यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 18 अगस्त 2019

मनोहरपुर बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा


विनय मिश्र
चाईबासा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर  जितेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा में मुख्य रूप से सभी 254 योजनाओं एवं टी०सी०बी० को 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को दिया गया। 
पंचायत सचिव नंदपुर के धीमी गति कार्य को देखते हुए इस माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
कमल क्लब का ऑनलाइन पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया। डी०एम०एफ०टी० फंड से निर्माण होने वाली योजनाओं को ग्राम सभा में पारित कर प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।

शनिवार, 17 अगस्त 2019

मिथिलेश अकेला की पुस्तक का लोकार्पण


रांची। मिथिलेश अकेला की कहानी संग्रह उल्टी उड़ान का लोकार्पण प्रेस क्लब में विद्याभूषण,प्रमोद कुमार झा,पंकज मित्र,कुमार बृजेन्द्र,राजश्री जयंती आदि द्वारा किया गया.
सभागार में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.
लोकार्पण समारोह में बोलते हुए कथाकार पंकज मित्रने शिल्प और कथ्य की व्याख्या करते हुए कहा कि शिल्प की तिगड़मों के कारण  कहानी कभी कभी अबूझ बन जाती हैं,पढ़ने वाला ऊब जाता है लेकिन अकेला जी की कहानियों में ऐसी बात नहीं है.इनकी कहानी स्पष्ट,सादा एवं दिल को छू लेनी वाली होती हैं.सामाजिक परिवेश को दर्शाती है.इनकी कहानियों में लोक तत्व भी है जो कहानी को आकर्षक,रोचक एवं पठनीय बनाती है
पीके झा पूर्व दूरदर्शन  निदेशक ने कहा कि समय को जानना है तो  रचनाकार को जानिये.इनकी कहानी समय एवं परिवेश और समाज की पहचान कराती है
अध्यक्षता करते हुए विद्याभूषण ने कहा कि किस्सा गोई एक बड़ा फन है जिसे ये फन आ गया,वो अच्छा कहानीकार बन सकता है और अकेला जी को कहानी कहने का फन आता है.इनकी कहानियां सामाजिक परिवेश के ताना बाना इसतरह बुनती हैं कि पाठक इसकी गिरफ्त में आ जाता है
एमज़ेड खान ने उल्टी उड़ान पर अपनी बात रखते  हुए कहा कि  अकेला जी की कहानियां बनते बिगड़ते रिश्ते की टूटन का एहसास कराती है
नरेंद्र झा ने कहानी के शिल्प और कथ्य के महत्व पर प्रकाश डाला  और संग्रह को पठनीय एवं रोचक बताया
राजश्रीजयन्ती ने भी सम्बोधित किया
अंत मे अकेला जी ने  संग्रह की 13 कहानियों में 6 कहानियों की चर्चा की.
उल्टी उड़ान कहानी जो आत्मीय रिश्ते में टूटने बिखरने की त्रासदी को उकेरती है,को अपनी बेहतरीन कहानी बताया
कुमार बृजेन्द्र ने संचालन करते हुए अकेला जी के साहित्यिक यात्रा का वर्णन किया और इसे साहित्य जगत के लिए एक उपलब्धि बताया
डॉ शैल बाला पूर्व प्राचार्य चाईबासा ने धन्यवाद ज्ञापित किया
मुख्य उपस्थिति एमएम शर्मा,इस सहाय,इज़हार अहमद,सुधांशु,अमर कुमार,कुंदन सिंह,डॉ शैल बाला दास, मंजू सहाय,गुफरान अशरफी,खालिक परदेसी,हिमालय झा,कृतिक वर्मा आदि

भाजपा उपाध्यक्ष से मिले तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली /रांची। झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष ,(व्यापार प्रकोष्ठ ) सह युवा भाजपा नेता महेश महतो ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी से मुलाकात की। श्री महतो ने झारखंड में हो रहे सदस्यता अभियान पर   चर्चा की। इस आधे घंटे के इस शिष्टाचार मुलाकात में तेली साहु सभा भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार विमर्श हुआ। उक्त जानकारी प्रदेश सलाहकार सह मिडिया प्रभारी शंकर कुमार साहू ने दी।

