यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 11 अगस्त 2019

बोकारो में ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास

 350 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट
=================
जन्माष्टमी पर 43 लाख लाभुकों को दूसरी गैस भराई निःशुल्क मिलेगी

बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार -- 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=================
2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का उत्पादन होगा-- बड़ा हिस्सा झारखंड से

--धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री
=================
मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोकारो के राधानगर गांव में 250 करोड़ से आयल डिपो तथा 100 करोड़ से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया
============


बोकारो। बोकारो में 350 करोड़ से ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परियोजनाओं से बोकारो जिले में लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और कई हजार लोगों को भी इन परियोजनाओं से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से झारखण्ड का विकास

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां पेट्रोल और डीजल के खपत में हुई बढ़ोतरी से नापा जा सकता है। देश के बड़े शहरों में 7-8% की दर से पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ रही है, वहीं झारखंड के बड़े शहरों में 15% की दर से पेट्रोल- डीजल की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सूचक है कि झारखंड देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से विकसित हो रहा है।

उज्जवला के लाभुक बहनों को दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त

मुख्यमंत्री श्री दास ने यह भी कहा कि आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी के दिन झारखंड राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना की लाभुक सभी 43 लाख महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह झारखंड की की बहनों को मुख्यमंत्री की तरफ से राखी के त्यौहार का उपहार होगा।

10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे


अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कहा कि आने वाले वर्षों में कुल 10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं व कारखानों में खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन पूरे देश में होगा जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा झारखंड राज्य से आएगा।

रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे

श्री प्रधान ने यह भी बियाडा में लगाए जा रहे एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे। इसकी वजह से भी बहुत से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि झारखंड में पेट्रोल की डिमांड बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि लोग साइकिल से मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ रहे हैं और यह झारखंड के आर्थिक सामाजिक विकास का बहुत ही बड़ा सूचक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन को दोहराया कि जब पूर्वी भारत का सही मायने में विकास होगा तभी भारत का विकास पूर्ण होगा।



महत्वपूर्ण तथ्य---

★बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि पर एलपीजी बॉलिंग प्लांट झारखंड में गैस वितरण के लिए सिलेंडर रिफिल टर्मिनल पॉइंट होगा। यहां से पूरे झारखंड राज्य में भरे हुए गैस सिलेंडर का वितरण होगा।

★राधानगर ग्राम में 73 एकड़ में बनने वाले आयल डिपो में तेल का भंडारण होगा। इस आयल डिपो से समस्त झारखंड के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल का वितरण होगा।

★ऑयल डिपो में तेल की आपूर्ति रेलवे से होगी। भविष्य में असम के नुमालीगढ़ रिफायनरी से पाइप के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा, जिससे इस ऑयल डिपो में तेल की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

महत्त्वपूर्ण उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार अमर कुमार बाउरी, सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद धनबाद लोकसभा क्षेत्र पी एन सिंह, सांसद पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र ज्योतिर्मय महतो, विधायक बेरमो योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक बोकारो विरंची नारायण, डीआईजी प्रभात कुमार, बोकारो के उपायुक्त  कृपानंद झा, बोकारो के पुलिस अधीक्षक पी. मुरूगन, सेल के सभी पदाधिकारी, हजारों की संख्या में बोकारो वासी उपस्थित थे।

संदीप पांडेय की नजरबंदी से तत्काल रिहाई की मांग



नई दिल्ली।  भाकपा माले ने सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय और एनएपीएम की सचिव अरुंधति धुरु की आज लखनऊ में हुई नजरबंदी की कड़ी भर्त्सना करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है. वे आज शाम लखनऊ में होने वाले कश्मीर एकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे. उन्हें उनके घर में भारी पुलिस घेराबंदी के बीच नजरबन्द कर लिया है और किसी को अंदर से बाहर या बाहर से भीतर नहीं आने जाने दिया जा रहा. यह उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा खुद ही कानून को हाथ में लेने की गैर क़ानूनी कार्यवाही है.

वहां होने वाले कश्मीर एकता कार्यक्रम के आयोजकों में एक मो. शोएब पर इस कार्यक्रम को न करने के लिए कथित रूप से दवाब डाला जा रहा है. लोकतंत्र की आवाज़ों पर इस तरह के हमले देश के अन्य राज्यों में भी हो रहे हैं.

मोदी-शाह की सरकार लोकतान्त्रिक विरोधों को दबाने की कार्यवाहियां कर नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और देश के लोकतान्त्रिक ताने बाने पर हमला कर रही है. केंद्र व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस तरह की दमनात्मक कार्यवाहियां बंद करे और संदीप पांडेय एवं अरुंधति धुरु को गैरक़ानूनी नजरबंदी से तत्काल रिहा करे, तथा बिना किसी बाधा के कश्मीर के साथ एकजुटता के लिए आयोजित कार्यक्रम को होने दे जोकि प्रत्येक नागरिक का लोकतान्त्रिक  अधिकार है.

