यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 6 अगस्त 2019

06 अगस्त 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


★HTSS कंज्यूमर को अगले 4 माह के लिए विद्युत बिल में पूर्व दर पर प्रति यूनिट ₹ 1.25 की सब्सिडी दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★ मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2019 के प्रखंड/जिला/मंडल/राज्य स्तरीय विजेता/उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन अनुदान की स्वीकृति दी गई.

★ जामताड़ा अंतर्गत "मोहनबांक-नाला पथ" कुल लंबाई 14.20 किलोमीटर को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए 41 करोड़ 87 लाख 66 हजार 4 सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★ सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर अंचल के मौजा रंजीतपुर में कुल रकबा 0.20 एकड़ भूमि कुल देय राशि 2 लाख 41 हजार 4 सौ 40 रुपये मात्र की अदायगी पर नवीकरण विकल्प के साथ श्री बालाजी एग्रो फार्म इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 30 वर्षों के लिए औद्योगिक प्रायोजनार्थ (राइस मिल के लिए) लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई.

★ राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान अधिनियम, 2002 (संशोधन) विधेयक, 2019 की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड राज्य भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) परिषद 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रांची को स्थापना व्यय, प्रशासनिक व्यय, एवं अन्य मदों के व्यय के लिए प्रदेय "हथालन व्यय" शब्द को "संचालन अनुदान" शब्द में प्रतिस्थापित करने की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड मोटरयान निरीक्षक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा की अन्य शर्ते) संशोधन नियमावली, 2019 पर स्वीकृति दी गई.

★ फुसरो नगर परिषद अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Managment) योजना के लोक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership Mode) की पद्धति के आधार पर कार्यान्वयन के लिए 176 करोड़ 2 लाख 86 हजार मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड राज्य में Cab Aggregators Policy लागू करने की स्वीकृति दी गई.

★ वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रस्तावित किसानों द्वारा दिए जाने वाले 2% प्रीमियम राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किए जाने एवं किसानों के फसलों का बीमा ₹1 रुपए के टोकन मनी द्वारा किए जाने के लिए कुल 70 करोड़ रुपए की घटनोउत्तर स्वीकृति दी गई.

★ चतुर्थ झारखंड विधानसभा के षोडश (मानसून) सत्र दिनांक 22 जुलाई 2019 से 26 जुलाई 2019 तक के सत्रावसान के लिए मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.

★ कर्तव्य के दौरान नक्सली/उग्रवादी घटनाओं में मारे गए पुलिसकर्मी तथा अन्य सरकारी सेवकों के माता-पिता को अनुग्रह अनुदान एवं शेष सेवावधि का वेतनादि से आंशिक भुगतान के निमित्त प्रावधान का अंत: स्थापन की स्वीकृति दी गई.

★ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को गोल्डन कार्ड निर्गत करने के लिए कुल 53.34 करोड़ रुपए की योजना का कार्यान्वयन की स्वीकृति एवं झारखंड वित्त नियमावली के नियम-235  को शिथिल करते हुए नियम-245 के अंतर्गत M/S CSC e-Governance Services India Ltd. को मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटित करने तथा उक्त कार्य के लिए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को कुल 53.34 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई.

आयुष्मान भारत योजना समर्पित पहला अस्पताल जमशेदपुर में

आज दोहरी खुशी का दिन, कश्मीर से धारा 370 हटा और आयुष्मान भारत योजना से टी.एम.एच अस्पताल जुड़ाः  रघुवर दास
================

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टी.एम.एच अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने के लिए आयोजित समारोह में कहा कि पूरे राज्य में 219 सरकारी अस्पताल तथा 429 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। इस योजना के लागू होने से अबतक राज्य के कुल 2 लाख 19 हजार 725 मरीजों का इलाज निशुल्क किया जा चुका है। इसके तहत 215 करोड़ रुपए की राशि संबधित अस्पतालों को भुगतान भी की जा चुकी हैं।