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के विभागाध्यक्ष का स्वागत


रांची। आज दिनांक 17 अगस्त 2019, दिन शनिवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान विभाग के  शिक्षकों के द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आप हमारे गुरु हैं और हम आपके फौज हैं। जहां आपको हमारी आवश्यकता पड़े, हमारा सहयोग ले सकते हैं। हम आपके साथ हैं। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उराँव ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना अपना महत्व है। सब मिलकर विभागीय परिवार को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। विभाग विकासशील अवस्था में है, इसको और आगे ले जाना है।  उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय इस विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र बनाने की आकांक्षा है। उसे मूर्त रूप देने में आप सभी सहायक प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान अपेक्षित है। विभाग के 9 भाषा के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिले, ताकि विभाग की उपलब्धि सर्व विदित हो। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामना देने में डॉक्टर सरस्वती गागराई, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ राकेश किरण, महेश भगत, अरुण अमित तिग्गा, डॉ पार्वती मुंडू, डॉ किरण कुल्लू, किशोर सुरिन, राधिका उराँव, कर्म सिंह मुंडा, धीरज उराँव, विकास उराँव के अलावा विभाग के शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सीएम कार्यालय के दरवाजे सबके लिए खुले


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने लांच किया विजिटर्स कार्ड
===================

रांची। मुख्यमंत्री कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने विज़िटर्स कार्ड लांच किया। यह कार्ड बीच से परफॉरटेड है। ऊपरी हिस्से में कार्ड के एक ओर आगंतुक की पूरी जानकारी होगी और निचले हिस्से के दोनों ओर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी है। आगंतुक विजिटर्स कार्ड के एक ओर अपना नाम, पता और मिलने का उद्देश्य लिखकर संबंधित मंत्री, अधिकारी व पदाधिकारी को देंगे और कार्ड के दूसरे सिरे को अपने पास रख लेंगे, जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। डॉ वर्णवाल ने कहा कि इस तरह के कार्ड से सरकार का तात्पर्य लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और योजना के सम्बन्ध में जागरूक करना है।

ऐसी व्यवस्था हर जिला व प्रखंड में लागू करें

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने सभी जिला और प्रखंड स्तर पर आगंतुकों के लिए ऐसी ही व्यवस्था लागू करने का निदेश दिया है। ताकि, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी कार्यालय आने पर सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके।

देवघर के उपायुक्त ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को इसी प्रकार का एक्सेस कार्ड दिया था। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के अच्छे सुझाव को सकारात्मक रूप से लें तथा अपने जिले में लागू करें।

वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जन संपर्क कार्यों की जिलावार समीक्षा

★हर व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाएं, नई सोच और तकनीक का करें उपयोगः डॉ सुनील कुमार वर्णवाल,



रांची। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ हर व्यक्ति और हर घर तक पहुंचनी चाहिए. सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को भी लोगों तक पहुंचाना है. इसके लिए नई सोच और तकनीक का उपयोग करें. हम जन जन तक पहुंचे--हर जन मन तक पहुंचे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज सूचना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों से यह कहा. उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी से ही उनमें जागरूकता बढ़ेगी और वे उनका लाभ लेने के लिए तत्पर होंगे। उपायुक्त वृहत पैमाने पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाएं.

डिस्ट्रिक्ट आईईसी फंड के तहत् पूरी प्लांनिग से प्रचार प्रसार हो

डॉ वर्णवाल ने कहा कि सभी जिलों में विभिन्न विभागों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आईईसी फंड है. इस फंड को कन्वर्जेंस कर पूरी प्लानिंग के साथ अलग अलग योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि एक साथ सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सकी. इस बाबत कई जिलों के उपायुक्तों ने डिस्ट्रिक्ट आईईसी फंड बनाने की बात कही और विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यमों के जरिए लोगों को उसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है.

इस मौके पर उन्होंने गोल्डन कार्ड वितरण योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, अटल क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं के प्रचार प्रसार के प्रगति की भी जानकारी ली.

23 अगस्त जन्माष्टमी से चाईबासा से उज्ज्वला योजना के लाभुकों को दूसरा रिफिल मुफ्त मिलेगा

डॉ वर्णवाल ने बताया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के लगभग 31 लाख लाभुकों को दूसरा रिफिल भी मुफ्त में देने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत 23 अगस्त को चाईबासा से होगी. ऐसे में लाभुकों को दूसरा रिफिल मुफ्त में देने की जानकारी देने के लिए व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार करें. डॉ वर्णवाल ने बताया कि पूरे राज्य में एलपीजी पंचाय़त का आयोजन किया जाना है. इसके जरिए लोगों को उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जानी है. इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी उपायुक्त अपने स्तर पर इनिशिएटिव लें.

लोगों को मुफ्त में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चल रहा अभियान

डॉ वर्णवाल ने कहा कि सरकार ने लोगों का मुफ्त में गोल्डन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए 16 अगस्त से 23 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान शिविर लगाकर लोगों के बीच गोल्डन कार्ड का बनाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि सभी लाभुक परिवारों के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बन जाये, ताकि वे आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकें. उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि लोगों का गोल्डन कार्ड आसानी से बने, उसे वे सुनिश्चित करें, क्योंकि यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है.

