यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 14 जुलाई 2019

अचेत अवस्था में सड़क पर गिरे वृद्ध को पहुंचाया अस्पताल



चाईबासा। जेएमपी चौक सड़क पर अचेत अवस्था में गिरे हुए वृद्ध को सदर अस्पताल पहुँचाया गया ।
 स्थानीय लोगों ने मामलें की जानकारी कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को दी मानवीय संवेदनाओं के आधार पर श्री राय फौरन उपरोक्त स्थल पहुँच कर अस्पताल प्रबंधन को मामलें की जानकारी दी जिसके बाद प्रबंधन के एम्बुलेंस से वृद्ध को उठाकर अस्पताल लाया गया । आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ तापस महतो ने बताया कि कई दिनों से भूखे रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है शरीर में पानी आदि की कमी के साथ ही कुपोषण का भी शिकार है वृद्ध ।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन मोहता उर्फ विक्की सहित स्थानीय लोग मौजूद थे ।

सावन सिंधारा में जमा रंग, दूसरे और अंतिम दिन जमकर हुई खरीदारी



रांची। जेसीआई रांची (महिला विंग ) द्वारा आयोजित सावन सिंधारा के दूसरे और अंतिम दिन भी भीड़ देखने को मिली। मौके पर खरीदारी जमकर हुई तो साथ में सभी ने व्यंजनों का नहीं लुप्त उठाया। यहाँ फुटवियर ,कपडे और होम डेकॉर के साथ साथ डिज़ाइनर ड्रेसेस और एक्सेसरीज के भी स्टॉल्स देखने को मिले। इन डिज़ाइनर स्टाल्स में बहुत भीड़ उमड़ी। इंडियन से लेकर वेस्टर्न कपडे और डिज़ाइनर एक्सेसरीज की मांग सबसे अधिक रही। क्रॉप टॉप व प्लाज़ो स्कर्ट्स के साथ साथ इंडियन व वेस्टर्न मिक्स्ड लुक की कुर्तियो को सभी ने खूब पसंद किया।मेले के अंतिम दिन में बच्चो का रैंप वॉक भी कराया गया । महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेकर  पुरस्कार भी जीता।
ये रही विजेताओं के नाम :
बेस्ट सेलस - निम्मिस जयपुर
बेस्ट डिस्प्ले - पैनासोनिक दुर्गापुर
बेस्ट स्टॉल - आर्वी रांची

इस प्रोग्राम में जे सी आई रांची की जेसीरेट विंग की अध्यक्ष दीपा बंका, रजनी ढांढानिया, कंचन माहेश्वरी  ,मेघा चौधरी, नीलम अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल ,आशा पोद्दार ,पायल बजाज, पायल अग्रवाल ,जूली अग्रवाल,रेनू गाड़ोदिया ,श्वेता अग्रवाल ,परमिला मुरारका,स्वीटी मुरारका ,अनुराधा वर्मा ,आशा मोदी मौजूद थी।