आज दोहरी खुशी का दिन
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि आज हमारे लिए दोहरी खुशी का दिन है। कल जिस तरह गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में बिल पास कर कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया उसे आज लोकसभा में पास होने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बन जाएंगे। 70 साल से कश्मीर में रहने वाले पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी अब राजनीतिक आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। इस खुशी के अवसर पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई देता हूं कि आपने इतिहास बनाने का काम किया। दूसरी खुशी आज जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत अलग से एक अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया, मैं मानता हूं कि राज्य ही नहीं देश का पहला अस्पताल होगा जो केवल आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए बनाया गया है। इसके लिए टाटा स्टील परिवार को हृदय से साधुवाद और धन्यवाद देता हूं।

सरकार की जिम्मेदारी होती कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दे


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है कि देश में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करे। इस दिशा में लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे थे, लेकिन आजादी के बाद पहली बार देश की करोड़ों जनता तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने का काम स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किया। इस योजना का शुभारंभ भी भगवान बिरसा मुंडा की धरती, झारखंड से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सदन में वादा किया था कि राज्य के 57 लाख परिवार को इस स्वास्थ्य योजना से जोड़ेंगे। इसके लिए हमारी सरकार ने 400 करोड़ रुपया राज्य के खजाना से दिया। इसका मतलब है कि राज्य में करीब 85 फीसदी परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। अभी तक 25 लाख लोगों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। गोल्डन कार्ड बनाने हेतु 30 रुपया देने में जो लोग असमर्थ हैं उनको ध्यान में रखते हुए कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर अब गोल्डन कार्ड बनाने की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। जिस तरह आधार कार्ड निशुल्क बनता है उसी तरह से गोल्डन कार्ड भी अब निशुल्क बनाया जाएगा।

पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू, शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना

झारखंड प्रदेश जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ प्रदेश है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई है जहां एंबुलेंस वाहन नहीं जा सकते हैं। ऐसे ही शहरी क्षेत्रों के मलिन बस्ती में रह रहे लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत 16 अगस्त श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुरू की जाएगी। मोहल्ला क्लीनिक में दो घंटे सुबह तथा शाम में 2 घंटे डॉक्टर बैठेंगे। मोहल्ला क्लीनिक के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके घर में ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बहरागोड़ा में ट्रॉमा सेंटर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है वहीं मैने सभी जिला के उपायुक्त से भी कहा है कि जिला स्तर पर भी चिकित्सकों को नियुक्त करें जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इस सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

सामाजिक दायित्व निभाने के मामले में टाटा परिवार का दुनिया भर में अलग पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील की पहचान दुनिया भर में है, और यह पहचान सिर्फ स्टील के उत्पादक के तौर पर नहीं है बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में भी टाटा स्टील सबसे आगे है। टाटा घराने के सभी ने सामाजिक सेवा के उसूल को हमेशा आगे रखा है। राजधानी रांची में भी टाटा परिवार द्वारा 250 बेड के कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अब राज्य के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मुंबई, दिल्ली या कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा। टाटा परिवार की हमारे झारखंड में अलग पहचान है और इसी पहचान के तहत टाटा परिवार निरंतर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं। इसके लिए टाटा परिवार को साधुवाद देता हूं।

झारखंड के युवाओं में खेलकूद के क्षेत्र में आगे जाने की काफी संभावनायें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बेटे महेंद्र सिंह धोनी हों या बेटी अनुसूइया टेटे सभी ने अपने खेल से झारखंड का नाम रौशन किया है। कोल्हान क्षेत्र हो या संथाल क्षेत्र सभी जगहों पर फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने तय किया है कि पूरे राज्य के 243 कमल क्लब के माध्यम से पंचायत स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा तथा इसके लिए मैदान भी बनाया जाएगा। पंचायत स्तर पर 15 लाख रुपए की लागत से फुटबॉल मैदान बनाया जाना है जिसमें खिलाड़ियों के लिए एक कमरे का ड्रेसिंग रूम भी होगा।

सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी जरूरी- कुणाल षाड़ंगी
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षांड़गी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की कोशिश एक बेहतरीन प्रयास है। जमशेदपुर में टाटा मेन हॉस्पिटल में उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है, मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि उक्त अस्पताल को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध किया जाए। टीएमएच गोलमुरी के सूचीबद्ध होने से उम्मीद करता हूं कि इस जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा सकेगी। साथ ही कहना चाहता हूं कि एक फोन हेल्पलाइन सर्विस भी शुरू की जाए जिससे लोगों को फोन के माध्यम से पचा चल सके कि किस बीमारी का इलाज कौन से सूचीबद्ध अस्पताल में हो सकेगा।

ऐसी चिकित्सा सुविधा पूरी दुनिया में कही नहीं- लक्ष्मण टुडू
घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि हमारे सरकार का संकल्प गरीबी को दूर करना एवं गरीब लोगों को सहायता प्रदान करना है। इस दिशा में आयुष्मान भारत योजना के तहत टीएमएच अल्पताल गोलमुरी के सूचीबद्ध होने से उम्मीद करता हूं कि क्षेत्र के गरीब लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी। उम्मीद करता हूं कि फिलहाल 30 बेड से शुरू किये गए इस अस्पताल का स्वरूप बड़ा होगा तथा सभी तरह के रोगों का इलाज इस अस्पताल में हो सकेगा।

पैसा के अभाव में अब किसी गरीब की जान नहीं जाएगी- मेनका सरदार
पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि टाटा स्टील पहले से ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में बेहतर कार्य करती आ रही है। जमशेदपुर में टाटा परिवार का एक और अस्पताल खुल जाने से उम्मीद है कि क्षेत्र के गरीब लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अब प्रदान की जा सकेगी। सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए हमारी केन्द्र एवं राज्य की सरकार लगातार लोगों के जीवन की बेहतरी के दिशा में कार्य कर रही है।

टाटा परिवार के लिए ऐतिहासिक लम्हा-चाणक्य चौधरी
टाटा स्टील के उप निदेशक, कॉर्पोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी ने कहा कि टाटा परिवार के लिए यह एक ऐतिहासिक लम्हा है। टाटा परिवार सामाजिक सरोकार के कार्यों में पहले से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। हमारे लिए गौरव का विषय है कि स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक और अस्पताल हम गरीब लोगों की सेवा में शुरू कर रहे हैं। टाटा परिवार अपने सामाजिक दायित्यों के निर्वहन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। टीएमएच अस्पताल गोलमुरी में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हम हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

आयोजन के महत्वपूर्ण तथ्य---

★जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टी.एम.एच अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हुआ। 30 बेड के इस अस्पताल में 15 बेड बच्चों एवं महिलाओं तथा 15 बेड पुरुषों के लिए रखा गया है।

★इस अवसर पर सांकेतिक रूप से दो महिला चिकित्सकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

★जमशेदपुर, पोटका एवं घाटशिला के कमल क्लब सदस्यों के बीच 1 करोड़ रुपए की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक(नगर)  सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त  बी. महेश्वरी, अपर उपायुक्त सौरभ कुमार सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  सुबोध कुमार, सिविल सर्जन महेश्वरी प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिम्स के ट्रामा सेंटर में मरीजो से उनका हाल चाल पूछते मुख्यमंत्री रघुवर दास.

मुख्यमंत्री रघुवर दास रिम्स ट्रामा सेंटर में

गायत्री परिवार ने चलाया वृक्षारोपण

रांची। हरियाली भूतल के श्रृंगार।
जहां वृक्ष हैं ,वहीं बहार
हमें न काटो , हमें न बांटो।