- केंद्रीय कमिटी
भाकपा माले
सुखदेव प्रसाद भाकपा माले झारखंड राज्य कार्यालय सचिव द्वारा प्रेषित

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का शुभारम्भ



बच्चों की बनायीं 150 पेंटिंग्स भी प्रदर्शित


कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 11 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय “स्वतंत्रता पर्व 2019” के अंतर्गत विभिन्न संस्स्कृतिक कार्यक्रमों एवं देश भक्ति चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं स्पीड पेंटिंग की प्रस्तुति दी गयी | इस उपलक्ष पर 350 बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा बनाई गयी 150 चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी है | कार्यक्रम में हर्षिता एवं अर्चना, यशिता, आराध्या, अभिरुचि, कुशाग्र, हरीश, लावेश, मुकुंथन ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश किया | फैंसी ड्रेस में विवान ने देश के वीर सिपाही के रूप में बलिदान की गाथा सुनाई, इशान एवं हरीश ने सुभाष चन्द्र बोस, मुकुंथन ने झाँसी की रानी बन कर सब का मन मोह लिया | आयेशा ने फिल्म केशरी से तेरी मिटटी, आर्यन सोनार, श्रेया, अनुश्री, आकांक्षा ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी | वहीँ त्रिविक्रम ने हरमुनियम एवं आकांक्षा ने कीबोर्ड, परियल ने गिटार के साथ देश भक्ति संगीत प्रस्तुत किया | संस्था के द्वारा विजिएताओं को पुरस्कृत भी किया गया |

इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शान्ति के साथ रहने का सन्देश दिया | कल 12 अगस्त को सीनियर छात्रों के लिए चित्रकार धनंजय कुमार के मार्गदर्शन में देश भक्ति विषय पर वाटर कलर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे 25 सीनियर छात्र छात्राएं भाग लेंगे |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी के अलावा छात्रों जिसमे आयेशा, आरती, कोमल, शिखा, शीतल, हर्षिता, हर्ष, विकाश, अनिकेत, ऋचा, सुरुचि, श्वेता ,प्रिया एवं सभी छात्रों का योगदान रहा |
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 18 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी |

श्री केड़िया सभा ने किया दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन




रांची। श्री केड़िया सभा रांची "के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन भवन में "दादी जी के मंगल पाठ "का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिन के 3:00 बजे शुरू हुआ । इस अवसर पर दादी मां का सुंदर दरबार सजाया गया । तत्पश्चात पावन दीप प्रज्वलित कर उन के पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई । उपस्थित महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया।
भजन गायन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके तहत "म्हारा प्यार रे गजानन आईजो......का गायन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दादी मां का मंगल पाठ का भजन , " मंगल पाठ दादी का जो रोज करोगे मेरी दादी की कृपा से मौज करोगे." और "..... दादी जी के सावन उत्सव का भजन सावन का महीना पवन करे शोर दादी म्हारी झूल रही भक्तां की हाथ मे डोर... फिर दादी मां का सिंधारा का भजन " दादी जी का लाड़ मिलके सारा करस्यां चालो चालो दादी का सिंधारा करस्यां....."
इसी तरह अत्यंत मधुर भजनों से भक्तों ने दादी मां के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा का अर्पण किया । भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई। दादी मां को फलों के अलावा विभिन्न तरह की मिठाइयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया । केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम में अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके लिये श्री केडिया सभा रांची अपने समस्त केडिया बंधुओं का एवं दादी माँ के भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी।

चक्रधरपुर नगर परिषद की बैठक


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष आनंद कसेरा के उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम व वार्ड पार्षद गण भी उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम के  योगदान देने के पश्चात नगर परिषद में विकास गति को तेज करने के उद्देश्य से बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी जिसमें वार्ड पार्षदों ने भी उपस्थित होकर अपनी बात रखी लगभग 3 घंटे तक चली ये बैठक काफी कारगर रही वहीं नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह ने वाट्स्प ग्रुप में बोर्ड की बैठक को स्थगित करने की बात कहते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए किन्तु बैठक के लिए उपस्थित हुए लोगों ने इस बैठक का आयोजन करने के साथ साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने अपने प्रस्ताव व सुझाव दिए बोर्ड की बैठक सफल रही।

