यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 21 अगस्त 2019

आम आदमी पार्टी ने झारखंड में फूंका चुनावी बिगुल

 बनायी "चुनाव कैंपेन कमिटी"
राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक बोले- झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये झारखंड विधानसभा में आम आदमी पार्टी को लाइये


रांची। आज दिनांक 21/08/2019 को आम आदमी पार्टी,झारखंड का प्रदेश विधानसभा समिति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के संपन्न होने के साथ हीं आम आदमी पार्टी ने झारखंड में चुनावी बिगूल फूंक कर औपचारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे विधानसभा समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में " चुनाव कैंपन कमिटी"  की घोषणा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।उन्होंने  कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा दिल्ली में किये गये कार्यों को अगर घर-घर पहुँचा दिया तो झारखंड में आम आदमी पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिये यहाँ के लोगों को यह लड़ाई लड़नी अौर जीतनी पड़ेगी। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी और अपने विधानसभा को पूरा झारखंड समझकर चुनाव की तैयारी करे अौर लड़े। उन्होंने कहा कि  झारखंड को लूट और भ्रष्टाचार से बचाकर दिल्ली की तरह विकास की ओर ले जाने के लिये आम आदमी पार्टी सत्ता में हस्तक्षेप करने जा रही है और इसके लिये हर स्तर पर कार्यकर्ता व नेता को आगामी चुनाव में खुद को झोंक देने की आवश्यकता है क्योंकि राजनीति हमारे लिये पैसा कमाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज एवं लोगोँ के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है अौर यह हमने दिल्ली में कर दिखाया है जिसे पुरी दुनिया देख रही है।
प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक की सरकारों ने झारखंड को लूटखंड बना दिया है। हर सरकार में झारखंड के किसानों अौर आदिवासियों का शोषण हुआ है, उनकी जमीन छीनी गई है,उनपर अत्याचार हुआ है, रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है, छात्रों के भविष्य के साथ खेला गया है। झारखंड सहित पूरे देश में सत्ता अौर भाजपा के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही करार दिया जा रहा है। आज अगर झारखंड को बचाना है, जल, जंगल अौर जमीन की लूट को रोकना है,अगर दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा अौर स्वास्थ व्यवस्था देना है तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना है तो आम आदमी पार्टी को झारखंड विधानसभा में लाना होगा अौर हम सब यह करके रहेंगे। आज मॉब लिंचिंग, भ्रष्टाचार, कुपोषण और गरीबी के कारण देश हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी झारखंड की बदनामी हो रही है।किन्तु आम आदमी पार्टी के सरकार में आने से झारखंड की चर्चा दिल्ली कि तरह अच्छी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, बिजली, पानी सहित विश्वस्तरीय कायोँ के लिये होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अंकुश नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण, प्रदेश सचिव राजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा,संतोष मानव,पवन पांडे, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, यास्मीन लाल, व्यास उपाध्याय, परवेज सहजाद, हेंमकांत ठाकुर, दिगंबर साहा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली,कुणाल मिश्रा, संजीत कुमार, वंदना कुमारी ,रेणुका तिवारी,मंटू पांडे, रईस अफ्रीदी, शंभू सिंह,हर्ष दुबे,कुमार राकेश, अविनाश नारायण, वसीम अकरम, अजय मेहता,उदित कुमार, कृष्णा किशोर सहित भारी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सखी मंडल के बीच अचानक पहुंच गए सीएम रघुवर दास

सखी मंडल की बैठक में अचानक पहुंच कर भाग लिया मुख्यमंत्री ने
=================
★झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को

आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन सरकार का लक्ष्य

---रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=============
मुख्यमंत्री ने एक एक स्टॉल पर जाकर महिलाओं की समस्याओं और उनके कार्य प्रगति को जाना


रांची। एक कतार में 15 से 20 महिलाओं का समूह बैठा था। सभी आपस में बात कर रहीं थीं....तभी राज्य के मुख्यमंत्री उनके बीच आ गए...एकाएक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष देख सभी हतप्रभ तब रह गईं जब मुख्यमंत्री उस समूह के विचारों के आदान प्रदान में शामिल हो गए...उनके साथ हो लिए और अपने महिला संकुल संगठन के कार्यों को साझा करने का आग्रह किया...रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाएं कुछ देर के लिए ठिठक गईं...लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी झिझक को पल भर में हर लिया...सभी ने संगठन के कार्यों को बताना प्रारंभ किया...मौका था खेलगांव में आयोजित मिट्टी के डॉक्टर सम्मान समारोह का। जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर स्टाल में बैठी महिलाओं और उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद को देखने पहुंच गये थे।

