा


=======================
★ टाइमलाइन पर परिणाम दें

★ जो काम न करें उसे रिटायर कर दें

★ राज्य की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता

======================

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विजली वितरण निगम और ट्रांसमिशन निगम से जुड़े सभी कर्मी बधाई के पात्र हैं। आजादी के बाद से 2014 तक राज्य के 68 लाख घरों में से 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी। 2014 के बाद 29 लाख घरों को विभाग द्वारा बिजली से आच्छादित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुदूरवर्ती स्थानों बचे हुए करीब 1 लाख घरों को सितंबर 2019 तक बिजली से आच्छादित कर दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

मुख्यमंत्री ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि किंतु, परंतु नहीं... अब मुझे केवल टाइमलाइन पर परिणाम दें अन्यथा सब बदले जाएंगे जो काम न कर सके उसे रिटायर कर दें.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद के विद्युत वितरण के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जो पिछले 3 सप्ताह से बिना सूचना गायब पाए जाने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड करने और साथ ही, धनबाद के जीएम को भी तत्काल वहाँ से हटाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा रांची के लिए 31 जुलाई के बाद कोई मोहलत नहीं दी जाएगी। इसी तरह मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर जिले की समस्या चाहे वह ट्रांसमिशन की हो या अन्य कोई मसला हो उसे दूर करें और अगले 3 महीने में यह समस्या पूर्णत: दूर होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन लाइन एवं सबस्टेशन का काम चल रहा है ताकि आने वाले समय में झारखंड की जनता को निर्बाध बिजली मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति सब जवाबदेह है इसे महसूस कर अपने कार्य में जुनून पैदा करें.

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा विभाग की सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, ऊर्जा वितरण निगम के एमडी श्री राहुल पुरवार, जेयूएसएनएल के एमडी श्री निरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

निर्मला कॉन्वेंट में वृक्षारोपण


रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू, रांची  के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्रीमती सीमा शर्मा  नें शिरकत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमति शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं,आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो सुअवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल श्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं इसीलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। वृक्ष लगाने से मन में जो आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे लगाए गए । इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री विमलेश कुमार अवस्थी के संरक्षण में हुआ । जिन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की सपथ दिलाई तथा इसके रख रखाव के लिए उत्प्रेरित किया ।  मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री गोपाल चन्द्र दास, मोणीबाला शर्मा, सुधीर सिंह, विनोद कुमार निषाद ,  अनिमा  एक्का  तथा अन्य शिक्षकों सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।




विजनलेस है केंद्रीय बजट : सुबोधकांत


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने केंद्रीय बजट को विजनलेस बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2019-220 में कुछ भी नया नहीं है। औद्योगिक उत्पादन की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। देश में बेरोजगारी चरम पर है और बजट में रोजगार सृजन का कोई प्लान नहीं है। हर दिन डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बढ़ोतरी हो रही है। अब प्रति लीटर एक रुपए का अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ डाल दिया गया है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर महंगाई की मार झेलने को मजबूर कर दिया है। श्री सहाय ने कहा कि यह नए बोतल में पुरानी शराब की तरह है। मध्यमवर्गीय तबके को किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। देश के बुनियादी मुद्दों पर भी न तो कोई दृष्टि दिखती है और न ही भविष्य की कोई योजना।

आम बजट में रोजगार को फिर दरकिनार किया गया : शशिभूषण राय



रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव शशिभूषण राय ने आम बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार फिर युवा वर्ग ठगा गया।  उन्होंने इसे पूर्ण रूप से जुमला बजट बताया  है। उन्होने कहा कि पिछली बार की तरह ही मोदी सरकार ने इस बार भी सिर्फ घोषणाएं ही कर रही है। धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है।
कहने के लिये तो इस बजट में बड़ी बड़ी और लोक लुभावनी बातें की गई है , पर सरकार की तैयारी इन सब को लेकर पर्याप्त नहीं है। पेट्रोल -ड़ीजल की दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। आम जनता के  जीवन पर इसका असर पडेगा।  मोदी सरकार  जनता  के पैसे को प्रचार में ज्यादा और काम में कम खर्च करती है । सरकार  ने रोजगार को फिर दरकिनार किया, जो सीधे तौर पर कमजोर कार्य-प्रणाली को दर्शाता है । सरकार को ये समझना होगा कि जनता की जरूरतें क्या है। मोदी सरकार की  कार्य-प्रणाली से आज युवा वर्ग बहुत असंतुष्ट है। सरकार ने महज आईवाश किया है। बजट में कुछ भी नया नहीं है।

नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा


विनय मिश्र
चक्रधरपुर। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरूण कुमार रतन आज औचक निरीक्षण के साथ साथ नगर परिसद के अधीन चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की श्री रतन आज कड़े तेवर में दिखे उन्होंने विकास कार्यों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सभी योजनाओं को ससमय पूरा करें वार्ड पार्षदों ने श्री रतन से बस पड़ाव में निर्मित दूकानों में अनियमितता की शिकायत सुनी इसके अलावे एक्सिस बैंक के द्वारा चक्रधरपुर नगर परिसद की राशि को हस्तांतरण किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री लाभुकों को राशि नहीं मिल पा रही है और एक करोड़ की राशि बाउंस हो गई जो गंभीर मामला है नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायत पत्र प्रति सौपते हुए कहा कि प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी से हो रही अव्यवस्था ,साफ सफाई भी प्रभावित है श्री रतन के आगमन व उनके द्वारा विकास कार्यों की जानकारी दी जाने से यह प्रतीत हो रहा है कि अब नगर परिसद में विकास कार्यों में तेजी आएगी ।

ऐतिहासिक रानी तालाब में कचड़े का अंबार, लोग परेशान


चक्रधरपुर। ऐतिहासिक रानी तालाब, जो हमेशा गंदगी  व अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में  रहता है, इसे  सुधारने की दिशा में चक्रधरपुर के पूर्व तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी छवि रंजन व रवि शंकर शुक्ला के द्वारा किया गया पर परिणाम सिफर रहा ।रानी तालाब में बना पुलिया जिसका दोनों तरफ का रास्ता बंद है जो कचड़े और गंदगी से भरा पड़ा है लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की वार्ड पार्षद ने कई बार नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को इसकी जानकारी दी पर उसने अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रानी तालाब के निकट रहने वाले लोगों ने ऑनलाइन इसकी शिकायत सूचना आयोग रांची को भी दी पर अब तक वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। रानी तालाब जिसको चक्रधरपुर का इतिहास माना जाता है लेकिन हर साल बरसात आने पर तालाब के बगल रहने वाले  परेशान हो जाते है घरों में तालाब का पानी घुस जाता है जिससे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, घरों में तालाब के पानी के साथ ज़हरीले  कीड़े ,सांप, बिच्छू घुस आते है जिससे जान जाने का भी  डर लोगों को लगा रहता है, शिकायत करने के बावजूद भी तालाब की सफाई नही होती है और जब घरों में बरसात का पानी घुसने लगता है तब लोग खुद से कचड़े साफ कर के पानी का रास्ता बनाते है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...