रांची। विश्वकर्मा युवा मंच के तत्वावधान में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा सेवा भवन जय प्रकाश नगर,कुम्हार टोली,रांची मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।झंडोत्तोलन विश्वकर्मा समाज के बुजुर्ग समाज सेवी अर्जुन शर्मा जी किए। इसकी अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष विक्रान्त विश्वकर्मा जी ने किया।संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में महेश विश्वकर्मा ,जगदेव विश्वकर्मा ,अवधेश कुमार,उदय कुमार ,रमेश शर्मा ,कमलेश्वर मिस्त्री , जय प्रकाश शर्मा ,मनोज कुमार शर्मा ,सहित अन्य उपस्थित थे।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019
विश्वकर्मा युवा मंच ने फहराया तिरंगा
रांची। विश्वकर्मा युवा मंच के तत्वावधान में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विश्वकर्मा सेवा भवन जय प्रकाश नगर,कुम्हार टोली,रांची मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।झंडोत्तोलन विश्वकर्मा समाज के बुजुर्ग समाज सेवी अर्जुन शर्मा जी किए। इसकी अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष विक्रान्त विश्वकर्मा जी ने किया।संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में महेश विश्वकर्मा ,जगदेव विश्वकर्मा ,अवधेश कुमार,उदय कुमार ,रमेश शर्मा ,कमलेश्वर मिस्त्री , जय प्रकाश शर्मा ,मनोज कुमार शर्मा ,सहित अन्य उपस्थित थे।
निप्स होटल मैनेजमेंट के नए छात्रों का स्वागत
रांची। निप्स होटल मैनेजमेंट की ओर से कडरू स्थित होटल पर्ल रिजेंसी
में होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम (2019-20) के नए छात्रों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
संस्थान के कार्यकारी प्रमुख पंकज चटर्जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों
को शुभकामनाएं दीं साथ ही संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह
के मुख्य अतिथि मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने संस्था द्वारा शिक्षा के
क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की
शुभकामनाएं व्यक्त कीं। संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य
अतिथि को एक पौधा भेंट किया गया।
नए छात्रों के स्वागत में पुराने छात्रों ने रंगारंग सास्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्थान के माइकल एंथोनी ने धन्यवादा ज्ञापन किया। इस
अवसर पर भारी संख्या में छात्र और गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
अटल क्लिनिक का उद्धाटन
चक्रधरपुर ।शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा संचालित कुंभा टोली (स्लैम क्षेत्र )वार्ड नंबर 8 में अटल क्लिनिक झारखंड सरकार द्वारा योजना का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ,नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह,कार्यपालक महेंद्र राम, एसडीओ प्रदीप प्रसाद द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक में इलाज के साथ-साथ पेशेंट को दवाइयां फ्री दी जाएगी । मौके पर डॉक्टर वाई पी सिंह, डॉक्टर मूवीज अंसारी, डॉक्टर जोहेब अंसारी, वार्ड पार्षद लीला देवी , निक्कू सिंह, सरोज कसेरा ,जन नायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा, संजय मिश्रा ,संजय पासवान व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
होटल कैपिटोल हिल में सिजलर फूड फेस्टिवल कल से
* परोसे जाएंगे लजीज वेज व नन वेज व्यंजन
रांची। शहर के सुप्रसिद्ध होटल कैपिटोल हिल में सिजलर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 17 अगस्त (शनिवार) को होगा। इस संबंध में होटल के आॅपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रेड हॉट पाॅट सिजलर फूड फेस्टिवल के दौरान विभिन्न प्रकार के लजीज शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। सिजलर फूड फेस्टिवल का आयोजन होटल के रेस्टोरेंट येलो सफायर में किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले रेड हॉट पाॅट सिजलर फूड फेस्टिवल में लंच और डिनर के दौरान लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ मृणाल बख्शी ने बताया कि इस बार फूड फेस्टिवल में कई नए और सुप्रसिद्ध पकवानों को ग्राहकों तक प्रमाणिक अंदाज में परोसा जाएगा। फूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के सूप लोबस्टर थर्मिंडोर, पैन शेयर्ड प्राॅन, केपर बेसिल, नवाबी चिकन रेशमी कबाब, कैपिटोल मिक्स ग्रिल, चेरमौला ग्रिल्ड कॉटेज चीज, ब्रोक्कोली कॉर्न स्टेक सिजलर,शाही पनीर रोल पसंदा आदि सहित अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। होटल के डायरेक्टर संजय भाटिया और आशीष भाटिया ने सिजलर फूड फेस्टिवल में आकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है। प्रेस वार्ता में होटल के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
लायंस क्लब ऑफ रांची प्रीमियम का सातवां पदस्थापना समारोह संपन्न
* दीपक अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की ली शपथ
रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची प्रीमियम द्वारा शहर के द काब्स होटल में सातवां पदस्थापना समारोह संपन्न हुआ।इस समारोह में क्लब द्वारा आगामी सत्र के लिए चुने गए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। लायन दीपक अग्रवाल की अगुवाई में वर्ष2019-20 के लिए लायन राकेश गिरधर को सचीव, कंवलजीत मीढा़ को कोषाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया।उपाध्यक्ष पद के लिए गगन गिरधर एवं अजय शर्मा एवं सह सचिव के लिए विक्रम अग्रवाल को मनोनीत किया गया।विभिन्न संयोजकों के लिए हरविंदर सिंह बेदी,चंदन सीडाना,मुकेश पोददार,गौतम मंदानी,रवी अग्रवाल,कमल थरेजा,डॉ तुषार आर्या,धीरज बँका,अमित मोदी,अजय धमीजा,विशाल चौधरी का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ ने नये चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में होने वाले सामाजिक कार्यों की सदस्यों के साथ चर्चा की।
नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ सभी सदस्यों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठान को 31 मार्च 2020 तक वाटर हार्वेस्टींग करने का प्रण लिया।
समारोह में वर्तमान 322 डिस्ट्रीकट गवर्नर लायन संजीव पोददार,मुख्य नोट अधिकारी भूतपूर्व 322 डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लायन राजीव लोचन ने हिस्सा लिया एवं क्लब द्वारा साल भर की गई गतिविधियों की प्रशंसा की।इंडेक्सन अधिकारी लायन माधव लाखोटिया ने आठ नये सदस्यों का स्वागत कालर पीन लगाकर किया।
इस मौके पर लायंस प्रीमियम के पास्ट प्रेसिडेंट उमंग तलवार,इंस्टॉलेशन चेयरमैन डॉ.अजय छाबड़ा,वरीय सदस्यों में डॉ पंकज चौधरी,डॉ अनुज साहु,विनय राज भाटिया, अतुल मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी ओम जैन के द्वारा दी गयी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
निर्मल बाबा की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है. प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इन्टरनेट मीडिया तक ने उनके विरुद्ध हल्ला बोल दिया है. हाल...
-
चल, फिर से बच्चा बन जाते है लड़ते है, झगड़ते है रूठते है, मनाते है कट्टी ..कट्टी ....कट्टी मेल्ली ...मेल्ली ..मेल्ली और जो मेल्ली न...