आपके लिए बैंक लोन की व्यवस्था होगी

रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी संगठन की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पाद को बाजार तक लाने में दिक्कत होती है, ऑटो में तकलीफ होती है...इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इस कार्य में बैंक लोन दिलाने में सरकार मदद करेगी।

हर कार्य में कुशल हैं राज्य की महिलाएं

इस क्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात उन कृषक महिलाओं से भी हुई जो मिनी ट्रैक्टर पर सवार एक कुशल चालक की भांति ट्रैक्टर चला रहीं थीं। उनके इस कौशल को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्व होता है यह देखकर कि राज्य की महिलाएं सबल व आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। लगता है आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन के सरकार के लक्ष्य को भरपूर गति आपकी ऐसी पहल से अवश्य मिलेगी। झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं, नमन है आपको, सलाम है आपके जज़्बे को।

मिट्टी को नवजीवन देंगी झारखंड की दीदियां

मुख्यमंत्री ने मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को सौंपा पहचानपत्र व जांच किट
======================
4367 ग्राम पंचायतों में 8734 मिट्टी के डॉक्टर व 3164 मिट्टी जांच लैब बनाने का है लक्ष्य

स्वस्थ मिट्टी, उन्नत फसल और समृद्ध किसान हेतु जुटी राज्य सरकार
=====================
मिट्टी को नव जीवन देंगी झारखण्ड की ये डॉक्टर दीदियां

50 पुरुष किसान, 25 सखी मंडल की बहनें व 25 महिला किसान जायेंगीं इजरायल

महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वावलंबन है सरकार का लक्ष्य

===============

रांची। मिट्टी को मिले जान। बढ़े झारखण्ड की शान। समृद्ध हों किसान। खेत की मिट्टी को सेहतमंद बनाने में राज्य सरकार जुट गई है। यही वजह है कि आज मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को पहचानपत्र व मिट्टी जांच हेतु मिनी लैब किट दिया जा रहा है। ताकि किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच उनके ही पंचायत व गांव में हो सके। किसानों को उस मिट्टी में किस फसल की खेती करनी चाहिए, कौन से खनिज की मात्रा बढ़ानी चाहिए इसकी जानकारी मिट्टी की डॉक्टर दीदियां उपलब्ध कराएगी। इसके 2 फायदे हैं पहला किसानों के खेतों की उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हम साध सकेंगे। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्य से हर माह डॉक्टर दीदियां करीब 14 हजार रुपये कमा सकेंगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित मिट्टी की डॉक्टर सम्मान एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड आर्गेनिक एक्सपो में विजेता झारखण्ड की दीदियों को शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया। श्री दास ने कहा डॉक्टर दीदियां यों ही भारत भूमि की सेवा, स्वास्थ धरा, खेत हरा के नारे को चरितार्थ करेंगी।

रानी मिस्त्री की तरह डॉक्टर दीदियां मिशाल कायम करेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार राज्य की महिलाओं ने रानी मिस्त्री बनकर पूरे देश का मान बढ़ाया और झारखण्ड को खुले में शौच से मुक्त किया। उस तरह डॉक्टर दीदियां भी किसानों की मिट्टी को सेहतमंद बनाकर किसानों की आर्थिक समृद्धि और अधिक उत्पादन की वाहक बनेंगी। सरकार की मंशा भी यही है कि किसान समृद्धि शाली बनें, उनकी आय दोगुनी हो। राज्य सरकार कॄषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के कथन अनुसार कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही है- जो पांच समस्याओं यथा- मिट्टी, पानी, कर्ज या बीमा, फलोपरांत और तकनीक का जिक्र उन्होंने किया था उन समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहें हैं। ताकि किसानों की आमदनी बढ़ा कर कृषि को लाभदायक बनाया जा सके।