वृक्ष हितकारी संत हैं,
इनके उपकार अनंत हैं।

इन नारों, जय घोषों और जयकारों के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थान शांतिकुंज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित वृक्ष गंगा अभियान के तहत रांची शहर के कई स्थानों एवं संस्थाओं के माध्यम से यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
गायत्री परिवार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण  कार्यक्रम से  STF क्षेत्र में उनके कार्यालय के स्टाफ और एजी कॉलोनी डोरंडा क्षेत्र में नागरिकों के सहयोग,समर्थन एवं सौहार्द में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहां के निवासी जन काफी प्रभावित हुए और गायत्री परिवार द्वारा ऐसे वृक्षारोपण कार्य को भविष्य में करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए समर्थन एवं सहयोग की बात कही ।
इस वर्ष श्रावण मास में जगुआर एस टी एस कैम्प टिम्बर ग्राम , एजी कॉलोनी डोरंडा , जैक कार्यालय पास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय  कैम्पस एवं हिनू क्षेत्र में, रातू कांटी टांड़ क्षेत्र आदि में अभी तक करीब 2500 पौधों का रोपण- कार्यक्रम  हुए । संस्थान अधिकारी गणों , परिवार परिजनों एवं उन सभी पड़ोसियों के सहयोग से आम, अमरूद, करंज, आंवला, शीशम , सांगवान, कटहल आदि अनेक तरह के पौधे रोपे गए गायत्री परिवार द्वारा निम्नलिखित नारों के साथ वृक्षारोपण किया गया --

करते वृक्ष प्रदूषण दूर।
देते हैं हमें बरसा भरपूर ।।
 वृक्षारोपण कार्य  महान।
 एक वृक्ष  दस पुत्र समान,

वन रोपें और उद्यान लगाएं ।
हरा-भरा निज देश बनाएं ।।
वृक्ष हितकारी संत हैं ,
इनके उपकार अनंत हैं।।
 हरियाली भूतल के श्रृंगार
 जहां वृक्ष  हैं वहीं बाहर।।
इन जय घोषों व नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

सीनियर डीसीएम ने बेहतर की रेल मंडल की सफाई व्यवस्था



चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डी सी एम मनीष कुमार पाठक ने चक्रधरपुर रेल मंडल में बेहतर सफाई व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के लिए चक्रधरपुर नगर परिषद के साथ तालमेल कर कारगर रूप से पहल करने की बात कही है इस संदर्भ में श्री पाठक का यह मानना है कि नगर परिषद के साथ सामंजस्य स्थापित कर सफाई व्यवस्था को और भी बेहकर बनाए जाने का पारूप तैयार किया गया है और इसके लिए चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर कारगर पहल किए जाएंगे विदित हो कि श्री पाठक ने सीनियर डी सी एम के रूप में 29 मई को योगदान दिया इसके पश्चात से ही चक्रधरपुर रेल मंडल में बेहतर कार्य प्रणाली का सृजन हुआ है। चक्रधरपुर  रेल मंडल के सिनीयर डी सी एम श्री पाठक के  दायित्व में चक्रधरपुर रेल डीवीजन के कुल 78 रेलवे स्टेशन के साथ साथ कुल 373 किलोमीटर क्षेत्र में अवस्थित रेल मंडल की बेहतर ढंग से सुधि ली जा रही है रेल मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुरूप रेलवे स्टेशनों की बेहतर साफ सफाई ,ट्रेनों के शौचालय के सफाई व्यवस्था सुढृठ करने का सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा इसके लिए 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है   सीनियर डी सी एम श्री पाठक का कहना है कि  इस लक्ष्य में स्टेशनों का निरीक्षण ,टिकटों की जाँच ,यात्रियों की सुविधा ,फुटप्लाजा स्टोर के निरीक्षण होगें साथ ही साथ वृहद रूप से चक्रधरपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा सहजता से दिलाने के लिए सीनियर डी सी एम श्री पाठक कटिबद्ध हैं विदित हो कि चक्रधरपुर रेेल मंडल आसनबनी से लेकर झाड़सुगड़ा तक समाहित है।

