यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

एनएसयूआई ने जे.एन कॉलेज में किया वृक्षारोपण एवं नई कमिटी का गठन



रांची। आज दिनांक 22 अगस्त दिन गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एव जे एन कॉलेज प्रभारी इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में जे एन कॉलेज धुर्वा में वृक्षारोपण किया गया एवं कॉलेज कमिटी गठित की गई। विदित हो कि पूरे इंडिया के हर जिले हर कॉलेज में एनएसयूआई का वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा। जे एन कॉलेज के प्राचार्य बी.पी.वर्मा जी की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इंदरजीत सिंह ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया एवम कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 75वी जयंती के अवसर पे लगातार 10 दिनों तक रांची के प्रत्येक कॉलेजो में वृक्षारोपण किया जागेगा। एनएसयूआई की टीम ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मुलाकात किया एवं छात्रों की समस्या से अवगत कराया। मौके पर जे एन कॉलेज की नई कमिटी भी गठित की गई। जितेंदर चौधरी को कॉलेज का वर्तमान प्रभारी बनाया गया। कॉलेज कमिटी में निककी सिंहह, नेहा कुमारी, राकेश बेहरा, रोहित सिंह, अंकित श्रीवास्तव को बनाया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, चंदन यादव, प्रणव सिंह, जितेंदर,रोहित पांडेय,आकाश कुमार, अमन यादव, आदित्य शर्मा, निककी सिंह, नेहा कुमारी,रोहित, अंकित, आदि मौजूद थे।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केयर टेकर सोसाइटी ने लगाया शिविर


चक्रधरपुर ।बुधवार 21 अगस्त  को चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र  में बाढ़ पीड़ित शिविर  कैंपो में केयरटेकर सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ब्लीचिंग एवं फिनाइल का छिड़काव किया गया। इन स्थानों पर असलम चौक , दंदा साईं उर्दू स्कूल, जेएलएन कॉलेज, एवं थाना रोड कैंप, कुदड़ी बाड़ी कैंप और जामा मस्जिद  एवं वार्ड न०10 में अभियान चलाया गया  इस अभियान में चक्रधरपुर नगर पालिका के कार्यपालक महेंद्र राम एवं वार्ड पार्षद पिरुल हक और दिनेश जेना उपस्थिति रहे ये कार्य सामाजिक संस्था केयर टेकर सोसाईटी ऑफ इंडिया के चक्रधरपुर के द्वारा किया गया। जिस में सोसायटी के उप  सचिव  चांद मोहम्मद के अलावा मोहम्मद अबरार ( बबलू ) पप्पू ,मोइन वकील ,तेजू एवं मोहम्मद इकबाल इत्यादि उपस्थित थे।

भाजपा ने ली बाढ़ पीड़ितों की सुधि


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल में 18 अगस्त को बाढ़ से आई तबाही के मंजर को भुलाया नहीं जा सकता है कई लोगों के आशियाने व सामान इस बाढ़ के पानी में बह गए व तबाह होगए।बाढ़ पीड़ितों को अब तक कई जगह रैन बसेरों में रखा गया है।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा लगातार बाढ़ पीड़ितों का खाने के राशन से मदद कर रहे हैं आज गुरुवार को पुनः एक बार फिर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कई जगह रेन बसेरों में जाकर बसे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व राहत सामग्री से मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष  अशोक सारंगी, डीआरयूसीसी के सदस्य पवन शंकर पांडे, शेष नारायण लाला, रंजन भगोरिया व भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अंकित मेमोरियल मेघा चित्रांकन प्रतियोगिता 23 सितम्बर को




चक्रधरपुर।  अंकित पांडे की याद में एक मेगा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इसका आयोजन कल्याण मंडप चक्रधरपुर में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता सभी प्रकार के बच्चों के लिए एवं सभी वर्ग के बच्चों के लिए है एवं यह बिल्कुल निःशुल्क है इसमें कोई भी प्रतिभागी अपना नामांकन दे सकते हैं एवं इसे पूरा करने में सहयोग कर सकते हैं इसका आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे पार्सल डिपार्टमेंट चक्रधरपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक होगा.
विचार-विमर्श हेतु संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे तक का कार्यक्रम रखा गया है इस चित्रांकन प्रतियोगिता परीक्षा में पर्यावरण को विषय सूचीबद्ध किया गया है.
स्वर्गीय अंकित के पिता  ए के पांडे ने शहर के सभी गणमान्य एवं सभी बच्चों का आह्वान किया है और इसे सफल बनाने का निवेदन किया है।इस कार्यक्रम सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को भी सम्मानित किया जाएगा श्री पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है ।

