यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

समानता रही है डॉ. अजय और डॉ.रामेश्वर उरांव में



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे डॉ.अजय कुमार के  इस्तीफे के पश्चात कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष में यह समानता है कि डॉ. रामेश्वर उरांव एकीकृत बिहार के समय पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के एस पी के पद पर पदस्थापित रहे हैं। डॉ. उरांव 18.1.1977 से  लेकर 1.10.1980 तक इस जिला के पुलिस कप्तान रहे हैं। वहीं 1989 में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर)  भी जिला बना तथा इस जिला के पुलिस कप्तान रहने वाले डॉ अजय कुमार 4.5.1994 से लेकर 15.5.1996 तक पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद डॉ अजय कुमार जमशेदपुर लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बने। बाद में डाॅ. अजय जे वी एम को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस अध्यक्ष भी बने। इस प्रकार से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व नए अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का जुड़ाव रहा है। यही नहीं, बिहार के पूर्व डी जी पी आशीष रंजन सिन्हा रामेश्वर उरांव के समधी भी हैं। डॉ.उरांव संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में क्या कुछ विशेष प्रकार की रणनीति अख्तियार करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

डेविड अब्राहम बने जन अधिकार मंच के रांची जिला अध्यक्ष


रांची।आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने डेविड अब्राहम को रांची जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री डेविड अब्राहम झारखंड आंदोलनकारी हैं एवं आजसू संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि श्री डेविड अब्राहम के अध्यक्ष बनने पर आदिवासी मूलवासी आंदोलन को बल मिलेगा। श्री डेविड अब्राहम के जिला अध्यक्ष बनने पर उपाध्यक्ष सरजन हांसदा, गणेश दास, धर्म दयाल साहू, गोपाल महतो, विनीता खलखो, ज्योति लकड़ा, मोनिका देवी आदि ने बधाई दी है।

जैप-7 के प्रांगण में तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रीय भावना के संचार का संकल्प

समाजसेवी सुधांशु सुमन हुए शामिल


हजारीबाग। झारखण्ड आर्म्ड पुलिस 7 के प्रांगण में   पट्रियटिक इन्डिया और ग्रीन इन्डिया के कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें डीएसपी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों जवानों ने भाग लिया ,तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने तमाम पुलिस जवानों को जयहिंद कर रांची एक्सप्रेस के महाभियान ग्रीन इंडिया ,हैल्थी इंडिया ,एजुकेट इंडिया ,विलेज एक्शन प्लान और भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी  के द्वारा तिरंगा के माध्यम से हटाए गए 370 धारा का जिक्र करते हुए  एक संविधान ,एक विधान ,एक तिरंगा  की लागू होने और उनके राष्ट्रीय भावना को गांव गांव तक पहुंचाने के बातें कहीं साथ झारखण्ड के विकास पुरुष झारखण्ड के मुख्य मंत्री रघुवर दास के द्वारा झारखंड में हुए विकास को गांव गांव तक तिरंगा के माध्यम से पहुंचाने का कार्यक्रम किया जा रहा है , यह यात्रा देश के छह लाख 49 हजार गांव तक 2028 तक जाने का लक्ष्य है।

झामुमो का केंद्रीय सचिव बनने पर पूर्व विधायक सुखराम उरांव का स्वागत


चक्रधरपुर ।पूर्व विधायक सुखराम उरांव  को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्र समिति का सचिव बनने पर जे एम एम के कार्यकर्ताओं ने फुलगुच्छ देकर  और माला पहनाकर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्वागत सभा आयोजन कर उनको मुबारकबाद दी । इस बीच पूर्व विधायक व केंद्र समिति के सचिव सुखराम उरांव ने कहां कि आने वाले दिनों में  झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी और मजबूत होगी ।अब की बार झारखंड राज्य में फुल बहुमत से जे एम एम की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा और जेएमएम पार्टी को हर हाल में ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी मजबूत करूंगा।मौके पर जे एम एम नगर अध्यक्ष मुन्ना खान ,नगर उपाध्यक्ष संजय चंदोलिया ,मोहम्मद सलीम कुरैशी,मो0 तफजूल ,मोहम्मद इस्लाम ,मोहम्मद जावेद ,मोहम्मद  पिरूल हक आदि उपस्थित थे।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