कई राज्यों को कृषि विकास दर में झारखण्ड के किसानों ने पीछे छोड़ा

श्री दास ने कहा कि 2014 से पूर्व राज्य का। कृषि विकास दर -4 प्रतिशत था। लेकिन विगत साढ़े चार वर्ष में यह बढ़कर प्लस 14 प्रतिशत हो गया। आज बिहार की कृषि विकास दर 6.62 प्रतिशत, उड़ीसा की 10.7 प्रतिशत, बंगाल की 5.5 प्रतिशत और आंध्रप्रदेश की 11.39  प्रतिशत है और हमारी 14.5 प्रतिशत। इस दर को और बढ़ाने में मिट्टी की डॉक्टर की भूमिका मायने रखेगी। आने वाले दिनों में राज्य की 100 किसानों को फिर इजरायल भेजा जाएगा। इनमें 50 पुरुष किसान, 25 सखी मंडल की बहनें और 25 महिला किसान शामिल होंगी।

यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम उन महिला उद्यमियों को समर्पित है, जिन्होंने मिट्टी के डॉक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास किया। अब पंचायत स्तर पर किसानों की मिट्टी की जांच कर मिट्टी में मौजूद बीमारी के संबंध में उन्हें बताया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि गांव का हर परिवार मिट्टी से जुड़ा हुआ है। अगर मिट्टी के सही उपयोग का पता चल जाए तो बदलाव व उत्पादकता जरूर बढ़ेगी। आज मिट्टी की डॉक्टर दीदियों को मिट्टी जांच हेतु किट दिया जा रहा है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। राज्य सरकार ने 25 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विरुद्ध 17 लाख कार्ड बनाए हैं।

किसान मिट्टी का स्वास्थ्य ठीक कर सकेंगे

सचिव कृषि व पशुपालन श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि डॉक्टर दीदियों के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है जो 8 दिनों तक आयोजित होगा। कुल बैच की संख्या 434 होगी। प्रशिक्षण के बाद सभी मिट्टी के डॉक्टर किसानों को खेती की मिट्टी की जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्गत करेंगे एवं मिट्टी में क्या क्या कमी है किसान को बताएंगे। ताकि किसान उर्वरक एवं दवाओं का उचित मात्रा में प्रयोग कर मिट्टी के स्वास्थ्य को ठीक कर सकें। जिससे कि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 3000 महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। गांव के स्तर पर मिट्टी की जांच होगी। सभी पंचायत में यह व्यवस्था करने की योजना है। यह कार्य 2022 तक किसानों की आय को दुगनी करने में सहायक होगा।

मिट्टी की डॉक्टर पंचमी देवी, पार्वती देवी, मेघा देवी ने एक मिट्टी की डॉक्टर के रूप में अपना अनुभव लोगों के समक्ष साझा किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेघा देवी, सुमन देवी, ममता कुमारी, सुशीला बेदिया, पार्वती कुमारी को सांकेतिक तौर पर मिट्टी की डॉक्टर के रूप में पहचान पत्र व इंदुमती देवी, मुनिता कुमारी, गीता देवी एवं मंजू देवी को सांकेतिक रूप से प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने मिट्टी का डॉक्टर के लोगो का अनावरण भी इस अवसर पर किया।

मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी, रोपनी देवी, सुगण देवी, सोमा देवी को मिनी लैब किट एवं गोमती उराईन, संगीता देवी, पियो देवी और सुकरु देवी को सांकेतिक तौर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपा।

इस अवसर पर कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल, कृषि निदेशक श्री छवि रंजन, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, डीडीसी रांची श्री अनन्य मित्तल, राज्यभर से आईं मिट्टी की डॉक्टर दीदियां, सखी मंडल की महिलाएं, कृषि विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

पत्रकार की बेटी पर तेज़ाब से हमला


रांची। धनबाद दैनिक आवाज़ के उप संपादक JJA के सक्रिय पत्रकार साथी सुनील कुमार की बेटी पर आज तेज़ाब से हमला की सूचना मिलने पर धनबाद उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी धनबाद कौशल किशोर से मिलकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एंव सुनील कुमार के आवास पर सुरक्षा देने की मांग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की।ज्ञात हो आज ही सुनील के दादा जी का स्वर्गवास हुआ है और परिवार के सारे सदस्य अंतिम संस्कार के लिये गया के लिये निकले हैं।घर पर केवल सुनील की बेटी एंव पत्नी अकेली थीं,उनपर पहले भी चोरों ने धारदार हथियार से हमला किया था।एसएसपी ने संगठन को आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी होगी।धनबाद उपायुक्त ने सुनील के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है।आज उपायुक्त के समक्ष संगठन के संस्थापक शाहनवाज़ हसन,लल्लन पांडेय, धनबाद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव शौकत खान, रविंद्र नाथ चौरसिया, संतोष साव, जितेंद्र कुमार, अफ़रोज़ कुरैशी, राकेश वर्मा, रुस्तम मियाँ,अनोजीत सेन एंव अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।                                                                                        