रोटरी क्लब ने रोपे फलदार वृक्षों की पौध


चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा के द्वारा शहर के समीप स्थित पाम पाड़ा गांव में फलदार पौधों का रोपण वितरण किया गया ।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब चाईबासा ने पर्यावरण और हरियाली के लिए पौधारोपण को प्राथमिकता देते हुए इस माह में पौधारोपण का व्यापक कार्यक्रम रखा है , इसकी शुरुआत आज रोटरी द्वारा गोद लिए गांव पापंड़ा में शुरुआत के साथ हुई।
 रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया हमारे जीवन में पेड़ों का होना बेहद महत्वपूर्ण है पेड़ पौधे हमारे जीवन क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें न सिर्फ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म करते हैं , हमारा उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं बल्कि उसे बचाना और बड़ा करना भी होना चाहिए, उन्होंने आगे जानकारी दी कि सत्र 2019 20 में  10000 पौधों के रोपण और वितरण का लक्ष्य रखा गया है, आवश्यकता अनुसार यह और भी बढ़ सकता है इसी कड़ी में आगामी रविवार को चाईबासा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधारोपण वितरण का कार्यक्रम भी किया जाना है। आज के इस कार्यक्रम में आम अमरूद केला, अनार, अंगूर, जामुन, आंवला, शरीफा, नींबू, पपीता एवं अन्य इमारती पौधे जैसे शीशम, ग्महार आदि का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया, ग्रामीणों ने इन पौधों को लेकर इनके रोपन और उनके बड़े होने का के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर पापड़ा गांव के रोटरी कम्युनिटी कोर्प के अंतर्गत अध्यक्ष भरत ने इसके पूर्व पापड़ा गांव में रोटरी क्लब के द्वारा किए गए पौधारोपण के कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि क्लब द्वारा दिए गए पौधों से नियमित आमदनी का जरिया भी बना है तथा रोपित पौधे अब फलदार हो गए हैं जिससे गांव में हरियाली है और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अनुकूल माहौल बन गया है ।
 ज्ञात हो कि रोटरी क्लब के द्वारा पूर्व में भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन किए गए हैं, और ग्रामीण इन रोपित पौधों से प्राप्त फलों का वितरण या विक्रय कर स्वरोजगार का माध्यम भी बना रहे हैं। आज के इस पौधारोपण और वितरण कार्यक्रम में कुल 235 पौधों का वितरण किया गया, पर्यावरण को बचाने के दृष्टिकोण से रोटरी क्लब चाईबासा का यह एक बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, पर्यावरण की सुरक्षा और इसकी आवश्यकता के विषय में रोटेरियन घनश्याम गागराई, रोटेरियन वीना मुंधडा, रोटेरियन रितेश मुंधडा  सचिव, रोटरीयन हिना ठक्कर ने भी पापड़ा के ग्राम वासियों को पेड़ पौधे के महत्व के साथ विस्तार से बताया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन सुशील मुंधडा, रोटेरियन मदन मोहन दरिपा, रोटेरियन परितोष राय,  रोटरीयन नरेंद्र ठक्कर, रोटेरियन निरंजन प्रसाद साव , रोटेरियन कन्हैयालाल अग्रवाल , रोटेरियन कविता शर्मा , डॉ  विदिशा मुंधडा एवं समस्त गांव वासियों ने सहयोग प्रदान किया

आधी आबादी ने मांगी 50 फीसदी हिस्सेदारी

झारखंड महिला सियासत के  प्रथम अधिवेशन में बोलीं आशा मकाडे,
"महिलाओं को हक दिए बिना महिला सशक्तिकरण की बातें बेमानी"
* विस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा संयुक्त मोर्चा


रांची।  महिलाओं को वाजिब और संविधान सम्मत हक दिए बिना महिला सशक्तिकरण की बातें बेमानी है। राजनीति में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जाती रही है, जिसे सभी राजनीतिक दल नजरअंदाज कर रहे हैं। उक्त बातें रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड महिला सियासत के प्रथम अधिवेशन में सामाजिक कार्यकर्ता आशा मकाडे ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समुचित सम्मान दिए बिना सामाजिक विकास संभव नहीं है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहीं हैं। स्वस्थ और स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाना चाहिए। अधिवेशन में सामाजिक कार्यकर्ता व रांची नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने कहा कि महिलाओं को सत्ता की बागडोर सौपे बिना देश व राज्य सुरक्षित नहीं रह सकता है। महिलाएं राजनीतिक दलों की उपेक्षा की शिकार होती रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि राजनीति में भी महिलाएं आगे आएं। मोर्चा संभालें। यदि राजनीतिक दल महिलाओं को संविधान सम्मत हक नहीं दूते हैं तो संयुक्त मोर्चा के बैनर तले झारखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। अधिवेशन में उपस्थित लोगों को नागरिक अधिकार पार्टी के संयोजक नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के रियाज अहमद अंसारी, पिछड़ा समाज पार्टी युनाइटेड की संयोजिका आशा मकाडे,  वोटर पार्टी के कुलदीप पास्कर, सामाजिक कार्यकर्ता जहांआरा बेगम ने भी संबोधित किया। झारखंड महिला सियासत के संयोजक व जाने-माने समाजसेवी कैप्टन सुधीर सिन्हा ने अधिवेशन में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और महिलाओं की राजनीति में सहभागिता व इसके सामाजिक लाभ पर प्रकाश डाला। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में सहभागिता वर्तमान समय की मांग है। इस अवसर पर सुशीला शाहदेव, सविता कैबारतो, नीलू सिंह, ज्योति भेंगरा, मारशिला खलखो, कमलावती, शिशिर गुड़िया, रुक्मिणी देवी, विजय सिंह, एनके यादव, विजय सहाय सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शनिवार, 13 जुलाई 2019