डीइओ प्रदीप चौबे को दिया फेयरवेल




विनय मिश्र

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के लोकप्रिय जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के माध्यमिक शिक्षा निदेशक बन जाने के पश्चात उनके सम्मान में चाईबासा के रुंगटा प्लस टू स्कूल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें  जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे को विदाई दी गई ।इस बीच उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा शिक्षा विभाग हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है पश्चिमी सिंहभूम जिले की शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। उन्होंने शिक्षा पदाधिकारी  की तारीफ  करते हुए कहा की प्रदीप कुमार चौबे ईमानदार व निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए जाने जाते हैं उम्मीद है आने वाले समय में आईएएस बनकर हमारे साथ कार्य करें वाह सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले पदाधिकारियों में जाने जाते हैं ।वही विशिष्ट अतिथि डीडीसी आदित्य रंजन ने कहा कि स्कूलों में नई योजना के साथ कार्य करने को मिला यहां कई तरह के बदलाव हुए लगभग 95 पंचायतों में साक्षरता अभियान चलाया गया । इस दरमियान सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे ने कहा की मेरे कार्यकाल में किसी शिक्षकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा मैं हमेशा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश किया हूं । मौके पर डीएसइ सुनील चौधरी, एनडीसी रवि कुमार समेत पश्चिमी सिंहभूम  जिला के विभिन्न स्कूलों के कई शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

सड़कें चौड़ी हों, फिर चलें सिटी राइड बसेंः ई रिक्शा चालक यूनियन



रांची। ई-रिक्शा चालक संघ ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर शहर की जन परिवहन प्रणाली के संबंध में कई सवाल उठाए हैं और कई सुझाव दिए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कचहरी से लेकर राजेंद्र चौक तक का ई रिक्शा का परिचालन बंद करा सिटी राइड बस चलाने का योजना जो रांची नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है जैसे बहुत सारे ई रिक्शा चालकों और मालिकों का रोजगार छिन जाएगा और रांची शहर में क्राइम भी बढ़ जाएगा इसलिए कि जो भी आज ई रिक्शा चला रहे हैं उनमें बहुत सारे ऐसे व्यक्ति हैं जो गलत रास्ता छोड़कर ई रिक्शा चलाकर सुख शांति से अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अगर इन लोगों का रोजगार छीना जाता है तो और फिर किसी तरह से यह लोग गलत रास्ते पर फिर उतरकर जनता के साथ किसी गलत काम करते हैं तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा। 
दूसरा कचहरी से लेकर राजेंद्र चौक तक पांच-पांच मिनट में सिटी राइड बस का सेवा देने की बात कही गई है तो आज के परिस्थिति में मेन रोड में की स्कूल बस घुस जाते हैं तो शहर का आवागमन ठप हो जाता है। अगर पांच-पांच मिनट में सिटी राइड बस चलाई जाती है तो रांची मेन रोड की क्या स्थिति होगी इनका भी अनुमान आप लगा सकते हैं। सिटी राइड बस चलाने में यूनियन को कोई आपत्ति नहीं है इसलिए कि हम लोग भी झारखंड की राजधानी में रहते हैं और हम भी चाहते हैं कि हर प्रकार की सेवा जनता को लाभ हो और भाड़ा भी कम लगे। मगर रांची नगर निगम को यह सोचना होगा कि रोड नहीं रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी भी जिम्मेवारी किसकी होगी। इसलिए रांची शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। इसके बाद ही किसी भी रोड में सिटी राइड बस की परिचालन सरकार कराएं और हमारा भी गरीब चालक ई रिक्शा चलाकर जनता को हर जगह स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल स्टैंड एरोड्रम पोस्ट ऑफिस और यात्रियों को जहां तक भी जाना है उन सब सुविधा यात्री को भी मिल पाए इसलिए रांची नगर निगम से रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन मांग करती है कि सबसे पहले रोड चौड़ीकरण किया जाए तब सिटी राइड बस चलाने का योजना बनाई जाए जिसका स्वागत पूरे यूनियन के पदाधिकारी भी करेंगे।
इस पर अपर नगर आयुक्त ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि आप लोग चिंता मुक्त रहिए इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
आज के प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी सचिव विजय नंदी रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई-रिक्शा ठेला मजदूर  संघ के महामंत्री मुन्ना कश्यप रांची जिला ई रिक्शा यूनियन के संरक्षक नंदन कुमार सिंह अमर मुंडा एवं शंकर कश्यप उपस्थित थे।



स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...