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर


रांची। मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के तत्वावधान में श्री राणी सती स्कूल रातू रोड के विद्यार्थियों के लिए नेत्र जाँच शिविर लगाया गया।

शिविर में लायंस क्लब ऑफ़ राँची ईस्ट के सहयोग से 350 स्कूली बच्चों का नेत्र जाँच किया गया |

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, आज के समय मे शिक्षा इतना कठिन हो गया है कि बच्चों की नेत्र में काफी परेशानियां हो रही है, शिक्षा और मानिसक चिंता के वजह से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्र जांच से बच्चों की नेत्र रोशनी कमी पहचान कर उसका जल्द इलाज कराया जा सकता है।

सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि नेत्र जाँच के साथ बच्चों के बीच शिक्षा की साम्रगी पेंसिल, रबर, कटर, किताब, कॉपी, चॉकलेट इत्यादि बांटी गयी।

शिविर के संयोजक पूर्व अध्यक्ष मुकेश जालान, एवं दीपक जालान उर्फ दीपू थे।

नेत्र जाँच शिविर में सचिव विकास अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय खेतान, विकास गोयल, अभिषेक जालान, संजय जैन, नवदीप गाड़ोदिया, चेतन पोद्दार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे |

धनबाद के ग्रामीण एसपी को दिया बुके


चक्रधरपुर। गिरिराज सेना के प्रमुख व समाजसेवी कमलदेव गिरी धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मिल कर उन्हें बुके भेंट किया इस औपचारिक व शिष्टाचार मुलाकात से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी प्रसन्न हुए गौरतलब हो कि भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी  अमन कुमार की पहली पदस्थाना स्थल एस डी पी ओ चक्रधरपुर रही है तथा इसके बाद वे सिटी एस पी राँची बने तथा वर्तमान समय में वे धनबाद में ग्रामीण एस पी हैं ।

जन संपर्क विभाग का मेला सह प्रदर्शनी आयोजित



विनय मिश्र

चक्रधरपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से प्रखंड परिसर  चक्रधरपुर में मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  विकास मेले का उद्धघाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य रूप से अतिथि के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी  प्रदीप प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने में और लोगों को जागरूक करने में इस आयोजन की अहम भूमिका है | एवं ज़रूरत मंदो तक हम इन योजनाओं को पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी  राम नारायण सिंह  ने अपने सम्बोधन  में कहा कि प्रखंड प्रशासन आपके साथ है। आप को किसी प्रकार की योजना की जानकारी या उसका लाभ दिलाने  के लिये  पूरा प्रखंड प्रशासन जनता को पूरा सहयोग  करेगा।

  अंचलधिकारी अमर जाॅन आईंद   ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजना हर वर्ग के लिये काफी लाभकारी साबित हो रही

*आज के विकास मेला सह  प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाये गये। सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा डायन कुप्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों द्वारा कमला का मंचन किया गया।

अतिथियों द्वारा पंचायत स्तरीय  नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।

मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत 300 लोगों ने खाना खा कर इस योजना का लाभ  उठाया। अतिथियों  द्वारा  प्रखंड परिसर में पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे भी 10-10 पेड़ लगाएं। जल संचयन हेतु चापाकलों, कुँओं के निकास द्वार पर सोख्ता गड्ढे बनाये।
इस अवसर पर  प्रदीप प्रसाद,      अनुमंडल पदाधिकारी,  चक्रधरपुर, राम नारायण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमरजॉनआइनद, आँचलधिकारी, रतन लाल बोदरा, ज़िला परिसद  सदस्य, इम्तियाज  अहमद , उप समाहर्ता, मनोज कुमार कार्यपालक दण्ड धिकारी, इम्तियाज अहमद  के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...