यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

समानता रही है डॉ. अजय और डॉ.रामेश्वर उरांव में



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे डॉ.अजय कुमार के  इस्तीफे के पश्चात कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष में यह समानता है कि डॉ. रामेश्वर उरांव एकीकृत बिहार के समय पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के एस पी के पद पर पदस्थापित रहे हैं। डॉ. उरांव 18.1.1977 से  लेकर 1.10.1980 तक इस जिला के पुलिस कप्तान रहे हैं। वहीं 1989 में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर)  भी जिला बना तथा इस जिला के पुलिस कप्तान रहने वाले डॉ अजय कुमार 4.5.1994 से लेकर 15.5.1996 तक पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद डॉ अजय कुमार जमशेदपुर लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बने। बाद में डाॅ. अजय जे वी एम को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस अध्यक्ष भी बने। इस प्रकार से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व नए अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का जुड़ाव रहा है। यही नहीं, बिहार के पूर्व डी जी पी आशीष रंजन सिन्हा रामेश्वर उरांव के समधी भी हैं। डॉ.उरांव संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में क्या कुछ विशेष प्रकार की रणनीति अख्तियार करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...