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का वृहत स्तर पर करें प्रचार-प्रसार

ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ मिले, इसके लिए सरकार ने इसकी अहर्ता को लेकर कई बदलाव किए हैं. अब जितने भी राशन कार्ड होल्डर हैं और जो 14 अन्य अहर्ताओं को पूरी करते हैं, उनकी बच्चियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. डॉ वर्णवाल ने उपायुक्तों को कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अहर्ता को लेकर सरकार द्वारा
सरकार ने जो भी बदलाव किए गए हैं, उसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचनी चाहिए,ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को इसके दायरे में लाया जा सके.

अटल क्लिनिक की व्यवस्था बेहतर हो, इसका रखें ध्यान
शहरों में लोगों को अपने मुहल्ले में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिले, इसके लिए राज्य सरकार ने अटल क्लिनिक खोलने की शुरुआत की है. पहले चरण में 25 अटल क्लिनिक का उद्घाटन हो चुका है, जबकि 25 सितंबर तक 100 अटल क्लिनिक खोले जाने हैं. डॉ वर्णवाल ने उपायुक्तों को कहा कि शहर के गरीबों को अटल क्लिनिक से उपचार किया जाना है इसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए।

किसानों तक पहुंचे योजनाओं की जानकारी
डॉ वर्णवाल ने कहा कि सभी जिलों में किसान सारथी रथ के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानों की समृद्धि और उनके आय को दोगुना करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. किसानों का विकास सरकार की प्राथमिकता है. यह तभी संभव है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना सहित कई योजनाएं शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिले, इसे उपायुक्त सुनिश्चित करें.

सूचनाओं की जानकारी देने में सोशल मीडिया सशक्त माध्यम

श्री वर्णवाल ने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया के आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल लोगों को सूचनाएं देने के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जाए। अलग अलग टारगेट ग्रुप को सोशल मीडिया से जोड़ कर व्यापक प्रचार-प्रसार करें. इसके साथ प्रेस कांफ्रेस आदि का फेसबुक व अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाए. इससे न सिर्फ योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने में सहूलियत होगी,बल्कि अगर कहीं इसे लेकर दिक्कतें हो रही है तो उसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी और उसका निदान किया जा सकेगा.

प्रखंड मुख्यालय, सदर अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनें विजिटिंग रुम

डॉ वर्णवाल ने कहा सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ सदर अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य् केंद्रों में विजिटिंग रुम की व्यवस्था हो. यहां आनेवाले लोगों को टीवी अथवा अन्य माध्यमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. यह भी सरकारी योजनाओं के

मुख्यमंत्री की सीधी बात की तरह उपायुक्त भी जिले में भी सीधी बात कार्यक्रम करें

डॉ वर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी बात की तरह उपायुक्त भी जिले में भी सीधी बात कार्यक्रम करें। इस तरह लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करें. उपायुक्त सीधी बात, जन संवाद और टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए शिकायतकर्ताओं की शिकायत के निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को भी बुलाएं, ताकि इसका व्यापक प्रभाव पड़े.

जन संपर्क की समीक्षा बैठक के दौरान सरकार की योजनाओं की जन-जन तक जानकारी देने के लिए कई जिलों के उपायुक्त से अहम सुझाव मिले।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सूचना एवं जन संपर्क के निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता, विभाग के विशेष सचिव  रमाकांत सिंह तथा सभी जिलों के उपायुक्त, जनसंपर्क के सभी उप निदेशक, सहायक निदेशक औऱ जिला जन संपर्क पदाधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित हुए संजय कुमार झा



रांची। पुलिस सेवा के 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस ऑफिसर एवं मधुबनी के डुमरा गाँव, पोस्ट पोखरौनी मधवापुर प्रखंड के स्वर्गीय जागेश्वर झा एवं विमला कुमारी झा के प्रथम पुत्र संजय कुमार झा को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।

श्री झा वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में पदस्थापित हैं।

श्री झा चम्बल ,जबलपुर एवं भोपाल में जोनल IG के रूप में पदस्थापित रहे हैं।
श्रीमती विमला झा दरभंगा के टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल एवं जिला विद्यालय निरीक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हुई।
श्री झा की पत्नी डॉ मातंगी झा रेलवे में दिल्ली में सीनियर DMO के पद पर पदस्थापित है।
उनकी बेटी सौम्या झा 2017 बैच की आईएएस अफसर हैं उनके दामाद अक्षय भी 2017 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं
श्री झा का सेंट्रल डेपुटेशन पर सशस्त्र सीमा बल के DIG के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना के कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। वो उज्जैन के DIG, खंडवा,सिवनी दमोह जैसे विभिन्न जिलों में SP रह चुके हैं।
पूर्व में भी इन्हें उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त हुआ था।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...