टाटा स्टील सीएसआर फंड से कराए स्ट्रीट लाइट और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माणः रघुवर दास


आयुष्मान भारत के तहत् टाटा स्टील अपने नोआमुण्डी, झरिया और घाटो स्थित अस्पतालों को करे सूचीबद्ध



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज टाटा स्टील के सीएमडी नरेंद्रन ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाक़ात में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल एवं टाटा स्टील के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में जमशेदपुर के समग्र विकास में टाटा स्टील की भूमिका पर बात हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील सीएसआर फंड के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को प्रमुखता दे। साथ ही, आयुष्मान भारत के तहत् टाटा स्टील अपने नोआमुण्डी, झरिया और घाटो स्थित अस्पतालों को सूचीबद्ध (इम्पैनल) करे। इससे राज्य की गरीब जनता उसमें इलाज़ की सुविधा प्राप्त कर सकेगी।

टाटा स्टील के सीएमडी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास और राज्य की अहम् प्राथमिकताओं में टाटा स्टील अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करेगा।

कार्यशाला में शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं का विवरण



चक्रधरपुर। एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित 20 सूत्री सदस्यों के सामने जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि वर्ष 1975 में 20 सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत हमारे देश में  की गई है। इस कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित योजनाओं को समाहित करने का प्रयास भारत सरकार के द्वारा किया गया है जो कि उल्लेखनीय है।
शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 2071 सरकारी विद्यालय संचालित है जिसमें 36 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय,136 उच्च विद्यालय,15 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,3 झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2 समर्थ विद्यालय के साथ साथ मध्य विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अगर सरकारी योजनाओं के तहत हम एक नजर डालें तो प्रति वर्ष प्रति छात्र ₹15000 सरकार के द्वारा खर्च किए जा रहे हैं इन आकड़ों पर गौर करें तो ₹12000 रहने एवं भोजन पर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार के द्वारा आवासीय विद्यालयों में स्कूल ड्रेस,किताब,कॉपी,स्वेटर,बिछावन,जूते आदि के लिए भी राशि डीवीटी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
अभी वर्तमान में उपायुक्त के द्वारा जिले में शिक्षक की कमी को देखते हुए हो भाषा की पढ़ाई हेतु घंटी आधारित शिक्षकों का चयन किया गया है इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जल्द ही जिले के सभी स्कूलों में हो भाषा के शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा 2016 के आधार पर 268 सफल अभ्यर्थियों को नए शिक्षक के रूप में विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गए हैं एवं 77 हिंदी के शिक्षक की नियुक्ति भी प्रक्रिया अधीन है।छात्राओं को साक्षर करने के उद्देश्य सरकार के द्वारा कल्याण विभाग के माध्यम से साइकिल योजना के तहत ₹3000 की राशि भी दी जा रही है।

गिलुआ के प्रयास से बने ओवरब्रिज की पहली वर्षगांठ


चक्रधरपुर। 35 वर्षों की जन आंकाक्षा के अनुरूप निर्मित ओवर ब्रिज ने 12 जुलाई को अपनी प्रथम वर्षगांठ पूरी कर ली। गौरतलब हो कि चक्रधरपुर चाईबासा मुख्य पथ पर रेलवे क्रॉसिंग पथ पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग बहु परिलक्षित थी सिंहभूम के तत्कालीन सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने इस ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को मूर्त रूप देने के साथ साथ शहरवासियो के सपने को पूरा किया श्री गिलुवा के सार्थक पहल का ये नतीजा है कि झारखंड के सबसे सुन्दर एवं लंबा ओवर ब्रिज कोल्हान की शान है हालांकि शीघ्र ही लाईट की व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू की जायेगी श्री गिलुवा के प्रयास से पूरे शहर वासियों के साथ साथ जिला वासियों के समस्या का निवारण किया

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...