राष्ट्रहित को स्वहित से ऊपर मानती हैं अनुपमा लोचन



महिलाएं अपनी जुनूनी तेवर और काबिलियत से इतिहास रच रही हैं। रसोई से निकलकर चांद को छूने वाली महिलाएं वर्तमान में नए भारत की तस्वीर गढ़ रही हैं। कई महिलाओं ने हमारे देश को खुद पर गर्व करने का अवसर प्रदान किया है। चूल्हे से चांद तक बढ़ रही महिलाएं देश का गौरव बढ़ा रही हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में भी कई महिलाएं परचम लहरा रही हैं। ऐसी ही शख्सियतों में शुमार हैं, राजधानी रांची निवासी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनुपमा लोचन। श्रीमती अनुपमा मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एक प्रतिभावान व संवेदनशील महिला हैं। वह मानवता की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं। वह राष्ट्रहित और समाज हित को स्वहित से ऊपर मानती हैं। अनुपमा की प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई। वहां उनके पिता बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेवारत थे। अनुपमा ने पटना स्थित संत जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। जेडी वूमेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात मगध महिला कॉलेज से एम ए की डिग्री ली। समाजसेवा का जज्बा और जुनून उनके अंदर बचपन से ही रहा है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखते ही बनती है। समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने माता पिता से मिली। वह वर्ष 1992 में वैवाहिक बंधन में बंधी। उनके पति  राजीव लोचन भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। वे  राजधानी रांची स्थित सीएमपीडीआई में शीर्ष अधिकारी हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति अनुपमा की अभिरुचि देखते हुए उनके पति राजीव लोचन ने भी उनका साथ देना शुरू किया। हर कदम पर अनुपमा को प्रोत्साहित करते रहे।  वह शहर की विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। वर्तमान में अनुपमा लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की वाइस प्रेसिडेंट है। उनका मानना है कि महिलाएं न सिर्फ किचन में मसालों के बैलेंस करना जानती है, बल्कि जिंदगी को बैलेंस करना भी बखूबी जानती है। अब तक यही माना जाता रहा है कि महिलाओं की जगह सिर्फ किचन में होती है और उनका काम सिर्फ भोजन पकाना व घर बच्चों को संभालना है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से देश की महिलाओं ने इस अवधारणा को तोड़ने में सफलता पाई है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अनुपमा मानव विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताती हैं कि देश के करीब एक तिहाई सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालयों की सुविधा नहीं है, इस कारण बड़ी संख्या में लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं, वहीं दूसरी तरफ 22 लाख से भी ज्यादा लड़कियों की शादी कम उम्र में हो कर दी जाती है, जिस वजह से लड़कियों का स्कूल छूटना स्वाभाविक है। वह कहती है कि लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। वह समाज में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देने की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि समाज में व्याप्त कुरीतियां सामाजिक विकास में बाधक हैं। इन कुरीतियों और कुप्रथाओं को दूर करने की दिशा में सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर सामुहिक प्रयास किया जाना आवश्यक है। समाज में नई सोच और नई जागृति लाने की आवश्यकता है। वह कहती हैं कि ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है। ग्रामीण विकास के बिना सर्वांगीण विकास की बातें बेमानी है। अनुपमा अपने घर-परिवार और बच्चों की देखभाल बखूबी करते हुए अपने वर्कफ्रंट के उत्तरदायित्व को भी बेहतर तरीके से संचालित कर रही हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति अपने दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं। वह समाज सेवा को सर्वोपरि मानती हैं। अनुपमा गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं, युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। समाज सेवा उनकी दिनचर्या में शुमार है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी लगन और निष्ठा अनुकरणीय है।
वह कहती हैं कि महिलाओं को सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि चौखट से बाहर निकल कर अपने अधिकार और दायित्वों के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है। यह वर्तमान समय की मांग भी है। इससे हमारा देश व समाज सशक्त होगा।

झारखंड महिला सियासत का जनसंपर्क अभियान जारी


महिलाओं के उत्थान के बिना विकास संभव नहीं : उर्मिला यादव


रांची। झारखंड महिला सियासत के बैनर तले चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में जाकर सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड 41 के पार्षद उर्मिला यादव ने मतदाताओं से समर्थन मांगे। श्रीमती यादव को लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का आश्वासन दिया। श्रीमती यादव मतदाताओं से एक वोट के आश्वासन के साथ आर्थिक सहयोग के रूप में स्नेह स्वरूप एक रुपए का सिक्का भी आशीर्वाद के रूप में प्राप्त कर रही हैं। इस संबंध में श्रीमती यादव ने बताया कि देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर महिलाओं को भी राजनीति में सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है। यह वर्तमान समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना विकास संभव नहीं है। देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को राजनीति में आना जरूरी है। महिलाओं को अब तक समुचित अधिकार नहीं दिया गया। विभिन्न राजनीतिक दल भी महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार देने में कोताही बरतते रहे हैं। इसलिए सामाजिक परिवर्तन और देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को राजनीति का दामन थामना जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड महिला सियासत के बैनर तले संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की सभी 81 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। महिलाएं झारखंड की राजनीति में इस बार एक नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। राजनीति के क्षेत्र में यह अभिनव प्रयोग झारखंड से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान से काफी महिलाएं जुड़ रही हैं। जनसंपर्क अभियान में समाजसेवी नीलू सिंह, प्रभा कुमारी सहित काफी संख्या में महिला सियासत की सदस्य शामिल थीं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...