प्रधानाचार्य ने मेधावी बहनों को सम्मानित किया


पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा द्वारा संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल स्थानीय  स्कॉट गर्ल्स स्कूल की अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली बहनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मेडल पहना  एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गिरीडीह में हुआ अरूणोदय समिति का विस्तार


गिरीडीह। अरुणोदय समिति (शाकद्वीपीय ब्राह्यण संगठन )का विस्तार झारखण्ड के जिला गिरीडीह में किया गया । बैठक शुरूआत भगवान भास्कर के समक्ष दीप  प्रज्जवलित कर किया गया । बैठक में अरुणोदय  समिति   गिरिडीह  जिला ईकाई के  अध्यक्ष   कुंदन पाठक  उपाध्यक्ष- अभिषेक मिश्र, कोषाध्यक्ष- दीपक कुमार पाठक,सचिव- बबलू पाठक ,मीडिया प्रभारी -  पिंकेश पाठक जी को सर्वसम्मति  से बनाया गया। बैठक में समाज के  रिन्कू पाठक, रौशन कुमार पाठक,शनी पाठक,चंदन पाठक,पप्लू  पाठक, बैकुठ पाठक, मिथलेश मिश्रा, सूरज मिश्रा सहीत समाज के अनेक शाकद्वीपीय बन्धु  भाग लिये । गिरीडीह  जिला अध्यक्ष कुंदन पाठक जी ने बताये की आज हमारा समाज बहुत ही बिखरा हुआ है जिसे एक  पँक्ति में,एक समाज में जोड़ा जाय  तथा कमजोर तबके के लोगो को अवहेलना की नजर से देखा जाता है।उसे दूर कर समाज को आगे बढ़ाया जाय। उन्होनें बताया की अरुणोदय समिति ,झारखंड की स्थापना 20/09/2015 में की गई।अब तक यह रांची,हजारीबाग,रामगढ,गुमला,में काम कर रही है। उसी को आगे बढ़ाते  हुए अब गिरिडीह में भी विस्तार  किया   गया है।
बैठक की अध्यक्षता  झारखण्डी पाठक जी  के द्वारा किया गया । यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी  पिंकेश पाठक जी ने दिये ।

अपने अधीनस्थ लोगों के चहेते वीरेंद्र यादव अध्यक्ष बने


विनय मिश्रा

चाईबासा। आज जिला समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग का जिला स्तरीय सम्मेलन सह जिला इकाई का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ।उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त  अरवा राजकमल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थापना उप समाहर्ता  एजाज़ अनवर  सहित अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के राज्याध्यक्ष  राजेश कुमार दुबे,महासचिव  बसंत कुमार सिंह,बोकारो के प्रसाशी पदाधिकारी के साथ अन्य जिला के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी हमारे जिला परिवार के सदस्य हैं आप सबों के साथ एक टीम के रूप में काम करने के कारण ही पश्चिमी सिंहभूम जिला विकास के पथ पर अग्रसर है।आप सभी लोग अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहिए।आप सबों की पहचान आपके काम से होती है।मैं आप सभी के स्वस्थ जीवन का कामना करता हूं।
आज के संगठनात्मक चुनाव में जिला अध्यक्ष के रूप में  वीरेंद्र कुमार यादव,सचिव के रूप में  सुशील कुमार खलखो एवं जिला कोषाध्यक्ष के रूप में  जितेंद्र बानरा का निर्वाचन हुआ।इन सभी के अलावे पांच उपाध्यक्ष,पांच संयुक्त सचिव,कार्यालय मंत्री एवं 15 कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया।
आज के सम्मेलन में जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों,अंचलों अनुमंडलों एवं जिला मुख्यालय के सभी लिपिक गण उपस्थित रहे एवं  मतदान में भाग लिया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...