निरूप ने छात्रों के बीच बांटी बरसाती


चक्रधरपुर। सावन के बाद भी बरसात अपनी चरम सीमा पर है। इससे होने वाली बीमारियों से हम सभी परिचित हैं इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए शिक्षाविद् निरूप कुमार प्रधान ने अपने निःशुल्क शिक्षण संस्थान में बच्चों के बीच बरसाती का वितरण किया।

 यह बरसाती उन सभी लड़कियों एवं लड़कों को दिया गया जो सुदूर इलाके में स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। यह सभी ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक रूप से काफी असमर्थ एवं इनका जीवन यापन मुश्किल से चल रहा है ।

ऐसे बच्चों को श्री निरुप अलग-अलग  निःशुल्क संस्थान बनाकर इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं ।ऐसे में यह कार्य इनका सराहनीय है ।यह बच्चे बारिश में स्कूलों में जा नहीं पाते क्योंकि बरसात में भीग जाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ जाती है इसलिए इनके माता-पिता बरसात के दिन में इन्हें स्कूल नहीं भेज पाते ।इसी बीच श्री निरूप कुमार प्रधान ने यह उपाय लगाया कि इन बच्चों के बीच में बरसाती का वितरण किया ताकि इनकी पढ़ाई ना रुके और वह सुचारू रूप से स्कूल जाकर अध्यन कर पाए।

बताते चलें कि श्री प्रधान न‌ केवल इन बच्चों के बीच में बरसाती बांटे बल्कि इन बच्चों के बीच में वस्त्रों, किताब, कॉपी एवं जरूरत के सामन मुहैया करवाते हैं ।शिक्षा के साथ-साथ इनके स्वास्थ्य का भी  पूरा ख्याल रखते हैं।

जन्माष्टमी मेले में लगने लगे झूले, सजने लगीं दुकानें



चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम का सबसे बड़ा मेला जन्माष्टमी के लिए झूलों एवं दुकानों की सजावट होने लगी है 24 अगस्त से शुरू होने वाली यह जन्माष्टमी रेलवे क्षेत्र के पोटरखोली इलाके में लगता है।

 यह क्षेत्र संकीर्ण रास्तों से बना हुआ है फिर भी यहां पर इस शहर की सबसे बड़ा मेला विगत कई दशकों से लगता आ रहा है

चक्रधरपुर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी काफी संख्या में लोग इस मेले को देखने के लिए आते हैं जैसे सोनुवा, मनोहरपुर, खरसावां यहां तक कि जमशेदपुर से भी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मेले की रौनक बढा़ते हैं।

यह मेला भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर मनाया जाता है यह करीबन आठ दिनों का मेला है इसमें खिलौनों, सजावट की सामग्री को मिलाकर इत्यादि कई सारे चीजों का संग्रह देखने को मिलता है खानपान एवं संस्कृति से जुड़ा यह मेला पुरखों से चला रहा है।

दिन और रात दोनों पहरों पर यह मेला लगी रहती है जिसमें हजारों की संख्या में लोग इस मेले का लुफ्त उठाते हैं पतली गलियों से होकर चौड़े रास्ते तक दुकानों का तांता लगा रहता है।

 इस मेले का शुभारंभ पूजा के दूसरे दिन होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह मेला लोगों के दिलों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है ।

चक्रधरपुर के डीसीएम बने सेरसा के सहायक खेल प्रभारी


विनय मिश्र
चक्रधरपुर।
चक्रधरपुर रेल मंडल के डी सी एम विजय कुमार यादव सेरसा के सहायक खेल पदाधिकारी बनाए गए हैं श्री यादव ने अनौपचारिक बातचीत के क्रम में बताया कि झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा आयोजित स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट और भी बेहतर और आकर्षक रूप से आयोजित किए जाएंगे क्योंकि इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में खेले जाने वाले इस फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रति फुटबॉल प्रेमियों का प्रगाढ़ संबंध है इसलिए इस वर्ष स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट भव्य व आकर्षित रूप से आयोजित किए जाएंगे

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...